• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मिहिजाम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौत

January 18, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

मिहिजाम में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौत

by admin
January 18, 2025
in Santhal
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दोनों युवक शहरडाल फ्लाई ओवर के रेलिंग से टकराकर हुए दुर्घटनाग्रस्त
मिहिजाम। संवाददाता। मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल फ्लाईओवर के पास गुरुवार देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बारे में बताया गया है कि दोनों युवक शहरडाल फ्लाई ओवर के रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटनास्थल से गुजरने वाले लोगों ने मिहिजाम पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शहरडाल के मंगलपाड़ा निवासी 20 वर्षीय अंजय हेंब्रम और किनूडीह निवासी 19 वर्षीय मस्तान टुडू के रूप में की गई है।
इस घटना से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। लोगों का कहना है कि यदि दोनों युवक हेलमेट पहने होते, तो शायद उनकी मौत नहीं होती। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मां चंचला महोत्सव के दुसरे दिन श्रद्धालुओं ने किया मां की पूजा अर्चना
षोडशोपचार पूजा, चंडीपाठ, हवन, संध्या आरती और प्रसाद वितरण आयोजित
जामताड़ा। संवाददाता। मां चंचला त्रिदिवसीय द्वादश वार्षिक महोत्सव का दूसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दिन षोडशोपचार पूजा, चंडीपाठ, हवन, संध्या आरती और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य यजमान के रूप में वीरेंद्र मंडल ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और आयोजन को भव्यता प्रदान की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने मंदिर परिसर को महोत्सव के रंग में डुबो दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि मां चंचला का यह वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। यह महोत्सव न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिससे समाज में आपसी सद्भाव और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिल रहा है। इस महोत्सव से जामताड़ा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनी है। कल पूर्णाहुति, कलश विसर्जन और रात्रि में भक्ति जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हो जाएगा। मौके पर भक्तजन उपस्थित रहे।

पुलिस ने जब्त किया 60 पेटी डुप्लीकेट अंग्रेजी शराब
जामताड़ा। संवाददाता। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध जामताड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता गुरुवार की रात हाथ लगी है। पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वैन पर लदे 60 पेटी डुप्लीकेट अंग्रेजी शराब जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। वही शराब की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। मामले का खुलासा एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने जामताड़ा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।
एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली कि अवैध विदेशी शराब का खेप जामताड़ा की ओर से बिहार ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल ने रात्री गस्ती पदाधिकारी को सूचित किया। रात्री गस्ती पदाधिकारी एएसआई धर्मेन्द्र कुमार रजक ने कोर्ट रोड जामताड़ा के पास से महिन्द्रा बोलेरो वाहन संख्या बीआर 01जीई 1735 को रोका। चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ा कर दिया और वहां से कूद कर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भागने में कामयाब रहा। वहीं पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि रॉयल स्टैग शराब की कुल 30 पेटी, प्रत्येक पेटी में 375 मिली रॉयल स्टैग की कुल 24 बोतले (कुल 720 बोतले तथा इम्पीरियल ब्लू शराब की 12 पेटी, प्रत्येक पेटी में 375 मिली इम्पीरियल ब्लू की 24 बोतलें कुल 288 बोतले बरामद की गई है। छापामारी टीम में एएसआई धर्मेन्द्र कुमार रजक, आरक्षी आरलेख टुडू, नितिश कुमार पासवान शामिल थे।

निजामानधारा में फूल कुमारी बनी सहायिका
कुंडहित। संवाददाता। शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड के निजमानधारा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन को लेकर गायपथार मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जमाले राजा मुख्य रूप से मौजूद थे। सभा में मौजूद अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को चयन प्रक्रिया के मार्गदर्शिका को पढ़कर सुनाया। चयन प्रक्रिया के दौरान सहायिका पद के लिए कुल 7 लाभार्थियों ने दावा पेश किया। ग्राम सभा में शैक्षणिक अंक के आधार पर फूल कुमारी हेम्ब्रम का सहायिका पद के लिए चयन सर्वसम्मति से किया गया। शांतिपूर्ण ढंग से चयन के उपरांत फूल कुमारी हेंब्रम को बधाई देकर सभा का समापन किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक का सबीना हेंब्रम, निर्मला हेंब्रम, लता किरण किस्कु के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पुलिस की वर्दी में डकैती करने वाला अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा। संवाददाता। बीते 12 जनवरी को नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम रुपडीह में भरत मंडल के घर पर अज्ञात अपराध कर्मियों ने पुलिस की वर्दी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसका उद्भेदन जामताड़ा जिला पुलिस ने कर लिया है। बता दें की उक्त घटना में भरत मंडल के आवेदन पर नारायणपुर थाना कांड संख्या 03/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। मामले का खुलासा एसडीपीओ जामताड़ा विकास आनंद लांगुरी ने जामताड़ा थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्र में भी इस प्रकार की घटना घटित हुई है। इसलिए कांड के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ जामताड़ा विकास आनंद लांगूरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
बताया कि सीमावर्ती थाना मारगोमुण्डा के सहयोग से समद अंसारी, पिता-मो असलम मियां, ग्राम सुब्दीडीह छायटांड़, थाना-करमाटांड़ को मारगोमुण्डा थाना द्वारा एवं शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ भलुआ, पिता-आजीम मियां, ग्राम दिधारी को नारायणपुर थाना के माध्यम से गिरफ्तार किया गया एवं कांड में संलिप्तता पाई गई। बताया कि यह सभी अपराध कर्मी पुलिस की वर्दी में गाड़ी बदल बदल कर हथियार के बल पर जामताड़ा, गिरिडीह एवं देवघर के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे। कांड के गिरफ्तार अभियुक्त समद अंसारी करमाटांड़ थाना कांड संख्या 09/2024 में वांछित अभियुक्त है। शहाबुद्दीन अंसारी उर्फ भलुआ, नारायणपुर थाना कांड संख्या 79/2024 का वारंटी अभियुक्त है। उक्त दोनों अभियुक्तों ने अपने सहकर्मियों के नाम की भी संलिप्तता बताई है जिनकी गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयोग किये गये हथियार एवं सामानों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो, नारायणपुर प्रभाग थाना प्रभारी नारायणपुर मुराद हसन, एसआई साकेत प्रताप देव, राजीव कुमार रंजन, एएसआई राम कुमार सिंह, सशस्त्र बल नारायणपुर थाना।

