बासुकीनाथ/ निज संवाददाता जरमुंडी के जामा बहियार में खेत जुताई करने के लिए गए किसान अचानक तेज बारिश की चपेट में पड़ गए। इंद्रदेव के रौद्र रूप को देखकर जैसे ही उगनु दास घर की ओर प्रस्थान किया तेज धमाके के साथ वज्रपात हुई। जिसके चपेट में पड़कर बैल की मौत हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में उगनु दास नामक किसान खेत में काम कर रहे अन्य साथियों के साथ बाल बाल बच गए। बैल की आकस्मिक मौत पर किसान रोते बिलखते नजर आए। वही इस घटना की सूचना सिंघनी पंचायत के मुखिया को दूरभाष पर पर भेज दी गई है।
12 अगस्त को निकाली जायेगी तिरंगा यात्रा
दुमका/ निज संवाददाता। शहर के श्रीरामपाड़ा स्थित केबी वाटिका में रोटी बैंक की ओर से आगामी 12 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर रविवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा सिदो कान्हु चैक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बिरसा मुंडा तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में दुमका के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक दंत रोग चिकित्सक डॉ स्वेता स्वराज ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। डॉ स्वेता स्वराज ने बताया कि तिरंगा यात्रा बड़ा बांध से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चैक, सुभाष चंद्र बोस चैक, अंबेडकर चैक होते हुए बिरसा मुंडा चैक में जाकर तिरंगा यात्रा समाप्त होगी। कहा कि हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। यह हमें गौरवांवित महसूस कराता है। उन्होंने दुमका वासियों को इस तिरंगा यात्रा में भाग लेने के आग्रह किया। इस अवसर पर राजेश चैरसिया, गोविंदा चंदन, नवीनचंद ठाकुर, बुलंदर यादव, विश्वजीत सिंह, सुमित भंडारी, सौरव खा, विकास कुमार ठाकुर, अमिता घोष, विकास मंडल, चंदन आदि मौजूद थे।
झामुमो कार्यकर्ता का आकस्मिक निधन
जामा/निज संवाददाता। प्रखंड के सिमरा पंचायत अंतर्गत बासजोरा गांव के 38 वर्षीय झामुमो कार्यकर्ता शिवाधन सोरेन का शनिवार की रात निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता हेंब्रम, एक 13 वर्षीय बच्ची एवं अपने माता-पिता व भाई का भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उपप्रमुख पूनम देवी, झामुमो के प्रखंड सचिव गौतम कुमार दर्वे, ग्राम प्रधान एतवारी राय, हेमलाल सोरेन, शिवलाल सोरेन ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, बासुकीनाथ मंें कैंप कर रहे अधिकारी
उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
दुमका/निज संवाददाता श्रावणी मेला 2025 की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है इसे ध्यान में रखते हुए उपायुक्त द्वारा अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम जलार्पण व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, रूट लाइन प्रबंधन को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अंतिम सोमवारी को मेला क्षेत्र में 24ॐ7 निगरानी रखी जाए। सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे तथा कंट्रोल रूम की सतत सक्रियता को लेकर भी निर्देश दिए गए।
एसपी और डीसी ने किया रूट लाइन का निरीक्षण
दुमका। सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ संपूर्ण रूट लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों से बातचीत कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक निदेश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेला अपने अंतिम चरण में अवश्य है, लेकिन सतर्कता, समर्पण और पूर्ण तत्परता के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालु श्रद्धा एवं आस्था के साथ सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें, इसके लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों,पुलिस बल जवानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण में कोई ढिलाई न बरती जाए। साथ ही, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जाकर व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया और आवश्यकतानुसार सुधार हेतु तत्काल निर्देश भी दिए।
