• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अंकित बने पुल पार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व दीपक सचिव

September 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अंकित बने पुल पार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व दीपक सचिव

by admin
September 19, 2023
in Deoghar
0
517
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बैठक करते पूजा समिति के सदस्य
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय पुल पार दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक सीताराम डालमिया रोड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सुभाष डालमिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान पिछले साल के आय-व्यय का ब्योरा को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में पूजा के सफल संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। इसके साथ ही पुराने समिति को भंग करते हुए नए समिति का गठन किया गया।
जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में अंकित लच्छीरामका को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष गोपी बर्मन, सचिव दीपक गुप्ता, सह सचिव संतोष शर्मा, संचालक संजय गुप्ता, सुभाष डालमिया, ओम कलबलिया, सह संचालक राजेश आनंद व धुव्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रंजीत यादव, सह कोषाध्यक्ष कृष व आशीष मोदी, मीडिया प्रभारी गौरव जयसवाल, अंकित शरण को चुना गया। वही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीताराम रजवार, संतोष पंडित, राजा बांसफोड़, विवेक शर्मा, विशाल शरण, कृष खेड़िया, विकास शरण, शिवा पंडित, मुकेश महरा, गोलू, शिवम कलबलिया, बबलू मोदी, आकाश शरण को बनाया गया। पूजा पंडाल, मूर्ति, सजावट, प्रसाद वितरण समेत अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श हेतु रविवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आगे की रूपरेखा को लेकर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस ने की नगर अध्यक्ष मनोनीत करने की मांग
मधुपुर/संवाददाता। शहर के किसान भवन मे मधुपुर नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक देवघर जिला सचिव इमरान खान उर्फ मिस्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा की तैयारी को लेकर सभी सदस्यों ने देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से जल्द से जल्द मधुपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत करने की मांग की गयी है। जिसमें प्रमुख रूप से मो. सैफ, राजीव कुमार और मुशर्रफ हुसैन ने दावेदारी पेश की गई है।
मौके पर जिला सचिव मो. इमरान खान ने कहा कि नहीं नगर अध्यक्ष नहीं रहने से संगठन विहीन हो गई है पार्टी। कहा कि जिला या प्रदेश का कोई भी कार्यक्रम मधुपुर नगर में नहीं हो पा रहा है। साथ ही सरकार का कोई भी विकास कार्यों के योजनाओ का जानकारी आम जनों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मौके पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, भवेश भूषण, राजा, राहुल सिंह, राहुल मोदी, विकास मिर्धा, आशीष कुमार, गौतम दास आदि मौजूद थे।

सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता में एडिलेड टीम विजयी
विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत करते अतिथि
मधुपुर/संवाददाता। शहर के शेखपुरा रामलीला मैदान में शेखपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा एक शानदार क्रिकेट सर्किल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एडिलेड और तबाही इलेवन के बीच खेला गया। एडिलेड की टीम ने शानदार रवेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत दर्ज कराई। विजेता, उपविजेता और अन्य खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन, समाज सेवी श्याम,भाजपा नेता पप्पू यादव, मिंटू घोष ने मौजूद थे। मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
आयोजन को सफल बनाने मंे बबलू साव, सौरव तिवारी, राहुल सिंह, प्रतीक राउत, सूरज पाठक, शुभ राउत, आयुष पांडे, पियूष पांडे, नीतीश साव, रिशु सिंह, हिमांशु यादव, मुरारी यादव, मानिक चंद्रवंशी आदि की सराहनीय भूमिका रही है।

नगर परिषद से निकली स्वच्छता रैली

  • मधुपुर वॉरियर्स लोगों को करेंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक
    स्वच्छता रैली में शामिल नगर पर्षद व सफाई कर्मी
    मधुपुर/संवाददाता। सोमवार को नगर परिषद से स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत ने बताया कि इंडियन स्वच्छता लीग के तहत स्वच्छता पखवारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाना है। जिसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना स्वच्छता के लिए सहभागिता बढ़ाना और इसमें युवाओं को जोड़ना शामिल है। इसी तहत नगर परिषद मधुपुर के द्वारा वृहत स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी शिखा कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। मौके पर कहा कि स्वच्छता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाना है और सफाई को अपने जीवन में आत्मसात करना है। स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद द्वारा एक स्वच्छता टीम बनाई गई है जिसका नाम है मधुपुर वॉरियर्स। यह टीम वार्डो में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगी और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। रैली में प्रधान सहायक ओम प्रकाश झा, मनोहर कुमार दास, जावेद, मेराज रब्बानी, अजय कुमार, मिथुन रवानी, भूपेंद्र भगत ,संजय कुमार, सदानंद कुमार, मनीष कुमार, औरंगजेब अंसारी, अशफाक अंसारी समेत सभी सफाई मित्र, कर्मी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थी।

