• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

योगदा आश्रम रांची में लाहिड़ी महाशय की 195वीं जयंती का स्मरणोत्सव

October 1, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

योगदा आश्रम रांची में लाहिड़ी महाशय की 195वीं जयंती का स्मरणोत्सव

by admin
October 1, 2023
in Deoghar
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची/संवाददाता। योगदा सत्संग परंपरा के परमगुरुओं में से एक योगावतार लाहिड़ी महाशय के अविर्भाव का स्मरणोत्सव 30 सितंबर को योगदा आश्रम, रांची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्मरणोत्सव की शुरुआत सुबह डेढ़ घंटे के विशेष सामूहिक ध्यान से हुई और फिर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक ब्रह्मचारी एकत्वानंद और विवेक ने भक्ति संकीर्तन किया, जिसमें गुरु पूजा के दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्त शामिल हुए। संकीर्तन के बाद वहां मौजूद भक्तों व संन्यासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस विशेष दिन का उत्सव शाम को तीन घंटे के ध्यान के साथ समाप्त हुआ, जहां स्वामी अमेयानंद ने लाहिड़ी महाशय के कुछ उपाख्यानों और शिक्षाओं को पढ़ा।

मंत्री से मिलकर मृतका नर्स के परिजनों ने लगायी न्याय की गुहार
मधुपुर/संवाददाता। शहर के पथरचपटी स्थित अनुराग मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की नर्स निशा कुमारी की इलाज के बाद मौत मामले में परिजन दोषी चिकित्सक व अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंत्री सह स्थानीय विधायक हफीजुल हसन से मिलकर न्याय की गुहार लगायी।
मंत्री ने दूरभाष पर सिविल सर्जन से बात कर तत्काल कमेटी का गठन कर जांच करने का आदेश दिया। ताकि दोषियों के विरूद्ध न्यायसंगत कार्रवाई की जा सके। बता दें कि बीते पांच सितम्बर को अनुराग अस्पताल की नर्स निशा कुमारी का ऑपरेशन अस्पताल के डॉक्टर द्वारा किया गया था।
ऑपरेशन के बाद स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने 23 तारीख को निशा को कोलकाता रेफर कर दिया था। जहां 28 सितम्बर को कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निशा की मौत हो गयी थी। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अनुराग अस्पताल के समीप शव के साथ जमकर बवाल काटा था। परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जसीडीह बाजार चौक के दो कपड़े दुकान से नगदी सहित हजारों की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह बाजार चौक स्थित दो कपड़े दुकान से बीती नगदी सहित हजारों रुपए के समानों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर शनिवार की सुबह जसीडीह थाना के एएसआई अजीत तिवारी पुलिस बलों के साथ उक्त दोनों कपड़ा दुकान पहुंचे। साथ ही चोरी की घटना की छानबीन की। इस संबंध में जसीडीह के संथाली मुहल्ला निवासी हासो प्रसाद राम एवं कपड़ा दुकान अर्चना श्री के मालिक ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसका कपड़ा दुकान (अर्चना श्री) जसीडीह बाजार चौक पर है। 29 सितंबर की रात करीब दस बजे अपना कपड़ा दुकान बंद कर घर चले गए। 30 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे दुकान खोले तो देखा कपड़ा इधर-उधर बिखरा पड़ा है और गल्ला टूटा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि गल्ला में रखा करीब 7500 रुपए और 5000 रुपए का कपड़ा गायब है। जबकि अर्चना श्री दुकान के बगल का कपड़ा दुकान शिव स्टोर का मालिक एवं जसीडीह के संथाली मुहल्ला निवासी प्रदीप राम ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कहा कि 29 सितंबर की रात अपना कपड़ा दुकान शिव स्टोर बंद कर घर चले गए। शनिवार को सुबह दुकान खोले तो देखा कपड़ा बिखरा पड़ा है और गल्ला भी खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि गल्ला में रखा करीब 6500 नगद एवं तीन हजार रुपए के कपड़े गायब है। उक्त दोनों कपड़ा दुकानदार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के छत का एस्बेस्टस उखाड़ कर अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने हासो प्रसाद राम एवं प्रदीप राम के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