पाईप चोरी करने वाले को बिंदापाथर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिंदापाथर। संवाददाता। बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गेड़िया गांव पाइप चोरी की घटना के मामले में नाला पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने पीसी कर बताया कि गेड़िया गांव स्थित कालिंजर मंदिर तोरण द्वार के समीप से पेयजल आपूर्ति योजना में उपयोग होनेवाले पाइप की चोरी कर ट्रक में लादकर ले जा रहा था। जिसक ी सूचना बिंदापाथर पुलिस को मिली। बिंदापाथर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस के नेतृत्व में ट्रक की घेराबंदी की गई। गिरोह के दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है एवं पाइप लदे ट्रक को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति इरफान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के थाना पनचक्की क्षेत्र के किसनपुर का रहने वाला है, जबकि दुसरा आरोपी सुऐव अली उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के रसुलपुर का रहने वाला है। जब चोरी की बात सामने आई तो दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मौके पर थाना प्रभारी बालाजी राजहंस सहति अन्य उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने चालकों को किया जागरूक
कुंडहित। संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को कुंडहित पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान गांधीगिरी का सहारा लेते कुंडहित थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने मुख्यालय स्थित बरमसिया मोड़ पर बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर उन्हें उनकी गलती का एहसास कराया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं दिशा निर्देशों का अनुपालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेलमेट सिर्फ नियम कानून के लिए नहीं बल्कि जीवन के लिए जरूरी है। इसलिए सभी को हमेशा हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। ऐसा नहीं करते हुए पकड़े जाने पर 1000 का जुर्माना लगाया जाता है और कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान की वजह से क्षेत्र के वाहन चालकों में पहले के मुकाबले काफी जागरूकता आई है। मौके पर कुंडहित पुलिस थाने के पुलिस पदाधिकारी रमेंद्र कुमार एवं जवान गण उपस्थित थे।

झामुमो की बैठक में गणतंत्र एवं स्थापना दिवस पर हुई चर्चा
कुंडहित। संवाददाता। शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित पहाड़गोड़ा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगामी 2 फरवरी को पार्टी के स्थापना दिवस पर मनाए जाने वाले झारखंड दिवस के साथ साथ गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विगत विधानसभा चुनाव में प्रखंड के 15 पंचायत के चुनाव परिणामों की समीक्षा की गई। झारखंड सरकार द्वारा चलाएं जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं संगठन मजबूती पर भी चर्चा की गई। साथ ही, 2024 के विधानसभा चुनाव के प्रखंड के 15 पंचायत के चुनावी परिणाम की समीक्षा की गई। सभी पंचायत से आए हुए पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागणों को झारखंड स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर दायित्व दिया गया। कहा कि झारखंड दिवस के दिन सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने घरो पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। साथ ही, सभी चौक चौराहों में तोरण द्वार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार कुंडहित प्रखंड से झारखंड दिवस में शरीक होने के लिए हजारों लोग दुमका पहुंचेंगे। मौके पर प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, कुतुबुद्दीन खान, अतावार खान, निरोध सिंह, शरम मंडल, बीरबल सोरेन, डॉक्टर मुर्मू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विशेष पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
कुंडहित। संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के हल्दीडिह गांव में पशुपालन विभाग की ओर से विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 40 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने लगभग 250 पशुओं का इलाज किया। इलाज के दौरान नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र के पशु कृमि की समस्या से जूझते हुए पाए गए। हालांकि फिलहाल क्षेत्र पशुओं में कोई विशेष बीमारी देखने सुनने को नहीं मिल रही है। शिविर के दौरान मुख्य रूप से पशुपालकों को कृमि की दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में मौजूद डॉ विनय कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से मोबाइल वेटरनरी आरंभ किया गया है जिसमें 1962 पर कॉल करने पशुपालक नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में 21वीं पशु जनगणना की जा रही है। उसमें आप सभी सहयोग करें। मौके पर पशुपालन कर्मी मृणाल कुमार मंडल के अलावे ग्रामीण पशुपालक उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store