• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

समाजसेवी ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

February 2, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

समाजसेवी ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

by admin
February 2, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड स्तरीय स्टेडियम में रविवार को तीन दिवसीय क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी बबलू दास एवं केयर आक्श फाउंडेशन सीईओ संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि जिस क्षेत्र में आप हैं, उसी क्षेत्र में ही अच्छे करने की कोशिश करें एवं माता-पिता के साथ देश- दुनिया का नाम रोशन करें। पहला मैच बिहार मोतिहारी प्रकाश क्रिकेट एकेडमी एवं रहीश क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोतिहारी टीम ने 149 रन बनाया। रहीश एकेडमी टीम ने लक्ष्य का पिछला करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। मौके पर रहीश एकेडमी डायरेक्टर राजकुमार यादव, मोतिहारी एकेडमी के डायरेक्टर प्रकाश कुमार, निर्णायक विक्की रामानी, रंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार तुरी, कालीचरण ठाकुर, चुनचुन कुमार समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे।

दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटने पर सेविका को किया गया सम्मानित
सारवां/संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रखंड के बढ़ेता आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला यादव को सम्मानित करने के बाद गांव वापस लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उनके सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रमिला यादव को पंचायत समिति सदस्य रामदेव मंडल, पूर्व मुखिया वासुदेव राय, ग्राम प्रधान ललित नारायण वर्मा,वार्ड सदस्य मंजू देवी के साथ अन्य ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान कर उनके मंगल भविष्य की कामना की गई। ग्रामीणों ने कहा की प्रमिला यादव अपने दायित्वों के साथ सामाजिक स्तर पर भी निरंतर अहम भूमिका निभाती है। इन्होंने हमारे गांव और प्रखंड का नाम देश में रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यावती देवी, अनीता देवी, विद्या देवी, भीखन वर्मा, प्रदीप वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, राजेश यादव, जागेश्वर यादव, महादेव मंडल, प्रदीप वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

चितरा कोलियरी के अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा

  • सीआईएल मुख्यालय के आदेश से एसपी माइंस एरिया में खुशी की लहर
    चितरा/संवाददाता। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) मुख्यालय द्वारा 30 जनवरी 2026 की देर रात जारी अहम आदेश के तहत देशभर में कंपनी के लगभग 1700 अधिकारियों को विभिन्न ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की गई है।
    इसी क्रम में ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एसपी माइंस एरिया, चितरा में कार्यरत निशांत कुमार को सहायक प्रबंधक (सीएसआर) से पदोन्नत कर उप प्रबंधक (सीएसआर) बनाया गया है। वहीं इसी एरिया के विजय लाल ब्रह्मनवंशी को वरिष्ठ प्रबंधक से मुख्य प्रबंधक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा मनीष कुमार एवं पंकज कुमार शाह को सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही एसपी माइंस एरिया सहित चितरा कोलियरी में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदोन्नत सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। कर्मचारियों का कहना है कि अनुभवी अधिकारियों को मिली यह पदोन्नति एसपी माइंस एरिया की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करेगी, जिससे कार्य निष्पादन में तेजी आएगी और कोलियरी के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

देवालय का दो दिवसीय माघ पूर्णिमा उत्सव का समापन

  • महोत्सव को लेकर भक्तिमय रहा माहौल
  • होम, यज्ञ, आरती व वंदना गीत में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय बावन बीघा स्थित बंधु आश्रम देवालय का दो दिवसीय माघ पुर्णिमा उत्सव का रविवार को कीर्तन, मंगल आरती, श्रीश्री धरनारायण जी का महास्नान, पूजा, अंजलि ध्यान, पूजा, भोग व प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। श्री धरनाथ धर्म केंद्र के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक उत्सव में पारंपरिक पूजा, पाठ, होम, यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ था। श्री श्रीधरनारायण जी का 90 वां धार्मिक उत्सव में हजारों लोग भेदभाव मिटाकर जात-पात से ऊपर उठकर एक साथ जमीन पर बैठकर पतल में खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी का महाप्रसाद के रूप में ग्रहण किए। यह आश्रम का सामाजिक समरसता का अनोखा मिसाल है। संध्या वेला अधिवास और धर्म संगीत अनुष्ठान का आयोजन हुआ। श्रद्धालु भक्तगण भाव विभोर होते रहे। शीतल आरती, वंदना गीत और महाप्रसाद वितरण के साथ दो दिवसीय माघ पूर्णिमा उत्सव का समापन हुआ।

हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा चार को
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौ प्रखंड के नवाडीह बसकुपी गांव में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम को लेकर आगामी चार फरवरी को जल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा एवं यज्ञ की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नवनिर्मित हनुमान मंदिर बन कर तैयार हो गया है। ग्रामीणों द्वारा गांव एव मंदिर के आसपास साफ-सफाई की गई है। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम चार फरवरी से लेकर आठ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही आठ फरवरी को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ कार्यक्रम संपन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वृंदावन से आने वाली दिव्यांशी दीदी द्वारा रोजाना संध्या सात बजे से रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि ग्रामीणों के सहयोग से नावाडीह गांव में भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया है। जिसका प्रतिष्ठा को लेकर सभी ग्रामीण जी जान से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर गांव के उदय कुमार राय ने बताया कि पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जल यात्रा में जिला परिषद सदस्य जया राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवीर व पंचायत के मुखिया रवि मोहली शरीक होंगे।

आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी पर खड़ारा टीम का कब्जा
देवीपुर/संवाददाता। प्रखंड के भोजपुर पंचायत के तिलजोरी गांव स्थित मंझलाडीह मैदान में धर्मेन्द्र सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रीमियर लीग सीजन-6 आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बड़े ही रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच खड़ारा टीम एवं जनकपुर टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में जनकपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 72 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खड़ारा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले आकाश पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी आकाश पासवान को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श लक्ष्य उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। धर्मेंद्र सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट क्लब, तिलजोरी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रमुख आयोजक प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि तिलजोरी प्रीमियर लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और भी भव्य रूप दिया जाएगा।
वहीं मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे खेल आयोजनों की अहम भूमिका होती है। खेल युवाओं को नशा और गलत रास्तों से दूर रखता है तथा उन्हें अनुशासन और नेतृत्व सिखाता है। इस अवसर पर आयोजक सचिन कुमार दास, झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा, पूर्व जिला परिषद महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया राजकिशोर शर्मा, अभिनव कुमार चंद्रवंशी, नागेन्द्र रमानी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं दर्शक उपस्थित थे।

प्रेम प्रसंग में चचेरी साली की हत्या

  • साड़ू को किया घायल, हत्यारा फरार
    घायल पति, मृत महिला एवं मृतका के बच्चों के साथ हत्यारा
    मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में शनिवार की देर रात प्रेम प्रसंग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। कथित प्रेमी पप्पू राय ने पहले चचेरी साली सह प्रेमिका के पति विकास राय पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची 35 वर्षीय आशा देवी पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।
    बच्चों की चीख-पुकार से खुला राज : घटना के बाद आशा देवी की तीनों बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर इलाके में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति विकास राय का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
    क्या है पूरा घटना क्रम : जानकारी के अनुसार, आशा देवी और पप्पू राय के बीच पहले शादी को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन युवक का कद छोटा होने के कारण रिश्ता टूट गया। बाद में दोनों ने अलग-अलग जगह विवाह कर लिया। संयोगवश, दोनों की शादी दूर के रिश्ते में हुई और फिर संपर्क दोबारा बढ़ने लगा।
    बताया जाता है कि आशा देवी मजदूरी करती थीं, जबकि पप्पू राय राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों देवघर में साथ काम कर जीवनयापन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों लगभग एक सप्ताह तक अलग रहे।
    रात के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़ : हाल ही में आशा देवी को आवास योजना के तहत घर मिला था, जिसका निर्माण कार्य पप्पू राय और आशा देवी मिलकर कर रहे थे। शनिवार की रात किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पति विकास राय के साथ मारपीट हुई और जब आशा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
    हत्या फरार, छापेमारी जारी : आरोपी पप्पू राय कटोरिया थाना क्षेत्र के थमान गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

