• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

February 3, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन

by admin
February 3, 2025
in Santhal
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरकारी योजना बनाने का उद्देश्य लोगों को स्वावलंबन बनाना है : एलआरडीसी
फतेहपुर। संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यक्रम के तहत मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का उद्घाटन मुख्य रूप से एलआरडीसी उत्तम कुमार सिन्हा व बीडीओ प्रेम कुमार, बीईईओ मिलन कुमार घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस कार्यक्रम दौरान कई विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जिसका एलआरडीसी व बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलआरडीसी उत्तम कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरुकता जरूरी है। योजनाओं के प्रति जब जागरुकता आएगी तो योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे गांव और राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे। कहा कि सरकारी योजना बनाने का उद्देश्य लोगों को स्वावलंबन करना है। साथ ही, जागरूकता के माध्यम से वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाना है। साथ ही, उन्होंने सभी नागरिकों से जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। हिट एंड रन के सड़क दुर्घटना के बारे में टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी दिया। वहीं बीडीओ प्रेम कुमार दास ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। कहा कि सरकार के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं संचालित हो रही है। महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनें। ताकि जिला व राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं 56 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सर्वजन पेंशन के तहत 30 लोगों को पेंशन का लाभ दिया गया। वहीं बुजुर्ग महिला-पुरुष 50 कम्बल और योग लाभुकों को 50 बकरी का वितरण किया गया। वहीं बाल विकास परियोजना की ओर से दिव्यांगों को 5 व्हील चेयर व कृत्रिम यंत्र दिए गए। मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास, प्रमुख, बीईईओ मिलन कुमार घोष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रुई दास, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष परेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।

विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
नाला। संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत रविवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जामताड़ा व्यवहार न्यायालय सीनियर डिवीजन के सिविल जज मो नईम अंसारी ने उपस्थित लोगों को विधिक जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1987 ई में विधिक जागरूकता का कानून बना तथा उस समय से धीरे-धीरे लोगों को इस दिशा में जागरूक करने का सफल प्रयास किया जा रहा है। एक समय था जब लोग जज से बात करने या जज की बात कम सुन पाते थे। लेकिन अब नागरिकों को कानूनी रूप से जानकारी देने के लिए इस तरह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां नागरिक भी अपनी समस्या को आसानी से रख सकते हैं। विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत कमजोर, पीड़ित, शोषित एवं गरीब तबके के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान किया जाता है। निर्धारित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाया गया था जिसमें पशुपालन विभाग के सौजन्य से 26 पशुपालकों को कृमि नाशक दवा दी गई है। जबकि पांच किसानों को केसीसी ऋण एवं 40 किसानों के बीच बीज वितरण किया गया है। इस क्रम में श्रम नियोजन के तहत नौ आवेदकों का नामांकन किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 48 मरीजों की स्वास्थ्य जांच और 6 व्यक्ति को दवा भी दिया गया है। एक शिशु को व्हील चेयर, 6 वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति, 06 मजदूरों के बीच में गांईती एवं कुदाली का वितरण, 11 छात्र-छात्राओं के बीच किताब वितरण के अलावा चापाकल मरम्मती एवं अन्य समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि स्वयं सहायता समूह को 1 करोड़ 85 लाख का ऋण राशि प्रदान किया गया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी, अंचल अधिकारी कयूम अंसारी, उप प्रमुख समर माजी, पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली, बीपीएम गणेश प्रसाद महतो के अलावा पीएलवी अमित कुमार सिंह, प्रेम कुमार, रघुनाथ सिंह, जयंती दत्ता सहित अन्य मौजूद थे।

