• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

लापता युवती बरामद

April 29, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

लापता युवती बरामद

by admin
April 29, 2025
in Pakur
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता। जिले में मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बरहाबाद गांव से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने महज 04 घंटे में बरामद कर लिया। 27अप्रैल को निरूलाल तुरी ने बेटी प्रतिमा कुमारी (19) के लापता होने की शिकायत मालपहाड़ी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लापता किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते प्रतिमा को सकुशल बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी अंशु के अनुसार किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया । पुलिस ने किशोरी के लापता होने के कारणों की जानकारी नहीं दी।

पूर्व अनुसंधानकर्ता के वेतन और पेंशन पर रोक

पाकुड़/संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने पुलिस महानिरीक्षक को निर्देश दिया है कि पूर्व अनुसंधानकर्ता खुद्दी कुजूर का वेतन और पेंशन रोक दिया जाए। यह मामला नगर थाना कांड संख्या- 462/2013 से जुड़ा है। इस मामले में सत्रवाद संख्या-125/2022 के तहत कार्रवाई चल रही है। न्यायालय ने खुद्दी कुजूर की गवाही के लिए अगली तारीख 21 मई, 2025 तय की है।

प्रखंड के सभी पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत खरीदे गये पानी के टैंकर

लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रखंड के सभी पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के तहत पानी के टैंकर खरीदे गए हैं। सोमवार को इस व्यवस्था का लाभ कुंजबोना पंचायत के पहाड़ी क्षेत्र निवासियों को मिला। ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध कराया गया जिससे उनमें प्रसन्नता का माहौल है। प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने बताया कि यह कार्य डीसी के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने कहा कि पेयजल प्राप्त करने के लिए ग्रामीण पंचायत सचिव या मुखिया से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने या फोन पर संपर्क करने पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं जिले में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चापानलों और जलमीनारों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। 27 अप्रैल, 2025 को विभिन्न प्रखंडों में मरम्मत कार्य किया गया। सदर प्रखंड में 6, हिरणपुर में 2, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 4 और महेशपुर प्रखंड में 9 चापानलों की मरम्मत की गई। इसके अलावा पाकुड़िया प्रखंड में 03 जलमीनारों को भी ठीक किया गया। 01 अप्रैल, 2025 से अब तक जिले में 652 चापानल और 134 जलमीनार की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। जिला प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी संजीत सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले सोलपटिया गांव का संजीत सोरेन उसके गांव आया था। उसने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जुलाई 2020 में शादी का झांसा देकर वह पीड़िता को घर सोलपटिया ले गया। करीब दो साल तक साथ रहने के बाद आरोपी बाहर काम करने के बहाने चला गया। इस दौरान पीड़िता परिवार की सहमति से एक संस्था से सिलाई का प्रशिक्षण लेने रांची गई। प्रशिक्षण के बाद वह मायके लौट आई। कुछ दिन बाद संजीत भी वापस आया। उसने पीड़िता को साथ रखने से मना कर दिया। उसने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह उसके मेहमान के घर नहीं जाएगी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान की उपेक्षा की : अमृत

हिरणपुर/संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने की। इसमें जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय और पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरूआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश वासियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब के योगदान की उपेक्षा की। उनकी मृत्यु के बाद दिल्ली में अंतिम संस्कार की अनुमति भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करती है और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता देती है। पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य दलों ने दलित समाज को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ. अंबेडकर के संविधान का सम्मान करते हुए देश में विकास कार्य किए हैं।

बैैशाख अमावस्या पर हुई मां काली की पूजा

पाकुड़/संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत गोकुलपुर स्थित घोषपाड़ा में बैैशाख अमावस्या पर मां काली की पूजा हुई। पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नीम पेड़ के नीचे मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई। बड़ी संख्या में भक्त पूजा में शामिल हुए। महिला भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। मां को फल, फूल और पूजा सामग्री अर्पित की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां वर्षों से बैशाख अमावस्या पर मां काली की पूजा की परंपरा चली आ रही है। भक्तों का मानना है कि मां की पूजा से घर में सुख शांति आती है। लोग यहां मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर पूजा करते हैं। परंपरा के अनुसार माता को पाठा की बलि भी दी जाती है। जिले के हिरणपुर, महेशपुर, अमड़ापाड़ा और पाकुड़िया के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। दोपहर के बाद कई स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कई स्थानों पर महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई।

