• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बंद घर का ताला तोड़ 20 लाख की चोरी

October 28, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

बंद घर का ताला तोड़ 20 लाख की चोरी

by admin
October 28, 2023
in Sahibganj
0
506
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-एसडीपीओ सहित पुलिस पदाधिकारियों ने की छानबीन

बरहरवा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के नया टोला गांव में बीती रात्रि राजेंद्र भगत के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर लगभग डेड़ से दो घंटे तक रह कर आराम से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चलते बने। सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी रुपक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक कुलदीप चौधरी, थाना प्रभारी प्रियेश प्रसुन्न ने सदल बल पंहुच कर वारदात की छानबीन की। मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक राजेंद्र भगत गुरुवार की सुबह अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां बिहार के भागलपुर, कहलगांव गए थे। उन्हें उसी दिन शाम मेें ही आना था। लेकिन काफी रात्रि हाने के चलते वहीं रुक गए। इसी बीच रात्रि में चोरी की वारदात हो गई। राजेंद्र भगत ने बताया कि सुबह में मोबाइल पर कैमरा चेक कर रहे थे तो पाया कि कुछ कैमरा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने पड़ोसी को फोन कर घर देखने को कहा। पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। पड़ोसी ने फोन से इसकी जानकारी राजेंद्र को दी। जिसके बाद राजेंद्र परिवार के साथ घर पहुंचे तो पाया कि घर के सभी दरवाजा व अलमीरा का ताला टूटा हुआ है। वहीं सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया। जिसमें 03 की संख्या में चोर रात्रि के लगभग 1:34 बजे घर का सामने का ताला तोड़ कर अंदर घुसता हुआ पाया। 02 चोर ताला तोड़ता दिखा। जबकि एक व्यक्ति बाहर गली में निगरानी कर रहा था। सभी लगभग डेड़ से दो घंटे तक अंदर रहे और लगभग 3:25 बजे पिछले दरवाजे से गली की ओर निकल गए। मकान मालिक ने बताया कि उनके घर से 04 लाख रुपये नकद सहित लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण की चोरी की गई है। समाचार लिखे जाने तक मकान मालिक थाना में आवेदन देने की तैयारी में जुटे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिजली विभाग कर्मी के घर में हुई चोरी

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत थाना मंडई गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित बिजली विभाग के कर्मी राम मरांडी ने बताया कि नाइट ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे तो देखा कि घर का मेन गेट और कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में रखा बक्से का ताला भी टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा हुआ था। बक्से में रखा 30 हजार रुपया नकद, लगभग 06 ग्राम वजन का सोने का जेवर व लगभग 100 ग्राम वजन के चांदी के पायल, कॉलेज का अंक पत्र व प्रवेश पत्र गायब था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से घर खाली था। पत्नी भी लगभग एक सप्ताह पूर्व मायके गई हुई थी। प्रत्येक दिन की तरह घटना वाले दिन घर में ताला बंद लगा कर नाइट ड्यूटी करने चले गए थे। पीड़ित राम मरांडी ने थाना पुलिस को आवेदन देकर वारदात की जानकारी दी है। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

युवक की लाश कुआं से बरामद

बरहरवा। संवाददाता। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बंसीकाटा गांव में एक कुआं से युवक का शव बरामद होने से सनसनी मच गई। शव की शिना़ख्त जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी रंजीत राजवाड़ के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत रजवाड़ (25) अक्टूबर को बंसीकाटा गांव में आयोजित फुटबाल मैच देखने आया था। इसी दिन वहां मेला में डांस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। दूसरे दिन सुबह जब रंजीत रजवाड़ अपने घर वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान बंसी कांटा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे झाड़ियों के बीच स्थित एक कुएं से उसकी लाश बरामद हुई। लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना कोटालपोखर थाना को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र दास ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस बीच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव, पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