28 सितंबर को मनाया जाएगा जश्न-ए-मिलादुन्नबी
बैठक करते अशरफी सोसाइटी के सदस्य
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय ग्लास फैक्ट्री मोड स्थित अब्दुल कलाम चौक के समीप एक निजी आवास मे फरबी उल अव्वल एकीकत एहतराम के साथ मनाने को लेकर बैठक की गयी। उज्जैर अहमद अशरफी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 28 सितम्बर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि जुलूस ए मोहम्मदी विभिन्न मोहल्ले से निकल कर डाक बंगला मैदान मे सभा मे तब्दील हो जाएगा। जहां उलमा एकराम संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन भी संबोधित करेंगे। मौके पर इमरान अहमद अशरफी, गुलाम अशरफ राजू, अल्ताफ हुसैन बीके, अलाउद्दीन हसन बुरहानी, शकील अहमद अशरफी, मौलाना मुस्लिम अख्तर शिवानी, सरफराज अहमद अशरफी आदि मौजूद थे।

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

  • डेढ़ घंटे अप लाइन का परिचालन बाधित
  • मधुपुर-नवापतरो हॉल्ट के बीच गड़िया गांव के समीप हुई घटना
    शव का पंचनामा करते पुलिस अधिकारी एवं स्टेशन पर खड़ी पाटलिपुत्र ट्रेन
    मधुपुर/संवाददाता। मुख्य रेलखंड के मधुपुर-नवापतरो हॉल्ट के बीच गड़िया गांव के समीप रेल पोल संख्या 279/09-11 के समीप अप रेल पटरी पर एक 40 वर्षीय युवक का शव रेलवे सुरक्षा बल ने बरामद किया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। सूचना पर मधुपुर आरपीएफ अधिकारी ने घटनास्थल पहुंच कर शव की जांच की। घटनास्थल मधुपुर रेल थाना क्षेत्र के बाहर रहने के कारण मघुपुर स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा किया। मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के महुवाडाबर निवासी प्रेम हांसदा के रूप मे हुई है।
    जानकारी के अनुसार सीमा विवाद के कारण रेल पटरी से शव उठने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इधर रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच शव पड़े रहने के कारण मुख्य रेलखंड के अप लाइन का परिचालन करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा। जिसके कारण मधुपुर मे हटिया पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.11 से 7.40 बजे तक खड़ी रही। रेल परिचालन सामान्य होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि मृतक किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आने से हादसे का शिकार हुआ है। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले मंे स्थानीय मे यूडी मामला दर्ज किया गया है।
    ट्रैक पर शव मिलने से एक घंटा परिचालन रहा बाधित : इधर सोमवार को भी शंकरपुर-रोहिणी के बीच अप रेल ट्रेक पर शव मिलने से मुख्य रेलखंड के अप रेल लाइन का परिचालन करीब एक घंटे बाधित रहा । इस दौरान धनबाद-पटना इंटरसिटी शंकरपुर मे 45 मिनट, आसनसोल-झाझा ईएमयू मधुपुर मे करीब एक घंटा तथा पूर्वा एक्सप्रेस 10 मिनट से खड़ी रही। इससे यात्रियों को उमस भरी गर्मी मंे परेशानी का सामना करना पड़ा।

घर-घर पूजे गये शिल्प के देवता बाबा विश्वकर्मा
विश्वकर्मा पूजा में शामिल श्रद्धालु
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र मे देव शिल्पी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। शहर के बस स्टैंड, रेलवे टेंपो स्टैंड, पहाडपुर ग्रिड, रेलवे के आईओडब्ल्यू, पीडब्ल्यूआई, टीआरडी, लोक बिजली आफिस समेत कई गैरेज, लेथ मशीनों में पूजा की गयी। इसके अलावे घरों में लोगों ने वाहनों की पूजा की गयी।
इधर करौं मं भी विश्वकर्मा पूजा मनाया गया। विद्युत उपकेंद्र, करौं हटिया, सीरिया, कमालकर, आलमपुर, कैनबेरिया,चांदछोरा, डिंडाकोली, गोविंदपुर, तारापुर, करौं पहाड़ी, देवपुर, श्यामपुर, बुढ़वा, डुमरथर आदि गांवों में पूजा की गयी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

