• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का

October 21, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का

by admin
October 21, 2024
in Godda
0
506
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
-मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पथरगामा। संवाददाता गांधी ग्राम गोड्डा मुख्य मार्ग बांराबांध परसपानी मोड़ के पास मुफस्सिल थाना रंगमटिया रामपुर ग्राम निवासी राजेंद्र महतो के 45 वर्षीय पुत्र जयकांत महतो अपने घर से ललमटिया ईसीएल में ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था। जैसे ही बारांबांध परसपानी मोड़ के पास पहुंचा। कंटेनर ने पीछे से धक्का मारा। मोटरसाइकिल सवार सड़क पर ही गिरा और मोटरसाइकिल दाहिनी तरफ गिर गई। कंटेनर के धक्के से रंगमटिया रामपुर ग्राम निवासी राजेंद्र महतो का पुत्र मृतक जयकांत महतो बुरी तरह से घायल हुआ। ग्रामीणों ने इस आशय की सूचना पथरगामा थाना को दी। इधर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घायल जयकांत महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर धक्का मारने वाले कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। मृतक जयकांत महतो के दो पुत्र हैं। पहला पुत्र का नाम सौरभ कुमार, दूसरे पुत्र का नाम सिंटू कुमार है।
मुआवजा को लेकर किया सड़क जाम

पथरगामा-गोड्डा मुख्य मार्ग रंगमटिया के पास मृतक के परिजन ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आमजनों को आवागमान में दिक्कत हुई। ट्रक एवं बस की लंबी कतारें सड़क पर लग गई। परिजन ने मृतक के शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ पथरगामा कोकिला कुमारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के परिजन को तत्काल 10 हजार रुपया देने के बाद जाम को हटाया।

प्राचीन काली मंदिर पथरगामा में काली पूजा को लेकर हुई बैठक
-काली पूजा के साथ-साथ मेला का भी होता है आयोजन

पथरगामा। संवाददाता प्रखंड स्थित प्राचीन काली मंदिर पथरगामा में काली पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता काली पूजा के संयोजक सोनू चौबे एवं निरंजन भुवानियां ने की। बैठक में सर्वसमिति से नितेश कुमार गुप्ता को काली पूजा का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं काली पूजा के उपाध्यक्ष पप्पू विश्वकर्मा को बनाया गया। काली पूजा के सचिव आशीष कुमार, उपसचिव राजकुमार भगत, कोषाध्यक्ष सौरभ टिबड़ेबाल, उप कोषाध्यक्ष भास्कर यादव को बनाया गया। काली पूजा में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित कुमार टिंबरेवाल, रंजीत भगत, शुभम भगत, अरविंद यादव, मनीष डालमियां, विष्णु भगत, दीपक भगत, अमित कुमार, राजू विश्वकर्मा, राजन कुमार, प्रिंस भगत, रोशन भगत, अमित सोनी, उज्ज्वल भगत, अनिल भगत आदि के नाम शामिल हैं। जानकारी देते काली पूजा के अध्यक्ष मितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राचीन काली मंदिर पथरगामा में काली पूजा के साथ-साथ मेला का भी आयोजन किया जाता है। बताया कि विगत कई वर्षों से यहां काली पूजा का आयोजन होते आ रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों में खुशी

हनवारा। संवाददाता महागामा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। इस बार पार्टी ने महागामा विधानसभा से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को प्रत्याशी बनाया है। उनकी टिकट की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत, पैतृक गांव नरैनी में अपनी खुशी जाहिर करते हुए पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महागामा में फिर से एक बार कमल का फूल खिलेगा और सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। वहीं पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं टिकट मिलने के बाद अपने गांव नारायणी में पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने बजरंगबली के मंदिर में जाकर पूजा किया और माथा टेका। बताते चलें कि लगभग विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए दर्जनों लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पूर्व विधायक अशोक भगत को बीजेपी का पट्टा पहना कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। मौके पर आनंद कुमार भास्कर, राजेंद्र प्रसाद साह, शिवनारायण सिंह, दिलीप सिंह, जयकांत सिंह, राजेश राम, अमरेंद्र भगत, विवेकानंद भगत, संतोष कुमार, अरुण सिंह लगभग कई लोग मौजूद थे।

कबड्डी स्पर्धा में भाग लेने के लिए गोड्डा की टीम रांची रवाना

गोड्डा। संवाददाता झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आयोजित हो रहे खेलो झारखंड प्रतियोगिता के कबड्डी स्पर्धा में भाग लेने के लिए गोड्डा की टीम रांची को रवाना हुई। प्रतियोगिता 22 से 24 अक्टूबर तक खेल गांव रांची में आयोजित होनी है। कुल 06 वर्गों में बालक-बालिकाओं की टीम कबड्डी स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम के साथ कोच व मैनेजर के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, जोशुआ टुडू, रूपम कुमारी, स्नेहलता पूर्ति, मंगल सरदार, आशालता मुर्मू साथ जा रहे हैं। खिलाड़ियों को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष शम्स परवेज तथा जिला सचिव आशुतोष पांडेय, सज्जाद आलम, मुजफ्फर अली, कुमार चंदन, जहीर अब्बास ने शुभकामना देकर विदा किया।

