देवघर/एक संवाददाता। सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंट सर्विसेज लिमिटेड देवघर जिले के सभी 13 थानों में सुरक्षा सैनिकों और सुरक्षा पर्यवेक्षकों की भारी संख्या में बहाली की जाएगी। कंपनी के भर्ती अधिकारी चंदन चौधरी ने बताया कि एसआईएस लिमिटेड सुरक्षा बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह देश की चौथी सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता कंपनी है। वर्तमान में इस कंपनी में लगभग तीन लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं।
इस कंपनी में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है। जिसे पूरा करने के लिए कंपनी प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी थानों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती कार्यक्रम चलाया जाएगा। श्री कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को मधुपुर थाना परिसर, 25 सितंबर को मार्गोमुंडा थाना परिसर, 26 को देवीपुर थाना परिसर, 27 को मोहनपुर थाना परिसर, 28 को पालोजोरी, 29 को सारठ थाना परिसर, 30 सितंबर को सारवां थाना परिसर, दो अक्टूबर को सोनारायठाढ़ी थाना परिसर, तीन को चितरा थाना परिसर, चार को करौं थाना परिसर, पांच को जसीडीह थाना परिसर एवं छह अक्टूबर को नगर थाना परिसर में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।