हर्षोल्लास के साथ हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा
पालोजोरी/संवाददाता। पालोजोरी प्रखण्ड में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गई। चितरा पावर ग्रिड, पालोजोरी विद्युत सब स्टेशन, तालगढ़ा विद्युत सब स्टेशन, शिमला विद्युत सब स्टेशन, बजरंग राइस मिल सहित पालोजोरी बाजार, खागा बाजार, बदिया मोड़, बगदाहा स्थित कई गैराजों, वर्कशॉप, लोहा मंडियों व व्यापारिक प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा की पूजा की गई। कई जगहों पर विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वहीं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सौ वर्षों से ज्यादा समय से लगाये जा रहे सगराजोर के छाता मेला में सैकड़ों लोगों का जुटान हुआ।

हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
पालोजोरी/संवाददाता। हरितालिका तीज पर सोमवार को विवाहिताओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने मंदिर में पूजा की तथा आचार्यों से शिव-पार्वती की कथा सुनी। नए परिधान में सजी व्रती महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हरितालिका तीज पर कुंआरी कन्याएं मनचाहा वर के लिए, जबकि विवाहिताएँ अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रहकर पूजा-पाठ की। व्रती महिलाओं ने मंदिर में पूरे मनोयोग से शिव-पार्वती की आराधना की तथा पति की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन व सात जन्मों तक साथ बने रहने की प्रार्थना की।

उद्घाटन करतीं प्रमुख व अन्य
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड परिसर में सोमवार को प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रमुख पुनम देवी, चिकित्सा पदाधिकारी बीके सिन्हा, बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सदीक अंसारी ने सामूहिक रूप से किय गया। मेले में विभिन्न बीमारियों से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जांच के लिए आये हुए लोगों को बीटीटी, सहिया साथी, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मदद करते दिखे। वहीं स्टॉल पर चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान लोगों को सीएचओ, एएनएम, लैब तकनीशियन, एमपीडब्ल्यू सहयोग करते दिखे। इलाज के बाद लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी बीके सिन्हा ने बताया कि लोग स्वास्थ्य मेले का लाभ अधिक से अधिक उठाने की अपील की। मौके पर नेत्र चिकित्सक डॉ अनिल कुमार दास, डॉ नाजिर हैदर, डॉ देवानंद, लेखा सहायक चितरंजन सिंह, बीडीएम प्रषांत कुमार, मुन्ना कुमार सिंह, बीटीटी राजन हाजरा, एएनएम लुसी बास्की, स्वाति कुमारी, कविता कुमारी, रीता कुमारी, जया कुमारी, अंजू कुमारी, सहिया साथी प्रेमलता देवी, इंदुप्रभा, बेबी देवी, सहिया ललिता देवी, स्वास्थ्य कर्मी ब्रह्मदेव गोस्वामी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

उच्चस्तरीय पुल का विधायक ने किया शिलान्यास
मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड के नयाचितकाठ जोरिया में रविवार को विधायक नारायण दास ने उच्चस्तरीय पुलिया का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लगातार इस पुल की मांग कर रहे थे। चुनाव के के समय क्षेत्र के लोगों को वादा किया था कि जोरिया में उच्चस्तरीय पुलिया का निर्माण होगा और आज मांग पूरा किया। कहा कि सवा दो करोड़ की लागत से इस जोरिया में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण होगा जिससे करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का लाभ मिलेगा। इस दौरान मुखिया अनिल कुमार साह ने कहा कि विधायक ने पंचायत की सबसे बड़ी समस्या को निदान किया। यहां पुलिया निर्माण होने से सरासनी व नयाचितकाठ पंचायत मुख्यालय जुट जायेगा तथा दो दर्जन गांवों के लोगों को देवघर नजदीक हो जायेगा। कहा कि इस पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से किया जा रहा था। पुलिया शिलान्यास से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मौके पर मुखिया मुकेश महतो, राजेन्द्र भोक्ता, मिथिलेश सिन्हा, डॉ प्रेम कुमार भारती, काजलकांती सिकदार, विजय दास, रामरेख यादव, पंचु रमानी, कार्तिक रमानी, गांगू मंडल, कार्तिक मंडल, सुमित राव, प्रमोद वर्मा, राजेश यादव, अशोक दास, दुलार मंडल, बाबूलाल साह, निर्मल कुमार, विकास झा, सुरेश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
सारवां/संवाददाता। सारवां प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के आलावा बाजार में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी। सारवां बस स्टैंड, महतोडीह, मनीडीह, मडवा पहाडिया टोला, बांधडीह, धर्मपुर आदि जगहों में वैदिक पंडितों की देखरेख में विश्वकर्मा पूजा संपन्न कराई गई। मान्यता है कि देवशिल्पी भगवान की विश्वकर्मा की पुजा से उनकी सहज ही कृपा प्राप्त होती है।

