• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हत्या के आरोप का पुलिस ने किया उद्भेदन आरोपी को भेज जेल

June 13, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

हत्या के आरोप का पुलिस ने किया उद्भेदन आरोपी को भेज जेल

by admin
June 13, 2025
in Dumka
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर थाना क्षेत्र के तिलाबनी रस्सी टोला के बोधी मुर्मू के खमार में पुआल में ढका हुआ अवस्था मे गोपीनाथ मुर्मू का शव बरामद होने वाला केस को पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। बुधवार को पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बयाया है कि रानेश्वर थाना कांड सं0-07/2025, दिनांक 15 फरवरी 2025 धारा-103 (1)/238 बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। 11फरवरी 2025 को आवेदिका सोनामुनी मरांडी (उम्र 26 वर्ष) पति-गोपीनाथ मुर्मू थाना-रानेश्वर, जिला-दुमका द्वारा अपने पति गोपीनाथ मुर्मु का गुमशुदा होने की लिखित सूचना रानेश्वर थाना में दिया गया था। जिसका शव 15 फरवरी 2025 को रानेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-तिलाबनी (रस्सी टोला) के बोधी मुर्मू के खमार में पुआल से ढका हुआ अवस्था में प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, दुमका द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु०), दुमका के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों के गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के विश्लेसन के आधार पर छापामारी कर कांड का त्वरित उद्भेदन करते हुए 11 जून 2025 को कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना रविदास को गिरफ्तार किया गया। वे अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि मुझे एवं मेरे दोस्त बाबुधन हेम्ब्रम को ठाकुरपुरा खादान में काम मिला था। परन्तु मृतक गोपीनाथ मुर्मू द्वारा खादान के मुंशी को वहकाने के कारण इन दोनों को काम करने नहीं दिया गया। इसी आक्रोश में अप्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना रविदास एवं बाबुधन हेम्ब्रम द्वारा 08 फरवरी 2025 को सरस्वती मूर्ती विसर्जन का लाभ उठाकर ग्राम-तिलाबनी एवं पलसा के बीच सुनशान जगह पर लाठी-डंडा से पीट कर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया लाठी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुन्ना रविदास (उम्र 32 वर्ष), पिता-सुदेव रविदास, 2. बाबुधन हेम्ब्रम (उम्र 35 वर्ष), पिता- मताल हेम्ब्रम, दोनों ग्राम-तिलाबनी, थाना-रानेश्वर, जिला दुमका का रहने वाला है। उद्भेदन टीम टीम में शामिल सदस्य ईकड डुंगडुंग, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), दुमका पु०नि० अमित कुमार, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थाना। पु०अ०नि० बलराम कुमार सिंह, थाना प्रभारी, रानेश्वर थाना। पु०अ०नि० सुरेश कुमार, रानेश्वर थाना। पु०अ०नि० विशाल खालखो, रानेश्वर थाना आरक्षी लक्ष्मण भगत शामिल थे।

प्रवाह संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रवाह संस्था शाखा-शिकारीपाड़ा के द्वारा प्रतापपुर गांव में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम कुमार ने बताया कि प्रवाह संस्था शिकारीपाड़ा प्रखंड में सुरक्षित बचपन के लिए दामीन पहलह्व अभियान के तहत बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल यौन शोषण और अशिक्षा के विरुद्ध कार्य कर रही हैं। जन-जागरूकता, स्थानीय संस्थाओं का क्षमतावर्धन, प्रमुख हितधारकों से वकालत करके तथा मीडिया कर्मी के सहयोग से बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर बाल श्रम के उन्मूलन के लिए सामुदायिक प्रतिबद्धता और भागीदारी को गति देने के हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से यह जागरूकता कार्यक्रम किया गया। बाल श्रम आज भी समाज के विकास में बाधक बना हुआ है। गरीबी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच का अभाव, जागरूकता का अभाव, पलायन जैसे कारणों की वजह से बच्चे बाल मजदूरी के कुचक्र में फंस जाते हैं। जिसके कारण बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास बुरी तरह प्रभावित होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के लिए कुशल मानव पूंजी की संभावना कम हो जाती है। इसलिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर बच्चों को उनके अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक पहल करनी होगी। मौके पर सुशीला कुमारी, बिमोली हेंब्रम, रवि मरांडी सावित्री हेंब्रम, क्रिस्टीना मरांडी, डेवला मरांडी, दिनेश साहा, शिवम मिर्धा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद थे।