चोरी का मोबाइल बरामद करने राजमहल पहुंची बरहरवा जीआरपी

राजमहल। संवाददाता। बरहरवा रेल थाना पुलिस ने चोरी गए मोबाइल की बरामदगी को लेकर शुक्रवार को राजमहल थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा रेल थाना कांड संख्या 15/23 के तहत मोबाइल चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। अनुसंधान के क्रम में मोबाइल का सीपीआर लोकेशन राजमहल थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत क्षेत्र में संचालित पाया गया। मोबाइल का लोकेशन मिलने पर बरहरवा रेल थाना की पुलिस ने राजमहल पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के नारायणपुर में छापेमारी अभियान चलाया। देर शाम तक पुलिस का अभियान जारी था। मौके पर बरहरवा रेल थाना के सअनि बुधमन भगत सहित अन्य पुलिसकर्मी व स्थानीय पुलिस बल की टीम मौजूद थी।

प्रयागराज जीआरपी पहुंची राजमहल

राजमहल। संवाददाता। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज रेल थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी के सत्यापन को लेकर शुक्रवार को राजमहल थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज जंक्शन रेल थाने में चोरी की घटना को लेकर कांड संख्या 321/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। अनुसंधान के क्रम में प्रयागराज जीआरपी को राजमहल थाना क्षेत्र के एक युवक की घटना में संलिप्तता की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद प्रयागराज जीआरपी ने राजमहल पहुंच स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाम सत्यापन करने को लेकर अभियान चलाया। मौके पर प्रयागराज जीआरपी के हेड कांस्टेबल जयशील तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ी

राजमहल। संवाददाता। अनुमंडल अंतर्गत तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के दरला गांव में शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक विवाहित महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दरला निवासी पवन महतो की पत्नी मालती देवी (32) ने गलती से घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक उसके इलाज में लगे थे। उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी।

मारपीट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी

राजमहल। संवाददाता। थाना अंतर्गत पूर्वी जामनगर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी निताई मंडल मारपीट की घटना में जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नये सीओ अशोक कुमार ने लिया पदभार

राजमहल। संवाददाता। राजमहल के नए सीओ के रूप में शुक्रवार को अशोक कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। बीडीओ सह प्रभारी सीओ उदय कुमार सिन्हा से उन्होंने कार्यभार लिया। अशोक कुमार राजमहल अंचल के 42वें सीओ हैं। पद ग्रहण के पश्चात नव पदस्थापित सीओ ने कहा कि समय पर कार्यों का निष्पादन, दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी विवादों का निष्पादन, आमजनों की समस्याओं का निपटारा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान कर्मियों ने उनका स्वागत किया। नए सीओ ने सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त कर सहयोग की अपेक्षा जताई।

काली पूजा को लेकर बैठक

तालझारी। संवाददाता। रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर परिसर में काली पूजा कमेटी ने बैठक की। अध्यक्षता राजकिशोर दुबे ने की। इस दौरान मेला लगाने, मेले में तारामाची, ड्रैगन सहित अन्य मनोरंजन के साधन लगवाने, श्रद्धालुओं के लिए विधि व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनोज चौरसिया, मोहन साह, कमलेश ठाकुर, शुभम सिंह, राजा सिंह व अन्य मौजूद थे।

तालझारी। संवाददाता। लंबित मामले के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सुधांशु ने बताया कि तालझारी थाना कांड संख्या 72/23 के नामजद आरोपी महाराजपुर, हाकिम नया टोला निवासी रेखा देवी (23) को महिला आरक्षी के साथ छापामारी करते हुए बाबूपुर, तीनपहाड़ निवासी प्रताप कुमार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। स्वास्थ्य जांच व कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

