• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

राज्यव्यापी जन शिकायत समाधान के तहत पूरे जिले में 72 मामलों की हुई सुनवाई

April 17, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

राज्यव्यापी जन शिकायत समाधान के तहत पूरे जिले में 72 मामलों की हुई सुनवाई

by admin
April 17, 2025
in Santhal
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस महानिदेशक व महाननिरीक्षक के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम आयोजित
जामताड़ा। संवाददाता। पुलिस महानिदेशक एवं महाननिरीक्षक के निर्देश पर बुधवार को सभी जिलों में एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में जामताड़ा जिला में तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें मुख्य कार्यक्रम स्थल जामताड़ा का जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर रहा, जहां डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह की अगुवाई में जन शिकायत की सुनवाई की गई। जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना से संबंधित कुल 31 आवेदन कार्यक्रम में प्राप्त किए गए, जिसकी सुनवाई करते हुए कुछ मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया और कुछ में अग्रेतर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। वहीं पूरे जिले में तीनों स्थान मिलाकर कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए जिसकी सुनवाई की गई एवं निष्पादन का प्रयास किया गया।
वही डीएसपी मुख्यालय संजय सिंह ने कहा कि मुख्यालय में प्राप्त 31 आवेदन में अधिकांश जमीन विभाग से संबंधित मामले थे। वहीं कुछ पारिवारिक विवाद और आपसी विवाद के जो मामले थे, उन मामलों का निपटारा किया गया है। ओवरऑल देखा जाए तो पूरे जिले में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। वहीं शेष वैसे मामले जो जमीन विवाद से संबंधित है और न्यायालय में लंबित है। उसके लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। कहा कि इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना एवं पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना है।
पूरे जिले में तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें जामताड़ा पुलिस अनुमंडल में दो स्थान जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पबिया, नारायणपुर तथा नाला पुलिस अनुमंडल में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला में कार्यक्रम आयोजित की गई है। मौके पर डीएसपी मुख्यालय, जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल, साइबर थाना से इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे सहित महिला एवं पुरुष बल मौजूद थे।

शिक्षक बहाली को लेकर टेट पास अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा
20 अप्रैल से राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
जामताड़ा। संवाददाता। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से हाल ही में जारी किए गए बहाली कैलेंडर के खिलाफ टेट पास अभ्यर्थियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को गांधी मैदान में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए और बैठक के बाद सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि वे अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं और 20 अप्रैल के बाद से पूरे राज्य में जोरदार आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन कर रहे टेट पास अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2023 में झारखंड सरकार द्वारा 26001 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया और नियुक्ति की दिशा में सारी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं। लेकिन हाल ही में जेएसएससी द्वारा जारी बहाली कैलेंडर में यह कहा गया है कि अब यह नियुक्ति प्रक्रिया वर्ष 2026 में पूरी की जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।
अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य के मध्य विद्यालयों में विज्ञान कोटी के साथ-साथ अन्य विषयों में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। सरकार यदि चाहे तो तुरंत बहाली प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए यह स्पष्ट निर्देश दिया था कि इस वर्ष के भीतर स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर किया जाए।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। पूरे राज्य में अभ्यर्थी एकजुट हो चुके हैं और 20 अप्रैल के बाद से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिसका असर पूरे झारखंड में दिखाई देगा। अभ्यर्थियों ने शिक्षक बहाली में देरी को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और सरकार से तत्काल बहाली प्रक्रिया फिर से शुरू करने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक मांझी, साधन हजारी, वासुदेव विद्युत, काजल कुमार मांझी, गिरधारी सिंह, असलम, उमा, नंदिता, चंद्रावती, सोनाली मांझी, गौतम, भोला समेत सैकड़ों की संख्या में टेट पास अभ्यर्थी उपस्थित थे।

जामताड़ा की प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, कुर्सी पर कायम रही
34 में से 31 सदस्यों ने की वोटिंग, प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 17 वोट
आवश्यक समर्थन नहीं मिलने से प्रस्ताव खारिज
एसडीओ की निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया
प्रमुख ने जताई सबको साथ लेकर चलने की इच्छा
जामताड़ा। संवाददाता। जामताड़ा प्रखंड की प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति की विशेष बैठक में मतदान के माध्यम से निरस्त हो गया। इस प्रक्रिया के दौरान जहां एक ओर लोकतांत्रिक प्रणाली का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय में सियासी सरगर्मी पूरे चरम पर रही। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंचायत समिति सदस्यों की गहमा-गहमी और अलग-अलग रायों के साथ हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों ने प्रमुख के कार्यशैली पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने उनके पक्ष में मजबूत तर्क दिए। लेकिन चर्चा किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। एसडीओ अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति में कुल 34 सदस्य हैं, जिनमें से 31 सदस्य इस विशेष बैठक में उपस्थित थे। मतदान में 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि 8 ने विरोध में मतदान किया। 6 वोट विभिन्न तकनीकी कारणों से अमान्य कर दिए गए। पंचायत समिति नियमावली के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए कम से कम 25 सदस्यों का समर्थन आवश्यक था। आवश्यक संख्या नहीं मिलने के कारण प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और प्रमुख लुखुमुनी सोरेन कुर्सी पर बनी रहीं। एसडीओ ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव खारिज होने की घोषणा करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर विकास की दिशा में मिल-जुल कर काम करने की अपील की। प्रमुख लुखुमुनी सोरेन ने इस निर्णय को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना चाहती है। उन्होंने उप प्रमुख नरेश तूरी समेत सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया और भविष्य में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ और राजनीतिक हलचल देखी गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, झामुमो के कार्यकर्ता भी दिनभर प्रखंड कार्यालय में डटे रहे। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, सगीर खान, अनवर अंसारी, तैयब अंसारी, इमरान अंसारी, अशोक सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
जामताड़ा। संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जामताड़ा प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र पंजनिया के वीरग्राम गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से एक दिवसीय मलेरिया स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित जांच किए गए, जिसमें डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर के साथ-साथ कई ऐसे लोगों का फीवर जांच मलेरिया जांच किट के मदद से किया गया। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में वैसे मच्छर का प्रसार काफी ज्यादा होने के कारण लोगों में बुखार एवं मलेरिया जैसी संभावित बीमारी का पता लगाने के लिए मलेरिया जांच किट की मदद से काफी सहयोग मिलता है। ताकि उन्हें तुरंत यह रिपोर्ट दिया जा सके की क्या वह मलेरिया से ग्रसित हैं या नहीं। इसके अलावा क्षेत्र में कई ऐसे लोग मौजूद थे, जिन्होंने फाइलेरिया से संबंधित बातों को रखा। मलेरिया एवं फाइलेरिया से संबंधित विषय में जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू मनोज तिवारी ने ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से संबंधित लाभुकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई लाभ दिया जाता है एवं उनका इलाज मुफ्त में सरकार की ओर से किया जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि वैसे बीमारी से ग्रसित लोंगो को सरकार की ओर से देखरेख के लिए कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसका हम लोग समय-समय पर कैंप लगाकर लाभुकों के बीच बताते भी हैं। इसके अलावा उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विशेष कर फाइलेरिया रोगियों को विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के विषय में जानकारी दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू रूपेश कुमार, प्रवीण कुमार एवं सहिया साथी टुम्पा दता, सहिया ममता देवी सहित दर्जन ग्रामीण मौजूद थे।

