• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सरकार से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का उठायें लाभ : डॉ सिंह

October 4, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

सरकार से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का उठायें लाभ : डॉ सिंह

by admin
October 4, 2023
in Deoghar
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • करौं में स्वास्थ्य मेले का आयोजन
    स्वास्थ्य मेले मे मौजूद अधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी एवं इलाज करते चिकित्सक
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड मे झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर में एकदिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में एमसी जांच, टीवी, ब्लड शुगर, आयुष्मान कार्ड, एमसीडी स्कैनिंग, निबंध काउंटर, एनीमिया जांच, मासूम बच्चों के जांच आदि के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह ने लगभग एक दर्जन बच्चों का विभिन्न प्रकार के बीमारी की जांच की। उन्हें उचित सलाह के साथ नि:शुल्क दवाई दी गयी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में बीच-बीच में शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर विभिन्न प्रकार के रोगों का जांच कराते हैं। सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सुविधा का लाभ जरूर से जरूर उठाने का प्रयास करें और इसके लिए लोगों को भी प्रेरित करें। कहा कि झारखंड सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। ताकि लोगों को समाज सेवा का लाभ हमेशा मिलता रहे।
    मौके पर डॉ अरविंद कुमार सिंह, बीडीएम अमित कुमार ओझा, मनोरंजन संजय पाठक, श्यामली घोष, जय कुमार पाठक, मिथिलेश सिंह, रूबी कुमारी, प्रतिभा मिश्रा, गोलू राम हेमरम, मंतोष मिर्धा, नीलम लकड़ा, सुमति टुडू, हरिराम पांडे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि शिविर में मौजूद थे।

पीड़ित परिवार को मिला अधिवक्ताओं का साथ

  • दोषियों के खिलाफ दर्ज हो हत्या का मामला : संघ
  • दोषियों का केस नहीं लड़ने का लिया फैसला
    रोष जताते अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सदस्य
    मधुपुर/संवाददाता। पथरचपटी स्थित अनुराग अस्पताल की नर्स निशा का उसी अस्पताल में गलत इलाज के कारण मौत मामले में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
    अब अनुमंडल अधिवक्ता संघ भी घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।
    मंगलवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने अनुराग अस्पताल में कार्यरत 23 वर्षीय नर्स निशा की मौत पर रोष जताते हुए दोषी डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिवार जनों द्वारा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिवक्तागण इसकी भर्त्सना करते हुए संबंधित अधिकारियों से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा दोषियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जाना गलत है।
    महासचिव श्यामसुंदर भैया ने कहा प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करती है तो मामले को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने से पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि अधिवक्ता दोषियों के पक्ष की ओर से पैरवी नहीं करेंगे।
    प्रशासनिक सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा घटना कि जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। हम लोग पीड़ित परिवार के साथ है।

अधिवक्ता गुलजादी ने कहा कि अस्पताल को सील करते हुए दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज हो। मौके पर संघ के सदस्य डोमन प्रसाद यादव, श्यामसुंदर वर्मा, अली मुर्तजा, धनंजय प्रसाद, संजय शरण, जय रंजन, संजय सिंह, उमेश भैया, राजकुमार भगत आदि उपस्थित थे।

निशा की मौत पर राजनीति गलत : डॉ गुटगुटिया
मधुपुर/संवाददाता। अनुराग अस्पताल के मालिक सह प्रसिद्ध व्यवसायी डॉ अरुण गुटगुटिया ने अस्पताल की नर्स निशा की मौत के बाबत कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। सबसे बड़ा दुख भलाई करने का नतीजा है। निशा डेढ़ वर्ष से अस्पताल में कार्यरत थी। अस्पताल परिवार के सदस्यों और निशा के पति और परिजनों के लगातार अनुरोध और आग्रह पर डॉ आलोक मोहन ने उसका ऑपरेशन कर उसे बचाने का प्रयास किया। बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता भेजा गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन के पूर्व बाहर के अस्पतालों में वह जा चुकी थी। भलाई करना कितना कष्टकर है अब हमने जाना। निशा मेरी बेटी जैसी थी उसके इलाज में जितना भी संभव हुआ मदद किया हूं। उनके परिजनों से कहा था पैसे के लिए बेटी को मरने नहीं देंगे। निशा की मौत पर हम सभी मर्माहत है। गलत माहौल बनाकर राजनीति की जा रही है। जो सच है जनता समझे और उसका साथ दे। अनुराग अस्पताल में कभी गलत काम न हुआ है न होगा। इसको लोग गलत दिशा में न ले जाए। अगर डॉक्टर दोषी है तो उस पर कार्रवाई होगी।

