• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

डॉ. चितरंजन का इस्तीफा हुआ नामंजूर, अविलंब योगदान का निर्देश

November 4, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

डॉ. चितरंजन का इस्तीफा हुआ नामंजूर, अविलंब योगदान का निर्देश

by admin
November 4, 2023
in Deoghar
0
512
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/नगर संवाददाता। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी सह सर्जन डॉ चितरंजन कुमार पंकज द्वारा दिया गया इस्तीफा को झारखण्ड सरकार स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने अस्वीकृत कर दिया है। उक्त जानकारी विभाग के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद ने सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर दी। विभाग ने पत्रांक 1511 (3) 1नवंबर 2023के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में चिकित्सक की घोर कमी को देखते हुए डॉ चितरंजन कुमार पंकज के इस्तीफा को अस्वीकृत किया जाता है और उन्हें अविलम्ब पूर्ववत स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया जाता है।

ननि ने शुरू की छठ घाटों की सफाई
देवघर/वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई नगर निगम के कर्मियों व पदाधिकारियों की देखरेख में गुरुवार से शुरू की गयी। इसी क्रम में शुक्रवार को ननि की सफाई टीम नंदन पहाड़ लेक घाट पहुंची और जेसीबी से घाट एवं निर्माणाधीन मंदिर परिसर की सफाई की गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पवन ने कहा कि इस बार नगर निगम ने बड़ी तत्परता से सफाई का काम शुरू कर दिया है। सफाई के बाद यहां समिति द्वारा घाट का निर्माण किया जाएगा। कहा कि यह शहर का सबसे बड़ा तालाब है। यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहता है। यहां मुख्य आकर्षक का केंद्र मूर्ति पूजा और विद्युत साज-सज्जा रहेगी। मौके पर समिति के प्रशांत कुमार ने कहा कि यहां पिछले 16 वर्षो से पूजा हो रही है। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। श्रीकुमार ने कहा कि आस्था का महान पर्व छठ की तैयारी मे हर साल नगर निगम द्वारा साफ-सफाई के अलावा घाट पर ब्लीचिंग पाउडर, चूना आदि का छिड़काव किया जाता है। यहां पानी है उससे पहले सुरक्षा घेरा बनाया जायेगा।

