• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला भरपूर सम्मान : रूपा

March 7, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला भरपूर सम्मान : रूपा

by admin
March 7, 2024
in Deoghar
0
509
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/वरीय संवाददाता। मोहनपुर मंडल की स्वयं सहायता समूह के साथ रुबाणी देवी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी मोहनपुर मंडल की महिला मोर्चा के द्वारा एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम की शुरुआत नौ जनवरी 2024 को हुई है। बुधवार को प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल की भूमि से इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान देश भर के लाखों स्वयं सहायता समूह से प्रधानमंत्री ने संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के समापन के दौरान देश की सशक्त नारी शक्ति का भरपूर उत्साहवर्धन किया। महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों एवं समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों तक संगठन में काम किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री मंडल प्रभारी रूपा केसरी के साथ, रुबाणी देवी, सुशीला देवी, सुभानी देवी, सुमित्रा देवी, रोहिणी देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, कुसमी देवी, रीता देवी, पालो देवी, सुनील यादव अजय यादव निरंजन यादव, मीना देवी, देवयानी देवी एवं अन्य महिलाएं मौजूद थी।

देवघर-गोड्डा सवारी गाड़ी को सांसद ने दिखाई हरी झंडी
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर से गोड्डा का सफर अब और भी आसान हो गया है। देवघर से गोड्डा जाने के लिए ट्रेन यात्रियों को रेलवे की ओर से नई सौगात मिली है। बुधवार से देवघर गोड्डा डीएमयू स्पेशल पैसेंजर लोकल ट्रेन का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे और डीआरएम आसनसोल चेतनानंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कर देवघर-गोड्डा डीएमयू ट्रेन का उद्घाटन किया। सांसद ने ट्रेन टिकट कटाकर अपनी पत्नी अनुकांत दुबे व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देवघर स्टेशन से गोड्डा डीएमयू ट्रेन में यात्रा करते हुए रवाना हुए।
सांसद ने कहा कि अब जहां गोड्डा जाने के लिए लोगों को दो से तीन सौ करना पड़ता था। अब महज 25 रुपए का टिकट कटा कर देवघर से गोड्डा जा सकेंगे। साथ ही उन्होने कहा जल्द और भी कई ट्रेन की सौगात यहां के लोगों को मिलेगा। वही आसनसोल डिवीजन के डीआरएम ने कहा यात्रियों को सुविधा को देखते हुए यह ट्रेन प्रतिदिन देवघर से गोड्डा मोहनपुर-हंसडीहा होते हुए गोड्डा तक चलेगी। मौके पर रेलवे के कई अधिकारी तथा भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा और पार्वती मंदिर के गुंबद से उतारा गया पंचशूल

  • दर्शन को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    देवघर/वरीय संवाददाता। बाबा नगरी की परंपराओं के अनुसार बुधवार को बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के गुंबद से पंचशूल को उतारा गया। इस दौरान भंडारियों द्वारा दोनों मंदिरों के पंचशूल को उतार कर मिलान कराया गया। बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने दोनों पंचशूलों को अपने कंधे पर लेकर बाबा मंदिर कार्यालय पहुंचे। मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंचशूल को स्पर्श करने एवं माथे से लगाने से लेकर होड़ मची रही। वही बाबा और पार्वती मंदिर के गठबंधन का संधि विच्छेद किया गया। उसमें लगे ध्वजा को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने को लेकर श्रद्धालुओं में आपाधापी मची रही। मौके पर देवघर उपायुक्त विशाल सागर एवं एसडीओ देवघर उपस्थित होकर पंचशूल को माथे से लगाए। साथ ही उपायुक्त ने बताया कि यहां की परंपरा के अनुसार शिवरात्रि के दो दिन पूर्व बाबा और माता पार्वती मंदिर के गुंबद से पंचशूल को उतारा जाता है और गुरुवार को पूजा अर्चना कर स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं को सुगम पूजा करने के लिए काफी संख्या में आरक्षी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं शीघ्र दर्शनम सुविधा को भी रखा गया है। इस दौरान वीआईपी पूजा वर्जित रहेगा।

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बिहार के पटना जिला के रहने वाले रोहित यादव, दुमका जिला के हसदिया के रहने वाले हीलियस टुडू और सारवां थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप यादव का नाम शामिल है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

