• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

चकाई मोड़ पर जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर जिलाधिकारी के नाम बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

August 9, 2024

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Bihar

चकाई मोड़ पर जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर जिलाधिकारी के नाम बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

by admin
August 9, 2024
in Bihar
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चकाई। संवाददाता। चकाई मोड़ पर लगातार हो रहे जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर विभिन्न दल के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एक मेमोरेंडम बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह को सौंपा। कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव, भाजपा नेता अंग्रेज राय, जदयू नेता प्रहलाद रावत, सामाजिक कार्यकर्ता नूनधन शर्मा, राजेंद्र यादव, बालेश्वर दास आदि ने गुरुवार को बीडीओ से उनके कार्यालय में एक शिष्टमंडल के रूप में मिलकर हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा। आवेदन में जिलाधिकारी राकेश कुमार से मांग की गई कि पिछले एक माह से भी अधिक समय से चकाई मोड़ स्थित चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर लगातार दो फुट से भी अधिक पानी सड़क पर जमा रहने के कारण आम लोगों सहित कांवरिया यात्रियों को इस मुख्य मार्ग से आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मुख्य मार्ग से गिरिडीह, रांची, भागलपुर, सुल्तानगंज, गया, नवादा, जमुई आदि शहरों में बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। वहीं पानी जमा रहने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है यह मोड़। जनहित को देखते हुए इस समस्या का निदान अविलम्ब किया जाये। वहीं बीडीओ ने कहा कि उनकी मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंप दिया जायेगा।

बिना मानक व रजिस्ट्रेशन लिए ही धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग संस्थान
अलीगंज। संवाददाता। राज्य सरकार ने बिहार कोचिंग (संस्थान एवं विनियम) अधिनियम 2010 संबंधित अधिसूचना जारी कर पूरे राज्य में बगैर निबंधन कराए कोचिंग संस्थान खोलने और पुराने के संचालन पर रोक लगा दी है। इस बाबत मानव संसाधन विकास विभाग, पटना ने सभी जिलाधिकारी को आदेश जारी कर अधिनियम के तहत एक माह के भीतर सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कर अनिवार्य रूप से निबंधन की प्रकिया पूरी करने का आदेश दिया था। मगर जमुई जिले में सरकार के सख्त आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कोचिंग संस्थानों का फर्जीवाड़ा जारी है। इन संस्थान के संचालकों को न कानून का भय है और न जिला प्रशासन की कार्रवाई का। लिहाजा नियमों को ताक पर रखकर संचालकों द्वारा आर्थिक दोहन जारी है। अलीगंज प्रखंड में दर्जनों की संख्या में कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। सरकार ने सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों की विहित प्रपत्र में आवेदन के साथ निबंधन शुल्क के तौर पर पांच हजार का बैंक ड्राफ्ट जमाकर एक माह के अन्दर निबंधन की प्रकिया पूरी करने का आदेश दिया था। प्रखंड में अब तक प्रशासनिक स्तर पर इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने पूछने पर बताया कि अवैध रूप से कोचिंग संस्थान चलाने वाले पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने सौरभ
भारत सरकार ने जापान में पब्लिक हेल्थ पॉलिसी पर एक ग्लोबल स्टडी के लिए भारत की ओर से किया नामित
जमुई। संवाददाता। जिला के स्टेशन रोड नया टोला निवासी कुमार सौरभ, जो वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में भारत सरकार के अवर सचिव के पद पर कार्यरत हैं, ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जापान में 15 देशों के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ पब्लिक हेल्थ पॉलिसी पर एक ग्लोबल स्टडी के लिए भारत की ओर से नामित किया गया है। यह मौका उन्हें उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर मिला है और यह जमुई जिले के लिए गर्व की बात है। ” होनहार बिरवान के होत चिकने पात ” कुमार सौरभ इन दिनों पुरानी कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। कुमार सौरभ स्वर्गीय नरेश कुमार सिन्हा उर्फ ललन जी के सुपुत्र हैं, जो वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रसिद्ध समाजसेवी थे। कुमार सौरभ की शैक्षणिक यात्रा भी युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जमुई के संत माइकल स्कूल से प्राप्त की और हाई स्कूल की पढ़ाई भी प्लस 2 उच्च विद्यालय जमुई में पूरी की। इसके बाद, उन्होंने अपने स्नातक की शिक्षा केकेएम कॉलेज जमुई से की। पहली बार सौरभ के अनमोल प्रतिभा की झलक वर्ष 2004 में मिली जब कुमार सौरभ ने कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद, उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित विभागीय परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल की और विभिन्न मंत्रालयों में अपने करियर की शुरुआत की। अपने अब तक के कैरियर में सौरभ ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है। उनकी इस विविध अनुभव की सूची ने उन्हें भारत के विभिन्न मंत्रालयों में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। साथ ही विभिन्न मंत्रालयों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है।

आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना नही देने की शिकायत
अलीगंज। संवाददाता। प्रखंड के शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम कानून का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। लोगों के द्वारा मांगी गई आरटीआई के तहत सूचना समयावधि के तहत नही दिया गया है, जिससे आवेदक ने डीएम से शिकायत किया है। बतातें चलें कि प्रखंड के अलीगंज निवासी मुकेश कुमार ने मध्य विद्यालय सोनखार में कार्यरत टोला सेवक की बहाली की आदेश पंजी एवं आमसभा व उपस्थिति पंजी की प्रति उपलब्ध कराने की मांग इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरिश्चंद्र सिंह से की गई थी लेकिन उनके द्वारा दो महीने से अधिक दिन गुजर जाने के बाद भी मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराया गया है। वहीं पुन: आवेदक ने जिलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरबार में मागे गये आरटीआई की सूचना बीईओ हरिश्चंद्र सिंह के द्वारा सूचना उपलब्ध नही कराने की शिकायत किया गया है। बीईओ हरिश्चंद्र सिंह ने पूछने पर बताया कि मांगी गई सूचना अभी तक टोला सेवक की ओर से उपलब्ध नही कराया गया है।

मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
3 घंटे के बाद मिला जाम से निजात
कुमारधुबी। संवाददाता। चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई बैंक के समीप बस की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्रा प्रिया कुमारी की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मुगमा चिरकुंडा सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को 5 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जिप सदस्य गुलाम कुरैशी के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया। वही जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने पच्चीस हजार की मदद किया। साथ ही पुलिस के सहयोग से बस मालिक से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण ने सड़क जाम हटाया। वही बुधवार की शाम को ग्रामीणों के जाम स्थल पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, भाजपा नेता रंजीत मोदी, विनोद दास, माले नेता नागेंद्र कुमार भी पहुंचे और सरकारी अनुदान साथ ही बस मालिक से मदद दिलाने की बात को लेकर अड़े रहे। इधर घटना की खबर पाकर बीडीओ एग्यारकुंड मधु कुमारी भी मौके पर पहुंची। सरकारी मदद जो मृतका के आश्रितों को प्रावधान के तहत मिलना है वो मिलेगा। इधर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है, प्रखंड के माध्यम से जो मदद होगा वो मिलेगा। साथ ही, मानवीय आधार पर जो उनसे बन सकेगा वो करेंगी। जबकि बस चालक द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है।
बस मालिक द्वारा मुआवजा को लेकर कोई बात नही हो पा रही है, बस का इंश्योरेंस भी फेल होने के कारण कुछ मदद नही मिल पाएगा, इसलिए हमलोग प्रशासन पर बस मालिक को बुलाने का दबाव बना रहे हैं।
इधर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा कि हम सभी जन प्रतिनिधि मिलकर एक लाख रूपये का आर्थिक मदद मृतका प्रिया के परिजनों को देने का काम करेंगे क्योंकि बस मालिक से अभी तक किसी भी तरह का संपर्क नही हो पा रहा है बाकी कानूनी प्रक्रिया के तहत जो आर्थिक मदद मिलना है वो मिलेगा।

