• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

टीम बादल ग्रामीणों की सेवा के लिए कृतसंकल्प

February 21, 2024

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

टीम बादल ग्रामीणों की सेवा के लिए कृतसंकल्प

by admin
February 21, 2024
in Deoghar
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंचें ग्रामीण : मुन्ना
देवघर/नगर संवाददाता। जिले के सारवां प्रखंड के लखोरिया पंचायत के युवा समाजसेवी सह टीम बादल के मुन्ना राय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार सराहनीय कदम उठा रही है। अबुआ आवास योजना के तहत बेघरों को घर, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना के तहत 50 आयु वर्ग के सभी महिलाओं के लिए पेंशन योजना, किसानों का कर्ज माफ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल का प्रयास रंग लाया है। पिछले दिनों कृषि मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से सर्वजन पेंशन योजना की बात कही थी। विरोधियों को यह जुमला लग रहा था, लेकिन सत्य सेवा शब्दों को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री व बादल ने इसे सत्य साबित कर दिखाया। तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल की महिला एवं एससी एसटी पुरुषों को जोड़ने हेतु सभी 194 पंचायतों में आज से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग्य लाभुकों को लाभ मिले इसके लिए प्रखंडवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि योग्य लाभुकों का ऑनलाइन शिविर में ही किया जाएगा। जिससे इस माह का पेंशन अगले माह में उठा पाएंगे। टीम बादल जन सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमारी सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। कृषि मंत्री सूबे के किसानों के उत्थान सहित जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने पेंशन योजना के लाभुकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

  • वल्नरेबल मैपिंग, अति सवेदनशील और सवेदनशील बूथों को लेकर अधिकारियों को मिले आवश्यक दिशा-निर्देश
  • उपायुक्त ने सेक्टर दंडाधिकारियों को असामाजिक तत्वों व चुनाव कार्य में बाधा पहंुचाने वालों पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
    देवघर/वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकसभा चुनाव से जुड़े कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान देवघर, सारठ, मधुपुर विधानसभा अंतर्गत लोकसभा चुनाव से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि तय समय सीमा मे पूर्ण कर लें, ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की छोटी से छोटी कमियां न रहे। साथ ही उपायुक्त ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों व चुनाव कार्य में बाधा पहुचाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
    बैठक में उपायुक्त ने वल्नरेबल मैपिंग को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से ससमय करने का निर्देश दिया। साथ ही विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यकता का आकलन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का कारण ज्ञात करते हुए उनसे समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर ससमय प्रतिवेदन समर्पित करें। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सारी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा मे आगे बढ़ें, ताकि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मत का प्रयोग कर सकें।
    बैठक में अपर समाहर्ता, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिये कई निर्देश

  • उपायुक्त ने गठित समिति को स्थल निरीक्षण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का कहा
    देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में मंगलवार को यातायात सुदृढ़ीकरण, वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या एवं जान-माल की क्षति के साथ-साथ हिट एंड रन के मामले को संज्ञान में लेते हुए है यातायात व्यवस्था, अन्तर्राज्यीय एवं अंतर्जिला के वाहनों पर निगरानी को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने आमजनों को यातायात व्यवस्था को लेकर हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र अंतर्गत बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित वरीय अधिकारियों को दिया।
    बैठक के दौरान उपायुक्त गठित समिति को जिले के प्रवेश बिन्दु के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों को चिह्नित करने हेतु वाहनों विशेषकर मालवाहकों, ट्रैक्टर, बोरिंग वाहन के अनियंत्रित ढंग से परिचालन एवं शहर में घट रही अपराध से जुड़ी घटनाओं आदि पर नियंत्रण रखने से जुड़े आवश्यकताओं को लेकर स्थल निरीक्षण के उपरांत सीसीटीवी इन्क्लूडिंग नम्बर प्लेट रीडिंग कैमरा संस्थापन हेतु स्थल को चिह्नित करते हुए प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय को ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया, ताकि ऐसी स्थिति में वाहनों की उचित पहचान की आवश्यकता को ध्यान में रखकर दुसरे राज्य से आने वाले वाहनों के साथ स्थानीय वाहनों एवं असमाजिक तत्वों पर सतत निगरानी हेतु जिले के मुख्य प्रवेश बिन्दु के साथ-साथ मुख्य चौक-चौराहों पर सिविटीवी का संस्थापन किया जा सके। उपायुक्त ने समिति में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य चौक-चौराहों से सीसीटीवी संस्थापन इस प्रकार किया जायेगा, ताकि आनेवाली वाहनों का नम्बर प्लेट स्पष्ट रूप से कैमरे में कैद हो।
    ज्ञात हो कि देवघर जिला अंतर्गत प्राय: हो रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या एवं जान-माल की क्षति के साथ-साथ हिट एण्ड रन के मामले को संज्ञान में लेते हुए है यातायात व्यवस्था, अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जिला के वाहनों पर निगरानी को लेकर एक समिति का गठन किया है, जिसमे अनुमण्डल पदाधिकारी, देवघर (अध्यक्ष) के आलवा सदस्य के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को नामित किया गया है। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