स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

पाकुड़/संवाददाता। सदर प्रखंड में स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) आनंद प्रकाश ने झिकरहट्टी पश्चिम ग्राम-पंचायत का दौरा किया। उन्होंने भस्मक, सेग्रीगेशन बिन और हैंडवाश की निर्माण स्थिति का जायजा लिया। डीपीएम ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जल जमाव की समस्या से जुड़ी जन शिकायतों के मद्देनजर नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रत्येक घर में जल निकासी के पास शॉक पिट बनाने के लिए निर्देश दिए गए।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने क्रमवार कार्यों की समीक्षा की

पाकुड़/संवाददाता। जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने सोमवार को बैठक की। अमड़ापाड़ा प्रखंड सभागार में हुई बैठक में पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। मुर्मू ने 15वें वित्त आयोग के तहत व्यय राशि की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना के उपयोगिता प्रमाण पत्र की जानकारी ली। आदर्श पंचायत सचिवालय और बायोमैट्रिक उपस्थिति की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक में जलमीनार और चापाकल की मरम्मत का मुद्दा उठा। टैंकर खरीद और संचालन की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवाश यूनिट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रियाशील शौचालयों की उपलब्धता पर चर्चा हुई। वाटर फिल्टर के अधिष्ठापन और रॉयल्टी डीएमएफटी, लेबर से संबंधित मुद्दों पर भी विचार किया गया। बैठक में बीडीओ प्रमोद गुप्ता, प्रभारी प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी जिल्लूर रहमान, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, सभी मुखिया और पंचायत सचिव उपस्थित थे।

संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की बैठक में हुई समीक्षा

पाकुड़/संवाददाता। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी सुल्तान अहमद और पर्यवेक्षक अशोक दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 03 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करनी थी। जिला प्रभारी सुल्तान अहमद ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय रैलियां 3 से 10 मई तक आयोजित की जाएंगी। विधानसभा स्तरीय रैलियां 11 से 17 मई तक चलेंगी। कार्यक्रम के तीसरे चरण में 20 से 30 मई तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता जनता के साथ घरेलू स्तर पर संवाद स्थापित करेंगे। सुल्तान अहमद ने जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करता है हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग

पाकुड़/संवाददाता। सड़क सुरक्षा सदस्यों ने सीएम श्री हरिणडंगा हाईस्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान 150 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा सदस्यों ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकता है। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग के खतरों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही रोड क्रॉस करने के सही तरीके भी बताए। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। सड़क सुरक्षा टीम ने हिट एंड रन और गुड समैरिटन कानून की भी जानकारी दी। सभी को सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका और पैंफलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अजहद अंसारी, प्रधानाध्यापक श्रीनिवास प्रसाद और अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

क्रू लॉबी कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड के कर्मचारी विरोधी निर्णय का किया विरोध
पाकुड़/संवाददाता। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने क्रू लॉबी में विरोध सभा का आयोजन किया। बताया गया कि रेलवे बोर्ड की ओर से गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी के कर्मचारी विरोधी निर्णय के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। कमेटी ने लोको पायलट और रनिंग स्टाफ के लिए जो सुझाव दिए हैं, वे तर्कहीन हैं। इन निर्णयों से सुरक्षा मानकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भविष्य में रोजगार के अवसर कम होंगे और रनिंग कर्मचारियों को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड से लोको रनिंग स्टाफ की कार्यशैली और सुविधाओं में सुधार की मांग की थी। लेकिन कमेटी के निर्णय से असंतुष्ट होकर पूरे देश के क्रू लॉबी में एक साथ विरोध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। शाखा सचिव ने कहा कि वे सरकार से इन सुझावों को खारिज कर नए सिरे से जांच की मांग करते हैं। इस दौरान पुराने यार्ड ऑफिस के बाथरूम की मरम्मत का भी निरीक्षण किया गया। कनीय अभियंता परितोष रंजन ने ठेकेदार को बुला कर शीघ्र कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।