सड़क दुर्घटना में दो घायल
सारवां/संवाददाता। सारवां-सोनारायठाढी मुख्य सडक के भदियारा गांव के पास दुर्घटना में बाइक सवार खेरवा गांव निवासी मोतीलाल राय एवं उसकी बच्ची प्रियंका कुमारी घायल हो गयी। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल मोतीलाल ने बताया कि बीच सड़क पर कुत्ता आ जाने से वे असंतुलित होकर गिर गये।

सारठ में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड क्षेत्र में बाबा विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी। कुछ लोगों ने 18 सितंबर को भी पूजा की। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव एवं दुकानों में पंडितों द्वारा विश्वकर्मा भगवान की पूजा सम्पन्न करायी गई। पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। क्षेत्र के प्रखंड के विभिन्न सारठ, बामनगामा, आरोजोरी, सिमरामोड़, सबैजोर, मिसराडीह, गोपीबांध, रानीगंज, बेलबरना, झिलुवा, राजारायडीह, बगडबरा चरकमारा समेत अन्य कई गांवों में पूजा की गयी।

हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की पूजा
सारठ/संवाददाता। सुहागिन महिलाओं की हरितालिका तीज का व्रत सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित सोमेश्वर झा और पंडित जयप्रकाश राजहंस बताते है कि हरितालिका तीज का पर्व भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था और वह हमेशा भगवान शिव की तपस्या में लीन रहती थी।ज् ाबकि उनके पिता भगवान विष्णु के साथ माता पार्वती का विवाह करना चाहते थे और माता पार्वती इसके लिए तैयार नहीं थी। माता पार्वती घने जंगलों में तपस्या करती रहीं और हरितालिका तीज के दिन माता पार्वती ने मिट्टी से भगवान शिव की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा की। माता पार्वती की पूजा से भगवान शिव प्रसन्न हुए और तब उनके दर्शन पर माता पार्वती के पिता हिमालय ने भी विवाह की अनुमति दे दीं। कहते हैं कि हरतालिका तीज व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष ने किया क्षेत्र का दौरा
सारठ/संवाददाता। झामुमो नेता सह मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र रवानी आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सोमवार को सारठ प्रखंड के बसहाटांड़, पकड़िया, समलापुर और पहाड़पुर गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा करते हुए अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास करते दिखें। हांलाकि श्री रवानी पहले भी विधानसभा का प्रत्याशी रह चुके हैं और इस बार भी जोर लगाने के प्रयास में क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करने में जुटे हुए हैं।म् ाौके पर ग्रामीण मुस्तकीम अंसारी, नईम अंसारी, जावेद अंसारी, बालेश्वर मरांडी, देवेन्द्र मुर्मू, देबन टुडू, अफरोज अंसारी, एकरामुल अंसारी, काउत अंसारी, रजाउल अंसारी, समसुद्दीन अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी, पूजा आज
सारठ/संवाददाता। सारठ में गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है। आज गजानन की पूजा धूमधाम से की जाएगी। भगवान गणेश जी की वार्षिकोत्सव पूजा सारठ के जागृति मंच वर्मा टोला की ओर से आयोजित किया गया है। पूजा का मुख्य आकर्षक केन्द्र केदारनाथ मंदिर पर आधारित दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं भगवान गणेश की पूजा को लेकर कार्यक्रम निर्धारित है, जो क्रमश: 19 सितम्बर दिन मंगलवार को यानि आज पूजनोत्सव पूर्वाह्न 10 बजे से आरम्भ किया जाएगा और प्रसाद का वितरण अपराह्न 12 बजे से होगा, 20 सितम्बर दिन बुधवार को सुबह 9 बजे से पूजा एवं हवनादि एवं सुबह 10 बजे कन्या भोजन और 12 बजे कलश का विसर्जन किया जाएगा।शाम 4 बजे से शिवचर्चा होगी तथा शाम 7 बजे से बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 21 सितम्बर 2023 दिन गुरूवार को अपराह्न 3 बजे से मटकीफोड़ कार्यक्रम और संध्या 7 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी और 22 सितम्बर दिन शुक्रवार को दिन के 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तेहरी प्रसाद का वितरण और संध्या 6 बजे से शोभा यात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
पूजा में किन-किन का है सहयोग : गणेश पूजा को लेकर युवा वर्ग में अच्छी खासी उत्साह दिखने को मिल रहा है।सभी युवा के सहयोग से इस पूजा को सफल बनाने के लिए नवीन वर्मा, अभय रवानी, आदित्य चक्रवर्ती, आशीष वर्मा, अवधेश वर्मा, सुमेश वर्मा, विक्की रवानी, प्रफुल्ल वर्मा, अर्जुन वर्मा, चिंटु रवानी, रूपेश वर्मा, रूपसागर वर्मा, सोनू राउत, शेखर राउत, निखिल सिंह, मोनू नापित, प्रिंस मंडल, अर्पित सिंह, पवन वर्मा, आनन्द वर्मा, गौतम वर्मा, परमेश्वर वर्मा, धीरज वर्मा, विष्णु वर्मा, विकास वर्मा, लालू मंडल, विशाल राउत, संतोष नापित समेत अन्य युवाओं का सरहानीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
सारठ/संवाददाता। सारठ बजरंगबली चौक के समीप भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया। मौके पर युवा मोर्चा के संतोष तिवारी, प्रकाश कुमार लाल, उतम कुमार शर्मा, अरविंद आजाद, पंकज राय, गणेश पंडित, नरेश पंडित, किशोरी पौद्दार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रमुख और बीडीओ ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन

