• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अग्निशमन विभाग ने निजी विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

October 14, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

अग्निशमन विभाग ने निजी विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

by admin
October 14, 2023
in Pakur
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता। आने वाले त्योहार के दौरान अगलगी की घटना को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला मुख्यालय के ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल के प्रांगण में अग्निशमन विभाग की ओर से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन कर स्कूली बच्चों को कई अहम जानकारी दी गई। मौके पर अग्निशमन प्रभारी रमेश कुमार सिंह एवं अग्नि चालक बैजनाथ राम ने संयुक्त रूप से मौके पर बच्चों को गैस सिलेंडर में आग लगा कर उसे कैसे बुझाना चाहिए इसकी जानकारी दी। सिंह ने आग से बचाव के उपाय की जानकारी देते कहा कि त्योहार के दौरान कई बार अगलगी की घटना हो जाती है। इससे जानमाल का नुकसान हो जाता है। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आग बुझाने की जानकारी दी। मौके पर उन्होंने विभिन्न अग्निशामक सिलेंडर के बारे में भी समझाया कि किस सिलेंडर का प्रयोग किस प्रकार के आग को बुझाने में किया जाता है। साथ ही मॉक ड्रिल के अंतर्गत उन्होंने सिलेंडर तथा विभिन्न प्रकार के आग को बुझाकर भी दिखाया। मौके पर विद्यालय निदेशक मनोज भगत ने कहा कि विभाग की ओर से अच्छी पहल है।

महिला कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय पद पर स्थानीय लोगों को नियुक्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पाकुड़/संवाददाता। सदर प्रखंड स्थित महिला कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय पद पर स्थानीय लोगों को नियुक्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायत के लोगों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन की खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ-साथ मुखिया विकास गोड भी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बातचीत की। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान दिनेश किस्कू, चुड़की मुर्मू समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उनलोगों ने कॉलेज के लिए जमीन दिया है और अब जब कॉलेज में शिक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया तो कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय पद के लिए बाहर के लोगों को रखा जा रहा है और इसी का विरोध उनलोग कर रहे हैं। उनलोगों की मांग है कि स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए। मौके पर ग्रामीण और कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता हुई। वार्ता के क्रम में प्राचार्य डॉ. सुशीला हांसदा ने ग्रामीणों को बताया कि विभिन्न पदों में बहाली का कार्य यूनिवर्सिटी की ओर से किया जाता है। वर्तमान में कार्य एजेंसी काम कर रही है और उस एजेंसी का टर्म नवंबर में पूरा हो रहा है। नई कंपनी आएगी उसके समक्ष आपकी बातों को रखा जाएगा। इसके साथ-साथ आपकी मांगों से यूनिवर्सिटी को भी अवगत करा दिया जाएगा। वहीं प्राचार्य और मुखिया के द्वारा समझाने के बाद सभी ग्रामीण आगामी 02 दिसंबर को पुन: एक बार वार्ता करने की बात कहते हुए प्रदर्शन समाप्त कर लिया। प्रदर्शन के बाबत प्राचार्य ने बताया कि ग्रामीणों के साथ सकारात्मक बात हुई।

आउटरीच कार्यक्रम में कानूनी पहलुओं पर हुई चर्चा

हिरणपुर/संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड सभागार में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकार की सचिव शिल्पा मुर्मू, बीडीओ उमेश स्वांसी, इंस्पेक्टर सुमित कुमार समेत कई पीएलवी मौजूद थे। महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के साथ शोषण पर प्रकाश डाला गया। बच्चों के कुपोषण पर भी चर्चा हुई। पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सचिव शिल्पा मुर्मू ने बताया कि बच्चों से संबंधित मामलों में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करने और उन्हें बाल संरक्षण योजना से जोड़ने के लिए गहन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि वे कभी भी तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल दुर्व्यवहार आदि का शिकार न बनें। बीडीओ स्वांसी ने सरकार द्वारा संचालित कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। योग्य व्यक्ति को योजनाओं का लाभ लेने और जागरूक रहने को कहा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जेडएच विश्वास, पीएलवी उत्पल मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

नये सहायक यांत्रिक अभियंता का किया गया स्वागत

पाकुड़/संवाददाता। नव नियुक्त सहायक यांत्रिक अभियंता (करेज एंड वेगन) अभिषेक रंजन का ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन सचिव संजय कुमार ओझा ने सदस्यों के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर शाखा सचिव ने उनसे अनुरोध किया कि आने वाले समय में कर्मचारी से जुड़ी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेंगे। आने वाले समय में यूनियन द्वारा लड़ी जाने वाली सबसे बड़ी लड़ाई एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने में संगठन को नैतिक रूप से समर्थन देने का आग्रह किया। मौके पर शाखा सचिव ने सभी प्रतिनिधियों का अलग-अलग परिचय करवाया। इस अवसर पर शाखा सचिव के साथ कार्यकारी अध्यक्ष, कलीम अंसारी उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार, सहसचिव, निलेश प्रकाश,सह सचिव, विक्टर जेम्स कोषाध्यक्ष, गुंजन कुमार, शाखा सभासद गौतम कुमार यादव मौजूद थे।

डीसी ने की जिले के कैटेगरी-एक बालू घाटों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