गड़जोड़ी में हरिनाम संकीर्तन संपन्न
कुंडहित। संवाददाता। बुधवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत गड़जुड़ी गांव में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास के साथ संपन्न हो गया। संकीर्तन अनुष्ठान के दौरान मझलाडीह के कालीचरण चक्रवर्ती ने आकर्षक ढंग से कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्थ कर दिया। उन्होंने कीर्तन गान के माध्यम से लोगों को समझाया कि मानव जीवन बहुत ही तपस्या के बाद मिला है। हमारी आयु भी बहुत ही कम है। इसके बाद भी हम लोग अपने संपत्ति, संतान, रुपया, पैसा के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन हम लोग भगवान को याद करना भूल जाते हैं। हम लोग मां के गर्भ से ही भगवान से वादा करते हुए आए थे कि पृथ्वी में जाकर आपको नहीं भूलेंगे लेकिन हम लोग अपने दिनचर्या के काम में भगवान को भूल जाते हैं लेकिन कलयुग में श्री प्रभु के बिना जीवन का उद्धार संभव नहीं है। इसलिए कलयुग में हरि नाम संकीर्तन ही सर्वोपरी है। इसलिए सभी को हरि नाम सुनना चाहिए एवं हरि नाम आयोजन करने वाले लोगों की सहायता करना चाहिए। श्री चक्रवर्ती ने गड़जोड़ी के सोलह आना को हरिनाम आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। कीर्तन समाप्ति के बाद सभी भक्तजनों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल के अलावे गड़जोड़ी, पालाजोड़ी, शंकरपुर, लोहारपाड़ा, प्रसादपुर आदि गांवो के भक्तजन उपस्थित थे।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
नाला। संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सागजुड़िया गांव में ग्राम सोलोआना के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मालूम हो कि पुरोहित बापी चटर्जी के सानिध्य में गांव स्थित निकटस्थ तालाब बोड़ो पुकुर से विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोचार के साथ 251 कन्याओं ने जल संकल्प किया। इस दौरान की धर्म की जय हो, पाप का नाश हो, विश्व का कल्याण हो आदि जयघोष व जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस दौरान विधिवत रूप से दूर्गा मंदिर में घट स्थापन की गई। इस कलश यात्रा में बच्चे, बूजुर्ग महिला पुरुष सभी आयु वर्ग लोग भक्ति व समर्पण भाव से कलश यात्रा में शामिल हुए। इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में आशीष मित्र सह पत्नी मौजूद थे।

पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया
मिहिजाम। संवाददाता। बुधवार को जनजातीय संध्या (डिग्री) महाविद्यालय, मिहिजाम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 02 के कार्यक्रम पदाधिकारी देवकी पंजियारा के नेतृत्व में चयनित गांव भागा एवं मिहिजाम के कानगोई आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी देवकी पंजियारा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त आहार जिसमें प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड, फल, हरी एवं पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दवाई खानी चाहिए और स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से अपनी और अपने बच्चों की जांच करवानी चाहिए। शिशुओं के जन्म के पहले 1000 दिनों में दिये जाने वाले पोषण युक्त भोजन भी बच्चों को कुपोषण से बचाते हैं। शिशुओं के जन्म के बाद भी सभी माता-पिता को अपने बच्चों को सभी प्रकार के पोष्टिक आहार को खाने में देना चाहिए। हम सभी को अपने दैनिक जीवन में अपने घर तथा आस पास साफ सफाई रखें एवं स्वस्थ भोजन करना चाहिए। स्वयं सेवको ने गांव में माता-पिता को बच्चों में कुपोषण के कारण होने वाले बिमारियों से बचाव के उपाय बताए एवं साफ सफाई, शिक्षा तथा बच्चों के लिए अनेक सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ताकि इन योजनाओं के माध्यम से वे अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकें। स्वयं सेवको ने बच्चों को पौष्टिक आहार एवं फल का वितरण किया। मौके पर सीमा कुमारी, राज, अंशु कुमारी, चन्द्रशेखर, विश्वजीत कुमार आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store