• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

बारकोप प्राचीन दुर्गा मंदिर में तांत्रिक तरीके से होती है माता की उपासना

October 9, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

बारकोप प्राचीन दुर्गा मंदिर में तांत्रिक तरीके से होती है माता की उपासना

by admin
October 9, 2024
in Godda
0
501
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-दस्तावेज के अनुसार 1200 ई. से पहले का बना है मंदिर

गोड्डा। संवाददाता पथरगामा प्रखंड के बारकोप में सबसे प्राचीन दुर्गा मंदिर में आज भी तांत्रिक तरीके से मां की उपासना की जाती है। यहां माता की प्रतिमा सबसे अलग होती है। बारकोप में 800 साल से अधिक पुराने दुर्गा मंदिर में तांत्रिक विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस शक्तिशाली मंदिर में मां दुर्गा अपने भक्तों के हर दु:ख-दर्द को मिटाती हैं। वहीं, कई सौ वर्ष पुराने इस मंदिर की दीवार व पाया आज भी एक समान बरकरार है। बताया जाता है कि जब बारकोप स्टेट के राजा महाराज देव ब्रह्म हुआ करते थे, तब उनके समय से भी पहले इस मंदिर का निर्माण हुआ था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक इस मंदिर की दीवारों में दरार तक नहीं आई है। महाराज के वंशजों ने बताया कि उनके पास मौजूद दस्तावेज के अनुसार यह मंदिर 1200 ई. से भी पहले बनाया गया है। यूं तो इस मंदिर की काफी मान्यताएं हैं, लेकिन खास कर दुर्गा पूजा में यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लगती है। नवरात्रि के दिन में दूर-दूर से भक्त, मां के दर्शन करने आते हैं। वहीं पूजा समिति के उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह ने बताया कि 1200 ई. से भी पहले इस मंदिर की स्थापना हुई थी। यहां राजाओं के समय से ही 12 कुआं है और यही कारण है कि इस गांव का नाम बारकोप पड़ा। यहां वैदिक व तांत्रिक तरीके से माता की पूजा व आराधना की जाती है। सातवीं पूजा के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े होकर झाड़, दंड व पांवड़ा देते हैं और उसी दिन माता की प्रतिमा को मंदिर के अंदर प्रवेश करा कर विधि-पूर्वक स्थापना होती है। वहीं छठी पूजा को शाम में ही बेल के पेड़ को निमंत्रण दिया जाता है और सप्तमी पूजा की सुबह वहां से जोड़ा बेल को लाया जाता है, जिसे बेलभरनी कहा जाता है। इस बेलभरनी का एक अलग महत्व होता है। यह ऐसे समय होता है जब दो बेल एक साथ फलते हैं ये सभी माता की शक्ति का ही चमत्कार है। वहीं बताया कि आजतक ऐसा कभी नहीं हुआ कि पूजा के दिन जोड़ा बेल न फले। इसी बेल भरनी को लाने के बाद माता की सप्तमी रूप की पूजा होती है और श्रद्धालुओं के दंड, झाड़ू व पांवड़ा के बाद शाम में माता की प्रतिमा को गर्भ गृह में प्रवेश करा कर मध्य रात्रि निशावली पूजा की जाती है। वहीं इस मंदिर में आज भी राजा के वंशजों की ओर से ही पूजा कराया जाता है।

बाल संरक्षण मुद्दों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
-बालिकाएं होती हैं दो कुल की अभिमान : ओम प्रकाश

गोड्डा। संवाददाता जिला बाल संरक्षण कार्यालय की ओर से जिला अंतर्गत संचालित पाइथागोरस कोचिंग और विवेकानंद क्लासेस में बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दों यथा एडॉप्शन, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल नशा मुक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परिवीक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने सभी को किशोर न्याय अधिनियम-2015 की जानकारी दी गई। विधि विवादित बच्चों से संबंधित क्या नियम है और कैसे कोई पुलिस पदाधिकारी ऐसे बच्चों को प्रताड़ित नहीं कर सकते हैं और उसे हमेशा सादे लिबास में ही बिना हथकड़ी लगाए न्यायालय में प्रस्तुत करे आदि। संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश ने उपस्थित सभी बच्चों को प्रायोजन एवं पालन-पोषण, देखभाल सहित एडॉप्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के कोई संपन्न व्यक्ति जो किसी जरूरतमंद बच्चे को साथ रखना चाहते हो तो उसकी पहचान कर कार्यालय में आवेदन अवश्य दिलवाएं ताकि नियमानुसार उसे पालन-पोषण, देखभाल योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके। अगर आपके आसपास कोई ऐसे जरूरतमंद बच्चा मिलता है तो उसे इस योजना के बारे में जरूर जानकारी दें। साथ ही अनवांटेड चाइल्ड को यत्र-तत्र न फेंकें। यदि ऐसे नवजात का पालन पोषण करने में परिवार असमर्थ है तो वे कार्यालय से संपर्क करें और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य लें। उन्होंने कहा कि बालिकाएं दो कुलों की अभिमान होती हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश, एलपीओ राजेश गुप्ता, चाइल्ड हेल्प लाइन के जमील, चंचल, संबंधित संस्थानों के निदेशक और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पोड़ैयाहाट विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास
पोड़ैयाहाट। संवाददाता पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करोड़ों की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। जिनमें बाबूपुर और लालपुर के बीच जोरिया में पुल निर्माण 2.50 करोड़, समय ग्राम में पीसीसी पथ निर्माण, कोरदहा मंडल टोला में पीसीसी पथ निर्माण, भलुआ मोड़ से बूढ़ीकुरुवा पीडब्ल्यूडी सड़क तक पथ निर्माण, 61 करोड़ की लागत से तिलकपुर में सभा भवन का निर्माण, बाराटांड़ में सभा भवन का निर्माण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोराजोर में चाहरदीवारी निर्माण, थनदारी में सभा भवन का निर्माण, ढहऊ रोड से सुमेश्वरनाथ तक पथ निर्माण 20 करोड़, जय नगरा और बेलदाहा के बीच नदी में पुल निर्माण 5.50 करोड़,

बरदेही में सभा भवन का निर्माण, बरदेही में पीसीसी सड़क का निर्माण, बढेट बरदेही जोरिया में पुल निर्माण 2.60 करोड़ से होना है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जश्न

गोड्डा। संवाददाता जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित हटिया चौक में मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर जश्न मनाया गया। खुशी के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे भी छोड़े। गोड्डा हटिया चौक पर कांग्रेस ने झंडा लहराया। मौके पर शिशिर कुमार झा, प्रियव्रत झा, ऋषिकेश भारद्वाज, सुशीला देवी, सोनी सिंह, राजू, दिलीप, मनोज यादव और रोहित साह जैसे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

नए बीडीओ नितेश गौतम ने किया पदभार ग्रहण
पथरगामा। संवाददाता 56वां बीडीओ के रूप में नितेश कुमार गौतम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। बीडीओ का प्रखंड कर्मियों ने बुके देकर स्वागत किया। मौके पर बीडीओ गौतम ने कहा कि विकास कार्यों में गति लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। बीडीओ नितेश कुमार गौतम इसके पूर्व देवघर जिला में कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। बता दें कि निवर्तमान बीडीओ अमल कुमार का ट्रांसफर गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड में हुआ है।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store