पाकुड़/संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में पाकुड़ जिलान्तर्गत कैटेगरी-01 बालू घाट से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने कहा कि जिला अंतर्गत कैटेगरी-01 में 12 बालू घाट हैं। महेशपुर प्रखंड में पांच बालू घाट बांसलोई नदी के किनारे है। पाकुड़िया में एक घाट ब्राह्मणी नदी के किनारे एवं प्रखंड लिट्टीपाड़ा में कुल छह घाट गुमानी नदी के किनारे स्थित है। समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि जिले में कैटेगरी-01 के लिए 12 बालू घाटों से बालू का उठाव 16 अक्टूबर से शुरू होगा। पंचायत स्तर पर गठित आठ सदस्यीय समिति बालू घाटों से बालू उठाव का संचालन करेगी। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएमओ सभी चिह्नित घाटों की मॉनिटरिंग करेंगे। बालू उठाव के लिए कई नियम व शर्ते लागू किए गए हैं। सीओ, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक बालूघाट से बालू उठाव की निगरानी करेंगे। नियम के तहत बालू का उठाव हो इसकी संपूर्ण जिम्मेवारी प्रखंड स्तरीय टीम पर रहेगी। प्रखंड स्तरीय टीम में सीओ, पंचायतीराज पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक शामिल हैं। साथ ही डीसी ने कहा कि ट्रैक्टर के आगे पीछे नंबर प्लेट लगा रहना चाहिए एवं ट्रॉली में अतिरिक्त एंगल या पटरा लगे हुए ट्रैक्टर को बालू नहीं दें। जिला पंचायतीराज पदाधिकारी कुजूर ने बताया कि बालू घाटों से उठाए गए बालू का उपयोग निजी, गैर व्यावसायिक, सामुदायिक उद्देश्य एवं सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के लिए ही होगा एवं बालू घाटों से बालू का उठाव सिर्फ ट्रैक्टर के माध्यम से किया जाएगा। किसी भी कीमत पर मशीन का उपयोग नहीं होगा। जिला पंचायतीराज पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बालू उठाव कर उसका भंडारण किसी अन्य स्थान पर नहीं किया जा सकता है। बालू घाटों से उठाए गए बालू रॉयल्टी टैक्स से मुक्त रहेगा एवं बालू घाटों में पहुंच पथ, प्रबंधन, पर्यवेक्षण आदि के लिए सरकार द्वारा निर्धारित संधारण राशि ग्राम-पंचायत, स्थानीय शासन द्वारा लिया जाएगा जो 100 रुपये प्रति 100 घनफुट होगा। बालू का उठाव किसी भी कीमत पर नदी में बने पुल-पुलिया के 500 से 2500 की परिधि के समीप से नहीं किया जाएगा एवं मानसून काल में बालू उठाव वर्जित रहेगा। वहीं उन्होंने कई जानकारी भी दी। बैठक में एसडीओ हरिवंश पंडित, डीएमओ प्रदीप कुमार, सीओ आमड़ापाड़ा कुमार देवेश द्विवेदी, सीओ महेशपुर संजय कुमार सिन्हा, सीओ पाकुड़िया मनोज कुमार, पाकुड़िया, महेशपुर थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

सांसद के प्रयास से एनएच-333 बायपास सड़क का होगा निर्माण

पाकुड़/संवाददाता। राजमहल सांसद विजय हांसदा के प्रयास से धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक एनएच-333 का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से हिरणपुर बाजार वासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। एनएच प्रभाग ने इसको लेकर टेंडर किया है। कार्य आवंटन करने की प्रक्रिया चालू है। इसके तहत एनएच-333 में 56.450 किमी, धरमपुर मोड़ से 93.050 किमी, भाया हिरणपुर तक की सड़क बनेगी। इसके लिए हिरणपुर में बायपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। सांसद हांसदा ने कहा कि एनएच प्रभाग से टेंडर हो चुका है। क्षेत्र की जनता लगातार जर्जर सड़क से दोचार हो रही थी। सड़क की समस्या के समाधान के लिए लगातार एनएच प्रभाग से संपर्क में थे। अब जनता की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरणपुर बाजार की सड़क जर्जर हो चुकी है उसकी आंशिक मरम्मत के लिए एन एच प्रभाग देवघर ने टेंडर आमंत्रित कर दिया है। जल्द सड़क मरम्मत का काम चालू होगा।

बूथ लेवल पदाधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन

पाकुड़/संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में सदर प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में बीडीओ सफीक आलम की अध्यक्षता में फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के सफल संचालन को लेकर बूथ लेवल पदाधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण हुआ। बैठक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत हो रहे घर-घर सत्यापन का कार्य, बीएलओ रजिस्टर, करेक्शन स्लिप एवं डेथ केस, पुअर इमेज, ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, रजिस्टर के माध्यम से मतदाताओं की विवरणी शुद्धिकरण आदि कार्यों की समीक्षा की गयी। बीडीओ ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यो को जिम्मेवारी पूर्वक एवं तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया। मौके पर मतदाता सूची में सुधार और 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवक-युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का प्रशिक्षण सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सफीक आलम द्वारा दिया गया।

दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों की हुई जांच
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। दुर्गा पूजा के मद्देनजर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी अरूणिमा बागे ने किया। जिसमें दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य कागजातों की जांच की। थाना प्रभारी अरूणिमा बागे ने बताया कि दर्जनों दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। आधा दर्जन से अधिक ऐसे वाहन जिनका कागजात व हेलमेट नहीं रहने पर जरूरी कागजात लेकर गाड़ी चलाने के निर्देश दिए। जांच अभियान से दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इधर-उधर भागते नजर आये। सभी गाड़ी की डिक्की खोल कर अच्छी तरह से जांच की गयी।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store