• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

वरिष्ठ भाकपा नेता जयप्रकाश दास का निधन

July 4, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

वरिष्ठ भाकपा नेता जयप्रकाश दास का निधन

by admin
July 4, 2025
in Bihar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चकाई। संवाददाता। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह चकाई प्रखंड अंतर्गत दुलमपुर पंचायत के चरका गांव निवासी जयप्रकाश दास का असामयिक निधन बुधवार की रात्रि में ब्रेन हेंब्रेज से रांची के रिम्स अस्पताल में हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे। उनके निधन से चकाई में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 2014 में भाकपा माले के टिकट पर जमुई लोकसभा से प्रत्याशी भी रह चुके थे। उनकी गिनती भाकपा माले के सक्रिय नेताओं में की जाती थी। इधर उनके निधन की खबर सुनकर भाकपा माले के जमुई जिला सचिव कॉमरेड शंभूशरण सिंह, चकाई प्रखंड सचिव कॉमरेड मनोज कुमार पांडेय, युवा नेता बाबु साहब सिंह, आदिवासी किसान नेता कॉमरेड कालू मरांडी समेत दर्जनों माले नेता उनके पैतृक गांव चरका गांव पहुंचे तथा पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर एवं पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दी। मौके पर कॉमरेड मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कॉमरेड जयप्रकाश दास जनता एवं पार्टी के प्रति समर्पित थे। वे एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट योद्धा थे। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा आपके साथ है। मौके पर बासुदेव हांसदा, मोहम्मद सलीम, अजीम अंसारी, मतला मरांडी, जयनारायण बेसरा, किशोर किस्कू, खुबलाल राणा, दशरथ दास, फुचन टूडू समेत बड़ी तादाद में विभिन्न गांवों के लोग मौजूद थे।

डॉ. आशा लकड़ा ने जिला के पदस्थों के साथ की बैठक
अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करें ताकि मुख्य धारा में शामिल हो सकें : डा आशा
संवैधानिक सुरक्षा उपाय, कल्याण और विकास योजनाओं की ली जानकारी, दिए निर्देश
जमुई। संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर अनुसूचित जनजाति के लिए गतिमान संवैधानिक सुरक्षा उपाय, कल्याण तथा विकास योजनाओं की समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए। डॉ. लकड़ा ने जिले के एसटी बहुल गांवों में बिजली, पानी, मकान, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, गांव तक पहुंच पथ, आंगनबाड़ी केंद्र, खाद्यान आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए छुटे हुए लाभुकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं कार्य में प्रगति लाने पर बल दिया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी विद्यालयों में शिक्षकों के लिए समय-समय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम कराने का निर्देश शिक्षा पदाधिकारी को दिया। शिक्षित समाज का दायरा बढ़ाने के लिए जो बच्चे स्कूल ड्रॉप आउट हो चुके हैं, वैसे बच्चों के घरों तक पहुंच कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किए जाने की बात कही। जिला कल्याण पदाधिकारी अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करें ताकि अनुसूचित जनजाति के लोग भी मुख्य धारा में शामिल हो सकें। जाति प्रमाण पत्र का निर्माण तय समय-सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। बाल मजदूरी समाज के लिए कोढ़ है। श्रम अधीक्षक इस दिशा में कारगर पहल करें। मनरेगा पीओ मनरेगा योजना के तहत जरूरतमंदों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करें। डॉ. लकड़ा ने जिले के गरीब छात्र-छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी पैसे के अभाव में पढ़ाई ना छोड़े, इसका ध्यान रखें। वहीं बैंक को स्वयं सहायता समूह को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने ट्राइफेड मेला का आयोजन कर हुनरमंदों के उत्पादों का प्रदर्शनी लगाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इससे जहां स्वदेशी वस्तु घर-घर पहुंचेगा। वहीं संबंधित जन की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। डॉ. लकड़ा ने हर विभागीय ओहदेदारों को यथाशीघ्र प्रतिवेदन समर्पित किए जाने का निर्देश दिया।
सदस्य डॉ. लकड़ा ने पुलिस अधीक्षक को संवैधानिक सुरक्षा उपाय को सख्ती से लागू किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी पर कृत कार्रवाई की जानकारी ली और विभागीय पदस्थ को वांछित निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर श्री नवीन ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. लकड़ा के निर्देशों को आत्मसात करते हुए कहा कि संवैधानिक सुरक्षा उपाय, कल्याणकारी और विकास योजनाओं को और गति दी जाएगी साथ ही कृत कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को कानून सम्मत ढंग से सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है। उनके हितों की अनदेखी न हो, इस पर निगाह रखी जा रही है। दर्ज प्राथमिकी पर भी विधि सम्मत कार्रवाई जारी है। उन्होंने देय निर्देशों पर अमल किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।
अनुसंधान अधिकारी हरि राम मीणा, डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, ओएसडी नागमणि कुमार वर्मा, डीटीओ मो. इरफान, डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अमृत किशोर, जमुई ईओ डॉ. प्रियंका गुप्ता, झाझा ईओ डॉ. जनार्दन वर्मा, सिकंदरा ईओ अनिशा कुमारी समेत अधिकांश विभागों के पदस्थ बैठक में उपस्थित थे।

