-सीनियर जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट
साहिबगंज। संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत बुधवार को माही स्पोर्ट्स ग्रीन बनाम द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 121 रन बना कर ऑल आउट हो गई। अल्तमश ने 35, सुहैल ने 32 रन बनाए। डीसीसी के गेंदबाज राशिद ने 05 व रवि कुमार ने 02 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीसीसी की टीम ने 15.3 ओवर में 03 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना कर 07 विकेट से मैच जीत लिया। सुधांशु रंजन ने नाबाद 53, दीपक दास ने नाबाद 23, सुष्मित रंजन ने 19 रनों की पारी खेली। माही स्पोर्ट्स के गेंदबाज मिन्हाज ने 02 विकेट लिए। डीसीसी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी राशिद को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नवीन भगत ने राशिद को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा ने किया। स्कोरिंग सागर सुमन कर रहे थे। मौके पर सतीश सिन्हा, राकेश गुप्ता, गोपाल सिंह, जुनैद, शानू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
एकजुट होकर विरोधियों की साजिशों को करेंगे नाकाम : विजय
-झामुमो जिला कमेटी की बैठक में राजमहल सांसद हांसदा ने की शिरकत
बोरियो। संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक बुधवार को बोरियो में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने की। बैठक में मुख्य रूप से राजमहल सांसद विजय हांसदा व पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने शिरकत की। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि विरोधी अब खुल कर साजिश कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता उनकी साजिशों को नाकाम करने के लिए एकजुट हो जाएं। कार्यकर्ता एक-दूसरे से संपर्क में रहें और जनता के साथ हर मुश्किल में खड़े रहें। सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी। सांसद ने न्याय यात्रा की समीक्षा करते हुए 8-9 मार्च तक सभी प्रखंड के बाकी बचे पंचायतों में यात्रा निकालने के लिए कहा। वहीं 10 मार्च तक सभी बूथ कमेटी व एजेंट बना कर सूची जिला कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य प्रो. नजरुल इस्लाम, राजा राम मरांडी, संजीव सामू हेंब्रम, संजय गोस्वामी, स्टीफन मुर्मू, सुरेंद्र यादव, मुजीबुर रहमान, केताबुद्दीन शेख, बारीक शेख, छवि हेंब्रम, बसंती हांसदा, संगीता मुर्मू, बबलू, अब्दुल कादिर, एजाज अंसारी, अरुण सिंह, गफूर, धर्मवीर, घीसू शेख, गुरु हेंब्रम, तमरुद्दीन शेख, जेम्स किस्कू, चरण हांसदा, प्रो. मोजम्मिल हक, हामिद अंसारी, नसीम अख्तर, जेम्स मरांडी, राजू अंसारी, बरकत खान, कृष्णा भगत, रहीम अंसारी, सुदर्शन पासवान, कीनू हेंब्रम, गफ्फार अंसारी, रिजवान, शकील, दिलावर, जाकिर शेख, प्रदीप साह, गोपाल यादव, इकबाल, आफताब, सुबोध, संगीता, सद्दाम, मिस्टर शमसुल, अब्दुल्लाह, मंडल मरांडी, अर्जुन रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक
साहिबगंज। संवाददाता। शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित एक होटल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। बैठक में जिला के सभी बूथ पर बीएलए बनाने व ऑनलाइन आवेदन पर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में बीएलए के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की ट्रेनिंग भी दी गई। अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं बूथ का बीएलए बनाने पर जोर दिया। मौके पर अनुकूल मिश्रा, मुर्शाद अली, कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, भोलानाथ महतो, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, सलाउद्दीन, अखलाक नदीम, सुनील पासवान, सद्दाम हुसैन, रंजीत सिंह, ऐनुल हक अंसारी, रंजीत टुडू, परवेज आलम, राजकुमार राज, रियाज, अमरदीप सिंह, संटू यादव, दिलीप गुप्ता, अल्ताफ, सुभाष कुमार, शिवलाल पंडित, धुनीलाल सिंह, अनूप हर्षवाल, सतीश कुमार, रमजान अली, सब्दुल अंसारी, नौशाद अली, देवराज सिंह, मो अजीज अंसारी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अंशुपाल तांती, मो रहीम, परवेज आलम, गनोरी पासवान, ओम प्रकाश मंडल, असगर अफरीदी, मो मुमताज, मो नवाब अंसारी, मंटू पासवान, गोपाल जयसवाल, रास बिहारी, बारीक अली, लोकनाथ घोष, विपिन ठाकुर व अन्य मौजूद थे।
आईआरएस कीटनाशक का करें गुणवत्तापूर्ण छिड़काव : डॉ. बीरेंद्र
-साहिबगंज और पाकुड़ के कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
साहिबगंज। संवाददाता। सिद्धू-कान्हू स्टेडियम रोड स्थित विवाह भवन में बुधवार को राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आईआरएस एवं एसीडी से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। अध्यक्षता राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह व सीएस डॉ. अरविन्द कुमार ने की। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी को लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण छिड़काव कराने का निर्देश दिया। वहीं कालाजार, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया सहित अन्य बीमारियों की समुचित जांच व उपचार एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर राज्य मलेरिया सलाहकार विनय कुमार, जयंत देव, डॉ. अभिषेक पॉल, डॉ. मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, सुजीत कुमार, जिला मलेरिया सलाहकार सत्तीबाबू डाबडा, डीपीएम हीना गौरव वर्णवाल, राजीव रंजन, मुशाहिद अख्तर, प्रवेज कुमार, अभिषेक कत्यान, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम, बीएएम, एमटीएस, केटीएस सहित साहिबगंज व पाकुड़ के कर्मी उपस्थित थे।
