• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मंत्री ने झील तालाब छठ घाट के नाला निर्माण का किया शिलान्यास

March 6, 2024

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मंत्री ने झील तालाब छठ घाट के नाला निर्माण का किया शिलान्यास

by admin
March 6, 2024
in Deoghar
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • 24.61 लाख की लागत से होगा नाला निर्माण
    मधुपुर/संवाददाता। नगर विकास विभाग के द्वारा 24.61 लाख की लागत से शहर के झील तालाब में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास सूबे के मंत्री हफीजुल हसन व नगर नगर प्रशासक शिखा कुमारी ने शिलापट्ट अनवारण कर किया।
    मौके मंत्री ने कहा की नाली निर्माण की मांग काफी लंबे समय से स्थानीय प्रबुद्ध जन व झील तालाब छठ पूजा समिति द्वारा किया जा रहा था। छठ पूजा के दौरान तालाब में नाली का गंदा पानी जाने से छठ व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए समिति के लोगों ने मंत्री से नाली निर्माण की मांग रखी थी। जिसके बाद मंत्री ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए नगर विकास विभाग से नाली निर्माण को लेकर स्वीकृति प्रदान करवाया। कहा कि नाली निर्माण हो जाने से छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।वही तालाब में शुद्ध जल रहेगा। कहा कि झील तालाब में श्राद्ध कर्म के लिए जलमीनार बनाया जाएगा। इसके साथ ही तालाब को साफ करवाया गया।पर्यटन विभाग से कई योजनाओं का काम जारी है।जनता की सेवा के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जा रहा है।अगर जमीनदाता की सहयोग मिलेगा तो झील तालाब छठ घाट का आकर्षक सौंदर्यीकरण किया जाएगा और छठ घाट को पार्क की तरह सजाया जाएगा।
    आसपास के लोगों को भी तालाब को साफ-सफाई रखने की अपील की है। मौके पर सहायक अभियंता कृपा शंकर, जेई दिलीप यादव, पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कन्नू अग्रवाल, प्रमुख प्रतिनिधि उत्तम भैया, सजंय शर्मा, जयप्रकाश मंडल, पंकज पीयूष, नंदा यादव, मुमताज, जितेंद्र यादव, अमर शर्मा, अरविंद कुमार, सुशील शरण, संतोष शरण, दिनेश यादव, चुनचुन सिंह, आशुतोष उमर बंटी, समीर आलम, विकास सिंह, अभिषेक जालान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
जसीडीह/संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगलवार को देवघर जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित डाबर ग्राम गायत्री शक्तिपीठ परिसर के यज्ञ स्थल से गायत्री परिवार एवं सत्य सनातनीयों ने चार दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गयी। गायत्री तीर्थ हरिद्वार से आयी टोली नायक सुप्रसिद्ध कथावाचक सह वेदाचार्य निवास तिवारी महाराज एवं पंडित रामनारायण के सानिध्य में 501 कन्याओं, महिलाओं के साथ नौ सद्ग्रंथ धारी कुमारी कन्याओं ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रों से देव पूजन कर स्वतिक चिह्नों से सुशोभित अक्षत पुष्प दुर्वा नारियल कलावा आम्रपल्लवों से सुसज्जित जल भरे कलश को अपने अपने मस्तक पर धारण कर गाजे बाजे, ध्वनि विस्तारक यंत्रों, झंड़े बैनर, गुरु गायत्री चित्रों के साथ बाल बच्चे, युवा वृद्ध हजारों की संख्या में गायत्री मंत्र, गायत्री माता का जयघोष करते हुए यज्ञस्थल से क्षेत्र परिभ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व वार्ड पार्षद रीता चौरसिया ने नौ कुमारी कन्याओं के मस्तक पर ज्ञान गंगा स्वरूप सद्ग्रंथ को धारण कराते हुए कलशयात्रा को रवाना किया। जिला संगठन प्रबंधन समन्वयक उमाकान्त राय ने आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि वेदाचार्य निवास तिवारी ने विस्तार से कलश के महात्म्य को आत्मसात कराते हुए प्रवचन के क्रम में बोले कि भारतीय सनातन धर्म में कलश ब्रह्माण्ड का स्वरूप एवं धार्मिक आस्था और विश्वास का प्राणवान प्रतीक है। साथ ही परमात्मा के प्रति आस्था का एक महान विभूति है। यज्ञस्थल से कुम्हार टोली, रोहिणी रोड, बाघमारा काली मंदिर, मुख्य मार्ग का परिभ्रमण करते पुन: यज्ञशाला पंडाल पहुंचे। आचार्य जी द्वारा वैदिक मंत्रों से स्वस्तिवाचन। शांतिपाठ, आरती, पुष्पांजलि से अनुष्ठान का समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ आयोजन समिति अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद यादव, जिला संगठन प्रबंधन समन्वयक उमाकान्त राय, उदय शंकर सिंह राम प्रसाद यादव, रविन्द्र नाथ तिवारी, पिंटू दूबे, आशुतोष सिंह, सुरेश सिंह,उदय कुमार सिंह, भारती प्रिया, बबिता देवी, अनुपमा देवी, कांति देवी, वीणा सिंह, मीना देवी आदि सक्रिय सदस्यगण उपस्थित थे।