60 वर्षीय महिला की संदेहास्पद मौत

बरहरवा। संवाददाता। रांगा थाना क्षेत्र के छोटा महगावां गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का घर में ही मृत अवस्था में शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान मजरून बीबी के रूप में हुई है। ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक छोटा महगावां निवासी समिद मोमिन गुरुवार की रात्रि घर में खाना खाकर गांव में ही सड़क किनारे स्थित अपनी दुकान पर सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब घर पहुंचे तो देखा की उनकी पत्नी सोई हुई है। उन्होंने अपनी पतोहू से अब तक पत्नी के सोए रहने का कारण पूछते हुए उसे उठाने उसके कमरे में गए। तो पत्नी को मृत अवस्था में पाया। मामले की सूचना मिलते ही रांगा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

डीसी ने मतदान केंद्र पर बीएलओ को किया सम्मानित
-मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024

साहिबगंज। संवाददाता। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 को लेकर शुक्रवार से कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। साथ ही सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राम निवास यादव ने मतदान केंद्र 88 एवं 89 का निरीक्षण किया। साथ ही बीएलओ का उत्साह वर्धन करते हुए उनके साथ सेल्फी ली एवं उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित अन्य जानकारियां भी ली तथा बीएलओ से कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ें एवं मतदाताओं को सभी सेवाएं उपलब्ध कराएं। ताकि जिले में स्वच्छ मतदाता सूची का निर्माण हो सके और निर्वाचन में पारदर्शिता बनी रहे। ज्ञात हो कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने, ब्लैक एंड व्हाइट एवं पुअर क्वालिटी इमेज में सुधार एवं 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक व युवतियों का मतदाता के तौर पर नाम दर्ज करने का कार्य करेंगे। लोग इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता विनय मिश्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू एवं अन्य उपस्थित थे।

2016 में हुए टीशर्ट ट्रॉफी घोटाला की आंच पहुंची साहिबगंज
-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डीएसई से मांगी रिपोर्ट

साहिबगंज। संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 2016 में हुए टीशर्ट ट्रॉफी घोटाला की आंच साहिबगंज पहुंच गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डीएसई से इस संबंध में रिपोर्ट की मांग की है। इधर शुक्रवार को रिपोर्ट एकत्रित करने डीएसई राजेश पासवान चांद भैरव स्थित जिला खेल कार्यालय पहुंचे। लेकिन जिला खेल पदाधिकारी के रांची में होने के चलते रिपोर्ट एकत्रित नहीं किया जा सका। डीएसई ने बताया कि खेल पदाधिकारी रांची में चल रहे राष्ट्रीय स्तर की खेल ड्यूटी में थे। फोन के माध्यम से खेल पदाधिकारी को जांच की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द संबंधित दस्तावेज की मांग की गई है। खेल पदाधिकारी ने जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि 2016 में झारखंड स्थापना दिवस पर साढ़े 03 करोड़ का टीशर्ट व ट्रॉफी का वितरण राज्य के सभी जिलों में हुआ था। 2019 में मामले में याचिकाकर्ता पंकज कुमार यादव ने हाईकोर्ट में पीआइएल 2202/2019 दर्ज कराई थी। जिसमें याचिकाकर्ता ने बताया था कि 15 नवंबर, 2016 को राज्य स्थापना दिवस को लेकर सरकार ने स्कूली बच्चों के बीच टीशर्ट व ट्रॉफी का वितरण किया था। उसी वर्ष 13 और 14 नवंबर को टीशर्ट व ट्रॉफी की खरीदारी हुई थी और 15 नवंबर को उसे बांट दिया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 03 महीने में रिपोर्ट मांगी है। अब राज्य सरकार एसीबी से इसकी जांच करवा रही है।

जिला अनुकंपा समिति व स्थापना समिति की बैठक

साहिबगंज। संवाददाता। डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला अनुकंपा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिला स्थापना शाखा अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए 23 मामलों को डीसी के समक्ष रखा गया। डीसी ने सभी मामलों की आवश्यक डॉक्यूमेंट की जांच की एवं इससे संबंधित आवश्यक निर्देश दिया। वहीं सामान्य शाखा अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर चौकीदार एवं दफादार के पद पर नियुक्ति के लिए 08 मामलों पर भी विचार विमर्श करते हुए भी आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, नजारत उपसमाहर्ता, सामान्य शाखा प्रभारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद का जन्म दिन

