• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए मेडिकल ऑफिसर चयन को ले साक्षात्कार

September 9, 2026

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026

जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

September 11, 2026

सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

September 11, 2026

जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

September 11, 2026

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

September 11, 2026

जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

September 11, 2026

सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

September 10, 2026

मवेशी लदा ट्रक पलटा, उपचालक का हाथ कटा, 8 मवेशियों की मौत

September 10, 2026

पांच एकड़ बंजर जमीन पर लहलहा रही केले की फसल

September 10, 2026

शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाया जाएगा : हफीजुल हसन

September 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

    देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

    पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

    जंगल में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को देवर व उसके साथी की तलाश

    सुरक्षा गार्ड की लोडर से दबकर मौत, दुमका कोल साइडिंग 8 घंटे रहा जाम

    जितेन्द्र के परिजनों से मिले पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

    जयंती पर राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि

    सोनू राउत हत्याकाण्ड में जरमुंडी विधायक, पत्नि, बेटा व बहु समेत सभी 9 अभियुक्त फरार

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए मेडिकल ऑफिसर चयन को ले साक्षात्कार

by admin
September 9, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता।
शहरवासियों को प्राथमिक स्तर पर बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मधुपुर नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को मेडिकल ऑफिसर के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए योग्य मेडिकल ऑफिसर का चयन किया गया। साक्षात्कार में कई अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं अन्य आवश्यक मानकों के आधार पर साक्षात्कार लिया गया। इसके पश्चात योग्य अभ्यर्थी का मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति से इन स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा लोगों को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। साक्षात्कार के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कु, देवघर के सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मोहम्मद शाहिद, नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

शोक सभा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य और मो समीम को दी श्रद्धांजलि
जसीडीह/संवाददाता।
जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग स्थित हनुमान नगर के समीप यात्री शेड परिसर में मंगलवार को झामुमो देवघर प्रखंड कमिटी ने शोक सभा आयोजित कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो देवघर प्रखंड उपाध्यक्ष समीम अंसारी को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा की अध्यक्षता कर झामुमो देवघर प्रखंड अध्यक्ष विपिन यादव ने मंत्री स्व सोनू की चर्चा कर कहा कि हृदयगति रुकने से इनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि मंत्री स्व सोनू झामुमो के रीढ़ थे।उनका असमय चले जाने से सिर्फ पार्टी को ही नुकसान नहीं हुआ अपितु पूरे राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में संभव नहीं होगा। वहीं झामुमो देवघर प्रखंड कमिटी उपाध्यक्ष समीम अंसारी की चर्चा कर कहा कि इनका भी निधन एक दिन पूर्व हो गया। जिसके कारण पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को दिया। वह हंसमुख और व्यवहारिक व्यक्ति था। साथ ही पार्टी के प्रति समर्पित था।इस दौरान जहां दोनों के तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि सभी ने श्रद्धांजलि दी। वहीं दो दोनों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। गया। मौके पर मो मकसूद,मो कमरुद्दीन,मो शरीफ, फिरोज अंसारी, दाऊद अंसारी, संजय हांसदा,मो अख्तर, मो लाडेन, उमेश यादव, सुगदेव यादव, टुन्ना दास, नारायण यादव, रुस्तम अंसारी, इब्राहिम अंसारी, मो इनायत, इस्लाम अंसारी, गुडु अंसारी, मकसूद अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रेलवे टीआरडी कालोनी परिसर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
जसीडीह/संवाददाता।
जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टीआरडी कालोन परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क के एक लोहे के पाइप के सहारे गले में फांसी का फंदा से झुलता हुआ मंगलवार को एक व्यक्ति- 38 वर्ष का शव मिला। सूचना पाकर आरपीएफ जसीडीह के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राव, जीआरपी पुलिस पदाधिकारी उदय सिंह, मुंशी राजेश कुमार मंडल, कन्हैया सिंह,आरक्षी रविकांत दीपक आदि घटना स्थल पहुंचे। साथ ही घटनास्थल की छानबीन कर शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में कर लिया। जबकि जीआरपी जसीडीह पुलिस पदाधिकारी ने कानून प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। रेल पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। इस संबंध में रेल थाना जसीडीह में यूडी दर्ज कर शव की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।