मारपीट की प्राथमिकी
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ा बांधडीह ग्राम निवासी मुन्ना दास ने अपने ही गांव के शिशु दास, हरि दास, गुलो देवी, खुशबू कुमारी व मेरखी देव्या पर गाली-गलौज व मारपीट करने का एक मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मोहम्मद अफरोज ने बताया कि पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट व गाली-गलौज किया गया था। जिसमें मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपने ही गांव इशाद अंसारी उर्फ पप्पू अंसारी पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता रात के तकरीबन साढ़े बारह बजे शौच के लिए घर से बाहर गयी थी तभी घात लगाये इशाद ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह बेहोश हो गयी। होश आने पर हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चार व्यक्ति पर मारपीट व छिनताई का मामला दर्ज।
मोहनपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलथर गांव निवासी रूबी भारती ने शनिवार को मोहनपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के बबलू कुमार ठाकुर, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, बबीता देवी, प्रेमा देवी के विरुद्ध दिए आवेदन में प्रथामिक अभियुक्त बनाया गया। जिक्र आवेदन में बताया गया है कि पीड़ित अपने घर पर अकेली थी इसी बीच उपरोक्त व्यक्ति हरवे-हथियार के साथ लैस होकर गाली-गलौज करते हुए घर घुसकर मारपीट के क्रम में पीड़िता का माथा फट गया। वहीं जाते-जाते नगद 10 हजार रुपए की छिनतई कर लिया। आनन फानन में घायल महिला को प्राथमिक इलाज के लिए मोहनपुर सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

स्वच्छता ही सेवा पखवारा मनाने को लेकर बैठक
देवघर/संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा के निर्देश पर शहरी क्षेत्र देवघर में स्वच्छता ही सेवा पखवारा के तहत आयोजित किया जाने वाले स्वच्छता दिवस एक अक्टूबर एवं आयुष्मान सभा दो अक्टूबर की तैयारी की समीक्षा के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में शहरी सहिया की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी शहरी सहिया को निर्देशित किया गया कि एक अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वच्छता दिवस में बढ़-चढ़कर भाग ले और अपने संस्थान को साफ-सुथरा रखें। दो अक्टूबर को सभी शहरी वार्ड में महिला आरोग्य समिति के सहयोग से आयुष्मान वार्ड सभा करना सुनिश्चित करेंगे। इसमंे आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। इस बैठक में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, शहरी बीटीटी शंकर दयाल, कासिम अंसारी, महेश रामानी एवं शहरी सहिया थे।

विस स्तरीय कार्यशाला की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। आगामी पांच अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय सोनारायठाढ़ी में भाजपा की कार्यशाला आयोजित की जायेगी। उक्त बातों की जानकारी मतदाता सूची पुनरीक्षण के संथाल परगना प्रभारी सह दुमका जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत ने दिया। कहा कि इस कार्यशाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलए टू एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। मौके पर सारवां प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलराम पौद्दार, बालकृष्ण पांडेय, अनुप सिन्हा, मनोज मंडल, मुन्ना सिंह, गोपाल साह, देवनारायण सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

-राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ समापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कर्मी हुई सम्मानित

  • मोटे अनाज पर आधारित लगे थे पोषण स्टॉल
    पालोजोरी/संवाददाता। एक सितम्बर से शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। प्रमुख उषाकिरण मरांडी, 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बलराम मंडल, सीडीपीओ कुमारी ऋतु, मुखिया अंशुक साधु, नौशाद हक, शोएब अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सीडीपीओ ने पूरे माह भर हुई गतिविधियों पर आंकड़ों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। गर्भवती की गोदभराई और 6 माह के शिशुओं का अन्नप्राशन कर सामुदायिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। टाटा ट्रस्ट सिनी के कपिल ने माहवारी स्वास्थ्य और साफ पानी को पोषण से जोड़ते हुए अपने विचार रखे। पालोजोरी और मटियारा मुखिया ने सेविकाओं के प्रयास की सराहना की। 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष ने कहा कि मां के स्वास्थ्य को दरकिनार कर शिशु के स्वास्थ्य के बारे में नहीं सोचा जा सकता है। आयुष चिकित्सक वरूण मंडल ने मोटे अनाज को भोजन से जोड़ने की बात कही। प्रभारी कृषि पदाधिकारी रोशनी ऋतु ने महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के रखरखाव के लिए सामुदायिक पहल की बात रखी। प्रमुख ने टीमवर्क के माध्यम से कठिन से कठिन सफर को आसान बनाए जाने की बात कही। बीडीओ शिवाजी भगत ने सीडीपीओ के प्रयास की सराहना की। प्रमुख और बीडीओ ने तिरंगा झंडा के साथ पोषण पर सामूहिक शपथ दिलाई गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    कई बच्चों का हुआ नामांकन : आंगनबाड़ी केन्द्र में स्कूल पूर्व शिक्षा के तहत पालोजोरी और जयनगरा पोषक क्षेत्र के कई बच्चों का नामांकन किया गया।
    मिलेट्स से सजे थे पोषण स्टॉल : सेविकाओं के प्रयास से मोटे अनाज पर आधारित पोषण स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारीयों और पंचायत प्रतिनिधियो ने पोषण स्टॉल का जायजा लिया।
    पोषण क्विज में सेविका और छात्राओं ने लिया भाग : पोषण क्विज के ज़रिए कार्यक्रम को रोचक बनाया गया। सेविका और प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने क्विज में भाग लेकर अपनी भागीदारी निभाई। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
    दर्जन भर से ज्यादा कर्मी हुई सम्मानित : पोषण माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लगभग दर्जन भर से ज्यादा सेविका और सहायिका को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
    कौन कौन थे मौजूद : अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियो के अलावे एलएस अंजनी देवी, रेखा देवी, पूनम कुमारी, फूलकुमारी राय, सुभद्रा, सुजाता मंडल, गीता कुमारी, हिना कौशर, लवंगलता जायसवाल, रामदुलारी गुप्ता, नसीमा खातुन, कदम सिंह आदि मौजूद थे।