बोरियो। संवाददाता। झामुमो प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा का जन्मदिन मनाया। बोरियो प्रखंड सचिव के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काट कर खुशी मनाई। साथ ही उनके उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर सचिव गफ्फार अंसारी, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, जिला मीडिया सदस्य एजाज अंसारी, मरांग बेसरा, लक्ष्मण हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

नये एसडीओ ने किया बूथों का निरीक्षण

बोरियो। संवाददाता। नये एसडीओ रवि जैन ने शुक्रवार को बीडीओ सह निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी नागेश्वर साव, सहायक निर्वाचक निबंधन जयशंकर मिश्र के साथ कदमा के मतदान केंद्र संख्या 113 व 128 एवं बांझी मतदान केंद्र के 109, 110, 111 एवं दुर्गा टोला के 101 मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बीएलओ का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ सेल्फी ली एवं उन्हें सम्मानित भी किया। इसी बीच उन्होंने मतदाता सूची संबंधित अन्य जानकारियां भी ली तथा बीएलओ से कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ें एवं मतदाताओं को सभी सेवाएं उपलब्ध कराएं। ताकि जिले में स्वच्छ मतदाता सूची का निर्माण हो सके।

प्राथमिक विद्यालय मीरापाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

साहिबगंज। संवाददाता। बोरियो प्रखंड क्षेत्र के मीरापाड़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकिशोर चौधरी को डीएसई ने उपायुक्त के निर्देशानुसार निलंबित कर दिया है। डीएसई राजेश पासवान ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकिशोर चौधरी का ई-विद्या वाहिनी में बायोमैट्रिक उपस्थिति नियमित नहीं थी। जबकि मैनुएल पंजी में शिक्षक नियमित उपस्थित पाए गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन उपस्थिति में भिन्नता रहने के कारण पूर्व में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन उनके स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसे डीसी ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकिशोर चौधरी पर कार्य में लापरवाही, गैर जिम्मेवारी, विद्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित रहने, सरकार से संचालित विभिन्न गतिविधियों को बाधित रखने के आरोप पत्र निर्गत की तिथि से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

निवर्तमान एसडीओ को दी गयी भावभीनी विदाई

साहिबगंज। संवाददाता। निवर्तमान सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी को समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। जिला क्रिकेट संघ की ओर से गुलदस्ता एवं शॉल देकर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, डॉक्टर विजय कुमार, चेतन भरतिया, जयप्रकाश सिन्हा, सुरेश शाह, सतीश सिन्हा, अंकुर सिन्हा, गोपाल सिंह, कमल महावार, रंजीत सिंह, राकेश कुमार, अशफाक आलम, जयकिशन शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे। इधर नगर परिषद सभागार में ईओ सोमा खंडैत की अध्यक्षता में पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सह पूर्व सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ईओ सह एसडीओ राहुल जी आनंद जी को ईओ सोमा खंडैत सहित अन्य ने फूल माला पहना कर, बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, एई रवि शेखर, अनूप लाल हरी, शिव हरी, मनी प्रकाश सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, आयुष कुमार, कन्हाई रजक, जेई, बड़ा बाबू राजेंद्र रविदास सहित अन्य थे।

अधिवक्ता को धमकी, की शिकायत
साहिबगंज। संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़तल्ला निवासी अधिवक्ता भानू प्रताप शील ने गाली-गलौज व धमकी देने को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज कराई है। दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह अपने घर के पास ही थे। तो देखा कि अज्ञात 05 लोग उनके घर के आसपास मंडरा रहे थे। इसके बाद स्नान करने चले गए। कुछ देर बाद सभी उनके घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब घर से बाहर नहीं निकले तो उक्त लोग जाते-जाते बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे गए। इस दौरान उन्होंने उक्त लोगों का वीडियो बनाया है। मामले में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Share202Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store