चार दिवसीय भक्ति हरिनाम संकीर्तन आयोजन
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड के देवली-कुलडंगाल अद्वैत पल्ली में आयोजित चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होने लगी है। मेदिनीपुर के प्रसिद्ध कीर्तन शिल्पी नरहरी दास बाबाजी ने भगवान के लीला प्रसंग प्रस्तुत कर सैकड़ों श्रोता भक्तों को मोहित किया। उन्होंने भगवान चैतन्य देव के जन्म लीला, उत्सव, संन्यास एवं जगन्नाथ धाम तक धार्मिक यात्रा का मधुर वर्णन किया है। इस चित्ताकर्षक प्रसंग का आस्वादन करने के लिए श्रोता भक्त देर रात तक भक्ति सागर में गोते लगाते रहे। ज्ञात हो कि बंगाल के नवद्वीप में भगवान का जन्मस्थान माना जाता है। बंगाल सीमा पर स्थित होने से नाला विधानसभा क्षेत्र सहित जामताड़ा जिला में भक्त वैष्णवों की संख्या काफी है। इतना ही नहीं बांग्ला भाषा में भगवान के लीला प्रसंग सुनने के लिए श्रोता भक्त हमेशा आतुर रहते हैं। जानकारी हो कि आयोजक कमेटी की ओर से नर नारायण सेवा के लिए उत्तम व्यवस्था किया गया है। जहां ऊंच नीच, छुआ छूत, अमीर गरीब की धारणा से ऊपर उठकर हर कोई एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस समय जमीन पर एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हुए नजारा महामिलन जैसे परिलक्षित होता है। अनुष्ठान का शांतिपूर्ण संचालन करने के लिए भक्त वैष्णव तथा युवा पीढ़ी पूरी तरह से समर्पित हैं। प्रत्येक दिन सुबह भोग आरती कीर्तन में भी नर-नारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
बिंदापाथर। संवाददता। बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खमारबाद पंचायत अन्तर्गत कालूपहाड़ी गांव सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह प्रवचन का आयोजन किया गया है, जिससे आसपास क्षेत्र में अपार श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन वृन्दावन धाम के कथावाचक सह राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मप्राण गोपाल नंदन महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत उधव चरित्र महारास लीला व रुकमनि विवाह आदि प्रसंग का मधुर वर्णन किया। इस मार्मिक प्रसंग में कथावाचक ने व्याख्यान करते हुए कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज-धज कर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गई। उनकी बांसुरी की सुरीली धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध होकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। उन सभी गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने, उनसे प्रेम करने का भाव तो जागा लेकिन यह पूरी तरह वासना रहित था। इसके बाद भगवान ने रास आरंभ किया। माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है, जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई। जितनी गोपियां थीं, उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य एवं प्रेमानंद शुरू हुआ। श्रीकृष्ण ने अपने हजारों रूप धरकर वहां मौजूद सभी गोपियों के साथ महारास रचाया लेकिन एक क्षण के लिए भी उनके मन में वासना का प्रवेश नहीं हुआ। वहीं रुकमनि विवाह का वर्णन करते हुऐ कथावाचक गोपाल नंदन महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सब राजाओं को जीत लिया और विदर्भ राजकुमारी रुक्मिणीजी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। उस समय द्वारकापुरी के घर-घर बड़ा ही उत्सव मनाया जाने लगा। जहां-तहां रुक्मिणीहरण की गाथा गायी जाने लगी। उसे सुनकर राजा और राज कन्याएं अत्यन्त विस्मित हो गयीं। महाराज भगवती लक्ष्मीजी को रुक्मिणी के रूप में साक्षात लक्ष्मीपति भगवान श्रीकृष्ण के साथ देखकर द्वारकावासी परम आनन्द हो उठे। मौके पर आयोजक मंडली की ओर से रुकमनि विवाह के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण व भगवती रुक्मिणी का आकर्षित वेशभूषा धारण कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कथा के साथ साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किये गये। उपस्थित श्रोता भावविभोर होकर कथा स्थल पर भक्ति से झुम उठे। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सफल संचालन एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने तथा आगंतुकों को बेहतर सेवा-सुविधा प्रदान करने के लिए आयोजक मंडली समेत स्थानीय ग्रामीण काफी समर्पित हैं।

राहुल सिंह हत्याकांड का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार
देशी कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस बरामद
मिहिजाम। संवाददाता। राहुल कुमार सिंह हत्याकांड का खुलासा हो गया है। बंगाल के अपराधी रणविजय सिंह ने गोली मारकर हत्या किया था, जिसका खुलासा रविवार को जामताड़ा एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने मिहिजाम थाना में प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मियों को बताया। उन्होंने बताया कि मिहिजाम के कृष्णा नगर निवासी राहुल कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया गया है, जिसमें इस हत्याकांड के मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इस मामले में संलिप्त तीन-चार अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में से रणविजय सिंह, पिता राजपाल सिंह ग्राम अल्लाडीह, थाना-रूपनारायणपुर, पश्चिम बंगाल का निवासी है। जबकि दूसरा राजेश कुमार साहू, पिता स्वर्गीय रामबाबू साव, कुर्मीपाड़ा पाइपलाइन, थाना-मिहिजाम का निवासी है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए रणवीर सिंह का पुराना अपराधी रिकॉर्ड है, जो चितरंजन थाना में आर्म्स एक्ट का अभियुक्त भी है। एसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, मृतक का स्कूटी तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी ने कहा कि इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लंगोरी, इंस्पेक्टर रविंदर यादव, थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर बृजनराम, सअनि अजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। जामताड़ा एसपी ने दावा किया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

स्कूटी सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन फरार
मिहिजाम। संवाददाता। शनिवार देर रात एनएच-419 पर कुर्मीपाड़ा स्थित डाक बंगला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिहिजाम पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान चित्तरंजन निवासी 25 वर्षीय सागर चोपड़ा के रूप में हुई है, जो चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में कार्यरत था। घटना के समय वह अपनी नीले रंग की स्कूटी नंबर जेएच 21एम 1189 से कांगोई की ओर जा रहा था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सागर की मौत से परिवार और मित्रों में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, वह जिम्मेदार और मिलनसार युवक था, जो परिवार का मुख्य सहारा था। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिलेगा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का समर्थन
मिहिजाम। संवाददाता। शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने दीनदयाल जन आजीविका योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों से मुलाकात की। इस कार्यक्रम में एकता, हिमालया, नव ज्योति, दीप समेत आठ समूहों की महिला सदस्य शामिल हुईं। महिलाओं ने मशरूम उत्पादन, इमली लड्डू, आचार-पापड़ और बांस से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला उद्यमियों के उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध करने की योजना बनाई, जिससे उनके व्यवसाय को व्यापक बाजार में पहचान मिल सके।
कार्यपालक पदाधिकारी ने अन्य महिला समूहों को चिन्हित कर उनका डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, समूहों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए प्रोफाइलिंग करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक विशाल सिंह, सामुदायिक संगठनकर्ता नीतू पोद्दार और अन्य सीआरपी मौजूद थे। इस पहल से महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण और उनके व्यापार के विस्तार की संभावना बढ़ गई है।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store