बाढ़ नियंत्रण के लिए मसानजोर डैम का 7 फ्लड गेट खोला गया
मसानजोर/निज संवाददाता लगातार हो रही बारिश से 03 अगस्त तक मसानजोड़ डैम का जलस्तर बढ़ कर 391.5 फीट तक पहुंच गया जिसके कारण बाढ़ की आशंका को देखते हुए मसानजोर डैम प्रबंधन ने सायरन बजा कर 7 फ्लड गेट खोल दिया। 15 जुलाई को मसानजोड़ डैम का जलस्तर 386.60 फीट पर था पर नदियों से लगातार बारिश का पानी मसानजोड़ डैम तक पहुंचने और डैम पर पानी के दबाव को कम करने के लिए दो फ्लड गेट खोला गया। तब से लगातार फ्लड गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार डेम का जलस्तर 391.70 था। जल स्तर को कम करने के लिए 07 फलट गेट खोला गया है लेकिन रविवार सुबह मसानजोड़ डेम का जलस्तर 391.50 फीट तक शाम को भी डैम का जलस्तर 391.50 ही है जबकि 7 फ्लड गेट से प्रति घंटा 18000 क्यूसेक पानी निकासी हो रहा है फिर जल स्तर नहीं घट पाया है। मसानजोड़ डैम में खतरे का निशान 398 फीट पर है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी कमल घोष ने बताया है कि जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम प्रबंधन द्वारा 7 फ्लड गेट खोला गया है। यहां बता दें कि मसानजोड़ डैम में कुल 29 गेट हैं जिसमें 21 फ्लड गेट, 03 हाई लेवल व 03 लो लेवल गेट, 02 हाइड्रा गेट 02 एवं एक गेट झारखंड के केनाल के लिए है। मसानजोड़ डैम में पानी का बढ़ता जलस्तर जहां डैम प्रबंधन के लिए खतरे की घंटी है वहीं पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मसानजोड़ डैम का 7 फ्लड गेट खुलने की जानकारी मिलते ही दुमका आसपास के इलाकों के लोग मसानजोड़ डैम पहुंच रहे और वहां लगातार बजाये जा रहे सायरन की परवाह किये बिना फ्लड गेट से निकाल रहे पानी के सामने सेल्फि ले रहे हैं और रील बनाते देखे गये।
जेपीएससी में सफल विनय कुमार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मानित
दुमका/निज संवाददाता झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला दुमका के द्वारा श्री रामकृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय दुमका के प्रशाल में झारखंड लोक सेवा आयोग 11- 13वीं प्रतियोगिता परीक्षा में सफल विनय कुमार जिन्होंने 192वें स्थान प्राप्त कर दुमका का नाम रोशन करने वाले इस सफल प्रतिभागी का प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उसे साल, बुके एवं पुस्तक उपहार देकर सम्मानित किया गया। विनय कुमार, डीएसपी सुमन कुमार यादव एवं शिक्षिका रीता भारती के पुत्र है। एक लंबा संघर्ष का रास्ता तय कर इन्होंने यह सफलता हासिल की है। शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी ने उनके सफलता पर खुशी जाहिर की है। आगे सभी वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की सफलता हम सबों के लिए गौरव की बात है। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने कहा की इस प्रकार की सफलता अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा एवं पूरे जिले में प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता अर्जित करने की एक मुहिम प्रारंभ होगी। विशिष्ट अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने इसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विनय कुमार के जेपीएससी में चयन होना समाज के साथ साथ दुमका के लिए गर्व की बात है। जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार एवं जिला सचिव काशीनाथ महतो ने कहा कि विनय कुमार एक बेहद नेक सरल हृदय स्वभाव के व्यक्तित्व हैं और उनके सफलता से पूरे शिक्षा जगत में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण जगेगी। विनय कुमार ने एक सेवक के रूप में काम करने का संकल्प लिया।
कोयला डंपिग यार्ड हटाने की मांग को ले आंदोलन जारी