श्रद्धालु का बैग चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके में स्थित शिवगंगा तट पर श्रद्धालु का बैग चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बिहार के खगड़िया जिला के चढ़ोली निवासी श्रद्धालु सिकंदर कुमार और भूषण शर्मा ने नगर थाना में शिकायत किया है। बताया जाता है की वह शिवगंगा में नहाने गया था। शिवगंगा तट पर बैग में सारा सामान रख दिया। बैग में सात हजार नकद दो मोबाइल और एटीम कार्ड और कपड़ा था। अपनी मां को बैग के पास बैठा दिया था। जब दोनों स्नान कर बाहर निकला दोनों बैग गायब पाया। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। उपरांत शिकायत देने बुधवार को दिन के 12 बजे के आसपास नगर थाना पहुंचा। नगर थाना में उपस्थित पदाधिकारी द्वारा दोनों श्रद्धालु से सिर्फ मोबाइल खोने का फार्म भरा कर खानापूर्ति कर ली गई।

बाइक के धक्के से घायल हुए 12 वर्षीय छात्र की मौत
देवघर/संवाददाता। बाइक के धक्के से घायल हुए 12 वर्षीय छात्र की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम सौरभ कुमार यादव है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मंडलडीह गावं का रहने वाला है। बताया जाता है सौरभ साइकिल से जा रहा था उसी क्रम में गायत्री मंदिर के पास बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में साइकिल सवार सौरभ कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि वह मिशन पढ़ने के लिए गया था वहां से लौट रहा था तभी गायत्री मंदिर के पास तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अलग-अलग स्थान पर विषपान करने से चार लोग गंभीर
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग स्थान के रहने वाले चार लोग विषपान करने से गंभीर हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे रविबाबू कुमार साकिन रढ़िया थाना रिखिया, कुसुम किस्कू साकिन घोषपुर थाना मोहनपुर, भोला यादव साकिन रोहिणी थाना जसीडीह तथा मरियम बीबी साकिन बंधा केंदुआ थाना जसीडीह का नाम शामिल है। विषपान करने वाले भोला यादव के परिजनों ने बताया कि उसने घरेलू विवाद में कीटनाशक दवा खा लिया। जिसे उसकी हालत खराब होने लगी तब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वही मरियम बीवी के परिजनों ने बताया कि उसका बेटा और बहू से झगड़ा हुआ था। उपरांत वह आवेश में आकर विषपान कर ली। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

चार साइबर संदिग्ध हिरासत में
देवघर/संवाददाता। जिले की साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से साथ साइबर संदिग्ध को हिरासत में लिया है। साइबर पुलिस इन सबों से पूछताछ करने में जुटी है। सूत्रों की माने तो साइबर संदिग्ध में सारठ थाना क्षेत्र से दो सहोदर भाई को हिरासत में लिया गया है। वहीं अन्य को पथरौल थाना इलाके से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की माने तो सारठ थाना इलाके से हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध सहोदार भाई के पास से कई मोबाइल और फर्जी सिम बरामद किया गया है जिसकी साइबर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। अल्लाह किसी मामले में साइबर थाना पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