सोमवार से सभी कर्मी पंचायत सरकार भवन में बैठकर करेंगे जनता का काम
चंद्रमंडी। संवाददाता। आगामी सोमवार से प्रखंड के सभी पंचायत सरकार भवनों के दैनिक रूप से संचालन को लेकर बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में कर्मियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखापाल, आईटी सहायक, विकास मित्र, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यपालक सहायक मौजूद थे। बीडीओ ने सभी कर्मियों को कहा कि अब सरकार के निर्देश के आलोक में सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन का नियमित रूप से संचालन होना है। ताकि लोगों को आसानी से सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके। इसलिए आगामी सोमवार से सभी कर्मी अपने-अपने संबंधित पंचायत में पंचायत भवन और पंचायत सरकार भवन में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों का आवेदन संग्रह करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि पंचायत भवन में बेंच, डेस्क, पंखा, लोगों के बैठने की सुविधा, पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य सुविधा भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि वह खुद पंचायत में घूम कर इसका जायजा लेंगे और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत में कर्मियों के बैठने से लोगों को अपने पंचायत में ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी तथा उन्हें योजनाओं की सही से जानकारी मिल सकेगी। साथ ही, प्रखंड मुख्यालय पर भार कम होगा। बैठक में पीएमएफ खाता में त्रुटि सुधार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, शष्टम एवं 15वीं वित्त योजना के कार्य को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पंचायत सचिव अंबेडकर गुप्ता, धीरज कुमार, शंकर कुमार, तकनीकी सहायक स्वीटी प्रिया, देवानंद मिश्रा, विकास मित्र राजेश दास सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

एमडीए में गड़बड़ी का आरोप लगा भोजन आपूर्ति का पिकअप वाहन रोका
कई विद्यालयों में समय से नहीं पहुंच पाया भोजन, पुलिस ने कराया मुक्त
चंद्रमंडी। संवाददाता। चंद्रमंडी शैक्षणिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोफला में एमडीएम का खाना लेकर पहुंचे वाहन को कुछ लोगों ने दो घंटे तक रोक दिया। वे लोग घटिया भोजन आपूर्ति का आरोप लगा रहे थे। भोजन का वाहन रोक रहे वीरेंद्र कुमार दास और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव इलायची देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि विद्यालय में एनजीओ की ओर से घटिया भोजन की आपूर्ति की जा रही है। विद्यालय में आज 20 बच्चे मौजूद है, मगर 65 की मौजूदगी दिखाई गई है। ग्रामीणों ने विद्यालय के एचएम पर मनमानी तरीके से विद्यालय संचालन का आरोप लगाया। इधर भोजन आपूर्ति का वाहन रोक दिए जाने से लगभग आधा दर्जन विद्यालयों में भोजन की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाई। कंटेनर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय छाता, नवीन प्राथमिक विद्यालय सिमरा, मध्य विद्यालय चौपला, नवीन प्राथमिक विद्यालय नवादा, मध्य विद्यालय कर्णगढ़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्णगढ़, डीपीईपी तेतरिया एवं नवीन प्राथमिक विद्यालय बस्मानिया का भोजन लदा हुआ था। बाद में मामले की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी गई। इसके बाद चंद्रमंडी पुलिस स्कूल पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर भोजन आपूर्ति वाले वाहन को दूसरे स्कूल के लिए रवाना किया। इधर भोजन आपूर्ति से जुड़े प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में प्रतिदिन मीनू के अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जा रहा है। विद्यालय शिक्षा समिति सचिव के पति द्वारा जानबूझकर वाहन को रोक दिया। प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के पति नशे में थे। पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया है। इधर स्कूल पहुंचे पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी को हिरासत में नहीं लिया है।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store