डीसीडीपी मेले का हुआ आयोजन
देवघर/संवाददाता। देवघर कॉलेज परिसर में मंगलवार को डीसीडीपी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि डाक अधीक्षक उपस्थित हुए। मेले में मुख्य रूप से पीएम सूर्य घर योजना, पीएलआई, आरपीएलआई एवं स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गयी। डाक अधीक्षक ने अधिक से अधिक सर्वे करने का निर्देश दिया। लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता देवघर की डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा अराध्या प्रिया को डाक अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं 25000 रुपए का चेक प्रदान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद, श्री रजत मुखर्जी (फिलैटेलिस्ट) को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा
सारठ/संवाददाता। पूर्व स्पीकर सह झामुमो के वरिष्ठ नेता शशांक शेखर भोक्ता के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर न्याय यात्रा निकाली गयी। प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण करने के बाद यात्रा सारठ चौक स्थित शहीद गणेश चंद्र पांडेय के स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। न्याय यात्रा का संचालन युवा नेता प्रशांत शेखर कर रहे थे। वहीं हेमन्त सोरेन की रिहाई को लेकर बजरंगबली मंदिर में 10 किलो लड्डू चढ़ाया गया। वहां से यात्रा बाबा मखदुम शाह के मजार पर पहुंचकर चादरपोशी भी की। न्याय यात्रा में काफी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
सारठ/संवाददाता। सारठ पंचायत सचिवालय में सारठ प्रखंड के अलुवारा, आराजोरी ओर बामनगामा पंचायतों के वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच के प्रथम दिन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आरम्भ मंगलवार को किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर हरिशंकर उपाध्याय, पंचायती राज पदाधिकारी लखन सोरेन और पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक विक्की आनन्द द्वारा अलुवारा, आराजोरी ओर बामनगामा पंचायतों के वार्ड सदस्यों को कई जानकारियां दी गयी। मौके पर सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

8.61 करोड़ की लागत वाली कई योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

चितरा/संवाददाता। विधायक रणधीर सिंह मंगलवार को सारठ प्रखंड क्षेत्र के पथड्डा में पथरड्डा से सुरा गांव तक पक्की सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उक्त सड़क 5 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराई जायेगी। इसके अलावा 2 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में कई बड़ी, छोटी योजनाओं का सौगात विधायक ने जनता को देने का काम किया। जिसमें मुख्य रूप से कैराबांक, मुंडा, कुरा, मंझलाडीह, अलुआरा, आराजोरी, बभनगामा, झिलूआ, कचुआबांक, डिंडाकोली सहित अन्य गांव में आरसीसी नाला निर्माण, छठ घाट निर्माण, सभा भवन निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार समेत अन्य योजना शामिल है। इस अवसर पर गांव गांव में विधायक का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं विधायक रणधीर सिंह ने योजनाओं का विधिवत शिलान्यास कर लोगों को सौगात दी। इस मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में विकास की ऐसी लकीर खींची जायेगी, जिससे विरोधियों को मेरे खिलाफ बोलने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा। कहा कि जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पालोजोरी में भी हुआ शिलान्यास
पालोजोरी/संवाददाता। सारठ विधायक रणधीर सिंह ने मंगलवार को सारठ विधानसभा में तकरीबन 9 करोड़ रूपए की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में किया। पालोजोरी प्रखंड में उन्होंने ठेंगाडीह में सभा भवन निर्माण, सगराजोर और बरमसिया में हॉल निर्माण और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किचन शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि सारठ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को तकरीबन 9 करोड़ रुपए की लागत वाली योजनाओं की आधारशिला रखी गई। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर इन योजनाओं की अनुशंसा की गई थी। मौके पर अशीष रूज, सुशील साधु, राहुल भगत, उमेश मोदी, विकी भगत, गोरा दास, कुंदन कुमार, विपुल सिंह, मोंटी बथवाल आदि मौजूद थे।

इलाज कराकर लौटे प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष से मिले विधायक
पालोजोरी/संवाददाता। देवघर जिला प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा पालोजोरी के संयोजक सह बंग समाज के वरिष्ठ नेता श्रीकांत मंडल के साउथ इंडिया से इलाज कराकर लौटने के बाद मंगलवार को सारठ विधायक रणधीर सिंह ने उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विधायक ने कहा कि वह उनके अभिभावक हैं और राजनीतिक जीवन में उनके सहयोग की हमेशा जरूरत पड़ेगी। विधायक ने राजनीतिक जीवन की शुरूआत के साथी मुन्ना भगत से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