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पोड़ैयाहाट। संवाददाता जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष महादेव मड़ैया का बीते शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनका उम्र लगभग 57 साल रहा होगा। महादेव मड़ैया जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के गर्म दल के नेता के रूप में जाने जाते हैं। अलग राज्य आंदोलन में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जैसे ही जिले में महादेव मड़ैया के निधन की सूचना मिली, जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता मर्माहत हो गए। कल ही उनके निवास स्थान पोड़ैयाहाट प्रखंड के तरखुट्टा पंचायत के अंतर्गत सिजुआ ग्राम में कल रात्रि ही जिला झामुमो समिति के केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता राजेश मंडल, पुष्पेंद्र टुडू केंद्रीय समिति सदस्य, राजेंद्र दास केंद्रीय समिति सदस्य, पोड़ैयाहाट के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य श्याम हेंब्रम, पोड़ैयाहाट सूरज मंडल महाविद्यालय प्राचार्य प्रेमनंदन मंडल, प्रखंड कोषाध्यक्ष शिव शंकर मंडल, जिला कार्य समिति सदस्य श्यामल रामदास, बिट्टू यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सोम मरांडी आदि सभी नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा अर्पित करते हुए श्रंद्धाजलि दिया। साथ ही सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि गोड्डा जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा को महादेव मड़ैया के स्वर्ग सिधारने पर अपूरणीय क्षति हुई है। आज 20 अक्टूबर को महादेव मड़ैया के श्मशान यात्रा में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के अध्यक्ष बासुदेव सोरेन दर्जनों झामुमो साथी के साथ उपस्थित होकर मिट्टी देने उनके ग्राम सिजुआ पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही महादेव मड़ैया के पुत्र, दो पुत्री एवं धर्म पत्नी के साथ साथ परिवार के सभी लोगों को सांत्वना देते कहा कि जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दु:ख की घड़ी में साथ हैं। श्राद्ध कर्म में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपस्थित होने की बात बताई है।

गोड्डा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक

गोड्डा। संवाददाता भाजपा कार्यालय में गोड्डा विधानसभा के प्रभारी हरि मोहन मिश्रा, गोड्डा के प्रखंड अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक आयोजित की। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री राजेश टेकरीवाल एवं जिला मीडिया सह प्रभारी प्रीतम गाडिया मौजूद थे। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों से पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक और भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिचित करने को कहा गया। केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत करवाना और सभी मतदाताओं से भाजपा को अधिक से अधिक मत देने की अपील करना है। कार्यकर्ताओं में किंचित मात्र भी अगर शंका हो तो वरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत करवाएं। समय कम है अब हम सभी को चुनाव कार्य में मिल जुलकर कार्य करना है। बैठक में बसंतराय मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, पथरगामा मंडल अध्यक्ष गोलू पंडित, बिशाहा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, गोड्डा सोनू झा, गायछान मंडल अध्यक्ष, प्रताप नारायण दत्ता आदि गोड्डा विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे।

गांजा कारोबारियों पर त्वरित कार्रवाई और संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन

महागामा। संवाददाता मादक पदार्थ गांजा कारोबारियों पर एसडीपीओ महागामा चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई और संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद गठित विशेष पुलिस टीम महागामा बीडीओ के साथ थाना अंतर्गत केंचुआ चौक, नहर के पास छापामारी कर गोलू कुमार नामक व्यक्ति से करीब दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। महागामा थाना कांड संख्या-183/24, धारा-20 (बी), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के दिशा-निर्देश में मेहरमा क्षेत्र में गठित विशेष टीम मेहरमा थाना अंतर्गत अमजोरा-पिरोजपुर से अवैध रूप से गांजा के खरीद-विक्री कराने वाले 03 (तीन) अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में मेहरमा थाना कांड सं.-113/24, धारा-20 (बी), (11) (बी), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है।

नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में शामिल होने गोड्डा का जीत रांची रवाना

गोड्डा। संवाददाता उत्तरप्रदेश के मेरठ में 23 से 27 अक्टूबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित एसजीएफआई अंडर-19 फ्री स्टाइल नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 97 किग्रा भार स्पर्धा के लिए गोड्डा के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान जीत सिंह का चयन झारखंड टीम में हुआ है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड टीम में शामिल होने जीत रविवार शाम ट्रेन से रांची रवाना हुआ। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा के अलावा जीत के पिता चंदन सिंह, माता-रूपा सिंह, भाई जय सिंह एवं अक्षित झा सहित शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अनंत कुमार यादव, महानंद यादव, अनुपम मिश्रा, सनी भारती, सुशील सिंह, अजय कुमार राय, जहीर अब्बास एवं गौतम कुमार ने गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जीत को रांची रवाना किया।

रक्तदान कर प्रियव्रत ने पेश की मानवता की मिसाल
गोड्डा। संवाददाता पथरगामा की एक महिला मरीज को रविवार को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ गई। व्हाट्सएप ग्रुप प्लेटफॉर्म पर समाजसेवी सुरजीत झा के अपील को पढ़ अविलंब किताब घर के मालिक, रेडक्रॉस सदस्य और कबड्डी के साईं कोच प्रियव्रत परमेश ने सदर अस्पताल अवस्थित ब्लड सेंटर में रक्तदान कर मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश की।

Share202Tweet127Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store