सीएचसी में 41 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन
सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. जियाउल हक ओर डॉ. गंड़ाकेश द्वारा शनिवार की देर शाम तक 41 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी डॉ हक ने बताया कि यह एक स्थायी गर्भनिरोधक शल्य-चिकित्सा प्रक्रिया है, जो संतानोत्पत्ति की क्षमता को करीबन हमेशा के लिए समाप्त कर देती है। यह एक अपरिवर्तनीय प्रक्रिया है जिससे नसबंदी के बाद गर्भधारण असंभव हो जाता हेै। इस प्रकार बंध्याकारण कराने से परिवार सीमित और सुखी सम्पन्न बन जाता है। मौके पर प्रखंड लेखा प्रबंधक रवि कुमार सिन्हा, सीएचओ भारती अनुपमा, बीटीटी राजीव कुमार तिवारी, निरंजन प्रसाद राय, सागरिका तिवारी, एएनएम सलोमी किस्कु, रिंकू सिन्हा, अंजु कुमारी, लखन, विष्णु, अनिल तुलसी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का इस कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग रहा।

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सारठ/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में माघी पूर्णिमा पर सारठ, खैरबनी, महापुर, दोमुहान मंदिर, बामनगामा समेत अन्य गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना भगवान से की।

प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल में संजीव इलेवन ने थाना निवास इलेवन को हराया
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं स्कूल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग किक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए करौं थाना निवास इलेवन ने 11 ओवर में 66 रन बनाया। जिसके जवाब में मधुपुर सजीव इलेवन ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 77 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक गंगा नारायण ने कहा कि दोनों टीमों ने जिस प्रकार खेल भावना का परिचय देते हुए खेल खेला है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दी। फाइनल टूर्नामेंट में चेतन जैन को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ सीरीज घोषित किया गया। जिन्हें एक चमचामती ट्रॉफी और 2500 नगद पुरुस्कार दिया गया। संजीव एलवन मधुपुर की टीम ने 50 गेंद रहते हुए फाइनल टूनामेंट जीत लिया। मौके पर दिलीप यादव, शशी प्रकाश सिंह, अभिजीत कुमार बल, विकास बल, उत्तम राय, वरुण सिंह, कृष्ण पौद्दार, मदन चौधरी वाशिष्ठ चौधरी, अशीष आचार्य सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

महिला का खोया हुआ मंगल सूत्र मिला

  • चौवा मड़वा में मां दुर्गा का दर्शन करने के दौरान हो गया था गुम
    सारवां/संवाददाता। माघी दुर्गा पूजा चौवा मड़वा में नवमी के दिन मां के दर्शन पूजन को आई देवथर की रहने वाली महिला का सोने के लॉकेट सहित मंगल सूत्र गिर गया था। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा पूजा समिति को दी गई थी। समिति द्वारा अथक प्रयास से गुम हुए मंगलसूत्र को ढूंढ निकाला गया और रविवार को समिति के द्वारा सबंधित महिला के ससुर भक्त संजय साह को सौंपा गया। मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह, सचिव प्रमुख कुमार राउत, कोषाध्यक्ष शंकर राउत, उपाध्यक्ष मुकुट कुमार सिंह, वरुण सिंह, कांग्रेस यादव, अजीत सिंह, विष्णु यादव, कारू राउत, सागर सिंह, प्रदीप सिंह, सुधीर सिंह सहित अन्य सदस्यों के की उपस्थित सौंा गया। श्री साह ने पूजा समिति के प्रति आभार जताया है।