अफवाह फैला कर सुर्खियों में रहते हैं सांसद : इरफान

  • महिला सांसद को तंग करना शर्मनाक
  • लड़ना है तो लड़े इरफान से
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों, अग्रणी मोर्चा, संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों एवं प्रखंड व नगर के प्रभारियों तथा समन्वयकों के साथ की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने किया। वहीं बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भी शिरकत की। बैठक में प्रखंड से लेकर बूथ कमेटी एवं प्रवक्ता,सोशल मीडिया, कंट्रोल रूम आदि विषयों को लेकर समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना एवं रणनीति बनाई गई। कांग्रेस आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके लिए संगठन को सशक्त एवं धारदार बनाया जा रहा है। बैठक में पहुंचे विधायक डॉ अंसारी ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का वातावरण तैयार हो चुका है। अगली लोकसभा चुनाव में हमारे पक्ष में होगी और हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और हमारे नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देशवासियों ने नफरत की सरकार को झेल चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी के साथ मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण आम जनता की कमर तोड़ दी है। देश में जनता की सरकार बनाने के लिए गोड्डा के फर्जी सांसद को भी हराकर यहां से उनको अपने घर वापस भेजना है। झूठ बोलकर हमेशा अखबारों के सुर्खियों में रहते हैं। एक दूसरे के बीच में नफरत फैलाने का काम करते हैं। अबकी बार इनसे सजक रहना पड़ेगा। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के साथ नहीं लड़कर एक सम्मानित महिला सांसद महुआ मोइत्रा से बेवजह की लड़ाई लड़ रहे हैं। सांसद को कहना चाहेंगें कि अगर हिम्मत है तो महिला के साथ क्या मर्द से लड़ें, हमारे साथ लड़ाई लड़ें, जन समस्याओं के मुद्दों पर लड़े यहां के गरीबी और बेरोजगारी पर लड़े। बढ़ते डेंगू से लड़ें। बेवजह एक महिला सांसद परेशान करने में लगे हैं। सांसदों का काम है संसद में आवाज उठाना। गोड्डा लोकसभा कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और यहां कांग्रेस के कई प्रबल दावेदार हैं। हम पार्टी संगठन से अनुरोध करेंगे कि पार्टी आलाकमान जिन्हें भी यहॉं का उम्मीदवार घोषित करें, हम सभी तन-मन से उन्हें जीत दिलाने का काम करेंगे।
    जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि देवघर जिला संगठन काफी सशक्त होकर उभर रही है। संगठन के हर मोर्चा, संगठन, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पंचायत से लेकर जिला कमिटी तक गठन कर लिया गया है। अब हम बूथ कमेटी की ओर जा रहे हैं। हमारा सोशल मीडिया भी काफी सक्रियता से काम कर रहा है। विधानसभा के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव जगधात्री झा ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक में प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, प्रतीक सिन्हा, प्रखंड प्रभारी एवं समन्वयक सुधीर देव, कृष्ण मोहन चौबे, संजय मिश्रा, राजीव कुमार, कुमार विनायक, सुजीत झा, अशोक झा, पंजाबी राउत, डॉ अनूप, गणेश दास, धर्मेंद्र सिंह, पारस यादव, सुभाष चंद्र मंडल, सौरभ कुमार दास, अर्जुन राउत, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, नटराज प्रदीप, न्याज अहमद, गुलाब यादव, हेमंत कुमार, संजीव चौधरी, जयशंकर शरण, महिला जिला अध्यक्ष चमेली देवी, सीता कुमारी, जवाहर मिर्धा,बैलालुद्दीन अंसारी, अनिल मरांडी, महादेव पंडित, राहुल राज, अश्विनी कुमार, अनुराग आनंद, चूना मरांडी, नकुल दास, चंद्रदेव दास, विकास मरांडी, राजेश दास, कुमार बाबा, सयुब अंसारी, सूरज तुरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जेआरजी बैंक के कर्मियों ने मनाया सतर्कता जागरुकता अभियान
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को एक सप्ताह तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को सतर्कता जागरुकता अभियान, बैंक के कर्मियों ने भ्रष्टाचार को मिटाने और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि देवघर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की तरफ से पूरे एक सप्ताह तक अलग अलग कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और बैंक के अधिकारी ने भ्रष्ट्राचार के खिलाप आवाज बुलंद करने और सत्य निष्ठा पूर्वक काम करने का भी शपथ लिया। बैंक के अधिकारी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिन प्रत्येक वर्ष देश भर में मनाया जाता है लेकिन इस बार पटेल जी के जन्मदिन को सतर्कता जागरुकता अभियान के रूप में मानते हैं और इसके तहत रैली निकालकर लोगों को भ्रष्ट्राचार के खिलाप आवाज उठाने और भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत करने संबंधित विषयों के बारे में लोगों को जानकारी दिया। इस दौरान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक देवघर के क्षेत्रीय कार्यालय के सभी कर्मियों ने सत्य निष्ठा की शपथ ली, और भ्रष्ट्राचार के खिलाप आवाज उठाने और देश को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया। मौके पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार वरीय प्रबंधक राजेश कुमार झा, क्षेत्रीय कार्यालय और देवघर ब्रांच के सभी कर्मचारी, दोनिहारी ब्रांच के ब्रांच मैनेजर रूपेश रंजन, सीएसपी संचालक पप्पू भारतीय उपस्थित थे ।

हिंदी विद्यापीठ में चेस प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत इंडोर गेम में चेस प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ आशा मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। प्रथम राउंड में कुल 10 मैच हुआ, दूसरे राउंड में 5 मैच, तीसरे राउंड में तीन मैच, चौथा राउंड दो मैच हुआ। चेस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रथम स्थान सत्र-(2022-24 )के छात्र अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सत्र-(2023-25) के छात्र क्रमश: विशाल कुमार एवं राज आर्यन रहे । चेस प्रतियोगिता मे अवलोकन कर्ता के रूप में सुषमा सिन्हा, डॉ अपर्णा झा, गुंजा कुमारी और दिव्या कुमारी मौजूद थी। संपूर्ण चेस प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभागाध्यक्ष मौसमी मुखर्जी द्वारा किया गया।

सीएस कार्यालय परिसर में पौधरोपण आज
देवघर/नगर संवाददाता। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर शुद्ध पर्यावरण व स्वच्छ जीवन को लेकर कल 4 नवंबर को शाम पांच बजे सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सदर अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिन्हा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता देवनंदन उर्फ नुनू झा उपस्थित रहेंगे।