जरूरतमंद महिला के लिए राहुल ने पहली बार किया रक्तदान
साहिबगंज। संवाददाता। शहर के आयुष फूड प्लाजा के संचालक राहुल गुप्ता ने बुधवार को गुल्ली भट्टा निवासी जरूरतमंद महिला के लिए ए-पॉजिटिव रक्तदान किया। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहली बार रक्तदान कर रहे राहुल ने बताया कि उन्हें शुरू में डर लग रहा था। लेकिन रक्तदान करते ही सारा डर गायब हो गया। राहुल अब दूसरे की जान बचाने का मौका मिलने पर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। मौके पर विकास कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार, यादव रोशन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
साहिबगंज महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर चार की परीक्षा शुरू
साहिबगंज। संवाददाता। सिद्धू-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर चार की परीक्षा बुधवार को साहिबगंज महाविद्यालय में शुरू हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. राहुल कुमार संतोष ने बताया कि परीक्षा के प्रथम दिन भूगोल, भौतिकी एवं दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 287 परीक्षार्थी में 279 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 08 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन परीक्षा कदाचार व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. फोदो सोरेन, सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रो. चंद्रशेखर प्रमाणिक, वीक्षक डॉ. संतोष कुमार चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव, डॉ. रूपा, प्रो. अनु सुमन बाड़ा, प्रो. प्रिया, सहायक राजीव कुमार, उपेंद्र कुमार साह, कमलेश कुमार सहित अन्य थे।
होल्डिंग टैक्स बकायेदार का फ्रिज होगा बैंक अकाउंट
-टैक्स वसूलने के लिए प्रक्रिया में जुटा नगर परिषद
नवीन कुमार/ साहिबगंज। आपने अब तक अगर होल्डिंग टैक्स नहीं दिया है तो नगर परिषद आपके बैंक खाता से राशि की निकासी पर रोक लगाते हुए आपसे बकाया टैक्स वसूलेगी। नगर परिषद इस तरीके से टैक्स वसूली करने की प्रकिया में जुट गया है। इससे पहले बकायेदारों को तीन नोटिस भेजा जाएगा। फिर अखबारों में विज्ञापन देकर बकायेदारों का नाम छापा जाएगा। साथ ही बकाया जमा करने का एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। फिर भी अगर कोई बकाया टैक्स जमा नहीं करता है तो उसका बैंक एकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा। बुधवार को राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में एक होल्डिंग टैक्स बकायेदार का बैंक एकाउंट फ्रीज करके 77 हजार, 807 रुपया टैक्स वसूला गया है। बांकी बकायेदारों से वसूली प्रक्रियाधीन है। नगर परिषद क्षेत्र में अब तक 400 नोटिस जारी किया गया है। जिसमें 75 होल्डिंग बकायेदारों ने लगभग 22 हजार, 600 रुपए का भुगतान किया है। वहीं अखबार में प्रकाशित नोटिस में से अब तक छह बकायेदारों ने लगभग 50 हजार का टैक्स जमा किया है।
___वार्ड नंबर 28 में 42 घर का असेसमेंट
नगर परिषद टैक्स कलेक्शन की गठित टीम लगातार विभिन्न वार्डों में जाकर टैक्स का असेसमेंट कर टैक्स वसूल रही है। बुधवार को वार्ड नंबर 28, आजाद नगर में टीम ने 42 घर का असेसमेंट किया। जिसमें लगभग 70 हजार टैक्स इनकरेज हुआ और 20 हजार टैक्स वसूला गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सोमा खंडैत ने बताया कि होल्डिंग टैक्स बकायेदारों का अब बैंक एकाउंट फ्रीज करने की प्रक्रिया की जा रही है। शहरवासी 31 मार्च से पहले बकाया होल्डिंग टैक्स हर हाल में जमा कर दें। दुकानदार अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लें या नवीकरण करवा लें। मौके पर राकेश कुमार, दिलीप शर्मा सहित अन्य थे।
दुष्कर्म आरोपी को भेजा जेल
तालझारी। संवाददाता। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गंगटिया निवासी रायचंद सोरेन को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सुधांशु ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 108/23 के दुष्कर्म का मामला दर्ज था।
कोयला तस्करी के आरोप में चार को भेजा जेल
बोरियो। संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीनमुहानी चौक के समीप बोरियो थाना पुलिस ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल से कोयला तस्करी कर रहे चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिऱफ्तार सभी आरोपी तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तेतुलिया के अमित साह, तिलेश्वर साह, महेंद्र साह, सुजैन दास बताया जा रहा है। मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 19/24 दर्ज कर सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