चार दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण समापन समारोह आयोजित
स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों को बनाता है अनुशासित
अलीगंज। संवाददाता। स्काउट व गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को अनुशासित बनाता है। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आज इन बच्चों ने समाज को कई बेहतर संदेश दिया है। इसी दौरान अलीगंज प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कैयार में गुरुवार को चार दिवसीय स्काउट गाइड के प्रशिक्षण समापन हुआ। इस दौरान समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद एवं अन्य महानुभाव उपस्थि हुए। वहीं समारोह के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेत कुमार के मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद एवं स्काउट गाइड के प्रशिक्षक राम उदागर सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी साकेत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्लस टू उच्च विद्यालय कैयार में 30 जून से 03 जुलाई तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 113 छात्र-छात्राएं भाग लिए, जिसका समापन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं नागेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षक राम उदगार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनको एक अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही, उन्होंने बच्चों को बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों के लिए कितना आवश्यक है। इससे बच्चे भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को बचाए रखने में अपना अहम योगदान देंगे।
मौके पर माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेत कुमार, शिक्षक विनोद कुमार,रवीश कुमार, संजय कुमार,जितेंद्र कुमार, कुमारी प्रीतम, रश्मि कुमारी, उज्जवला सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।

सीएस नीतीश को यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने किया सम्मानित
सोनो। संवाददाता। जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्य करते आ रहे प्रबुद्ध व्यवसायी नरेश कुमार वर्णवाल के पुत्र सीएस नीतीश कुमार ने अपनी असाधारण प्रतिभा के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल की है। विशेषकर शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक उत्थान के लिए अपने दृढ़ निश्चय एवं आत्म संयम के बल पर यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने गरिमामयी प्रमाणपत्र भेंट कर सोनो के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। व्यक्तित्व सम्बर्धन में गुरु सानिध्य शिक्षा की अहमियत को प्रदर्शित करते हुए बच्चों में उच्च एवं वास्तविक शिक्षा के लिए जागृति पैदा करने का काम लगातार पिछले तीन वर्षो से करते आ रहे हैं। सभी सोनो वासियों को इनके इस अंतरराष्ट्रीय गरिमा पर गर्व है। इस उपलब्धि पर सोनो के शिक्षाविद संजय कु पांडेय ने सीएस नीतीश को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सतत नई कार्य योजना के निर्माण सम्बंधित दिशा निर्देश दिए।