तिलक सेवा समिति की बैठक में कई निर्णय
देवघर/वरीय संवाददाता। शुक्रवार को तिलक सेवा समिति देवघर की और से एक महत्वपूर्ण बैठक समिति कार्यालय कोर्ट रोड स्थित पुराना नगर निगम के पास संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया जाय। साथ ही तीन दिसंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म जयंती पर अधिवक्ता दिवस जो राष्ट्रीय अधिवक्ता घोषित है को भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय, मुख्य संरक्षक प्रो. राम नंदन सिंह, वरिष्ठ संरक्षक राकेश कुमार राय, महासचिव विपुल मिश्रा, महासचिव डॉ विक्रम कुमार, समिति के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शाही ,सदस्य जलेश्वर ठाकुर, धीरेंद्र, धीरज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने को ले कमेटी का गठन
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित बालू घाटों से एक ही चालान का दुरूपयोग कर दोबारा बालू ढोने एवं निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क वसूलने से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमिटि गठित का गठन किया है। साथ ही शीघ्र ही जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन उपायुक्त के समक्ष उपस्थापित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया है कि पंचायत स्तर के छोटे किस्म के बालू घाटों के बालू का उपयोग पंचायत स्तर पर बनने वाले निर्माणाधीन आवास अथवा पंचायत स्तरीय सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्य के लिए उपयोग किया जाना है। इसका कतई व्यवसायीकरण न हो, यह सुनिश्चित करने का निदेश उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया है। आगे उपायुक्त ने संबंधित पंचायतों के मुखिया के सहयोग से मुख्यालय द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली से जुड़े मामले के अलावा बगैर समय सीमा के जारी बालू चालान से जुड़े मामले की जांच करते हुए प्रगति प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया है।

रिमांड होम में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • 18 अगस्त से थी रिमांड होम में
    देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना इलाके में स्थित चरकीपहड़ी रिमांड होम रह रही एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका चितरा थाना इलाके की रहने वाली थी। बताया जाता है कि उसे न्यायालय के निर्देश पर 18 अगस्त 2023 को रिमांड होम भेजा गया था। गुरूवार की देर रात को रिमांड होम के अंदर सीढ़ी से दुपट्टा के सहारे उसने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। रिमांड होम के कर्मियों ने बताया कि रात के एक बजे के आसपास कमरे के अंदर रह रही अन्य लड़कियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला गार्ड दौड़कर वहां पहुंची। महिला गार्ड ने देखा की वह सीढ़ी के पास दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर कर झूल रही है। रिमांड होम के अन्य कर्मियों के सहयोग से उसे फांसी से उतार कर वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां रात के 1.40 मिनट के आसपास ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही शुक्रवार को न्यायायिक पदाधिकारी रिमांड होम पहुंचे और मामले की जांच की।
    घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना
    रिमांड होम के कर्मियों द्वारा कुंडा पुलिस को अहले सुबह तीन बजे के आसपास दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहले रिमांड होम पहुंची उपरांत सदर अस्पताल पहुंची और वहां कर्मियों से घटना की बाबत जानकारी ली। रिमांड होम के कर्मियों कहना था कि रात के 10-11 बजे के आसपास सभी लड़कियां खाना खाने के बाद कमरे में चली गयी थी। बताया जाता है कि एक कमरे में लगभग 10 लड़कियां साथ रहती है। कब वह कमरे से निकली और फांसी लगा ली इसकी भनक रात में किसी को भी नहीं लग सकी। देर रात को जब वहां रह रही अन्य लड़की बाहर निकली तो सीढ़ी के पास किशोरी को फांसी से झूलते देखा और चिल्लाने लगी। इधर देवघर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
    मेडिकल बोर्ड टीम ने दंडाधिकारी की देखरेख में किया पोस्टमार्टम
    शव का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की देखरेख में गठित तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया। वहीं शव का वीडियोग्राफी भी करायी गयी। दंडाधिकारी के रूप में देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार उपस्थित थे। जबकि मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ अमरीश ठाकुर, डॉ अनिल कुमार और डॉ शांतना हांसदा शामिल थीं। वहीं मौके पर कुडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एएसआई रामानुज सिंह और एएसआई एलबी पांडेय सदलबल उपस्थित थे।
    18 अगस्त को भेजा गया था रिमांड होम
    किशोरी 10 अगस्त को घर से गायब हुई थी। उपरांत उसके परिजनों द्वारा चितरा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे जामताड़ा से बरामद किया था। वहीं उसके साथ पकड़ाये एक नाबालिग को न्यायालय के आदेश पर दुमका रिमांड होम भेज दिया गया था जबकि किशोरी को देवघर चरकीपहड़ी स्थित रिमांड होम में भेजा गया था।

फांसी लगाकर छात्रा ने की आत्महत्या
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के अंबेदकर नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। छात्रा ने पंखे से दुपट्टा के सहारे फसंी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका का नाम 20 वर्षीय अनुमती सोरेन है जो जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुलदुलाई की रहने वाली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अम्बेडकर नगर में रहकर कोचिंग में पढ़ाई कर रही थी। फोन पर जानकारी मिली कि छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे और बेटी का शव को देखा। इधर नगर पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गयी है।

ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाली महिला की हुई पहचान
देवघर/संवाददाता। जसीडीह पुलिस ने मंगलवार को रायडीह रेलवे फाटक समीप से बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला जसीडीह थाना के छोटीखंखार गांव निवासी मृतक मंजू देवी के पति प्रकाश मांझी ने अपने पत्नी और भाई देवीपुर थाना के सरूखा गांव निवासी शिवशंकर यादव ने बहन के रूप में की है। जानकारी के अनुसार पति विकलांग होने के कारण वह आए दिन छोटी बातों को लेकर घर में विवाद होते रहता था। मंगलवार की सुबह वह घर में बिना जानकारी देते हुए घर से निकली थी। इस दौरान स्वजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर सगे संबंधियों से पूछताछ करने पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। इस दौरान अखबार में छपी खबरों के बाद स्वजनों ने सदर अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान कर ली है। पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। मृतका कोएक नौ साल का बेटा है

दिनदहाड़े 14 हजार की छिनतई
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के बजरंगी चौक के पास शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक व्यक्ति से 14 हजार रूपये नकद और मोबाइल छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जसीडीह निवासी कृष्ण कुमार ने नगर थाना मंे आवदेन देकर शिकायत की है। बताया जाता है कि कृष्ण कुमार बजरंगी चौक पर खड़ा था। उसी दौरान दो युवक उसके पास आया और बात करने के लिये मोबाइल मांगा। वह मोबाइल निकाल ही रहा था की उसी दौरान उसके पॉकेट में रखे 14 हजार नकद एवं मोबाइल की छिनतई कर दोनों फरार हो गये। आवेदन लेकर नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

अलग-अलग मामले का दो आरोपी गया जेल
देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल जाने वाले में जोगीडीह निवासी राहुल कुमार यादव व गौरीपुर निवासी घुरन यादव शामिल है। राहुल के खिलाफ कुंडा थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। वहीं अवैध तरीके से बालू का परिवहन करने के मामले में दर्ज मामले में घुरन को गिरफ्तार किया गया।

रेलवे का लोहा चोरी करते तीन चोर गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। नगर थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार तीन आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपितों में जमुई जिला के झाझा का रहने वाला पंकज राम, देवघर नगर थाना क्षेत्र के राउतनगर मोहल्ला निवासी बाबु कुमार राउत व दुर्गाबाड़ी राउतनगर मोहल्ला निवासी गोपाल यादव शामिल है। इन सभी के खिलाफ नगर थाना में एसआइ ओमप्रकाश सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में जिक्र है कि एसआइ अपनी टीम के साथ रात्रि गश्ती में थे। उसी दौरान सत्संग हाल्ट के समीप एक आटो में तीन व्यक्ति उधर से गुजर रहे थे। पुलिस पर नजर पड़े ही तीनों भागने का प्रयास करने लगे। जवानों की मदद से तीनों को खदेड़ कर पकड़ा गया। इसके बाद ऑटो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आटो में रेलवे के लोहे का सामान बरामद किया गया। सामान के बारे में पूछताछ की गई लेकिन ना तो संतोषजनक जवाब दिया गया और ना सामान से संबंधित किसी तरह का दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत किया गया। इसके बाद तीनों को सामान सहित नगर थाना लाया गया। इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मारपीट को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना में मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मामला महेशमारा बंधा निवासी विवेक आनंद के बयान पर दर्ज किया गया है। जिक्र है कि 31 अक्टूबर की रात बंधा निवासी दिग्विजय सिंह नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

टोटो लूट को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। मोहनपुर थाना में टोटो चालक लेटवरण गांव निवासी दीपक यादव के साथ की गई छिनतई को लेकर एफआइआर दर्ज कर लिया गया है। दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि वह किराए पर टोटो चलाने का काम करता है। एक नवंबर को वह टोटो लेकर देवघर आया था। वापसी के क्रम में बलियादह के समीप दो बाइक पर सवार तीन-चार ने उसके टोटो को ओवरटेक कर रूकवााया। इसके बाद उससे सामान की मांग की गई। विरोध करने पर सभी बदमाशों ने मिलकर उसके पॉकेट से जबरन 1300 रुपये नकद सहित मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस को घटना में शामिल बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिला है। जल्द ही कांड का उद्भेन कर लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

जांच अभियान में दो लाख की वसूली
देवघर/संवाददाता। यातायात पुलिस की ओर से लगातार विभिन्न इलाके में सघन वाहन चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन की मौजूदगी में टावर चौक सहित कुंडा मोड़, जटाही मोड़, बाजला चौक सहित अन्य कई स्थानों में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 62 दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। दस्तावेज नहीं पाए जाने पर चार दो पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया। वहीं 24 लाइसेंस भी जब्त किया गया। चेकिंग के दौरान कुल 58 वाहनों से 2,12, 650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Share205Tweet128Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store