जनता की सुविधा को लेकर मंत्री हफीजुल ने लिया अहम निर्णय
मधुपुर/संवाददाता।
झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और विशेष रूप से एसआईआर से संबंधित फॉर्म और आवश्यक कार्यों को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री हफीजुल हसन ने आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए एसडीओ, सीओ, बीडीओ से बात कर निर्णय लिया।निर्णय के अनुसार पंचायत पसिया, चरपा, मिसरना, गोनिया, जमुनी, गोविंदपुर और सरपत्ता सहित इन सात पंचायतों के लोगों का एसआईआर से संबंधित फॉर्म व आवश्यक कार्य कल से मधुपुर प्रखंड कार्यालय में किया जाएगा। सभी पंचायतों के लोग अपने एसआईआर से संबंधित आवश्यक फॉर्म और जरूरी कागजात के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य करा सकते हैं। अन्य पंचायतों के लोगों को फिलहाल एसआईआर से संबंधित कार्य के लिए मधुपुर आने की आवश्यकता नहीं है। उनके पंचायत से संबंधित कार्यों की तिथि एवं आवश्यक जानकारी आगे समयानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में सभी आवश्यक सूचनाएं कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाई जाएंगी। मंत्री ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि एसआईआर से संबंधित कार्यों के दौरान किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो और सभी लोगों का कार्य सुगमता एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा हो। जनता की सुविधा और एसआईआर से संबंधित कार्यों को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मूसलाघार वर्षा से जन जीवन अस्त-व्यस्त, एनएच 114 ए में बहता रहा पानी
सारठ/संवाददाता।
सारठ प्रखंड क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा होने से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा साथ ही सारठ से देवघर जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 114 ए मे पानी बहने से आवागमन कर रहे राहगीरों के समक्ष समस्याऍ भी उत्पन्न हुई। भारी वाहनो ंके साथ-साथ बाईक सवारियों को संभलकर चलना पड़ा ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके। वहीं बस्तियों में भी आवागमन कर रहे ग्रामीणों को भी जल-जमाव के कारण कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ा। जिसका बड़ा कारण बताया जाता है कि सडकों के बगल में नाला नहीं बनने से घोर संकट का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। जबकि ग्रामीणो का कहना है कि ग्रामीण सड़क निर्माण के पूर्व सड़क के बगल में नाले निर्माण की मांग ग्रामीण सड़क निर्माण के पूर्व से ही की जा रही है।

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय
मधुपुर/संवाददाता।
नगर परिषद सभागार में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में डोर-टू-डोर कचरा उठाव कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त सफाई मित्रों की संख्या बढ़ाने पर भी सहमति बनी। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए विभिन्न वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 100 वाट की लाइटों की खरीद का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगर विकास विभाग द्वारा सरकार से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार मधुपुर थाना एवं न्यू बस स्टैंड परिसर में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए समिति गठित की गई। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यूरिनल निर्माण के लिए उपयुक्त स्थानों के चयन पर भी सहमति बनी। बैठक में विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण, पीसीसी सड़क निर्माण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
डाक बंगला मैदान को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से वहां किसी भी प्रकार का मेला नहीं लगाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत नवनिर्मित टाउन हॉल का संचालन अगले तीन माह तक नगर परिषद द्वारा स्वयं किए जाने पर सहमति बनी। वहीं शहर के नए स्थानों पर होर्डिंग लगाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में नगर परिषद के कर्मी, पदाधिकारी एवं विभिन्न वार्डों के पार्षदगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पालोजोरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे सारठ विधायक
पालोजोरी/संवाददाता।
एसआईआर कार्यों की जानकारी लेने के लिए विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मंगलवार को पालोजोरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीटीओ विजय कुमार, बीडीओ पार्थ नंदन सहित अन्य अधिकारियों से एसआईआर में विसंगति पाए जाने वाले मतदाताओं को नोटिस किए जाने के बाद किस तरह की सुनवाई चल रही है और किस तरह के कागजात के सत्यापन किया जा रहे हैं, इसकी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिना वजह मतदाताओं को परेशान ना किया जाए। हालांकि पालोजोरी प्रखंड की कार्यशैली से वह संतुष्ट दिखे और अधिकारियों की हौसला अफजाई भी की।
कई मतदाताओं से भी उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। किसी तरह की समस्या का समाधान निकाला जाएगा। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि पालोजोरी और सारठ में एसआईआर के कार्य चल रहे हैं। कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटेगा नहीं, इसको लेकर आज अधिकारियों से बातचीत की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर बीपीआरओ सुभाष चंद्र रॉय, अब्दुल रहीम, मुबारक अंसारी, सोनालाल मुर्मू, पूर्व मुखिया अबुल हसन, राजू हेंब्रम आदि मौजूद थे।

एसआईआर को ले दावा और आपत्ति हियरिंग व जनसुनवाई कार्यों का विधायक चुन्ना सिंह ने लिया जायजा
सारठ/संवाददाता।
सारठ प्रखंड कार्यालय में एसआईआर 2026 के तहत् प्रखंड मे संचालित हो रहे कार्यो का सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिह निरीक्षण करते हुए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रख्ंाड विकास पदाधिकारी चन्दन कुमार सिंह से एसआईआर की प्रगति से जुड़ी समस्याओं की आवश्यक जानकारियॉ भी लीं।ंसाथ ही एसआईआर से जुड़े पदाधिकारियो एव ंबीएलओ पर्यवेक्षको के साथ-साथ बीएलओ को नियमानुसार, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ मतदाताओं की सभी समस्याओं को निराकरण निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा कर लेने का निदेश भी दिया।विधायक श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता को विशेष रूप से उनकी समस्याओ को सुनें और समाधान के दिशा मे विश्ेष रूचि लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे, ताकि एक भी योग्य मतदाता वंचित नहीं रहे।मौके पर झामुमो नेता इश्तियाक मिर्जा , जोनेद शेख, भीएलई विनय कुमार राय समेत कई ग्रामीण भी मौजूद थे।