फोटो : नौ

मनरेगा कर्मियों ने किया एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान

पाकुड़/संवाददाता। मनरेगा के सहायक अभियंता श्याम दत्त शुक्ल की आकस्मिक मृत्यु के बाद मनरेगा कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। मनरेगा कर्मचारी संघ पाकुड़ के अध्यक्ष अजीत टुडू ने बताया कि श्याम दत्त शुक्ल का निधन 26 अप्रैल, 2025 को हुआ। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पाकुड़ और अमड़ापाड़ा प्रखंड के कर्मचारियों को पिछले 04 महीने से मानदेय नहीं मिला है। अन्य प्रखंडों में भी 03 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों पर काम का अधिक दबाव है। पीएमयू सेल के कर्मचारी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक निगरानी करते हैं। कई मनरेगा कर्मी 8 घंटे चेकनाका में काम करने के बाद अपने मूल काम की निगरानी नहीं कर पाते। इससे उनका मानसिक तनाव बढ़ रहा है। मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड के मनरेगा आयुक्त के समक्ष प्रस्ताव रखा है। कई प्रखंडों के मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें जिक्र हैं कि 29 अप्रैल, 2025 को हड़ताल पर रहेंगे।

जेआरसी का लक्ष्य : 2030 तक देश से बाल विवाह पूरी तरह हो खत्म
पाकुड़/संवाददाता। जन लोक कल्याण परिषद ने बाल विवाह रोकने के लिए एक अनूठी पहल की है। संगठन ने धर्म गुरुओं को इस अभियान से जोड़ा है। अक्षय तृतीया और शादी के मौसम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिले के सभी मंदिरों और मस्जिदों के बाहर अब बोर्ड लगे हैं, इन पर साफ लिखा है कि यहां बाल विवाह की अनुमति नहीं है। सभी धर्म गुरुओं ने इस पहल का समर्थन किया है।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन : जेआरसी देश के 416 जिलों में काम कर रहा है। यह 250 से ज्यादा नागरिक संगठनों का नेटवर्क है। संगठन ने अब तक दो लाख से ज्यादा बाल विवाह रोके हैं। पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। जन लोक कल्याण परिषद के सचिव सरोज कुमार झा ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत यह अपराध है। अगर पुरोहित बाल विवाह कराने से मना कर दें तो यह समस्या जल्द खत्म हो सकती है। जेआरसी का लक्ष्य है कि 2030 तक देश से बाल विवाह पूरी तरह खत्म हो जाए।

पश्चिम बंगाल से लौटे युवक ने दी जान

हिरणपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। पश्चिम बंगाल से एक दिन पहले ही लौटे 23 वर्षीय मनोज हांसदा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की है। मनोज की पत्नी उस समय अपने मायके में थी। दोपहर में मनोज का अपनी पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शाम को परिजनों ने मनोज को उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नीलाम पत्र वाद का मेगा शिविर आयोजित

पाकुड़/संवाददाता। ऋण समाधान योजना के तहत नीलाम पत्र वाद का मेगा शिविर डीआरडीए सभागार में आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नीलाम पत्र मामलों का त्वरित निपटान करना था। शिविर में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। 90 निष्पादित अभिलेखों में 96 लाख, 47 हजार, 977 रुपए का निष्पादन सफलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधि और नीलाम बकायेदार उपस्थित रहे। यह शिविर 28 अप्रैल 2025 को आयोजित किया गया। इस तरह के मेगा शिविर का आयोजन नीलाम पत्र से जुड़े विवादों के समाधान में मददगार साबित हो रहा है।

चलाया गया वाहन जांच अभियान
हिरणपुर/संवाददाता। डीसी मनीष कुमार और एसपी के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के तहत सोमवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट व बिना कागजात ट्रिपल लोड चलाने वाले चालकों की जांच की गई। बगैर हेलमेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश सिंह ने बताया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 19 बाइक चालकों से 21,600 रुपया जुर्माना वसूला गया। मौके पर सड़क सुरक्षा कर्मी अजहद अंसारी, अमित कुमार राम, एएसआई निर्मल कुमार राय आदि मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store