इंडियन बैंक में पीएम वर्चुअल सम्मेलन का हुआ लाइव प्रसारण
चितरा/संवाददाता। चितरा स्थित इंडियन बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक अनुपम कमल सिन्हा द्वारा शनिवार को पीएम का वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन लाइव प्रसारण माध्यम किया गया। जिसमें बैंक के खाता धारक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहित वरिष्ठ नागरिकों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश के आकांक्षी प्रखंडों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल के माध्यम किया। उक्त कार्यक्रम को संकल्प सप्ताह नाम दिया गया है। यह आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावशाली क्रियान्यवन से जुड़ा है। जिसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तर पर शासन में सुधार करना है। वर्चुअल सम्मेलन में खाता धारक, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पीएम मोदी का संबोधन को सुना और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं से होने वाले लाभ से संबंधित पीएम मोदी के विचार को आत्मसात किया। सम्मेलन में शाखा प्रबंधक अनुपम कमल सिन्हा के अलावा सहायक प्रबंधक सुभाष कुमार गुप्ता, कैशियर रचित कुमार, ग्राहक सेवा संचालक राजेश कुमार, कुतुबुद्दीन अंसारी, कर्मचारी मंटू दे, स्वयं सहायता समूह के महिला मिठू सेन, गुड्डू ठाकुर, लालू पूजा देवी, पुतुल देवी, शांति देवी, पंचमी देवी, सरिता देवी, खाता धारक आनंद ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, चंद्रिका पोद्दार, लालू साह आदि ने भाग लिया।

बूथ कमेटी मजबूती को लेकर भाजपा कार्यकताओं ने की बैठक
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता
मधुपुर/संवाददाता। शहर के सीताराम डालमिया रोड स्थित एक निजी होटल सभागार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष रवि रवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे बूथ कमिटी सत्यापन व सशक्तिरण को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि नगर प्रभारी विशाखा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष अभी से बूथ को मजबूत करने में जुट जाएं। इसके साथ केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याण कार्य योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचने का कार्य करें। मौके पर महामंत्री संतोष शर्मा, कमल शाही, भरतलाल भैया, अशोक गोंड, गोपाल मोदी, राकेश वर्मा, गुड्डू दुबे, सुचेता घोष, सुनीता चौधरी, मुरारी यादव, सुनील यादव, धीरज अक्षय, रमेश कुमार, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

आयुष्मान मेला में 425 मरीजों का हुआ इलाज
पालोजोरी/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया। आयुष्मान मेला का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जावेद, चिकित्सा पदाधिकारी नित्यानंद चौधरी, आयुष चिकित्सक वरुण मंडल, स्मिता पुष्पांजलि, मंजूर आलम, डॉ सविता, उदय कांत सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। डॉ जावेद ने कहा कि आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत लगाए गए आयुष्मान मेला में नये लाभुकों का आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन करना, लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण, आभा आईडी कार्ड सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। मेला में जांच, दवा व परामर्श के लिए स्टॉल लागये गए थे। इस दौरान आयुष्मान भव मेले में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए पंजीयन किया गया। मेले में 425 मरीजों का इलाज किया गया। 64 लोगों का ब्लड टेस्ट किया गया। वही मधुमेह के मरीजों का उपचार कर जरूरी दवा दी गई। वही 91 मरीजों को होम्योपैथ की दवा दी गई। कार्यक्रम में पहुँचे 168 व्यक्तियों ने आयुष्मान कार्ड का आवेदन जमा किया। मौके पर सीएचओ सावित्री तिग्गा, सीमा कुमारी, अपर्णा कुजूर, सुमित्रा कुमारी, एलिना हांसदा, डॉ जय शंकर झा, डॉ अशोक कुमार, प्रीति, पूनम जयदेव, रोहित कुमार, आशुतोष कुमार, एमटीएस गौतम, एलटी अजय यादव, अमरेंद्र कुमार सिंह, गिरीश यादव आदि मौजूद थे।