पूर्व मंत्री स्व. हाजी हुसैन अंसारी की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

  • रक्तदान कर जरूरतमंदों की बचायी जा सकती है जान : हफीजुल
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
    शिविर का उद्घाटन सूबे के मंत्री हफीजुल हसन ने किया। रक्तदान शिविर में झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के सदस्यों ने अपना रक्तदान किया। वही मंत्री द्वारा मरीज के बीच फल का वितरण भी किया गया।
    मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा नियमित रक्तदान करने वाले खुद को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचा पाते हैं। रक्तदान करने के बाद भी रक्तदाता बिल्कुल पहले की तरह ही कामकाज कर सकता है। इससे शरीर में किसी भी तरह की कमी या कमजोरी नहीं होती है। जागरूकता नहीं होने के कारण बहुत से लोगों के मन में रक्तदान को लेकर दुविधा रहती है, इसलिए लोग रक्तदान से कतराते हैं जबकि सच्चाई यह है कि रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है और खुद को ऊर्जावान, स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाया जा सकता है।
    उपाधीक्षक डॉक्टर आशा ने कहा कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती है क्योंकि रक्त का थक्का नहीं जमता है। रक्तदान से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। रक्तदान के बाद नए ब्लड सेल बनते हैं इससे लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है। कहा कि दो रक्तदान के बीच न्यूनतम समय का अंतर कम से कम तीन महीना होना चाहिए।
    मौके पर डॉक्टर इकबाल अंसारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि मोहम्मद शाहिद उर्फ फेकू, मोहम्मद अली अहमद, आयुष के डॉ इकबाल, संजय मुर्मू, संजय शर्मा, मोहम्मद राजा, मीडिया प्रभारी समीर आलम, ओम रवानी, पंकज पीयूष, कुंदन भगत ,बबलू यादव, मोहम्मद तौकीर, मनजीत कुमार, अजय कुमार दास, रंजन कुमार, पीयूष कुमार, समेत चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

कार और ऑटो में टक्कर, चालक घायल
मोहनपुर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवघर-दुमका मुख्य सड़क महेशमारा ओवरब्रिज के पास ओटों और कार में जोरदार टक्कर हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवघर की ओर ऑटो जा रहा था वहीं विपरीत दिशा से कार दुमका की ओर जा रही थी। कार के धक्के से ऑटो चालक घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दलबल के साथ एसआई जयराम मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर जाम हटाया और घायल चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के पत्थरड्डा थाना क्षेत्र के मुंड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय टोपो हांसदा ने मंगलवार को घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल किया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में युवक की पत्नी सोनाली मुर्मू ने बताया कि वह मेहमानी में कहीं गई हुई थी। आज सुबह जब वापस लौट कर आयी तो उसके पति के बीच कहां सुनी होने लगी और पति ने गुस्से में आकर किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तभी मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर चिकित्सक डॉ इकबाल खान ने बताया कि इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार हो रहा है। किसी तरह की कोई चिंताजनक बात नहीं है।

ट्रेन की चपेट में आने से दैनिक यात्री की हुई दर्दनाक मौत
मधुपुर/संवाददाता। ट्रेन की चपेट में आने से दैनिक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय सुदेश कुमार देवघर कास्टर टाउन निवासी के रूप में हुई। मृतक जामताड़ा सिंचाई विभाग के में कार्यरत थे। वह प्रतिदिन ट्रेन से आना-जाना करते थे। मंगलवार को टाटा-आरा एक्सप्रेस से जसीडीह जा रहे थे। जानकारी के अनुसार वह मघुपुर मे बोगी बदलने के लिये उतरे थे। इसी बीच चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर पैर फिसला और वह प्लेटफार्म से नीचे ट्रैक पर गिर गये। इस बीच ऑन ड्यूटी आरपीएफ आरक्षी श्याम बिहारी, जीआरपी के एएसआई अरविंद गिरि, विनय सिंह, आरक्षी मो. रहबर ने उसे तत्काल रेलवे अस्पताल मे भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक का पंचनामा करने के बाद शब को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है । मृतक के पैर और माथे पर गंभीर चोट लगी थी। इस संबंध में मधुपुर रेल थाना में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है।