सभी अतिसंवेदनशील तटबंधों की हो रही सतत निगरानी
-तटबंधों के हर एक किलोमीटर पर तैनात किए गए हैं तटबंध श्रमिक
-संवेदनशील तटबंधों पर निर्माण सामग्री के साथ तटबंध एम्बुलेंस की तैनाती
पटना। संवाददाता। इस वर्ष बिहार में बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। विभिन्न नदियों पर अवस्थित अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर बाढ़-2025 से पूर्व कटाव निरोधक कार्य पूर्ण करा लिये गए हैं। बाढ़ अवधि के दौरान खतरनाक, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण कर लिया गया है।
विगत 1 जून से आगामी 31 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में चिन्हित किए गए अतिसंवेदनशील व संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए विभिन्न स्तर पर केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष और क्षेत्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बाढ़ से बचाव के लिए राज्य की विभिन्न नदियों के कुल 394 स्थलों पर राज्य योजना, केन्द्र प्रायोजित व आपदा मद के तहत 1310.09 करोड़ रुपये की लागत से कटाव निरोधक कार्य पूरे हो चुके हैं। इनमें गंगा, कोशी, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, महानंदा आदि नदी बेसिन शामिल हैं। बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए पटना में बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायक केंद्र के तहत गणितीय प्रतिमान केंद्र ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। इस केंन्द्र के द्वारा गंगा नदी के बक्सर से कहलगांव तक सात स्थलों सहित विभिन्न नदियों के कुल 42 स्थलों पर बाढ़ का पूर्वानुमान 72 घंटे पूर्व उपलब्ध हो सकेगा।
जल संसाधन विभाग की ओर से खतरनाक और अतिसंवेदनशील स्थलों पर तटबंध एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। जिसमें एक ट्रैक्टर पर पोर्टेबल जेनरेटर, हैलोजन लाइट, ईसी बैग, नायलन क्रेट, खाली जिओ बैग एवं फिल्टर मटेरियल के साथ कम से कम दस मजदूरों को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रक्षेत्र के कुल 3808 किलोमीटर तटबंध की निगरानी के लिए प्रत्येक एक किलोमीटर पर एक तटबंध श्रमिक की तैनाती की गई है। तटबंधों पर निगरानी एवं चौकसी के लिए पदाधिकारियों एवं श्रमिकों के अस्थाई आवासन, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। बाढ़ के दौरान खतरनाक तटबंधों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय अभियंताओं को परामर्श देने के लिए अनुभवी व सेवानिवृत अभियंताओं की अध्यक्षता में कुल 11 बाढ़ सुरक्षा बलों का भी गठन किया गया है। नदियों पर निर्मित बराज के माध्यम से नदी के जलश्राव का अनुश्रवण समय-समय पर करते हुए जलश्राव में अप्रत्याशित वृद्धि की स्थिति में संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना अविलम्ब भेजी जा रही है।
पड़ोसी देश नेपाल में स्थित कोशी बराज एवं तटबंधों पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा चुके हैं। नेपाल के जल एवं मौसम विभाग से नेपाल उत्तर बिहार के विभिन्न नदी बेसिन में होने वाले वास्तविक वर्षापात और वर्षा के पूर्वानुमान की सूचना ससमय प्राप्त हो रही है। जल संसाधन विभाग के संपर्क पदाधिकारी काठमांडु स्थित अपने कार्यालय के द्वारा नेपाल एवं बिहार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर रहे हैं।
बाढ़ नियंत्रण कोषांग के अंतर्गत सहायता केन्द्र का अधिष्ठापन 01 जून से किया जा चुका है। जिसके तहत प्रतिदिन 24 घंटे टॉल फ्री नं0-1800 345 6145, दूरभाष नंबर-0612-2206669, 0612-2215850 और मोबाईल नंबर-7463889706, 7463889707 कार्यरत है।
जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी का कोई और विकल्प नहीं है। ऐसा कोई भी तटबंध का हिस्सा न छूटे, जहां वरिष्ठ अधिकारी का निरीक्षण न हुआ हो। साथ ही, सभी स्थलों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित की गई है। तटबंधों के आसपास स्थित जर्जर पुल एवं पुलियों की भी रिपोर्ट तैयार की गई है।

