• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

वारदात से पूर्व ही पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा

October 20, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

वारदात से पूर्व ही पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ दबोचा

by admin
October 20, 2023
in Sahibganj
0
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-देसी मास्केट, एक जिंदा कारतूस व बाइक जब्त
-एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

साहिबगंज। संवाददाता। पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र से बचना अब अपराध की मंशा रखने वालों या वारदात को अंजाम देकर फरार होने वालों के लिए मुश्किल है। इसका एक उदाहरण पुलिस ने बुधवार को भी पेश किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही इसकी साजिश रच रहे दो बदमाशों को बाइक, एक देसी मास्केट व एक जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल सवार युवक हथियार लेकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। मामले के सत्यापन को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। इस क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशन प्रसाद जाने वाली सड़क पर पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी। इस बीच किशन प्रसाद गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक तेजी से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों युवक बाइक छोड़ वहां से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक मास्केट व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 103/23 दर्ज कर छानबीन की गई। गिरफ्तार युवकों में से एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज, तीर टोला निवासी शिवजी यादव (45) व दूसरा बिहार, भागलपुर के शिव नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी बाबूलाल यादव (19) हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस हथियार के साथ पकड़े गए युवकों की साजिश का पता लगा रही है। मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, हवलदार बागुन पूर्ति, आरक्षी मुनेश्वर उरांव, उमेश कुमार यादव मौजूद थे।

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक चालक घायल

साहिबगंज। संवाददाता। जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का इलाज किया। मिली जानकारी के अनुसार नितेश पासवान (30) अपने घर लोहंडा से बाइक में सवार होकर इलाज करने के लिए सदर अस्पताल आया हुआ था। चिकित्सक से इलाज करा कर नितेश पासवान अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में ई-रिक्शा चालक ने नितेश पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

मारपीट मामले के आरोपी धराया
साहिबगंज। संवाददाता। जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ओपी प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि छीन-झपट व मारपीट मामले में कबूतरखोपी निवासी अर्जुन राय पर पूर्व में कांड संख्या 43/23 दर्ज था। आरोपी युवक बीते कई माह से फरार चल रहा था। बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के उपरांत गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मां ने दो पुत्र और पुत्र वधुओं के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत नौगच्छी निवासी एक मां ने अपने दो पुत्र व पुत्र वधुओं के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। नौगच्छी निवासी बटोरनी बेबा ने पुलिस को बताया है कि बीते 17 अक्टूबर को उसके छोटे पुत्र संजीव मंडल ने शराब पीकर गाली-गलौज की। संध्या को उन्होंने इसकी जानकारी दामाद को दी। दामाद ने छोटे पुत्र को समझा कर गाली-गलौज करने से मना किया तो छोटे पुत्र संजीव मंडल व बड़े पुत्र राजीव मंडल एवं दोनों की पत्नियां ने मिलकर दामाद के साथ मारपीट की। घायल अवस्था में दामाद गोपाल मंडल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित मां ने पुलिस को बताया है कि उसके दोनों पुत्र अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। घटना को लेकर पीड़ित मां के बयान पर थाना कांड संख्या 271/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मारपीट मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

उधवा। संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के भुदेव टोला में आपसी विवाद मामले में राधानगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को लेकर हरे राम टोला निवासी संजय यादव ने राधानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि ग्रामीण बैंक के आसपास भुदेव टोला के दो युवक एकजुट होकर उसके साथ मारपीट कर उससे 48 हजार रुपया छिनतई कर लिया। इधर राधानगर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर थाना कांड संख्या 153/23 के तहत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अनुकंपा पर बहाली की पूरी की गयी प्रक्रिया

साहिबगंज। संवाददाता। गंभीर बीमारी से 23 जुलाई, 2022 को आरक्षी एमानुएल टुडू का निधन हो जाने से उसकी पत्नी ज्योति बास्की व बच्चे काफी परेशानी एवं आर्थिक समस्या से गुजर रहे थे। आश्रित परिजन के पुत्र मुन्ना टुडू को अनुकंपा के आधार पर आरक्षी पद पर नियुक्ति के लिए अनुरोध किया गया था। जिसका निदान गुरुवार को एसपी नौशाद आलम के कार्यालय में किया गया। मृतक के पुत्र की मापी व अन्य मानक सहित मापदंडों को पूरा करते हुए डीआईजी को प्रस्ताव भेजा गया। परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए एसपी का आभार जताया।

चलो करें आवास पूरा अभियान का समापन
-974 आवास पूर्ण, 22 प्रेरकों को किया गया सम्मानित
साहिबगंज। संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चलो करें आवास पूरा अभियान का जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वृहत पैमाने पर 16 सितंबर से 19 अक्टूबर तक आवास पूरा करने का अभियान चलाया गया। जिसके तहत कुल 974 आवास पूर्ण कराए गए। डीसी रामनिवास यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन के लिए लाभुकों को प्रेरित करने वाले बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, जिला समन्वयक, सुपरवाइजर सहित 22 लागों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि डीडीसी, बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, जिला समन्वयक व सुपरवाइजर के लगातार प्रयास से ही आवास निर्माण कार्य में प्रगति आयी है। उन्होंने सभी की सराहना की। मौके पर एसी विनय मिश्रा, बीडीओ, बीसी, जिला समन्वयक, पंचायत सेवक सहित अन्य उपस्थित थे।

युवक का अपहरण कर नाव से ले गये पश्चिम बंगाल, मांगी थी 20 लाख की फिरौती

  • तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार, बाकी तलाश रही पुलिस
    -एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