60 वर्ष की जगह अब 50 की आयु से मिलेगा पेंशन योजना का लाभ : उपायुक्त

  • महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार प्रयासरत
  • शत प्रतिशत जरूरतमंद लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता
  • लगभग 19 हजार लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का किया गया वितरण
  • सरकार ने महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनाओं की शुरुआत
    देवघर/वरीय संवाददाता। बुधवार को सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देवघर नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में दिखाया गया। साथ ही जिला स्तर पर परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसके तहत जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लगभग 19 हजार लाभुकों का चयन करते हुए सभी को सम्मानित व लाभान्वित किया गया।
    इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है सर्वजन पेंशन योजना। जिसके तहत 50 वर्ष के किसी भी जाति की महिला व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को पेंशन दिया जाएगा। इसी योजना का प्रथम किस्त का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सभी जिलों के अहर्ता रखने वाले लाभुकों को दिया गया। देवघर जिले में विशेष अभियान चलाते हुए सर्वजन पेंशन योजना के तहत आहर्ता रखने वाले 19 हजार योग्य लाभुकों का चयन कर स्वीकृति दिया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सभी के खातों में राशि आनी शुरू हो गई है। कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र तो दिया ही गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उत्कृष्ट बालिका पुरुस्कार हेतु सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया साथ ही आंगनबाड़ी सेविका को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।
    उपायुक्त ने किया विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण : सर्वजन पेंशन योजना के तहत शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में जिले के विभिन्न विभागों यथा-समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कल्याण विभाग, जीसेलपीएस, आधार सेंटर, झारक्राफ्ट आदि के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। इन स्टॉलों के माध्यम से लाभुकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा प्लास मार्ट की दीदियों को और शशक्त करने की बात कही जिससे कि महिला शसक्तीकरण की दिशा में एक कदम और हम बढ़ा सकें। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा गोद भराई, अन्नप्राशन व दिव्यांग जनों हेतु दिव्यांग यंत्र का भी वितरण किया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावे उपविकास आयुक्त नवीन कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, गोपनीय प्रभारी प्रशांत लायक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल के भारती, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नु मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस, जनप्रतिनिधि मुन्नम संजय, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से निकाली गयी नारी शक्ति वंदन पदयात्रा
पीएम मोदी को रोकपाना विपक्ष के लिए टेड़ी खीर : रीता
देवघर/नगर संवाददाता। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, देवघर पतंजलि और गायत्री परिवार की बहने विशेष रूप से शामिल थी। पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्ले कार्ड हाथ में ली हुई थी। इस दौरान फिर एक बार मोदी सरकार, देश की जरूरत मोदी सरकार का नारा लगाते हुए बैद्यनाथधाम स्टेशन से टावर चौक तक सुबह में पदयात्रा की। इसके बाद दोपहर 12 बजे बंगाल बारासात में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया की आवास पर सभी महिलाओं सुना। मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति को सम्मान और शान जिंदगी व्यतित करने का अवसर दिया है। उन्होंने उज्जवला गैस योजना के तहत महिला को नि:शुल्क गैस सिलेंडर और चुल्हा देकर धुआं भरी जिंदगी से छुटकारा दिया है। इसके अलावा आधी आबादी को 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर राजनीतिक और लोकतांत्रिक अधिकार दिया। कोरोना काल से अब तक देशवासियों को मुफ्त आनाज देकर विकसित भारत की कल्पना को साकार किया है। इसलिए देश के मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पीएम मोदी को रोकपाना विपक्ष के लिए टेड़ीखीर है। नारी शक्ति वंदन पदयात्रा और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुनने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, महिला मोर्चा की महामंत्री अलका सोनी, निशा सिंह, लक्ष्मी देवी , संध्या कुमारी, मौसमी मुखर्जी, कुसुम सिंह, विणा मंडल, सरिता बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, सीमा प्रकाश, सुभद्रा सिंह, सम्पा घोष आदि महिलाएं उपस्थित थी।

महाशिवरात्रि को ले नगर निगम की तैयारी अंतिम चरण में

  • शिव बारात रूट लाइन में विभिन्न स्थानों पर रहेगा चलंत शौचालय व प्याऊ टंकी की व्यवस्था
    देवघर/नगर संवाददाता। महाशिवरात्रि पर बाबाधाम श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए देवघर नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान के लिए नगर निगम की ओर से सभी समुचित तैयारी की जा रही है। नगर निगम की तैयारी अंतिम चरण में है। नगर आयुक्त सह प्रशासक योगेंद्र प्रसाद स्वंय क्षेत्र भ्रमण कर तैयारियों को जायजा ले रहे हैं। साथ ही समुचित दिशा निर्देश दे रहे हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर शिव बारात क्षेत्र में पेयजलापूर्ति व चंलत शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें केकेएन स्टेडियम, पंडित शिवराम झा चौक, चिल्ड्रेन पार्क, आरएल सर्राफ स्कूल, नेहरु पार्क, आरमित्रा स्कूल परिसर में चलंत शौचालय की व्यवस्था रहेगी। जबकि पुलिस आवासन केंद्र, रुट लाईन में प्याऊ टंकी व शौचालय में पानी भरने की जिम्मेवारी उपरोक्त स्थानों के अलावा बीएड कालेज, शिवलोक, डोमासी चौक, अशोक होटल के पास, बजरंगी चौक, तिवारी चौक, नेहरु पार्क, फुटओवर ब्रीज, पंडित बीएन झा पथ, बाजला चौक, सुभाष चौक, रामजानकी मंदिर परिसर में प्याऊ टंकी की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रद्धालुओ को समुचित सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहा। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु देवघर की साफ सफाई का उदाहरण घर लौटकर दे। इस कार्य में शहरवासियों का सहयोग आपेक्षित है।