किराना दुकान का ताला तोड़कर 70 हजार की चोरी
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के डढ़वा पंचायत अंतर्गत भलुआ गांव में बीती रात किराना दुकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। इस संदर्भ में किराना दुकान के संचालक डब्लू दास ने चंद्रमंडीह पुलिस को लिखित सूचना दी है, जिसमें कहा है कि चोरों ने रात में दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार नगद, सर्फ, साबुन, चीनी, आटा, दाल, सत्तू, सरसों तेल, मसाला सहित दुकान में रखा अन्य समान की चोरी कर लिया। सुबह होने पर घटना का पता चला। आवेदन में पीड़ित ने यह भी कहा है कि 2 दिन पूर्व गंगटी गांव के ललन पासवान हमारे दुकान में उधर सामान लेने आया था। मैंने उधार देने से मना किया तो उसने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसलिए मुझे उस पर शक है कि उसने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चिकित्सकों की सदैव ऋणी रहेगी मानवता : अध्यक्ष
समाज में ईश्वर के बाद चिकित्सक का स्थान : डॉ. नेहाल
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर चिकित्सक सम्मानित
जमुई। संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोशिएशन की जमुई जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में सदर अस्पताल स्थित आईएमए के कार्यालय कक्ष में समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर दो दशक से ज्यादा सेवा दे चुके चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले चिकित्सकों में डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ. अनिल प्रसाद सिंह , डॉ. शुचि प्रसाद सिंह, डॉ. ललित कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद सिंह आदि का नाम शामिल है। नामित चिकित्सकों को अंग वस्त्र और उपलब्धि प्रमाण पत्र देकर आदर किया गया। साथ ही, उन सबों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर सरकारी और निजी चिकित्सक के साथ दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने मौके पर कहा कि डॉक्टर सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक हैं। डॉक्टरी पेशा एक नोबल प्रोफेशन है। उन्होंने भारतीय चिकित्सा परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आचार्य नागार्जुन और महर्षि सुश्रुत जैसे वैज्ञानिकों के सिद्धांतों पर आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी गर्व करता है। डॉक्टर केवल इलाज नहीं करते बल्कि संकट की घड़ी में रोगी और उसके परिवार के लिए सबसे बड़ी आशा भी बनते हैं। कोरोना महामारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस कठिन समय में डॉक्टरों ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा की, जो मानवता के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर, संक्रमण के जोखिम में रहकर, अपनों से दूर रहकर जो सेवा की, वह प्रेरणास्रोत के साथ अविस्मरणीय है। जिलाध्यक्ष ने चिकित्सकों को उदारता के साथ सेवा का पाठ पढ़ाते हुए डॉक्टर्स डे पर डॉ. विधान चंद्र राय को नमन किया और उन्हें अशेष श्रद्धांजलि दी।
जिला सचिव डॉ. नेहाल अहमद ने कहा कि नामी गिरामी चिकित्सक डॉ. विधान चंद्र राय की याद को ताजा रखने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। उन्होंने दो दशक से ज्यादा सेवा देने वाले अंकित चिकित्सकों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि डॉ. राय के आदर्शों को आत्मसात करके ही हम उन्हें सच्ची भावांजलि दे सकते हैं।
समारोह को डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ. वीणा कुमारी आदि ने संबोधित किया और अपने अनुभवों से लोगों को वाकिफ कराया।
उधर युवा और तेज तर्रार चिकित्सक सह डॉक्टर पुत्र डॉ. गौरव कुमार ने समारोह में अपने चिकित्सक पिता डॉ. अनिल कुमार शर्मा को अंग वस्त्र और उपलब्धि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें एक आदर्श डॉक्टर की संज्ञा दी। डॉ. गौरव ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

