• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

July 29, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग कैंप आयोजित

by admin
July 29, 2025
in Godda
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। संवाददाता। सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति गोड्डा के तत्वावधान में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग कैंप शिवपुरा गोड्डा में आयोजित की गई। जन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से कारगिल चौक होते हुए महिला कॉलेज गोड्डा तक पहुंची। मौके पर सिविल सर्जन डॉ एस सी शर्मा ने हैपेटाइटिस के बारे में बताया गया कि हेपेटाइटिस बी संक्रमण हेपेटाइटिस बी वायरस से होता है। यह वायरस शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से फैलता है। संक्रमण तब होता है जब संक्रमित व्यक्ति के शरीर से तरल पदार्थ किसी ऐसे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करते हैं जो संक्रमित नहीं है। प्रसव,यौन संपर्क, किसी खुले घाव के संपर्क में आना, सुई या सिरिंज साझा करना,टूथब्रश या रेजर साझा करना, किसी संक्रमित तीक्ष्ण औजार से दुर्घटनावश चोट लगना मुख्य माध्यम है। इसलिए, इस्तेमाल किए गए उपकरण जिन्हें स्टरलाइज नहीं किया गया है, उनमें भी वायरस हो सकता है। इसमें चिकित्सा उपकरण और टूथब्रश या रेजर जैसी आम चीजें शामिल हैं, जिनसे रक्तस्राव हो सकता है। इसका मतलब है कि आपको यह भोजन या खाने के बर्तन साझा करने या किसी के आप पर खांसने या छींकने से होने की संभावना नहीं है। हेपेटाइटिस बी का हर किसी में लक्षण नहीं होते। अगर आपमें लक्षण हैं, तो वे हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। संक्रमण के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, भूख में कमी, समुद्री बीमारी और उल्टी, पेट में दर्द, कमज़ोरी और थकान,जोड़ों का दर्द, पीलिया, गहरे रंग का मूत्र, हल्के या मिट्टी के रंग का मल, आपके पेट या हाथ और पैरों में तरल पदार्थ के साथ सूजन शामिल है। जागरूकता कार्यक्रम में डॉ मुजाहिद इमाम, डॉ राहुल कुमार सिफिल, डॉक्टर ब्यूटी कुमारी, एनिमल अराधना कुमारी सोनम कुमारी रीना, कुमारी जुली, कुमारी अल्बीना सोरेन, मीरा कुमारी, यूसीएफ बेबी कुमारी, प्रहलाद कुमार, सहिया मंडली कुमारी, रजनी कुमारी, प्रेमलता कुमारी, कंचन कुमारी एवं महिला रोग समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

सोलर जलमीनार बनी शोभा की वस्तु, मामला महागामा प्रखंड क्षेत्र की
हनवारा। संवाददाता। महागामा अनुमंडल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गढ़ी गांव में लगा सोलर जलमीनार बीते दो वर्षों से खराब है, जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल मीनार से करीब 50-60 घर को पानी मिलता था, लेकिन जब से जल मीनार खराब हुआ है तब से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पानी की व्यवस्था के लिए घर के बगल एव दुर दराज से लाकर पूरा करना पड़ता है। खासकर महिलाओं को घरेलू कार्य के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार खराब होने की सूचना अधिकारी और स्थानीय मुखिया को दिया गया। लेकिन जलमीनार ठीक करने की दिशा में कोई पहल होता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनलोग को आदमी के साथ-साथ जानवर को भी पानी पिलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं। दिहाड़ी मजदूर कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ऐसे में पानी की व्यवस्था करने में ही अधिकांश समय बीत जाता है। सरकारी व्यवस्था पर ही आश्रित रहना उनकी मजबूरी है। हालांकि पूरे प्रखंड क्षेत्र की पंचायत में सोलर जल मीनार की स्थिति खराब है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सोलर जल मीनार ठीक कराने की मांग की है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा। संवाददाता। झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत भाजपा सांगठनिक मंडल नूनबट्टा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण महतो की अध्यक्षता में विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, मां हर दु:ख सहकर भी अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, हर मां अपने बच्चों पर हर स्नेह लुटाती जन्मदात्री मां का यह प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। प्रधानमंत्री श्री मोदी का सोचना है कि अब हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं लेकिन और कुछ कर सकते हैं। इसी सोच में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है एक पेड़ मां के नाम।
पेड़ का महत्व हमारे जीवन में लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी कारणों से वर्तमान परिदृश्य में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है क्योंकि प्रदूषण चरम पर है। कुछ हद तक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव, महामंत्री प्रशांत यादव, बबलू कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, शिवेश वर्मा, हीरालाल यादव, नितेश कुमार, लालदेव यादव, मिथिलेश यादव, नीलकंठ आर्य, कृष्णा शर्मा सहित गणमान्य लोग शामिल रहे।

