मार्गदर्शन के लिए समिति सलाहकार समिति का गठन करेंगे : निदेशिका
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को स्थानीय नंदन पहाड़ रोड स्थित माउंट कार्मल हाई स्कूल में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलएमसी ग्रुप स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह, माउंट कार्मल स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सोनार, स्कूल प्रबंधन प्रशासक मनोहर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आनवी आन्या द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से शुरू किया गया। अतिथियों को स्कूल की निदेशक द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नमन बसु व रीना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। जबकि स्कूल के शिक्षक संचय महाराणा एवं सुरमी सिन्हा ने म्यूजिकल बैंड के साथ कई गाने प्रस्तुत किया। जबकि स्कूल के कई बच्चे ग्रुप में प्रोग्राम प्रस्तुत किए। जादूगर पीसी सरकार द्वारा जादू दिखाकर बच्चों को मोहित किया गया। निदेशिका मीना सिंह ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि हम कोई भी बच्चों के साथ पढ़ाई में खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए केरल, कोलकाता व बेंगलुरु के अनुभवी शिक्षक सेवा देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लोकल अभिभावक, एडवोकेट ग्रुप व समाजसेवी लोगों का मार्गदर्शन के लिए समिति सलाहकार समिति का गठन करेंगे। स्कूल प्रशासक मनोहर ने अपने संबोधन में अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति जागरूक होना जरूरी बताया एवं धन सोने से बढ़कर शिक्षा के महत्व को जरूरी बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरएन संतोषी, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, शैलेश दुबे, बीके पंडित, शिक्षक कुंदन सिंह, उज्जवल दुबे, अशोक शर्मा, आतिश मोहन, योगेश चंद्रा, नेहा पाठक, मानस कुमार, सुमित खाबादी आदि उपस्थित थे।