16 घंटे से लापता व्यक्ति का शव पुल के नीचे पानी से बरामद
परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप, एक घंटे सड़क जाम
जमुई। संवाददाता। सोनो थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव से 16 घंटे से लापता एक व्यक्ति का शव को गुरुवार की दोपहर औरैया भरतपुर पुल के नीचे पानी से बरामद किया गया है। वही परिजनों को आशंका है कि शिवन यादव की हत्या कर शव को पुल के पास फेंक दिया। वही पीड़ित परिवार आक्रोशित होते हुए सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर शव रखकर एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी शिवन यादव (50) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक शिवन यादव बुधवार की रात घर से निकले थे, उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह भी काफी खोजबीन की गई लेकिन वे नहीं मिले। वहीं दोपहर बाद उसका शव औरैया भरतपुर पुल के नीचे पानी में होने की जानकारी मिली। इधर घटना की जानकारी के बाद सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अंचलाधिकारी सुमित कुमार सुमन अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा किया, उसके बाद जाम को हटाया गया। वहीं सड़क जाम रहने से उक्त मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोयला गैसीकरण पायलट परियोजना को ले पांडवेश्वर जीएम ने जामताड़ा प्रशासन से किया मुलाकात
पांडवेश्वर। आसनसोल। संवाददाता। ईसीएल के झारखंड राज्य के जामताड़ा जिला में स्थित कास्ता वेस्ट ब्लॉक में भूमिगत कोयला गैसीकरण पर पायलट परियोजना पर चर्चा करने पांडवेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने सर्वे अधिकारी देवाशीष तिवारी के साथ जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद, अतिरिक्त कलेक्टर पूनम कच्छप और जामताड़ा के जिला खनन अधिकारी मिहिर सालकर के साथ बैठक किया। बैठक में पांडवेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक ने अपनी ईसीएल प्रबंधन की नीतियों से और क्षेत्र की रूपरेखा से जिला अधिकारियों को अवगत कराया। जामताड़ा के जिला अधिकारियों ने ईसीएल को भूमिगत गैसीकरण पर पायलट परियोजना को शुरु करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मालूम हो की ईसीएल पांडवेश्वर क्षेत्र के अधीन वीरभूम जिला से सटे झारखंड में कोयला खदान को कास्ता फील्ड कहा जाता है और यहां से ईसीएल की जमीन पर गैसीकरण परियोजना शुरु करने की तैयारी चल रही है। महाप्रबंधक अमिताभ भट्टाचार्य ने बताया कि ईसीएल सीएमडी के दूरदर्शी सोच और नई परियोजनाओं की नींव रखने की पहल का नतीजा है।

मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील
चकाई। संवाददाता। गुरुवार को चकाई थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं। बैठक में झाझा डीएसपी राजेश कुमार भी मौजूद थे। बैठक में चकाई थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो से राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का पर्व मनाएं। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। वही उन्होंने मुहर्रम में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की। बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ कृष्ण कुमार ने कहा कि तजिया एवं अखाड़ा जुलूस का वीडियोग्राफी हर तजिया जुलूस वाले को करना होगा,।तजिया जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। वहीं सब मिलजुलकर सौहार्द के साथ त्योहार मनाकर मिसाल कायम करें। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि तजिया जुलूस के सभी लाइसेंसधारियों से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन में तजिया व सिफड़ जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए भी कहा। बैठक में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, बीडीओ कृष्ण कुमार, एसआई जयप्रकाश सिंह, ब्रजलाल प्रसाद, बीके ठाकुर, शिव नन्द कुमार, राजीव रंजन पाण्डेय, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, शालीग्राम पाण्डेय, नकुल यादव, धर्मबीर आनंद, मिथलेश राय, जयनन्दन प्रसाद, तनवीर अंसारी, मो अबजल, मो मिस्टर आलम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुहर्रम में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, अफवाह फैलाने पर कार्रवाई
सोनो। संवाददाता। जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने की। संचालन थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अपील की कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के बावजूद सामाजिक समरसता बनी रहनी चाहिए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने आचरण और विचारों से शांति और एकता का संदेश दें। अफवाह या उकसावे से बचें। शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि ताजिया जुलूस निकालने के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है। जुलूस उसी मार्ग से निकलेगा, जो अनुमति पत्र में दर्ज है। बिना अनुमति मार्ग नहीं बदला जा सकता। जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। अगर डीजे बजाया गया तो अनुमति लेने वाले और डीजे संचालक दोनों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में थाना अध्यक्ष के अलावे एसआई ब्रजेश पांडेय, मानकेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, विवेक कुमार, मधु कुमारी, रामबरन सिंह और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store