  • अलग अलग स्टॉल लगाकर दी जा रही थी स्वास्थ्य सेवाएं
    पालोजोरी/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रमुख उषाकिरण मरांडी और बीडीओ शिवाजी भगत ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जावेद, पालोजोरी थाना प्रभारी कुमार गौरव, सीडीपीओ कुमारी ऋतु, पंचायत प्रतिनिधि और पालोजोरी के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर किया। मेला में ओपोडी के अलावे मातृ व शिशु, टीकाकरण, किशोरी स्वास्थ्य सहित अन्य कई विभाग के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीण अपनी जरूरत के अनुसार सुविधा ले रहे थे। बीडीओ ने बताया कि ऐसे आयोजन से स्वास्थ्य विभाग से मिल रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी मिलती है। पंचायत प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से ग्रामीणों को सेवाओं का लाभ मिल सके। राष्ट्रीय पोषण माह को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने पोषण पर सामूहिक शपथ भी ली। स्वास्थ्य मेला में 341 लोगों ने ओपीडी में अपना इलाज कराया। जबकि 52 लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ लिया। 101 लोगों ने परिवार कल्याण का परामर्श लिया व आवश्यक डिवाइस भी प्राप्त किया। 24 किशोरियों ने हिमोग्लोबिन जांच कराया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद चौधरी, आयुष चिकित्सक स्मिता पुष्पांजलि, वरूण मंडल, सविता साहा, मंजूर आलम, मुखिया अंशुक साधु, नौशाद हक, लालकिशोर सोरेन, इंताज आलम, सीएचओ सावित्री तिग्गा, जयशंकर झा, अशोक कुमार, प्रभारी बीपीएम रोहित कुमार, एमटीएस गौतम कुमार, किरण गुप्ता, बबिता रूज, एलटी अजय यादव आदि मौजुद थे।

गणेश महोत्सव को लेकर पालोजोरी हुआ भक्तिमय

  • हटिया प्रांगण सहित पालोजोरी दुल्हन की तरह सजा
    पालोजोरी/संवाददाता। आज मंगलवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर पालोजोरी भक्तिमय हो गया है। पालोजोरी में इस वर्ष 23वें वर्ष का गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसके आयोजक आइडियल स्टूडेंट कमिटी है। कमिटी के तकरीबन एक सौ सदस्य पिछले एक माह से सफल आयोजन को लेकर जुटे हुए हैं। पालोजोर के हटिया प्रांगण में भव्य पंडाल का निर्माण बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। जबकि पंडाल के अन्दर स्थानीय शिल्पी गोविंद पाल चंद्रयान 3 की लैंडिंग को अपनी कला के जरिए दिखा रहे हैं। साथ ही बंगाल की प्रकाश सज्जा से पूरा पालोजोरी बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। कल गजानन की पूजा विधि विधान के साथ होगी। 21 सितम्बर को प्रसिद्ध भजन कलाकार अजीत मनोज भजन प्रस्तुत करेंगे। जानकारी हो कि पालोजोरी के गणेश महोत्सव का इंतजार आसपास के लोग बेसब्री से करते हैं।
Share207Tweet129Share52
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store