दुमका/निज संवाददाता कोयला डंपिंग यार्ड स्थानांतरित की मांग कर रहे स्थानीय लोगों का लगातार 44 वां सप्ताह रविवार को भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों ने कहा है कि दुमका स्टेशन पर बने कोयला डंपिग यार्ड को हर हाल में प्रशासन को हटाना पड़ेगा। अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
यहां बताते चलें कि दुमका रेलवे स्टेशन के समीप लंबे समय से कोयला डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी लगातार धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जता कर रहे हैं। इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री से लेकर जिले के उपायुक्त और प्रमंडलीय आयुक्त से भी गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके कार्रवाई होते नहीं दिख रही है। हलांकि अब कोयला ढुलाई कम हुआ है। इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डांडेल के द्वारा दिए गए आश्वासन का परिणाम का इंतजार हो रहा है। आंदोलनकारियों ने स्टेशन परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। गौरतलब है कि कोयला साइडिंग से हो रहे प्रदुषण के कारण हजारों की संख्या में छात्रों और स्थानीय निवासियों पर बूरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग धीरे-धीरे बीमारी की जाल में फंसते जा रहे हैं। सोचने वाली बात है कि रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों और यात्रियों पर कैसा प्रभाव पड़ रहा होगा। अमृत भारत स्टेशन दुमका बूरी तरह से कोयला डस्ट से काला पड़ गया है। अत: आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की है कि यहां से अविलंब कोयला डंपिंग यार्ड हटाया जाए। आंदोलनकारियों के नेतृत्व रविशंकर मंडल ने किया। धरना प्रदर्शन में हेमंत श्रीवास्तव, बिमल मरांडी, संजय मंडल, अभय गुप्ता, मंजू गुप्ता, जिमी यादव , आकाश यादव, छोटू शर्मा, तुलसी मंडल, लिल्टू दे, शैलेश कापरी, रिंकू यादव, अमित कुमार, मनोज कुमार, मिक्कू यादव, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।
आकांक्षा हाट में होगी पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों की बिक्री
बासुकीनाथ /निज संवाददाता श्रावणी मेला बासुकीनाथ में रविवार को मीडिया सेंटर स्थित अवसान केंद्र में परंपरागत एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए आकांक्षा हाट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को एक मंच प्रदान कर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आर्थिक सशक्तिकरण के मार्ग को प्रशस्त करना है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं जेएसएलपीएस के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से आकर्षक स्टाल लगाए गए थे। परंपरागत एवं स्थानीय उत्पादों के लगे प्रदर्शनी में पारंपरिक परिधान सजावटी सामग्री हस्तशिल्प एवं स्थानीय खाद्य पदार्थ श्रद्धालु एवं स्थानीय लोगों को खूब लुभाने का काम किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान उपायुक्त ने दीदीयों की कार्य कुशलता एवं दक्षता की जमकर सरहाना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर ही नहीं पारंपरिक कला संस्कृति एवं कारीगरी को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। आकांक्षा हाट ग्रामीण समाज की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस दौरान हाट में लगे प्रदर्शनी को देखने श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
बरगद का पेड़ पथ पर गिरा, आवागमन बाधित
रानेश्वर/निज संवाददाता। रघुनाथपुर – बारमसिया मुख्य पथ के आसनबनी बाजार के समीप रविवार अहले सुबह बरगद का एक पैड़ पथ के बीचों बीच गिर गया। जिससे पथ घंटो तक जाम रहा। स्थानीय लोगो ने बताया कि यह काफी पुराना बरगद का पैड़ था। हालांकि पैड़ गिरने से किसी प्रकार का छती या अनहोनी नही हुई है। पैड़ गिरने से एक घर आंशिक रूप से छती हुआ है। बताया कि सुबह से घंटो तक पथ जाम रहा। कई वाहन पथ पर रुका रहा। कई वाहन अन्य रूठ से जाने को मजबूर हुआ। स्थानीय लोगो एवं राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक बताया कि स्थानीय लोगो के मदद से पड़े हुए पैड़ को काट कर हटाने का प्रयास जारी था।