जन समस्याओं के निदान को लेकर झामुमो ने की बैठक
मारगोमुंडा/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में मंगलवार को बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में झामुमो के प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने आम जन की समस्याओं के निदान को लेकर बैठक की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से अपनी समस्याओं को लेकर आए पेंशन, आवास, स्वास्थ्य संबंधी, पेयजल, राशन कार्ड आदि की समस्या लोगों ने सुनाया। जहां प्रखंड कमेटी ने लोगों की समस्या को सुना। कहा लोगों की समस्या को सुनने को लेकर निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को बैठक आयोजित किया जाता है और लोगो का समस्या को सुना जाता है। साथ ही हरसंभव समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। मौके पर सचिव मुर्शीद अली, कार्यकारिणी सोहराब अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मोबीन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सेवानिवृत्त शिक्षिका की ह्रदयगति रुकने से मौत
सारवां/संवाददाता। सारवां गर्ल्स स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका गुलवती देवी की हृदय गति रूक जाने से पैतृक आवास सियांटार में मौत हो गयी। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में शोक लहर है। अभिभावकों ने कहा उन्होंने सारवां गर्ल्स स्कूल को अपनी मेहनत से संवारा एवं बच्चियों की सबसे प्रिय शिक्षिका थी। उनका अंतिम संस्कार उनके बड़े पुत्र मुकेश यादव द्वारा सुल्तानगंज में किया गया।

सीएचसी कर्मियों ने टीबी जागरुकता रैली
सारवां/संवाददाता। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सारवां सीएचसी से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा की देखरेख में टीबी जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों को रैली के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूक करते हुए कहा टीबी कोई लाइलाज बिमारी नहीं हैं। नियमित इलाज होने से इस बीमारी से मरीज ठीक हो जाता है। सीएचसी में जांच करायें जिसकी दवा नि:शुल्क दी जाती है। इस अवसर पर डॉ देवानंद तिवारी, बीडीएम प्रशांत कुमार, सहिया साथी निभा कुमारी, मीना देवी, सीता देवी, अराधना, मुंद्रिका, कविता, राजेंद्र मंडल, अजीत सिंह, संतोष पत्रलेख, गोपी सिंह, मुन्ना सिंह, प्रकाश यादव, पिंटू कुमार, अजीत आदि स्वास्थ्य कर्मी व सहिया ने रैली में भाग लिया।

प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेले में महेंद्र मुनि को मिले 10 पुरस्कार
मधुपुर/संवाददाता। विद्या विकास समिति झारखंड के द्वारा हजारीबाग में आयोजित प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में तेरापंथ के सानिध्य में संचालित महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 10 पुरस्कार प्राप्त किए। ज्ञात हो कि हजारीबाग में आयोजित इस प्रतियोगिता में 828 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
मंगलवार को विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर कंप्यूटर प्रदर्श (बाल वर्ग) में प्रथम सेजल यादव, विज्ञान प्रयोग में प्रथम आरुषि राज, गणित पत्र वाचन में द्वितीय तनुष्का सिन्हा, विज्ञान प्रदर्श( किशोर वर्ग) में पीयूष पांडे को द्वितीय, पत्र वाचन में हेमंत कुमार को द्वितीय, तरुण वर्ग के वैदिक पत्र वाचन में सुप्रिया कुमारी को द्वितीय, भौतिक प्रयोग में सदानंद पांडे को तृतीय और रसायन प्रयोग में विनीत कुमार विनय को तृतीय, शिशु वर्ग के गणित प्रदर्श बाल में सृष्टि कुमारी को तृतीय और गणित प्रयोग में मोहित झा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा एवं प्रभारी प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बधाइयां दी और कहा कि हमें और प्रयास की जरूरत है जिससे कि हम अपनी प्रतिभा विकसित कर सके और एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सके। इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट के पदाधिकारी ने भी अपने बधाई संदेश भेजकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया।