कवि भवानी प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर गांधीवादी कवि स्वर्गीय भवानी प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी दर्शन से ओतप्रोत स्वर्गीय मिश्र गांधीवादी चिंतक एवं गांधीवादी कवि थे। सीधी-सादी हिंदी, जीवन की सत्यता एवं निश्चलता का समावेश उनकी रचनाओं में स्पष्ट मिलता है। मानवीय दर्शन से ओतप्रोत अपनी कालजयी रचना के लिए स्वर्गीय मिश्र का शुमार सदैव उच्च कोटि की कवियों में होता रहेगा।

स्थायीकरण को लेकर मंत्री से मिले मनरेगा कर्मी
देवघर/वरीय संवाददाता। मंगलवार को देवघर जिला मनरेगा कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ राजेश कुमार दास एवं प्रदेश सचिव गणेश मेहरा की अगुवाई में मंत्री हफीजुल हसन से उनके आवास में मिलकर दोबारा मंत्री बनने पर बधाई दी। इसके बाद एक ज्ञापन सौंपकर मनरेगा कर्मियों की समस्या से अवगत कराया। कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश स्थायीकरण को कैबिनेट से पारित करने एवं तत्काल ग्राम रोजगार सेवक का नियम के विपरीत हुए प्रखंड स्थानांतरण के संबंध में मंत्री ने मनरेगा कर्मियों का आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। रोजगार सेवकों ने कहा कि हम सभी अति अल्प मानदेय भोगी हैं और कितने कम राशि में हमें किसी भी प्रकार की यात्रा भत्ता या अन्य सुविधाएं सरकारी कर्मचारियों के दर्ज पर नहीं दी जाती है ऐसी स्थिति में 80 से 90 किलोमीटर की यात्रा इस महंगाई में सफर करना और कार्य को सुचारू रूप से धरातल पर उतरने का काम बड़ा ही कठिन हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मोहम्मद शाहिद, संतोष बेसरा, गोमास हांसदा, महमू दास, प्रदीप दास, राजू दास, गणेश मेहरा, रतन दास, रणवीर दास सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