मंडरो। संवाददाता। उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी आठ संकुलों के प्रधान शिक्षकों को लेखापाल भानु प्रताप ने छात्रों की यू-डायस ऑनलाइन भरने का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को बताया गया कि यू-डायस में बच्चों की लम्बाई, वजन एवं ब्लड ग्रुप एंट्री करना है। मौके पर शिक्षक मनोज पंडित, मुन्नालाल मुर्मू, सुशांत मंडल, अरुण कुशवाहा, अब्दुल अंसारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
तीनपहाड़। संवाददाता। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत पड़रिया पंचायत के लोगाई ग्राम में बुधवार को युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवा चौपाल प्रभारी रतन दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल साह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र मंडल, प्रसेनजीत साह, बादल दास, अरविंद साह, दीपक साह, चंकी पांडेय, पवन राय, दिनेश कुशवाहा, नोबो साह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
मनरेगा लोकपाल ने योजनाओं का किया स्थल जांच
बोरियो। संवाददाता। मनरेगा योजना में अवैध निकासी का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को मनरेगा लोकपाल गोपी प्रसाद गुप्ता ने बिचपुरा पंचायत में मनरेगा योजनाओं का स्थल जांच किया। जांच के बाद गोपी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने पर दोषी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान लोकपाल गोपी प्रसाद गुप्ता ने बिचपुरा पंचायत के बिचपुरा गांव के कालिया देवी की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण, अमीर राय की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण, मेघनाथ कुंवर की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण, चंद्रकांत कुंवर की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण की जांच की। जांच के दौरान मनरेगा बीपीओ श्वेता कुमारी, जेई सौरभ कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
बोरियो। संवाददाता। थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टा के समीप बुधवार को दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक चालक नगर थाना निवासी संतोष कुमार व दूसरी बाइक का चालक गोरांडा निवासी मांझी मरांडी व पीछे बैठा वृद्ध रविंद्र यादव घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों बाइक चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
संजय कुमार दास बने नये एडीसी
साहिबगंज। संवाददाता। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी करके संजय कुमार दास को साहिबगंज जिला का नया अपर समाहर्ता बनाया है। उन्हें समेकित जनजाति विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त पदभार भी दिया गया है। इसके पूर्व संजय कुमार दास देवघर एडीसी के पद पर कार्यरत थे। जल्द ही साहिबगंज में पदभार लेंगे।
माघी मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ समापन
राजमहल। संवाददाता। राजकीय माघी पूर्णिमा मेला के अवसर पर कार्यक्रम स्थल रेलवे मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में सांस्कृतिक महोत्सव का मंगलवार की देर रात्रि समापन हुआ। पश्चिम बंगाल के कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। मालदा कलावती एकेडमी के तत्वाधान में मालदा सिलीगुड़ी एवं शांति निकेतन के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने मराठी लावणी, असम के बिहू, राजस्थानी वेशभूषा में आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सैक्सोफोन में पवित्र मंडल एवं टीम के आठ सदस्यों ने क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल संगीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह ने कलावती एकेडमी को मोमेंटो देखकर सम्मानित किया। मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इधर राजकीय माघी पूर्णिमा मेला बुधवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। मेला क्षेत्र में लगी तीन बड़ी तारामाची झूला, नौका झूला, ब्रेक डांस झूला, मिकी माउस, सहित बच्चों का छोटा झूला का लोगों ने लुत्फ उठाया। छोटी बड़ी दुकानों में खरीदारी करने के लिए राजमहल शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोगों की भीड़ देखी गई। इस दौरान महिलाएं तथा बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। मेला क्षेत्र में लगे फास्ट फूड की दुकान, आइसक्रीम, चाउमिन, गुपचुप, भेलपूरी, चाट, मिठाई का लुफ्त उठाया। अन्य खाने-पीने की दुकानों में भी काफी भीड़ रही। मेले में लगी लोहे की दुकान, मिट्टी के बर्तन, स्टील के बर्तन, सील-लोढ़ा, खिलौने, मनिहारी, चूड़ी, पूजन सामग्री, शंख, जल पात्र, कलेंडर, बेग आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले के दौरान अब तक करोड़ों का कारोबार हुआ है। मेला के दुकानदारों एवं ऑटो, टोटो एवं भाड़े के वाहन चालकों में भी खुशी देखी जा रही है।