• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

योगमाया टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

November 2, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

योगमाया टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

by admin
November 2, 2023
in Deoghar
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट एवं विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के युग्म बैनर तले, दीनबंधु उच्च विद्यालय के भवानी शंकर बागची सभागार में पिछले दिन आयोजित “योगमाया टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन” के विजयी प्रतिभगियों को, विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, मुख्य अतिथि, भारती विद्यापीठ की निदेशिका सुनीता सिंह, दीनबंधु विद्यालय के प्रधान अध्यापक काजल कांति सिकदार, शिक्षक जीतेन्द्र कुमार चन्द्र, शिक्षिका मनीषा घोष के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ग सप्तम में ऋषभ को प्रथम, आलोक कुमार चौहान को द्वितीय जबकि वर्ग अष्टम में साक्षी सिंह को प्रथम व काजल कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। मौके पर सुनीता सिंह ने कहा- दो तरह के विद्यार्थी होते हैं। एक बढ़ने की इच्छा रखते हैं जो सिर्फ किसी भी तरह पास करने की अभिलाषा रखते हैं और दूसरा, जो पढ़ने की इच्छा रखते हैं, वे मार्क्स की चिंता नहीं करके, सम्पूर्ण ज्ञान को आत्मसात करने की तमन्ना रखते हैं। डॉ. देव ने कहा- सिर्फ किताबी ज्ञान रखने से जीवन सार्थक नहीं हो सकता है, विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों पर भी ध्यान देना होगा। हस्तलेख पर विशेष घ्यान देने की आवश्यकता है। काजल बाबू ने कहा- कर्म, ज्ञान, भक्ति और योग को अपनाकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की जरूरत है। जीतेन्द्र जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में वर्ग सप्तम एवं अष्टम के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने किसानों के हितों को मद्दे नजर रखते हुए एमएस स्वामीनाथन की अध्यक्षता में गठित कृषक आयोग की रिपोर्ट में दिए गए सुझाव को लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की है ताकि किसान अपने अनाज की कीमत स्वयं तय कर सकें।
श्री कुमार ने कहा कि हकीकत तो यह है कि अपने आपको किसान हितैषी का ढिंढोरा पीटने वाली केंद्र की भाजपा सरकार अपने अब तक के शासनकाल में किसानों को सिर्फ छलने का ही काम किया है।

समर्थकों ने टावर चौक पर मनाया प्रदेश कांग्रेस सचिव का जन्मदिन
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति के समर्थकों ने बुधवार को टावर चौक पर उनका जन्मदिन धूमधाम सेमनाया। जिसमें कांग्रेस ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष महादेव पंडित, ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष बास्की पंडित, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष प्रियांशु कुमार, गोलू सिंह, कुलदीप यादव, सुरेश पंडित, रोहन, लखेश्वर पंडित, सत्यनारायण, गौरव सिंह, उत्तम राय, गोविंद, प्रिंस दूबे, राहुल चौधरी, शंभू कुमार, राज जायसवाल, सोनू कुमार, कुमार राजा, रोशन गुप्ता, राहुल कुमार, आयुष कुमार, रयान कुमार, अजय कुमार, टिंकू कुमार, गौरव सिंह, अटल मिश्रा, कुमार दीप, सुजल कुमार एवं काफी संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद थे।

हथियार दिखाकर ईंट व्यवसायी से रंगदारी वसूलने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर ईंट व्यवसायी से हथियार का भय दिखाकर एक लाख 10 हजार रुपए रंगदारी व सुनने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जाता है। गिरफ्तार अपराधियों में एक युवती भी शामिल है। रंगदारी मामले में जेल गए आरोपियों में मुस्कान खातुन उर्फ मुखतरी खातुन उर्फ मुस्कान खान कुशवाहा, देवनंदन कुमार उर्फ देव कुशवाहा साकिन हरीपुर, अजहरुद्दीन शेख साकिन हिरणा का नाम शामिल है। वही इस मामले में एक अन्य आरोपी सिंघवा निवासी बमबम यादव फरार बताया जाता है। इसे लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को दिन के 1.30 बजे के आसपास कुख्यात अपराधी मुस्कान खातुन के इशारे पर इन अपराधियों ने सिंघवा स्थित राकेश कुमार सिंह के ईंट गोदाम में बने घर के पास बाइक से पहुंचे और घर में घुसकर शटर को अंदर से लगा दिया। राकेश सिंंह के कनपटी में पिस्टल सटा कर रंगदारी की मांग की। जब उसने विरोध किया तो इन अपराधियों ने पिस्टल लहराते हुए तीन चार राउंड फायरिंग कर दिया। जिससे राकेश सिंह भयभीत हो गये और अपराधियों ने जबरन एक लाख 10 हजार रुपए रंगदारी जबरन ले लिया। इसे लेकर 31 अक्टूबर को नगर थाना में कांड संख्या 603/23 में अर्म्स एक्ट, रंगदारी और जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है उनमें निरंजन कुमार सिंह महेशमारा बांका, साजन यादव भोक्ताडीह, सूरज कुमार पुनासिया रिखिया और सुधा डे बैजनाथपुर का नाम शामिल है।

नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक

  • प्रतिदिन पांच से अधिक बाइकों की हो रही है चोरी
  • बाइक चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम
    सुमरजीत सिंह/संवाददाता। देवघर देवों के देव महादेव की नगरी है। यहां हजारों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु बाहर से भी पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। इस देवनगरी की पुलिस इन दिनों बाइक चोरों से परेशान है। पहले तो दो-तीन दिनों में एक या दो बाइक की चोरी की घटना होती थी, लेकिन अब तो एक दिन में पांच-पांच बाइक की चोरी की घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं। देवघर पुलिस बाइक चोरों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। 31 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम तक चोरों ने पांच बाइक की चोरी कर ली गयी। शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे बाइक चोरी पर पुलिस लगाम लगाने मे विफल साबित होती दिख रही है।
    केस स्टडी वन : 31 अक्टूबर बाजला चौक स्थित एक टाइल्स दुकान में काम करने वाला जसीडीह थाना के जोगडीहा निवासी प्रवीण कुमार राय 10.30 दुकान के बगल मे बाइक लगाकर सफाई करने मे जुट गया। लगभग एक घंटे बाद जब बाहर निकलकर बाइक जहां खड़ी की थी देखने गया। वहां से बाइक गायब मिली उपरांत थाना मे शिकायत देने पहुंचा।
    केस स्टडी टू : 31 अक्टूबर पुरनदहा स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने से एक स्टॉफ की बाइक चोरी कर ली गई। देवीपुर थाना क्षेत्र के गजराजपुर निवासी विजय कुमार अपनी बाइक दुकान के बाहर बाइक लगाकर रोज की तरह काम करने अंदर चला गया। शाम के आठ बजे के आसपास जब काम कर वापस घर जाने के लिए दुकान से बाहर निकाला तो देखा कि बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली।
    केस स्टडी थ्री : 31 अक्टूबर को साइबर थाना के सामने बिग बाजार के पास से एक बाइक की चोरी कर ली गई। बताते चलें कि जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी विनोद नापित बिग बाजार के सामने बाइक लगाकर अंदर कुछ खरीदारी करने चला गया। लगभग 20 मिनट के बाद शाम के 7 बजे जब खरीदारी कर वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। उपरांत वह शाम को नगर थाना में शिकायत देने पहुंचा।
    केस स्टडी फोर : 31 अक्टूबर राम मंदिर झौंसागढ़ी इलाके से घर के सामने से दो बाइक की चोरी हो गयी। इसे लेकर नगर थाना में गौरी शंकर गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि उसकी और उसके चचेरे भाई दोनों की बाइक घर के सामने से चोरी कर ली गयी।
    केस स्टडी फाइव : 28 अक्टूबर शाम लगभग 6.20 बजे बिग बाजार के सामने से बाइक की चोरी हो गई। इसे लेकर जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के टिहिया निवासी पुरुषोत्तम पांडे ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया। वह बिग बाजार के सामने अपनी बाइक को लगाकर अंदर गया था। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली।
    केस स्टडी सिक्स : 16 अक्टूबर नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन इलाके से बाइक की चोरी कर ली गई। बताते चलें कि विलियम्स टाउन निवासी शिवनंदन बरनवाल बाइक को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो घर के बाहर से गायब मिली।
    केस स्टडी सेवन : जटाही मोड़ स्थित आरके मिशन रोड के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के सामने से दिनदहाड़े बाइक की चोरी कर ली गई। फाइनेंस कंपनी कमी पश्चिम बंगाल के साकिन देवग्राम सिटी जिला नादिया निवासी विद्युत भौमिक दिन के 10:30 बजे के आसपास अपने कार्यालय के सामने सुपर स्प्लेंडर बाइक लगाकर काम करने अंदर चला गया था। लगभग एक घंटे बाद जब बाहर निकाला तो देखा की बाइक नहीं है।

देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में लोग
देवघर/संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन बरियारबंधी चौक गोलियों की तड़-तड़ाहट से गूंज उठा। बेखौफ दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बरियारबांधी चौक पर इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से आसपास के लोगों में काफी दहशत का माहौल फैल गया। सूत्रों ने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाश बरियारबांधी चौक पहुंचे और एक व्यक्ति को खोजने लगे। इस दौरान चौक पर उपस्थित लोगों से बदमाशों की हाथापाई हो गई। इसी बीच बदमाशों ने लगातार पांच फायरिंग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग कर रहे एसआई अविनाश गौतम सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी वहां से फरार हो गए थे। मौके पर से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। इधर नगर पुलिस घटना के मामले मे जांच में जुट गई है।
फायरिंग को लेकर थाना में मामला दर्ज : मंगलवार की रात को बरियारबांधी चौक हुए फायरिंग को लेकर नगर थाना में एसआई जमीन्द्र प्रसाद के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा है कि वे रात में गश्ती पर थे। उसी दौरान सूचना मिली की बरियारबांधी चौक पर दहशत फैलाने के लिये फायरिंग किया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए वे घटनास्थल पर पहुंचे। कहा है कि वहां पर लोग जमा थे और दहशत में थे। उपस्थित लोगों ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर पांच अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग करने लगे। जिससे आसपास के लोग और दुकानदार दहशत में आ गये। कहा है कि घटलास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद नगर पुलिस फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है।

गिट्टी लदा ट्रक जब्त
देवघर/संवाददाता। जिले के कुंडा थाना पुलिस ने गिट्टी लदा एक ट्रक को जब्त किया है। बताया जाता है कि सूचना मिली थी की अवैध रूप से गिट्टी लाद कर एक ट्रक थाना इलाके से गुजरने वाला है। उक्त सूचना पर कुंडा थाना की गश्ती पार्टी ने कुंडा मोड़ के पास उसे उक्त ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में लदे गिट्टी की जांच को लेकर कुंडा पुलिस द्वारा डीएमओ और डीटोओ को पत्र पे्रषित किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जांच अभियान

  • दो लाख 72 हजार जुर्माने की वसूली
    देवघर/संवाददाता। यातायात पुलिस ने मंगलवार को चार पहिया और दो पहिया के जांच अभियान में दो लाख 72 हजार रुपए की फाइन की वसूली की है। यह जांच अभियान टावर चौक, बाजला चौक, रोहणी मोड़ और जटाही मोड़ के पास चलाया गया। सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि कुल 81 चार पहिया और दो पहिया वाहन की जांच की गयी। जिसमें 74 वाहनों से उक्त राशि की वसूली की गयी है। इस मौके पर सात दो पहिया वाहन को जब्त करने के साथ-साथ आठ लाइसेंस को भी जब्त किया गया है।

सोशल मीडिया और युवा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। बुधवार को स्थानीय रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा सोशल मीडिया और युवा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी ने की। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्थान में सोशल मीडिया के प्रभाव और दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका निमिषा होरो ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में सेमस्टर 1 , सेमस्टर 2 और सेमस्टर चार की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें वर्षा कुमारी प्रथम, कुमारी शिवानी द्वितीय और इशिका सिंह ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। जज के रूप में राजनीतिक विभाग के डॉ प्रकाश चन्द्र दास, अर्थशास्त्र विभाग की ममता कुजूर और हिन्दी विभाग की रजनी कुमारी थी। कार्यक्रम में काफी संख्या में विभाग की छात्राएं मौजूद थीं।