फाइलेरिया उन्मूलन : रक्तपट संगह को लेकर हुई बैठक
सारठ/संवाददाता। जिला भीबीडी पदाधिकारी सह असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को पूर्वाह्न में सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी के प्रकोष्ठ मे फाइलेरिया उन्मूलन हेतु रात्रि रक्तपट्ट संग्रह के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित गांव के मुखिया तथा वार्ड सदस्य अपने स्तर से लोगों को जागरूक करेंगे और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के अधीन संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने पोषक क्षेत्र में होने वाले रात्रि रक्तपट्ट संग्रह कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग भी अपने स्तर से संबंधित गांव के विद्यालय में बच्चों द्वारा रैली के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही सहयोगी पिरामल संस्था अपने स्तर से जन जागरूकता तथा इस कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे तथा रात्रि रक्तपट्ट संग्रह सर्वे में सभी कार्यकर्ता जिला द्वारा भेजी गई गाइडलाईन का अनुशरण करना भी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि रक्तपट्ट संग्रह कार्यक्रम फुलचूवां पंचायत के कोरैया ग्राम एवं गजियाडीह गांव में तथा आराजोरी पंचायत के आराजोरी के वर्मा टोला में रात्रि रक्तपट्ट संगह कार्यक्रम निर्धारित है। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रबिन चन्द्र मंडल, प्रखंड कार्यालय से प्रधान लिपिक संजय कुमार एवं बाल विकास परियोेजना और जेएसएलपीएस के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

आयुष्मान भव: मेले का आयोजन
सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आकांक्षी प्रखंड सारठ में संकल्प सप्ताह को लेकर स्वास्थ्य सह आयुष्मान भव: मेला का आयोजन किया गया। मेले में कई लोगों की स्वास्थ्य की जांचकर उचित उपचार की गई। वहीं सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ0 जियाउल हक ने बताया कि 405 बच्चे और 67 गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य निर्धारित है, जिसका बीएलटीएफ कराया गया। वहीं इस मेले में डॉ. शानू आनंद, प्रज्ञा भगवती, नेहा कुमारी, जशोधरा नायक, जीतेन्द्र कुमार, कल्याण पंडित द्वारा सेवा प्रदान किया जा रहा है, वहीं लेखापाल सरोज कुमार सिंह, एसनएम अंजु कुमारी, रिंकु सिन्हा, एमटीएस अनिकेत तिवारी, बीएमडब्ल्यु संजय कुमार, नेत्र सहायक संजय दिवाकर, एलटी अमर ज्योति, बुद्धिनाथ झा, एसटीएलएस दिवाकर तिवारी, ड्रेसर राजेश कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुमन दे, आलोक कुमार, वार्ड ब्वॉय मुन्ना कुमार का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

भाषा सहायक और अंचल लिपिक का किया गया स्थानांतरण
सारठ/संवाददाता। जिला स्थापना समिति में लिये गये निर्णय के अनुसार सारठ प्रखंड कार्यालय में कार्यरत भाषा सहायक, उर्दू के खुर्शीद आलम को सारठ प्रखंड कार्यालय से अंचल कार्यालय, मधुपुर किया गया जबकि सारठ अंचल में कार्यरत लिपिक सौरभ कुमार को भूमि सुधार कार्यालय, देवघर में पदस्थापित किया गया है।

मंत्री ने मदरसा में किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय विधायक सह सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने मंगलवार को मदरसा इस्लामिया हाजी गली में तीन लाख 39 हजार की लागत से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। मदरसा के बच्चे और बच्चियों के बीच ड्रेस और स्कूली बैग भी वितरण किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि इलाके का पहला मदरसा है। 1923 में इसकी स्थापना हुई थी। मैं इस मदरसा से भी शिक्षा हासिल किया हूं। इस मदरसा के कई छात्र-छात्राएं सरकारी नौकरी में हैं। मदरसा को संवारने और निखारने में हमारे पिता मरहूम हाजी हुसैन अंसारी करते रहे। बच्चे इस स्मार्ट क्लास से लाभ उठाएं। बच्चों के अभिभावक के बाद बच्चों की जीवन संवारने और निखारने वाले शिक्षक होते हैं। शिक्षक बच्चों को निखारने और संवारने में हमलोग अपना किरदार निभा सकते हैं। शिक्षक ईमानदारी और लगन के साथ बच्चों को शिक्षा दे। बच्चे हमारे देश की अमानत है। इस अमानत का हिफाजत करना देश के हर लोगों की जिम्मेदारी है। इस मदरसा में आलिम और फजिल की भी पढ़ाई होगी। मदरसा में जो भी कमी है उसे अपने निजी फंड से दूर करूंगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल और मदरसा कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store