टावाघाट में लगा स्वास्थ्य शिविर
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना अंतर्गत टावाघाट गांव स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को आयुष्मान भव स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में आस पास गांवों के करीब 116 महिला सहित पुरुष एवं बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी टावाघाट डॉ रंजीत कुमार सिंह ने किया। जबकि स्वास्थ्य जांच कराने आए सभी को ब्लड प्रेशर, मधुमेह , गैस आदि जांच की गयी। मौके पर योगा ट्रेनर अनुज कुमार त्यागी एवं फुल कुमारी ने मरीजों को रोगानुसार योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर डब्ल्यू सिन्हा, कुंदन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

चितरा इंटर कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों ने विधायक आवास के समक्ष दिया धरना
चितरा/संवाददाता। चितरा इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक रूप से सहरजोरी में सारठ विधायक रणधीर सिंह के आवासीय कार्यालय के बाहर धरना दिया। साथ ही एक मांग पत्र भी विधायक को सौंपा। इस संबंध में कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मियों ने अपने मांग पत्र के माध्यम से कहा है कि चितरा इंटर महाविद्यालय विगत 30 वर्षों से कार्यरत है। विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का एकमात्र संस्थान रहा है। इस संस्थान में सभी प्रकार के मूलभूत संरचना एवं उपस्कर पर्याप्त हैं, लेकिन सरकार की अकल्याणकारी निर्णय के कारण इस क्षेत्र के गरीब, दलित, अल्पसंख्यक तथा आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ हम सभी शिक्षकों एवं क्षेत्र कर्मियों का भविष्य अंधकार की ओर जाता हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने सामूहिक रूप से मांग किया है कि छात्र हित एवं कमी र्िहत को ध्यान में रखते हुए विलय प्रक्रिया को रोका जाए। इस संबंध में सारठ विधायक रणधीर सिंह ने सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी की मांगों को प्रमुखता से विधानसभा में रखा जायेगा और आप सभी की समस्याओं को दूर किया जायेगा। मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नित्यानंद राय, शिक्षक जन्मेजय सिंह, हलधर प्रसाद राय, अविनाश चौधरी, अजय कुमार राय सहित अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे।

किराना दुकान से हजारों की चोरी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत बाघमारा गांव के देवघर चांदन मार्ग स्थित किराना दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपए के समानों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के आबाकोला गांव निवासी राजेश प्रसाद यादव ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वह सलोनाटांड़, देवघर में रहकर बाघमारा गांव एवं देवघर चांदन मार्ग स्थित एक एस्बेस्टस मकान भाड़े में लेकर किराना दुकान चलाता है। 28 सितंबर की रात दुकान में चोरी हो गयी। सुबह दुकान खोले तो देखा कि एस्बेस्टस टूटा हुआ है और दुकान का सारा समान गायब है। तकरीबन 50 हजार रुपये का सामान चोरों ने चुरा लिया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

फुटबॉल टूर्नामेंट के विनर और रनर को विधायक ने किया पुरस्कृत
पालोजोरी/संवाददाता। बिराजपुर पंचायत के शितलुडीह में जियोन झरना क्लब के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। टूर्नामेंट में सनराइज एफसी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे सारठ विधायक रणधीर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर मुखिया हेमलाल हेंब्रम सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद थे।

डीलर्स प्रतिनिधियों का सम्मेलन आज
देवघर/वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन नई दिल्ली के बिहार एवं झारखंड राज्य इकाई का डीलर्स प्रतिनिधियों का सम्मेलन एक अक्टूबर को स्थानीय विवाह भवन विराट पैलेस में होगा। यह जानकारी सह संयोजग कार्यक्रम तैयारी समिति सह राष्ट्रीय संगठन सचिव हीरालाल प्रसाद यादव ने दी है।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store