मनरेगा आम बागवानी के नाम 30 लाख रुपये का फर्जी निकासी का आरोप

  • डीसी को भेजा आवेदन

रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के आसनबनी निवासी पार्थ दत्ता ने आसनबनी पंचायत में मनरेगा के तहत वर्ष 2023 – 24 के कार्यकाल में आम बागवानी योजना में बिचोलिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, स्थानीय भेंडर एवं अन्य के मिलिभगत से फर्जी तरीके से सरकारी राशि का निकासी कर लेने का आरोप लगाते हुए जिला के उपायुक्त को लिखित आवेदन डाक के माध्यम से भेजा है। आवेदन का प्रतिलिपि मुख्य सचिव झारखंड सरकार, मनरेगा आयुक्त झराखण्ड सरकार, ग्रामीण विकास मंत्री झराखण्ड सरकार, आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका, उपविकास आयुक्त दुमका को भेजा है। पार्थ ने बताया कि सभी आवेदन डाक के माध्यम से भेजा गया है। दिए गए आवेदन में लिखा है कि वैसे लाभुक जिसके पास बागवानी योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित जमीन उपलब्ध नही है। उनके एवं उनके परिवार के बीबी बच्चों के नाम योजना स्वीकृति का बिना कार्य के फर्जी तरीके से फर्जी मास्टर रोल का भी भरपूर उपयोग किया गया। वर्ष 2023 – 24 में वैसे लाभुक के नाम योजना स्वीकृत कर फर्जी निकासी की गई है। लाभुक राकेश महतो, दिनेश महतो, विकास महतो के नाम योजना स्वीकृति कर राशि का निकासी किया गया है। जबकि इनलोगो का मकान के अलावा कोई जमीन नही है। एवं एक ही परिवार के 6 लोग जिसमें गोरा केवट, हारा केवट, अजित केवट, विकास केवट, करण केवट एवं पप्पू केवट के नाम पर फर्जी तरीके से रुपये का निकासी किया गया है। लिखा है कि कुल 30 लाख रुपये का निकास किया गया है। लिखा है की उपरोक्त सभी योजनाओं में एक भी पौधा नही लगाया गया है। पार्थ ने जांच कर उचित कार्यवाही करने का मांग किया है।

सात सेवानिवृत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को दी गयी विदाई
जामा/निज संवाददाता। प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में गुरुवार को सात सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को भावपूर्ण विदायी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ कुमारी रितु ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सेविका सावित्री सोरेन, मीना साह एवं निरूपा मंडल और सहायिका फुलमनी मरांडी, मंगली टुडू एवं सूरज मरांडी को अंगवस्त्र सहित उपहार देकर विदायी दी गयी। इस मौके पर सीडीपीओ ने सभी सेवानिवृत्त सेविका सहायिका को स्वस्थ रहने का कामना किया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी, शर्मिला मुर्मू, सेविका आशारानी साह, मशीर्ला मरांडी, पंकज कुमारी, बहादि मुर्मू, रेखा देवी, मंजू देवी सहित दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।

नशा मुक्ति को लेकर शपथ कार्यक्रम
जामा/निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा आहूत कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाया गया। जिसमें मादक पदार्थ का उपयोग न करने एवं इसके रोकथाम के लिये आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक, सीडीपीओ कुमारी ऋतु, बीपीओ बिनोद दास, महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी सहित सभी आंगनबाड़ी की सेविका एवं सहायिका मौजूद थी।

आकांक्षा परीक्षा में कंचन हुई सफल
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड स्थित प्लस2 हाई स्कूल रघुनाथपुर की छात्रा कांचन कुमारी ने आकांक्षा परीक्षा 2025 में सफल हुई है। स्कूल के शिक्षकों द्वारा गुरुवर को कांचन कुमारी को सम्मानित किया गया है। जानकारी के मुताबिक आकांक्षा परीक्षा में कांचन कुमारी ने 71.88 प्रतिशत अंक (मेडिकल स्ट्रीम) प्राप्त की है। जिसको लेकर स्कूल परिवार में हर्ष है।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान
दुमका/ निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले भर के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जागरूकता शिविर का आयोजन गुरूवार को किया गया। जागरूकता शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष के निदेर्शानुसार आयोजित हुई। जागरूकता शिविर में पारा लीगल वोलंटियर द्वारा ग्रामीणों को बताया कि बाल श्रम एक अपराध है। बाल श्रम के लिए उन्होंने विभिन्न कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को अपने बच्चों को उचित शिक्षा दिलवाने के लिए भी प्रेरित किया। उनके द्वारा आगे बताया गया कि आज हमे यह प्रतिज्ञा करना चाहिए कि हम नहीं तो स्वयं कभी किसी बच्चे से श्रम कराएंगे और नहीं बाल श्रम में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी गतिविधि का समर्थन करेंगे। हम हर उस बच्चे के अधिकार का सम्मान करते हैं, जिसे शिक्षा प्राप्त करने, खेलने और एक स्वस्थ बचपन जीने का अवसर मिलना चाहिए। बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसे जड़ से खत्म करने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए हर बच्चा अपने सपनों को पूरा कर सके और एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके। जागरूकता के लिए ग्रामीणों के बीच पंपलेट एवं पुस्तिकाओं का विवरण किया गया।