प्रांतीय विज्ञान और गणित मेला के विजेता भैया-बहनों को किया गया सम्मानित
मधुपुर/संवाददाता।
महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने प्रांतीय विज्ञान एवं गणित मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और मधुपुर का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि 5 एवं 6 सितंबर को हजारीबाग में प्रांतीय विज्ञान मेला तथा गिरिडीह में प्रांतीय गणित मेला का आयोजन किया गया था। दोनों प्रतियोगिताओं में महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और मेहनत का शानदार परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए। प्रांतीय विज्ञान मेला में तरुण वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कुमार पीयूष, सत्या शांभवी एवं परितोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं शिशु वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच में रीती कुमारी, अर्पिता कुमारी एवं सरिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग प्रयोग में प्रिया कुमारी ने द्वितीय स्थान, बाल वर्ग विज्ञान पत्र वाचन में स्तुति प्रिया ने तृतीय स्थान तथा तरुण वर्ग विज्ञान पत्र वाचन में प्रज्ञा कुमारी ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। किशोर वर्ग गणित पत्र वाचन में आर्या मोहनका ने प्रथम स्थान, बाल वर्ग गणित प्रयोग में मोहित कुमार झा ने प्रथम स्थान तथा बाल वर्ग गणित पत्र वाचन में शालिनी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि प्रांत स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ ही क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर पर चुनौतियां और अधिक बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को और निखारना होगा, ताकि वे आगे भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा के अलावा उप प्रधानाचार्य शिवनाथ झा, विज्ञान प्रमुख डमरूधर सिंह, स्वीटी मिश्रा, गणित प्रमुख देवाशीष चटर्जी, अमित गुप्ता, सोमा बागची एवं विनोद कुमार तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनमैप्ड व विसंगतिपूर्ण मतदाताओं की विशेष कैंप में हुई सुनवाई
सारवां/संवाददाता।
चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में सीओ राजेश कुमार द्वारा अनमैप्ड एवं विसंगतिपूर्ण मतदाताओं के मामलों को लेकर विशेष कैंप लगाकर सुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि सभी संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि आवासीय प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करते हुए 24 घंटे के अंदर प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष कैंप के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, सुपरवाइजर सुनील कुमार झा, आशीष दुबे, वसंत ठाकुर, अमरेंद्र तिवारी, दिलीप राव सहित बूथ लेवल पदाधिकारी उपस्थित थे।

मृदुभाषी और कर्मठ शिक्षक के निधन से शिक्षा परिवार शोकाकुल
मधुपुर/संवाददाता।
मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत युगतोपा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सह बसकुप्पी-नावाडीह संकुल के प्रभारी साधनसेवी उदय कुमार राय के आकस्मिक निधन से पूरे प्रखंड के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार की रात्रि अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं परियोजना कर्मी मर्माहत हो गए। उदय कुमार राय के निधन को करौं प्रखंड के शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन पर प्रखंड के 137 विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं परियोजना कर्मियों द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उदय कुमार राय के असामयिक निधन से करौं प्रखंड के शिक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उदय राय मृदुभाषी, कर्मठ एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ-साथ लोगों से उनका व्यवहार और मिलने-जुलने का तरीका अत्यंत सराहनीय था। उनकी कमी प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षा परिवार को हमेशा खलेगी। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी, करौं मंडल भाजपा अध्यक्ष मोहन कुमार, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, महासचिव धीरेंद्र राय, शिबू महतो, दिनेश चौधरी, साजिद अंसारी, पुष्पा देवी, मिथिलेश चौधरी, मनोरमा दास, जर्मन तुरी, अनिल रवानी, दीपक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अमरनाथ चौधरी, रूना बनर्जी, रवि शाहा सहित सैकड़ों सहायक अध्यापकों एवं परियोजना कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने उदय कुमार राय के निधन को प्रखंड और शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी एवं अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। दिवंगत उदय कुमार राय का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नावाडीह के समीप नदी तट पर किया गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

September 12, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल से मधुपुर में बैंकिंग सेवा प्रभावित

September 12, 2026

पांच माह से वेतन नहीं, सदर अस्पताल के एजेंसी कर्मियों की बिगड़ी हालत

September 12, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store