घर पर गिरा विशालकाय पेड़
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कलाईपूरा कुशालटोला में बीते देर रात लुबिन टुडू के घर पर विशालकाय पेड़ गिर गया। हालांकि इस घटना में घर के सभी सदस्य व जान माल बाल- बाल बच गया। लुबिन टुडू ने बताया कि देर रात करीब एक बजे पेड़ गिरने का आवाज आया सभी घर के बरामदे में सो रहे थे और पेड़ घर के ऊपर गिर गया। आनन फानन में सभी लोग उठ कर बाहर आंगन में चले गए। घटना में किसी को चोट नहीं आई है लेकिन क्षति हो गई है। उन्होंने बताया कि घर के 2500 के लगभग टाली टूट चुका है। घर के ऊपर लगे लकड़ी के सभी तख्ते टूट गया है।
दुमका-रांची इंटरसिटी ट्रेन से कटकर युवक की मौत
दुमका/ निज संवाददाता दुमका-रांची इंटरसिटी ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना रविवार को शाम के करीब 7 बजे हुई। ट्रेन जब गोड्डा से दुमका रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर-1 में लगी। अपने निर्धारित समय पर रांची के लिए जैसे ही खुलकर आगे बढ़ी कि एक युवक दौड़ते हुए दो नम्बर प्लेटफार्म से नीचे उतरकर ट्रेन को पकड़ने का प्रयास किया। ट्रेन की रफ्तार बढ़ गयी थी। जिस कारण वह असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्टेशन में तैनात आरपीएफ जवान ने नगर थाना की पुलिस को सूचित कर दिया है। नगर थाना की पुलिस काफी देर तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। आरपीएफ जवान नगर थाना की पुलिस की प्रतिक्षा में खड़े थे। स्टेशन प्रबंधन ने बताया कि ट्रेन चलने के बाद किसी भी यात्रियों को दौड़कर चढ़ने नहीं दिया जाता है। ट्रेन खुलने के समय आरपीएफ जवान पूरी तरह से मुश्तैद रहते है। वह युवक प्लेटफार्म नम्बर-2 से पटरी पर आया और चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास किया होगा, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
घर गिरने से बालबाल बचा आदिम जनजाति परिवार
मसलिया/निज संवाददाता मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बाडाडूमरिया पंचायत के घुरमुन्दनी गांव के आदिम जनजाति (पाहाडिया) टोला में बीते रात को एक घर गिरने से दबे चार मवेशी बाल बाल बचे परिजन। गृहस्वामी रथु पाहाडिया ने जानकारी देते हुए कहा बेटा राजेन्द्र पाहाडिया शनिवार रात को भोजन कर परिवार के अन्य चार सहित कुल पांच सदस्य विश्राम कर रहे थे रात्री करीब 11 बजे अचनाल अल्बेस्टर की छवानी वाला पक्का ईट का दीवाल सहित गिर गया होहल्ला करने के बाद काफी संख्या में आस पड़ोस से लोग पहुचे जिनके सहयोग से बेटा सहित अन्य चार सदस्यों को सकुशल बहार निकाला गया परंतु चार बकरियों में से एक की मौत हो गई। घर गिरने से अनुमानित 40 हजार रुपये की हानि हुई है। उन्हानें प्रसाशन से हुई छतिपूर्ती व आवास का मंगा किया है। वही धोबना हरिणबहाल पंचायत के हथियापाथर गांव निवासी शिवधान बेसरा का फुस की छावनी वाला मिट्टी का भरभरा कर गिर गया है पीड़ित गृहस्वामी ने प्रसाशन से आवास योजना से लभवन्ति कराने का मंगा किया है।
खेतिहर मजदूर का कच्ची मिट्टी का घर गिरा
रानेश्वर/निज संवाददाता। बीते कई दिनों से हो रहे लगातार बारिश के कारण कई लोगो के आशियाना उजड़ गया जिससे आर्थिक नुकसान भी हुआ। ताजा मामला रानेश्वर प्रखंड के रंगालिया पंचायत के लाकड़ाघाटी गांव का है। गांव के खेतिहर मजदूर जाकिर अंसारी का कच्ची मिट्टी के दीवाल एवं टाली छावनी वाला घर का आधा हिस्सा शनिवार रात को गिर गया। जाकिर के भाई ने बताया कि इस घर मे राशन, जरूरतमंद कागजात एवं अन्य सामान रखा हुआ था। जो काफी हद तक खराब हो गया है। बताया कि जाकिर उक्त घर मे तीन बच्चे, पत्नी सहित रहते थे। घर का दीवाल धस जाने एवं छावनी का आधा हिस्सा गिर जाने से अब इस घर मे रहना मुश्किल हो गया है। जाकिर वर्तमान समय अपने भाई के घर मे रहने को मजबूर है।