हर नागरिक को लालफीताशाही, जटिल प्रक्रियाओं से मुक्त सुलभ, पारदर्शी व उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता : दीपिका
रांची में आयोजित जनता दरबार में मंत्री दीपिका ने नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी
रांची। गोड्डा। संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, रांची में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार के माध्यम से मंत्री ने आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया और यह सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति की समस्या अनसुनी न रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक को लालफीताशाही, जटिल प्रक्रियाओं और उपेक्षा से मुक्त एक सुलभ, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन मिले।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम इस भरोसे को कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और प्रशासन को जनसरोकारों के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाएंगे। जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने अपने आवास, पेंशन, शौचालय, सड़क, जलापूर्ति और पंचायत स्तरीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिन पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए मंत्री ने समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जिला परिषद फंड से बनी पुलिया में डायवर्सन नहीं, बारिश में बढ़ी लोगों की परेशानी
बसंतराय। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत ईदगाह के समीप जिला परिषद की योजना से निर्मित पुलिया में डायवर्सन नहीं बनाए जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 2.5 लाख रुपये की लागत से यह पुलिया बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के बाद डायवर्सन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।
बारिश के मौसम में पुलिया के दोनों ओर जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो जाती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्थानीय समाजसेवी नसीम भसानी ने बताया कि सरकार ने पुलिया तो बना दी, लेकिन डायवर्सन नहीं बनने से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। थोड़ी सी बारिश में भी रास्ता बंद हो जाता है।

गोड्डा शहर में दूषित जल संकट, नागरिकों का जीना दुश्वार
-नगर परिषद से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग तेज
गोड्डा। संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। शहर के सभी वार्डों में सप्लाई हो रहा पानी गंदा, मटमैला और बदबूदार है, जिसे पीना तो दूर, घरेलू उपयोग के लायक भी नहीं माना जा सकता। इस स्थिति ने आमजन को पीने, नहाने और अन्य कार्यों के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर कर दिया है।
स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ परासर ने नगर परिषद से इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लगातार गंदे पानी की आपूर्ति से जनस्वास्थ्य पर गहरा खतरा मंडरा रहा है, विशेषकर बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने की आशंका और भी अधिक है।
सौरभ परासर ने कहा कि यह केवल जल समस्या नहीं, बल्कि यह नागरिकों के जीवन से जुड़ा मामला है। नगर परिषद को तत्काल जल शोधन संयंत्र, पाइपलाइन और वितरण व्यवस्था की जांच कर, दोष सुधार करना चाहिए। साथ ही सभी वार्डों में जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी अनिवार्य की जानी चाहिए।

केबल और उपकरण चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
-चार अन्य की तलाश जारी, एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल
गोड्डा। संवाददाता। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल सीएचपी के सामने अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। फीनिक्स इंजीनियर्स के स्टोर रूम के पीछे से कंट्रोल केबल तार और अन्य सामानों की चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच के दौरान 27 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि इस घटना में पूर्व के अपराधियों की संलिप्तता है। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेद अंसारी, हुसैन अंसारी और जाहिद अंसारी के रूप में हुई है। तीनों ग्राम केंदुआ, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा के रहने वाले हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने बयान में चार अन्य लोगों के भी इस घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इनमें से एक कंपनी का प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने आरोपियों से 4 बंडल केबल तार, 25 स्प्रिंकलर अलार्म, 20 स्प्रिंकलर कैप, 20 फायर अलार्म, 45 एयर वाटर मीटर, 9 पुल डाउन फायर, 25 वाटर लॉकर और विभिन्न प्रकार के नट-बोल्ट (105 किलोग्राम) बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह, एसआई अकित कुमार झा, अश्विनी कुमार, एएसआई धनंजय शाही, सुरेंद्र कुमार सहित ललमटिया थाना के अन्य आरक्षी बल शामिल थे।

खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत
गोड्डा। संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट बंका में एक दुखद घटना सामने आई है। खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक संजू मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई सामियल मुर्मू ने बताया कि संजू दूसरे के खेत को जोतने गया था। इस दौरान ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास करते समय वाहन अचानक पलट गया और संजू उसके नीचे दब गए। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाया गया और शव को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक संजू मुर्मू पिछले दो सालों से सुमित मंडल का ट्रैक्टर चला रहा था। मृतक अपने पीछे चार साल की एक बच्ची और पत्नी को छोड़ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुर्घटना ने एक परिवार को निराश्रित कर दिया है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store