डॉ. जे.सी. राज को मिलेगा ‘वाऊ सिनेमा सर्वश्रेष्ठ गीतकार 2023’ का सम्मान

  • मलयालम सिनेमा में गीत लिखने के कारण डॉ. जेसी राज का किया गया चयन
  • जीवन के हर कठिन प्रश्न का, जीवन से ही हल मिलता है : डॉ. राज
    देवघर। संवाददाता। जिंदगी में सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए, खास मुकाम पाने के लिए हिम्मत, जुनून और सही प्लानिंग की आवश्यकता होती है। ये तीनों चीजें आपकी जिंदगी में तभी आएंगी जब आप हर दिन कुछ नया कर गुजरने की इच्छा रखते होंगे। क्योंकि कई लोग अपने कंफर्ट जोन में ही जिंदगी गुजार देते हैं, लेकिन जिंदगी में कुछ बड़ा करने वाले लोग हर दिन कुछ नया सीखते हैं, हर दिन कुछ नया रिस्क लेते और आगे बढ़ते हैं। ऐसे ही एक शख्सियत का नाम है डॉ. जे.सी. राज जो सफलता-विफलता, हार-जीत की परवाह किए बिना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के गीत ‘एकला चलो रे… को मूल मंत्र मान जिंदगी के पथ पर अकेले संघर्ष करते हुए अग्रसर हैं। कहते हैं जिनमें अकेले चलने का हौंसला होता हैं, उनके पीछे एक दिन काफिला होता है। आज सचमुच डॉ. राज द्वारा किए कड़ी मेहनत ने इस बात को सच साबित कर दिखाया। वैसे तो डॉ. राज ने शिक्षा, समाजसेवा, कला संस्कृति, खेल आदि के क्षेत्र में न सिर्फ एक खास मुकाम हासिल किया है बल्कि राज्य से लेकर देश तक कई पुरस्कार भी डॉ. राज को मिल चुका है। और ये सभी जानते भी हैं। लेकिन इन सब विधाओं के अलावे डॉ राज ने बड़े ही खामोशी से तमिल, मलयालम, कन्नड़ आदि फिल्मों में गीत लेखन का कार्य भी कर रहे थे। एक कहावत हैं मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। सचमुच डॉ. राज द्वारा खामोशी से किये मेहनत से मिली सफलता आज शोर मचा रही है। हाल ही में डॉ. राज द्वारा मलयालम फिल्म के लिए लिखे गीत का सर्वश्रेष्ठ गीत के रूप में चयन हुआ है। इस बावत डॉ. जेसी राज को ओटीटी प्लेटफॉर्म वाऊ सिनेमा सर्वश्रेष्ठ गीतकार का सम्मान भी मिलने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म वाऊ सिनेमा के सीईओ प्रभात राज ने मेल के माध्यम से डॉ. राज को जानकारी दी है।
    सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड की घोषणा हो जाने के बाद डॉ. राज ने खुशी जाहिर की है। लिरिसिस्ट डॉ. राज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शायराना अंदाज में कहा – ‘कर्म करो तो फल मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है। जितना अधिक गहरा कुआं हो, उतना मीठा जल मिलता है। जीवन के हर कठिन प्रश्न का, जीवन से ही हल मिलता है।’ सुधा सिने मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले ओटीटी प्लेटफार्म ‘वाऊ सिनेमा’ के वर्षगांठ का आयोजन 17 दिसम्बर 2023 (रविवार) को रांची में किया जाएगा। इस समारोह के विशेष आकर्षण हॉलीवुड एक्टर इनार हराल्डसन एवं बॉलीवुड एक्टर रमेश गोयल होंगे। इन्हें ‘वाऊ सिनेमा’ लाईफ टाईम एचिवमेन्ट एवार्ड 2023 से नवाजा जाएगा। इसके अलावा भारत के अन्य प्रदेशों से एवार्ड के रूप में क्रमश: बेस्ट निर्माता, निर्देशक, एक्टर, गायक, कहानीकार, गीतकार, नाटककार, कैमरा मैन, संगीतकार को सम्मानित किया जाएगा।

पालोजोरी, पथरौल और करौं थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • आठ मोबाइल और 11 फर्जी सिम बरामद
    देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने पालोजोरी, पथरौल और करौं थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए साइबर अपराधियों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के पाथरघटिया निवासी छोटू अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के करहिया निवासी विजय कुमार दास, पथरौल थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी राजेश दास और करों थाना इलाके के तुलसी टांड निवासी विकास सिंह के नाम शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल, 11 फर्जी सिम, दो एटीएम और दो कीओस्क कार्ड बरामद किया गया है। इनके पास से मिले मोबाइल में पूरे भारत में ठगी के सोलह क्राइम लिंक पाया गया है। जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है। सीसीआर डीएसपी सह प्रभारी साइबर डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी छोटू अंसारी साइबर थाना कांड संख्या 57/23 का अभियुक्त था। यह सभी अपराधी गूगल सर्च इंजन पर कस्टमर केयर हेल्पलाइन सर्विस 24*7 व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का एड डालकर सर्च इंजन को ऑप्टिमाइज कर बैंकिंग डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे।
  • ए डिवीजन क्रिकेट लीग मैच
    मां मनसा बनाम जसीडीह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया रहा मैच टाई
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट मैच बुधवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में खेला गया। आज का मैच मां मनसा बनाम जसीडीह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें आज का मैच टाई हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मां मनसा क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर दो गेंद में सभी विकेट होकर 113 रन बना सकी। मां मनसा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने 58 गेंद खेलकर छह चौकों एक छक्के की मदद से 37 रन , मोनू झा ने 34 गेंद खेलकर एक चौक में से 15 रन बनाएं। जसीडीह क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित राज ने 4 और हेमंत यादव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जसीडीह क्रिकेट क्लब की टीम 28 ओवर 3 गेंद में सभी विकेट होकर वह भी 113 रन ही बना सकी। जसीडीह क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पवन कुमार ने 29 गेंद खेल कर दो चौक को एक छक्के की मदद से 24 रन मनीष कुमार ने 44 गेंद खेलकर चार चौकों में से 23 रन बनाया।
    मां मनसा क्रिकेट के क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए बालमुकुंद कुमार ने तीन, अमन और मोनू झा दो-दो विकेट लिया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में मनीष शर्मा और सोनू गुप्ता तथा स्कोरर की भूमिका पिंटू साह ने मैच को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store