कलयुग में केवल हरि नाम से मिलेगा : लालमोहन
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर दुर्गा मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय 24 प्रहर अखंड हरिनाम एवं लीला कीर्तन के तीसरे दिन हरि सभा भजन में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर लिया। गोड्डा से आये कीर्तनिया लालमोहन तिवारी ने अपनी भक्ति के सार से भक्तों को वर्तमान सत्य से अवगत कराते हुए बताया कि सतयुग में भगवान कृष्ण कृपा प्राप्ति के लिए ध्यान करना पड़ता था। त्रेता युग में भगवान विष्णु को प्राप्ति करने के लिए यज्ञ करना पड़ता था, द्वापर युग में भगवान प्राप्ति हेतु पूजा अर्चना करना पड़ता था, वर्तमान के कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही एक ऐसा माध्यम है जिससे भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होगी। संकीर्तन कार्यक्रम के अध्यक्ष एतिवारी मंडल एवं सहयोगी नकुल साह के द्वारा लगातार 2 वर्षों से गोड्डा, हिरणपुर शहरी और मालदा (पश्चिम बंगाल) के 6 ग्रुप कीर्तनया महंत भीम चंद्र साह, संथाली व हिंदी भजन, निरंजन साह, हीरालाल साह, पुरंदर साह, विजय साह, रतन सोरेन ने बंगला, संथाली और हिंदी भजन कर ग्राम वासियों सहित आमड़ापाड़ा, खरौनी, कुश्चिरा से भक्त जन कीर्तन सुन कर मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए। कीर्तन कार्यक्रम शुक्रवार को मालदा (पश्चिम बंगाल) से आई हुई महिला दल के कीर्तनीयों के द्वारा कुंजविलास वर्णन के साथ समापन किया जाएगा।

बाल श्रम निषेध पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
गोपीकांदर/निज संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गोपीकांदर प्रखंड के टैंजोर पंचायत में ह्यजस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेनह्ण कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन और संचालन ग्राम साथी टीम द्वारा किया गया। बैठक में बाल संरक्षण, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों, सेविका, सहायिका, पंचायत प्रतिनिधियों को बाल संरक्षण समिति की भूमिका, कार्यदायित्व एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। समिति के गठन की प्रक्रिया, समुदाय की भागीदारी और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन ग्राम साथी टीम की सदस्य रेणु सोरेन ने किया। उन्होंने कहा:
बचपन बोझ नहीं है भविष्य की नींव है। हर बच्चे को सुरक्षित, सशक्त और शिक्षित करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम में ग्राम साथी टीम की सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता बसंती मुर्मू और पिंकी देवी ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

एसबीआई कुरमाहाट शाखा में कुशियारी मुखिया के साथ दुर्व्यवहार।

  • ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे मुखिया, ब्रांच में नगद राशि नहीं होने की वजह से हुआ विवाद
    मुखिया ने कैशियर पर लगाए कई गंभीर आरोप।
    सरैयाहाट/निज संवाददाता। एसबीआई कुरमाहाट ब्रांच में पैसे निकालने गए कुशियारी पंचायत के मुखिया रामचंद्र हेंब्रम के साथ ब्रांच के कैशियर के द्वारा अभद्र व्यवहार का मामला गुरुवार को काफी तूल पकड़ लिया। मुखिया के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ घंटों विरोध स्वरूप शाखा के सामने धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद हंसडीहा थाना के एसआई दिलीप हांसदा मौके पर पहुंच शाखा प्रबंधक और मुखिया के बीच वार्ता करवाकर धरना समाप्त करवाया। घटना के विषय में मुखिया रामचंद्र हेंब्रम ने बताया कि वह चेक के माध्यम से एसबीआई शाखा से पैसे निकालने गए थे। लेकिन कैशियर ने यह कहकर चेक वापस कर दिया कि बैंक में नगदी उपलब्ध नहीं है। जिसके बाद मुखिया ने राशि देने का आग्रह किया तो कैशियर ने उनसे बदले में दस हजार रुपए की मांग की। जब मुखिया ने राशि देने से मना किया तो कैशियर उनसे बदसलूकी करने लगे और मुंह तोड़ने की बात कह डाली। इसी बात को लेकर मुखिया के साथ वहां मौजूद अन्य ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक के सामने धरने पर बैठ गए। हंसडीहा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्थगित किया। घटना को लेकर मुखिया ने शाखा प्रबंधक को लिखित रूप में उक्त कर्मी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी दी है। मामले को लेकर एसबीआई कुरमाहाट के शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें राशि उपलब्ध नहीं कराया जा सका।

एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा के पूर्व विधायक ने जताया शोक

दुमका/ निज संवाददाता। एयर इंडिया के एक यात्री विमान के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की दुखद घटना के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को आयोजित विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषयक प्रेसवार्ता एवं प्रोफेशनल मीट के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा विमान दुर्घटना की खबर से मन व्यथित है। जो लोग इस हादसे में असमय काल के गाल में समा गए, उनके परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा यह समय शोक और संवेदना का है। भाजपा ने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए आज के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया इस हादसे में हुई जनहानि को देखते हुए भाजपा ने यह निर्णय लिया है कि दुख की इस घड़ी में समस्त भाजपा परिवार सभी पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करती है। भाजपा शोक संतप्त परिजनों के साथ इस कठिन समय में पूरी तरह खड़ी है।

कुंडापहाड़ी में चलाया गया नशा छोड़ो-जीवन जोड़ों अभियान
गोपीकांदर/निज संवाददाता। नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो अभियान के तहत गोपीकांदर प्रखंड के कुण्डापहाड़ी गांव में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नशा छोड़ने के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थिति में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही, एक नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशा उन्मूलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। स्वयं सहायता समूह की दीदी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुई। कार्यक्रम में ग्राम संगठन की सभी महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सीसी कमीरुल हसन सहित अन्य शामिल थे।

सिविल सोसायटी ने कोयला डंपिंग की समस्याओं को लेकर पीएम को आयुक्त के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
दुमका/ निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग और लोडिंग से हो रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को सिविल सोसायटी प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है। पीएम मोदी को ज्ञापन आयुक्त कार्यालय कक्ष में आयुक्त संताल परगना लालचंद डाडेल के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दुमका रेलवे स्टेशन ही सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक मात्र ऐसा स्टेशन जहां प्लेट फार्म संख्या एक और दो पर यात्री एवं प्लेट फार्म संख्या तीन पर कोयला लोडिंग कार्य हो रहा हैं। ज्ञापन में सिविल सोसायटी व दुमका वासियों के द्वारा जब से दुमका रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग और लोडिंग कार्य शुरू किया गया। तब से लेकर अबतक स्थानीय प्रशासन, सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री, रेलवे के अधिकारी, प्रदुषण नियंत्रण व पर्यावरण विभाग, रेल मंत्री आदि को जितना भी पत्राचार किया गया उनका छायाप्रति संलग्न कर आयुक्त को सौंपा गया। जिससे जल्द से जल्द प्रधानमंत्री इसे संज्ञान में लेकर आमजनता को हो रही परेशानी से निजात दिलाने का काम करेंगे। यदि एक माह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुआ तो बाध्य होकर सिविल सोसायटी आमजन, छात्र-छात्राओं के सहयोग से कोयला गाड़ी रोको अभियान की शुरूआत धरना के माध्यम से करेगी। प्रतिनिधि मंडल में सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केसरी, सचिव संदीप कुमार जय बमबम, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण साह शामिल थे।

10 दिन बाद भी सरैयाहाट में नहीं हटा अतिक्रमण

  • दो दिन का मिला था अल्टीमेटम
    सरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट मुख्य सड़क और सर्विस रोड पर अतिक्रमण किए स्थानीय दुकानदारों सीओ और थाना प्रभारी के द्वारा दो दिन के दिए गए अल्टीमेटम का कोई असर होता नहीं दिख रहा है। तभी तो दो दिन की जगह दस दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी दुकानदार ने अबतक अतिक्रमण किए गए जगह को खाली नहीं किया है। इधर अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय प्रशासन भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही जिसकी वजह से अतिक्रमणकारी भी कान में तेल डाले बैठे हैं। ज्ञात हो कि सरैयाहाट से हटिया जाने वाली सड़क, सीएचसी और एनएच के नाले पर बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से दुकान बनाकर कब्जा कर बैठे हैं। जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब वजहों को देखते हुए बीते 3 जून को सीओ राहुल कुमार शानू और थाना प्रभारी राजेंद्र यादव के नेतृत्व में अभियान चला कर दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद किसी ने भी अबतक अतिक्रमण को नहीं हटाया। जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किस दबाव में प्रशासन पीछे हट रही हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिक्रमण मुक्त करना बहुत है जरूरी : उपायुक्त