  • डीपीएल सीजन-11 का समापन
    येलो टाइगर ने ब्लैक रॉयल्स को हराकर डीपीएल सीजन-11 का बना चैंपियन
    परवेज शेख मैन ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने ऋतिक वत्स
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डीपीएल सीजन-11 का फाइनल मैच येलो टाइगर बनाम ब्लैक रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें येलो टाइगर ने ब्लैक रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर डीपीएल सीजन-11 का चैंपियन बना। आज के मैच में ब्लैक रॉयल के कप्तान सुमन भारद्वाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल्स की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन ही बन सका। ब्लैक रॉयल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव शर्मा ने 39 गेंद में एक छक्का तीन चौका की मदद से 40 रन ,कप्तान सुमन भारद्वाज ने 14 गेंद में पांच चौके की मदद से 24 रन बनाए। येलो टाइगर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान प्रवेश शेख ने दो विकेट रूपेश, नाज, मुकेश, बिट्टू कुमार इन चारों ने मिलकर 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। येलो टाइगर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए चांद कुमार ने 21 गेंद में दो छक्के चार चौके की मदद से 32 रन, पुनीत ने 17 गेंद में एक छक्के तीन चौकों की मदद से नवादा 29 रन ,अजीत ने 37 गेंद खेलकर एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। ब्लैक रॉयल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम त्यागी और मनीष यादव दोनों ने मिलकर दो-दो विकेट लिए संजीव झा ने एक विकेट लिया। आज के मैच में येलो टाइगर के परवेज शेख को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
    डीपीएल सीजन 11 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ऋतिक वत्स बने। जबकि बेस्ट बॉलर बने बिट्टू कुमार व बेस्ट बैट्समैन का खिताब सुमन भारद्वाज दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में मिंटू सिंह और आलोक राजहंस थे जबकि स्कोरर की भूमिका में अविनाश कुमार थे। आज डीपीएल सीजन 11 के विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपया नगद और ट्रॉफी समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े और सत्संग आश्रम के द्वारा खिलाड़ियों को दिया गया। उपविजेता टीम को सवा लाख रुपया और विनिंग ट्रॉफी होटल एकता इंटरनेशनल के ध्रुव और संजीव झा के द्वारा दिया गया। प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट को जेसी राज द्वारा दिया गया। बेस्ट बॉलर का प्रेम जी और रवि रावत के द्वारा दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड सुरेशानंद झा और डीएसओ साहब के द्वारा दिया गया। डीपीएल के चैयरमैन सुनील खवाड़े ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्लेटफार्म पर येलो टाइगर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीता उनको बधाई और पूरे टूर्नामेंट में फाइनल से पहले अविजित रहने वाले ब्लैक रॉयल्स टीम को भी बधाई दी। मौके पर देवघर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा, वीरेंद्र सिंह, संजय मालवीय, अरविंद किस्कू, हिमांशु सिंह, अभय गुप्ता, राजेश कुमार, राजेश श्रृंगारी, आलोक राजहंस, अनिल झा, नवीन शर्मा, सुरेशानंद झा, केके ठाकुर, रूप सिंह, ज्ञान सिंह, अतिकुल रहमान, इफ्तिखार शेख़, कृष्ण कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, दिनेश पंडित, राजन कुमार मौजूद थे। उक्त जानकारी संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।

शतचंडी महायज्ञ से वातावरण हुआ भक्तिमय
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र एवं देवघर प्रखंड अंतर्गत बसवरिया पंचायत एवं गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में भगवान श्री राम कथा से वातावरण भक्तिमय हो गया। शतचंडी महायज्ञ का श्री गणेश आचार्य सुकदेव पांडेय ने यजमान कामदेव पंडित एवं विनकी देवी के हाथों विधि-विधान से पूजा अर्चना कराकर किया। वहीं महायज्ञ के दूसरे दिन बनारस से आये हुए कथा वाचक महेश शास्त्री के मुखारविंद से भगवान श्री राम का सुंदर एवं हृदय स्पर्शी कथा से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक श्री शास्त्री ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव एवं चारों भाई का नामकरण आदि का विस्तार वर्णन कर श्रोताओं को भगवान श्री राम रूपी सागर में गोते लगाने को विवश कर दिया। इस महायज्ञ आदि को सफल बनाने में अध्यक्ष भीम पंडित, मुखिया शोभा देवी,सकुल चंद्र पंडित, मनोहर पंडित, अशोक यादव, नेवानी पंडित,जय नारायण पंडित, भागीरथ पंडित, कमल पंडित आदि लगे हुए हैं।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store