देशव्यापी हड़ताल को लेकर एटक ने की गेट मीटिंग

  • चार श्रम कोड मजदूर विरोधी, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
    चितरा/संवाददाता। आगामी 12 फरवरी को कोयला उद्योग सहित पूरे देश में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर रविवार को चितरा कोलियरी क्षेत्र में मजदूर संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समक्ष यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) द्वारा एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग के माध्यम से एटक के एरिया सचिव पशुपति कोल एवं सहायक सचिव होपना मरांडी ने कोयला कर्मियों को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार श्रम कोड कानूनों की जानकारी दी और इसमें निहित मजदूर विरोधी प्रावधानों से अवगत कराया। नेताओं ने मजदूरों से 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए एटक एरिया सचिव पशुपति कोल ने कहा कि चारों श्रम कोड मजदूरों के दशकों से अर्जित अधिकारों पर सीधा हमला हैं। इन कानूनों के जरिए स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और यूनियन बनाने के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। सरकार पूंजीपतियों के हित में कानून बनाकर मजदूरों को असुरक्षित भविष्य की ओर धकेल रही है।
    उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग जैसे खतरनाक कार्यक्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए ये श्रम कोड और भी घातक साबित होंगे। उन्होंने सभी कर्मियों से एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
    वहीं एटक के सहायक सचिव होपना मरांडी ने कहा कि नए श्रम कोड के लागू होने से ठेका मजदूरी को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी रोजगार समाप्त हो जाएगा। काम के घंटे बढ़ेंगे, लेकिन मजदूरी और सुरक्षा घटेगी। यह मजदूरों को गुलामी की ओर ले जाने वाला कानून है।
    उन्होंने कहा कि यदि मजदूर अभी नहीं जागे, तो आने वाले समय में हालात और भी बदतर होंगे। 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल मजदूर वर्ग की एकता और संघर्ष का प्रतीक बनेगी। मौके पर शशि महतो, समसुल मियां, बलराम मंडल, रतन रजक, दिलीप टुडू, लूगुमुनी कुमारी, कुमारी सजनी किस्कू, सुबोदरी मरांडी, कलावती देवी, फूलकुमारी देवी, चंद्रा कोलिन, शेख समीर, दिलीप दास, सुधीर दास, लक्ष्मण दास सहित दर्जनों कोल कर्मीगण उपस्थित थे।

गुरूजी के नहीं रहने का गम है, पर उनका आशीर्वाद साथ है : मंत्री

  • सात से आठ सौ छोटी गाड़ी से हजारों कार्यकर्ता दुमका होंगे रवाना
    मधुपुर/संवाददाता। दो फरवरी को दुमका मे आयोजित 47वां झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए रविवार को सूबे के मंत्री हफीजुल हसन ने बस स्टैंड मे प्रेस वार्ता कर दुमका रैली की जानकारी दी।
    उन्होंने कहा कि दो फरवरी दुमका रैली जेएमएम परिवार का महापर्व है। उन्होंने कहा कि 47 वर्ष पूर्व गुरु जी ने इसकी शुरुआत की थी। स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता व संगठन को मजबूती प्रदान करना था। गुरुजी की दूरदर्शी सोच के कारण संताल परगना में विधानसभा की 18 मे 17 तथा लोक सभा की दो सीटों पर कामयाबी मिली है। कहा कि पार्टी द्वारा दुमका रैली की सफलता के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यकर्ताओं मंे जबरदस्त उत्साह है। पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा कार्यकर्ता कूच करेंगे। इस बार सात से आठ सौ छोटी गाड़ी तथा 10 बड़ी गाड़ी जाएगी। कहा इस बार स्थापना दिवस पर गुरुजी के नही रहने का गम है, लेकिन उनका आशीर्वाद हम लोगों के साथ है। मंत्री ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंत्री हफीजुल ने कहा आदिवासी सीएम हेमंत सोरेन लंदन में ंजो जलवा बिखेरा है वह हमारे लिए गर्व की बात है।
    सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मधुपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन बाहरी तत्व यहां का माहौल खराब करने में लगे हैं। मधुपुर शांतिपूर्ण शहर है। यहां की मधुपुरियत को बरकरार रखने मे जो भी करना है करूंगा। आपके आशीर्वाद से विधायक और मंत्री बना हूं। यहां की जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरूंगा। मौके पर दिनेश्वर किस्कू, आबुतालिब अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, रिजवान, प्रकाश मंडल, संजय शर्मा, फेकू, मीडिया प्रभारी समीद आलम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store