  • शहर को अतिक्रमण करने को लेकर जिला प्रशासन ने चलाया अभियान
  • सड़क अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना
    दुमका/ निज संवाददाता। शहर की मुख्य चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने गुरूवार को अभियान चलाया। अभियान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार की संयुक्त अध्यक्षता में चलाया गया। यह अभियान सिंधी चौक से होते हुए टीन बाजार सब्जी मार्केट पहुंची। सिंधी चौक से टीन बाजार के बीच में कई दुकानदारों ने अपने दुकान के सामने अतिक्रमण कर रखा था। जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए फाइन करने का निर्देश दिया। इसी दौरान रास्ते में दो पहिया वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े दिखे, इसे देखते हुए उपायुक्त ने मुख्य रोड के किनारे फुटपाथ की मरम्मती करते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टीन बाजार से होते हुए सब्जी मंडी के तरफ बढ़ने के क्रम में देखा गया कि कई दुकानों ने अतिक्रमण कर रखा था। उपायुक्त ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अतिक्रमण मुक्त करना बहुत जरूरी है। अनावश्यक रूप से लगाए गए दुकानों को अविलंब हटा लेने का निर्देश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि सब्जी मंडी के समीप बनी पानी टंकी जर्जर स्थिति में है। उपायुक्त में संबंधित अधिकारी को जर्जर स्थिति में पड़े पानी टंकी को हटाने का निर्देश दिया। टीन बाजार से निकलने के बाद यह अभियान रसिकपुर होते हुए टावर चौक पहुंची। इस बीच कई जगहों पर बालू, गिट्टी, कूड़ा आदि रास्ते पर दिखी। साथ ही विभिन्न जगहों पर पथ मरम्मती की भी आवश्यकता थी। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में उपायुक्त ने टावर चौक, गांधी मैदान, बस स्टैंड आदि जगहों पर भी अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया। इस पूरे अभियान में उपायुक्त ने साफ सफाई पर विशेष बल दिया। साथ ही आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि घरों से निकले कचरो को व्यवस्थित रूप से रखें, रास्ते पर कूड़ा नहीं फेंके। आपके सहयोग से ही शहरी क्षेत्र में सफाई एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ की जा सकेगी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे

बच्चों से 8 से 12 घंटे तक लिया जाता था काम

  • बालगृह भेजा गया एक बालक, तीन बालकों को किया गया परिवार के हवाले
    दुमका/निज संवाददाता। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किये गये चार में से तीन बालकों को उनके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहनेवाला 13 वर्षीय बालक को श्रीअमड़ा स्थित बालगृह में आवासित कर दिया गया है। दुमका के प्राईवेट बस स्टैण्ड के सामने छोला-भटुरा के एक ठेले से रेस्क्यू किये गये इस बालक को मुजफ्फरपुर से दो माह पहले दुमका लाया गया था। उससे प्याज कटवाया जाता था और ग्राहकों को छोला-भटुरा की थाली दिलवायी जाती थी। उससे सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक काम लिया जाता था। रेस्क्यू किये गये तीन अन्य बालकों से भी 8 से 12 घंटे तक काम लिया जाता था। इनमें से दो बालक दुधानी के आश्रम स्कूल से ड्रॉपआउट हैं जबकि तीसरा शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहा है। शहर के दुधानी इलाके में रहनेवाले इन तीन में से दो बालक अलग-अलग मोटरसाइकिल गैरेज में हेल्पर का काम करते हुए पाये गये जबकि तीसरा एक बैटरी दुकान में काम करता था। तीन में से एक बालक नशे का आदी भी पाया गया। काम के एवज में इन बालकों को नाम मात्र की मजदूरी दी जा रही थी जबकि सुबह से लेकर शाम तक उनसे काम लिया जा रहा था। बैटरी दुकान में एक माह से काम कर रहे बालक के पिता को हाल में ही पर्व में दुकान के मालिक ने एक हजार रुपये दिये थे। समिति ने डीसीपीओ से इन चारों बालकों का सामाजिक जांच रिपोर्ट मांगा है और इन बालकों को नियोजित करनेवालों को भी अगली तिथि पर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सदस्य डा उपाध्याय ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इन बालकों को मिशन वात्सल्य के तहत स्पॉनसरशिप स्कीम से जोड़ा जा सकता है ताकि भविष्य में ये दोबारा बाल मजदूरी नहीं करें और अपनी पढ़ाई जारी रखकर बेहतर नागरिक बनें।
Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store