छिनतई के बाद अब नशेड़ी हत्या जैसी वारदात को देने लगे हैं अंजाम

  • सिंघवा की घटना शहर के चिंता का विषय
  • नंदनपहाड़ समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग
    सुमरजीत/देवघर। नगर थाना इलाके के नीचे सिंघवा तालाब के पास सोमवार की आधी रात को दंपत्ति अनुज कुमार वर्णवाल एवं उनकी पत्नी बासमती देवी की निर्मम हत्या ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि शहर में नशेड़ियों का समूह पहले छिनतई तक सीमित था लेकिन अब वे लोग हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने लगे हैं।
    घर के अंदर कैसे घुसा जांच कर रही पुलिस : आरोपित घर के अंदर कैसे घुसा इसकी पुलिस जांच कर रही है। कुछ लोगों का अनुमान है कि वह छत के रास्ते अंदर घुसा। कुछ का कहना था कि वह पहले से अंदर में घुसा हुआ था। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने दरवाजा पर दस्तक देकर उसे खुलवाया और अंदर घुसने के बाद उसने चोरी करने का प्रयास किया। अंदर लगे मोटर के पास ऐसे निशान मिले जिससे लगता है कि मोटर चोरी करने का प्रयास किया गया। वहीं दुकान के गल्ला को भी खोलकर पैसा चोरी करने का प्रयास किया गया। इसका विरोध करने पर उसने पहले अनुज की हत्या कर दी। बाद में पत्नी बचाने आई तो उसने उसे भी मार दिया। हालांकि आसपास के लोगों का कहना था कि दंपत्ति हर दिन शाम 7:00 से 7:30 बजे के बीच दुकान व घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लेते थे। चूंकि उस घर में उनके अलावा और कोई नहीं रहता था। शाम होते ही आसपास नशेडियों का जमावड़ा रहता था। इस कारण डर से वे दरवाजा नहीं खोलते थे। ऐसे में किस परिस्थिति में उन्होंने आधी रात के करीब दरवाजा खोल दिया ये जांच का विषय है। चूंकि मृतक के हाथ में चॉबी है इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने दरवाजा को खोला और उसके बाद ये घटना हुई। क्योंकि और किसी रास्ते से युवक के अंदर घुसने का कोई निशान नहीं मिला है। बताया जाता है कि युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में उसके साथ और कोई तो शामिल नहीं था। वह घर के अंदर कब और कैसे घुसा। उसने दोनों की हत्या क्यों कर दी। वह रड अपने साथ लेकर आया था या फिर वह उसे घर में ही मिल गया। पुलिस इन सब का जवाब आरोपित से पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। वहीं दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
    घर के पास रखा था चोरी का मोटर : जिस घर में घटना को अंजाम दिया गया उसके पास ही खाली जगह में एक चोरी का मोटर रखा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात पास के घर के भरत पंडित का मोटर चोरी हो गया था। वह उसी जगह पर रखा था। मोटर के पास मृतक का चप्पल भी था। ऐसे में अनुमान है कि भरत का मोटर चोरी करने के बाद मृतक के घर पर युवक चोरी करने की नीयत से गया और फिर नशे की हालत में पकड़े जाने के डर से उनकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि मोटर बाद में भरत वहां से उठाकर अपने घर ले गया था।
    बगल में ही लगता था नशेड़ियों व जुआरियों का अड्डा :

जहां हत्या हुई उसके बगल में ही हर दिन नशेड़ियों एवं जुआरियों का अड्डा लगता था। शाम ढलते ही एैसे प्रवृति के लोग घटनास्थल के आसपास जुटने लगते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन युवकों को ड्रग्स लेने की आदत हो गयी थी। नशे के कारण ये लोग चोरी, छिनतई की भी घटना को अंजाम दिया करते थे। इस कारण आसपास के लोग काफी डरे सहमे रहते थे। सूत्रों ने बताया कि मृतक इन नशेडियोें का विरोध भी करते थे। संभव है कि इस कारण इन युवकों के मन में उनके प्रति आक्रोश हो। इस कारण भी उनकी इतनी निर्मम हत्या कर दी गई। हालांकि यह फिलहाल जांच का विषय है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस को पहले सूचना भी दी गई थी लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व पास के एक दुकानदार के साथ इन ड्रग्स का सेवन करने वाले युवकों ने हाथापाई भी की थी। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थी। पुलिस को सूचना भी दी गई थी। लेकिन बदमाश पकड़े नहीं गए थे। इस इलाके के लोगों को ऐसे युवकों ने नाक में दम कर रखा है। लोगों ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वर्णवाल संघ ने एसपी को आवदेन देकर की कार्रवाई की मांग
देवघर/संवाददाता। वर्णवाल संघ ने दंपत्ति की हत्या के मामले में एसपी को आवेदन देकर जांच कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि 19 फरवरी की रात करीब 12 बजे के आसपास सिंघवा मुहल्ला निवासी अनुज कुमार वर्णवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में एक आरोपित को घर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम अमन महथा उर्फ फुचका है जो सिंघवा मुहल्ला का रहने वाला है। कहा है कि अमन महथा ने अन्य व्यक्ति के सहयोग से पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर चोरी, लूट के इरादे से दोनों की हत्या कर दी। कहा है कि मामले की छानबीन कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये।

फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाल सात साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने उपभोक्ताओं को फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक क्रेडिट कार्ड बंद कर आम सहयता के रूप में कार्ड को पुन: चालू कराने के नाम पर ठगी करने वाले सात साइबर ठग को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद किये हैं। जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है।
कौन-कौन गये जेल : जेल गये साइबर अपराधियों में धंनजय कुमार दास साकिन चरपा थाना मधुपुर, नित्यानंद दास ग्राम करहैयाटांड़, अजय कुमार दास ग्राम गोनैया थाना पथरौल, सुनील कुमार दास, विकास कुमार महरा, जितेन्द्र कुमार दास और डब्लू कुमार सभी ग्राम पिछड़ीबाद थाना सारठ का रहने वाला है।

जिला बदर अपराधी और उसके सहयोगियों पर मामला दर्ज

  • पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, एक गया जेल
    देवघर/संवाददाता। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने एवं अर्म्स एक्ट के तहत नगर थाना में जिला बदर अपराधी ढिलन सिंह उर्फ बृजनंन्दन सिंह सहित उसके सहयोगियों पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस केन्द्र में पदस्थापित दारोगा प्रवीण कुमार ने दर्ज कराया है। इस मामले में बिहार के बेगुसराय जिला के तेघड़ा थाना के मदनापुर निवासी नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कहा है कि बेलाबगान दुर्गाबाड़ी निवासी ढिलन सिंह उर्फ बृजनन्दन सिंह एक जिला बदर आरोपी है जो इसका उल्लघंन करते हुए 18-19 की रात को कास्टर टाउन स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने चोरी-छुपे पहुंचने की सूचना मिली थी। जिसका सत्यापन के लिये देर रात को उक्त शादी समारोह में उसकी खोजबीन पुलिस द्वारा किया जा रहा था। उक्त बैंक्वेट हॉल में जैसे प्रवेश किया उसी दौरान ढिलन सिंह के लगभग 50 गुर्गे जिसमें से दजर्न लोगांे के पास छोटे और बड़े आग्नेयास्त्र को खुलेआम लहराते हुए हो हल्ला करते हुए पुलिस पार्टी को घेर लिया और असंसदीय भाषा का प्रयोग करने लगा। पुलिस द्वारा ढिलन सिंह को प्रस्तुत करने को कहा जा रहा था, लेकिन षडयंत्र के तहत उनलोगों ने पुलिस को घेर लिया। इसी दौरान मौका पाकर ढिलन सिंह फरार हो गया। इस मामले में जिला परिषद अध्यक्ष टनटन सिंह उर्फ राविरंजन कुमार और उसके सरकारी अंगरक्षक सहित पांच नामजद और 45 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

तीन हजार रुपए की छिनतई
देवघर/संवाददाता। नगर थाना के बस स्टैंड इलाके में राहगीरों से छिनतई का मामला बढ़ता जा रहा है। उक्त इलाके में हर दिन किसी ना किसी राहगीर से छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति से तीन हजार रुपए छिनतई कर ली गई। इसे लेकर दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बागदहा निवासी हरिमोहन मांझी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। बताया जाता है कि हरिमोहन अपनी बेटी का इलाज कराने देवघर पहुंचा था। अभी वह बस से देवघर बस स्टैंड में उतरा ही था कि एक युवक उसके पास आया और पैर में लटक गया। अपने आप को उसे छुड़ाने में लग रहा इस दौरान युवक उसके पॉकेट से 3000 निकाल कर फरार हो गया। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store