एनसीडी माड्यूल प्रशिक्षण का समापन

  • सीएचओ व एएनएम को दिया गया स्तन व सर्वाइकल कैंसर से संबंधित इलाज की जानकारी
    प्रशिक्षण में मौजूद रहे सिविल सर्जन सहित कई अधिकारी
    देवघर/नगर संवाददाता। सदर अस्पता के सभागार में एनसीडी मॉड्यूल प्रशिक्षण के अंतिम दिन लाईलाज बिमारियों के लिए देखभाल तथा वृद्धावस्था से सम्बंधित रोगों के इलाज का प्रशिक्षण सीएचओ एवं एएनएम को दिया गया। सिविल र्सजन डॉ रंजन सिन्हा व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल डॉ मनोज कुमार ने जिला के विभिन्न प्रखंडो में कार्यरत सीएचओ, स्टॉफ नर्स व एएनएम को स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। स्तन कैंसर से संबंधित जानकारी डॉ विकास कुमार द्वारा दिया गया। जिसमें बताया गया कि महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर है और कैंसर से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे आम कारण है। आमतौर पर पहला लक्षण एक दर्द रहित गांठ है, जो आमतौर पर महिला के ध्यान में आता है तथा इसके आम लक्षण वजन में कमी, बुखार, भूख में कमी, हड्डियों में दर्द, खांसी या मूंह से खून आना है। अगर किसी भी व्यक्ति को यह लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। मौके पर डॉ मनोज कुमार तथा डॉ अलोक द्वारा सर्वाइकल कैंसर से सम्बंधित जानकारी देते हुए बताया गया की सर्वाइकल कैंसर का योनि से असामान्य रक्तस्राव है। जैसे योनि सेक्स के बाद रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव, मासिक धर्म के बीच रक्तस्राव और धब्बे, या मासिक धर्म अवधि जो सामान्य से अधिक लंबी या भारी होती है तथा गर्भाशय ग्रीवा वाले किसी भी व्यक्ति को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का खतरा होता है। यह अक्सर 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में होता है। कुछ प्रकार के मून पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के साथ लंबे समय तक चलने वाला संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। एचपीवी एक आम वायरस है जो मल्टीपल सेक्स पार्केटनर के वजह से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यौन रूप से सक्रिय कम से कम आधे लोगों को अपने जीवन में कभी न कभी एचपीवी होगा, लेकिन कुछ को सर्वाइकल कैंसर होगा। इसके अतिरिक्त एनसीडी माड्यूल प्रशिक्षण के समापन उपरांत प्रशामक देखभाल तथा वृद्धाबस्था से सम्बंधित रोगों के इलाज का प्रशिक्षण प्रशिक्षक डॉ विकाश कुमार, डॉ सिंह, आलोक कुमार एवं डॉ दीवाकांत पंकज के द्वारा दिया गया। प्रशामक देखभाल (पैलिटीव केयर) उन लोगों को चिकित्सा की देखभाल का एक विशेष रूप है। जिनको गंभीर बीमारी है। इस तरह की देखभाल आमतौर पर तनाव और कुछ बीमारियों के लक्षणों से राहत प्रदान करने के लिए होती है। रोग के प्रारंभिक उपचार के बाद देखभाल शुरू की जाती है या इसे शारीरिक उपचार के साथ-साथ किया जाता है। प्रशामक देखभाल (पैलिटीव केयर) रोग के साथ शुरू होती है, पूरे उपचार के दौरान जारी रहती है और देखभाल के बाद अंतिम रूप से समाप्त होती है। कुछ मामलों में यह उपचार एक रोगी के जीवन के अंत तक भी किया जाता है। रोगी को बीमारी से उबरने के बाद उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय के लिए उपशामक देखभाल प्राप्त करते रहना चाहिए कि वे अपनी देखभाल करने और जीवन में अपने निर्णय लेने की क्षमता हासिल कर लें। जब उपचार समाप्त हो जाता है तो उपशामक देखभाल टीम रोगी का मार्गदर्शन करती है और उसके साथ उपायों के बारे में उससे बात करती है ताकि भविष्य में बीमारी के जोखिम से छुटकारा मिले।
Share204Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store