साहिबगंज। युवक का अपहरण कर उसे नाव से पश्चिम बंगाल ले जाने व उसे छोड़ने के एवज में 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 03 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया। पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण प्यारपुर निवासी कमाल हुसैन उर्फ कमाल शेख उर्फ कामू शेख (30) का अपहरण 14 अक्टूबर को हो गया था। कमाल को उस समय अगवा कर लिया गया था, जब कमाल बरहरवा जा रहे थे। बदमाशों ने मदिया गांव के समीप से उसका अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। 17 अक्टूबर को मामले में अपहृत के पिता लतीफ शेख के आवेदन पर राधानगर थाना में कांड संख्या 150/23 दर्ज करते हुए बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने पेशेवर तरीके व तकनीकी सहयोग से अपहृत युवक को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के माणिकचक से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं वारदात में शामिल अपहरणकर्ता राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी, सुरेन टोला निवासी विजय चौधरी (20), अजुल टोला निवासी इमरान शेख (30) व अमानत गोलामुद्दीन टोला निवासी रूहल शेख को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं से पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त नाव व दो मोबाइल बरामद किया है। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। छापामारी में राधानगर थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, पुअनि रविन्द्र कुमार, सअनि धर्मेंद्रनाथ साहा, आरक्षी विकास कुमार, मार्टिन तिग्गा, उमेश कुमार व अन्य थे। इधर डीआईजी सुदर्शन मंडल ने अपहरण के सफल उद्भेदन पर साहिबगंज पुलिस की सराहना की। उन्होंने एसपी नौशाद आलम को फोन कर उद्भेदन में शामिल पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पानी की हुई निकासी

तालझारी। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महराजपुर नया टोला में फोरलेन सड़क निर्माण से जल जमाव होने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अपर समाहर्ता से की। जिसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रखंड कर्मियों ने गुरुवार को फोरलेन सड़क निर्णय कर रही कंपनी से पाइप लाइन बिछवा कर पानी की निकासी कराई। इधर निकासी करने के बाद दूसरी ओर रहे लोग नराज हो गये। प्रशासन ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। मौके पर मजिस्ट्रेट रिजवान, सीआई रवि शंकर राम, एएसआई मिथलेश पासवान व पुलिस बल मौजूद थे।

चोरी की सूचना पर वाहनों की हुई जांच

तालझारी। संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकरीगली रेलवे इलाके से बाइक चोरी होने की सूचना पर बुधवार की रात्रि थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सुधांशु के नेतृत्व में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। वाहनों से संबंधित कागजातों की जांच की गई।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी

बरहेट। संवाददाता। कैबिनेट की बैठक में अबुआ आवास की स्वीकृति मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट एक-दूसरे को बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष राजा राम मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार एक-एक कर राज्य की जनता को सौगात दे रही है। इस योजना से राज्य के अत्यंत गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। राज्य के आठ लाख परिवार अबुआ आवास योजना से लाभान्वित होंगे। मौके पर सचिव मुजीबुल रहमान, मजीतुल्ला अंसारी, प्रो. हाशिम अख्तर, आरिफ, कौसर, भोला व अन्य मौजूद थे।

बीडीओ ने सरसों बीज का किया वितरण

बोरियो। संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बड़ा रक्सो पंचायत के सबैया गांव के कृषकों के बीच बीडीओ नागेश्वर साव व प्रमुख शांति बास्की ने सरसों बीज का वितरण किया। क्षेत्र के कुल 46 कृषकों को दो- दो केजी के पैकेट का सरसों बीज सौंपा गया। बीटीएम राजदेव ने बताया कि बड़ा रक्सो पंचायत के सबैया गांव में पहली बार सरसों के बीच का वितरण किया गया है। मौके पर बीटीएम राजदेव सिंह, बड़ा रक्सो मुखिया ताला हांसदा, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी सहित अन्य कृषक मौजूद थे।

नव नियुक्त बीडीओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

बोरियो। संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में नव नियुक्त बीडीओ नागेश्वर साव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ ने सभी कर्मियों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी। बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। बीडीओ ने प्रखंड वासियों से अपने आसपास, गली-मोहल्ले को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ शरीर और स्वच्छ मन का निवास होता है। लोग अपने शरीर के साथ साथ वातावरण को स्वच्छ रखने पर ध्यान दें। मौके पर पर्यवेक्षिका स्कोस्लिस्टिका हांसदा, पार्वती, सुशील चंद्र दास, उप मुखिया कौसर अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

सीएस व फूड सेफ्टी ऑफिसर ने की छापेमारी
साहिबगंज। संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार व फूड सेफ्टी ऑफिसर ने तीसरे दिन गुरुवार को शहर के बादशाह स्वीट्स, रामाधार मिष्ठान भंडार, भोला मिष्ठान भंडार, डाकू दा मिष्ठान भंडार, मोहनिया मिष्ठान भंडार सहित अन्य मिष्ठान भंडार में छापेमारी करके दुकान का लाइसेंस, सेफ्टी किट, रसोईघर, मिठाई रखने वाले स्थल की जांच की। साथ ही मिठाई, घी, पनीर, लड्डू, खोवा सहित मिठाई का सैंपल लिया। मिलावट बिलकुल भी नहीं करने का सख्त निर्देश सभी मिठाई दुकानदारों को दिया। शुद्ध ताजा और स्वादिष्ट मिठाई जिलेवासियों को देने का निर्देश दिया। मौके पर असित मंडल सहित अन्य थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store