• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

सीओ ने ग्राम प्रधानोंे की बुलायी बैठक

March 5, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

सीओ ने ग्राम प्रधानोंे की बुलायी बैठक

by admin
March 5, 2025
in Pakur
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिरणपुर/संवाददाता। अंचल कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ सीओ मनोज कुमार ने बैठक की। सीओ ने कहा कि संबंधित क्षेत्र में जो भी सरकारी जमीन है उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएचईडी पाइप बिछाने का कार्य कर रही है उसका निरीक्षण करें। प्रत्येक महीने की 15 और 30 तारीख को पंचायत सचिवालय में बैठक कर संबंधित पंचायत की जनता की समस्याओं को सुनें और उसका समाधान कराने का प्रयास करें।

जनता दरबार में एसी ने सुनी समस्याएं

पाकुड़/संवाददाता। डीसी मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता (एसी) जेम्स सुरीन ने जनता दरबार का आयोजन किया। आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षक बहाली से संबंधित, स्वास्थ्य सहायता से संबंधित और आपूर्ति विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।

प्रखंड समन्वयक ने लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र को अविलंब जमा करने का दिया निर्देश

पाकुड़/संवाददाता। प्रखंड समन्वयक, पंचायतीराज स्वशासन परिषद के आनंद प्रकाश ने सदर प्रखंड के रहसपुर ग्राम-पंचायत सचिवालय भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद मुखिया, उपमुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। बैठक में पंचायतीराज स्वशासन परिषद के आनंद प्रकाश ने ग्राम-पंचायत के स्थायी समिति एवं ग्राम-पंचायत समन्वय समिति की हर माह बैठक करने का निर्देश दिया। ग्राम-पंचायत विकास योजना के लिए तैयार वार्षिक कार्य योजना को वीएलई के माध्यम से पंचायत भवन से ही प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुखिया एवं पंचायत सचिव सुदृढ़ीकरण योजना से पंचायत सचिवालय को सुदृढ़ करें। पंचायत सचिव पंचायत सचिवालय से नियमित रूप से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करें। पंचायत में क्रियान्वित योजनाओं के लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र को अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया।

बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत व्यय राशि की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

पाकुड़/संवाददाता। सदर प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत व्यय राशि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ग्राम-पंचायत में संचालित योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र, आदर्श पंचायत सचिवालय, बायोमैट्रिक उपस्थिति, ग्राम-पंचायत विकास अभियान 2024 अंतर्गत वीएलई की ओर से योजनाओं की प्रविष्टि की स्थिति, पंचायत ज्ञान केंद्र के अधिष्ठापन की स्थिति, पंचायत में संधारित विभिन्न रोकड़ बही की अद्यतन स्थिति, चापाकल एवं स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवाश यूनिट का निर्माण, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में वाटर फिल्टर का अधिष्ठापन, रॉयल्टी, डीएमएफटी, लेबर सेस, ऑडिट फी का भुगतान एवं भारत नेट रिचार्ज से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायतीराज स्वशासन परिषद, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव एवं अन्य उपस्थित थे।

आरोपी पुत्र की हुई गिरफ्तारी

हिरणपुर/संवाददाता। माता-पिता को गुजारा भत्ता न देने के आरोप में कोर्ट की ओर से जारी वारंट के आलोक में हिरणपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुंदरपुर निवासी आनंदी पंडित और पुष्पा देवी को उनके तीन पुत्र संतोष पंडित, मुकेश पंडित और संजय पंडित की ओर से गुजारा भत्ता राशि देने के लिए तय हुई थी। परंतु उन्हें समय पर गुजारा भत्ता नहीं दिया जा रहा था। इसे लेकर पीड़ित माता-पिता ने कोर्ट में आरोपी बेटे मेंटेनेंस केस 2024 में दर्ज किया था। इसी मामले को लेकर कोर्ट की ओर से बीते 14 फरवरी को तीनों बेटों के खिलाफ वारंट जारी किया था। इस मामले में पुलिस ने मुकेश पंडित को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पक्षकारों को लाभ पहुंचाने को लेकर पीडीजे ने की अहम बैठक

पाकुड़/संवाददाता। आगामी आठ मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक संख्या में पक्षकारों को लाभ पहुंचाने को लेकर पीडीजे ने अहम बैठक की। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर आगमी 08 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण, राजस्व मामलों से संबंधित अधिकारियों के साथ पीडीजे कक्ष में अहम बैठक हुई। उपस्थित विभागों के अधिकारियों को संबंधित मामलों में अधिक संख्या में पक्षकारों को लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही मामलों को अधिक संख्या में निष्पादन करने को लेकर कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अजय कुमार गुड़िया, संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

करोड़ों वर्ष पुराने मिले फॉसिल्स की जांच करने जियोलॉजिकल सर्वें ऑफ इंडिया की टीम पहुंची पाकुड़
-भू-वैज्ञानिक सौरभ पाल और अंजलि पाल ने फॉसिल्स का निरीक्षण और जांच किया
-पेट्रोफाइड जीवाश्म 10 से 15 करोड़ वर्ष है पुरानी

पाकुड़/संवाददाता। करोड़ों वर्ष पुराने मिले फॉसिल्स की जांच करने भारत सरकार की जियोलॉजिकल सर्वें ऑफ इंडिया की टीम जिला मुख्यालय पहुंची। भू-वैज्ञानिक सौरभ पाल और अंजलि पाल ने सदर प्रखंड के बरमसिया, मटियापहाड़ ओर सोलहगड़िया में मिले फॉसिल्स का निरीक्षण व जांच किया। टीम के सदस्यों के अलावा स्थानीय भू-वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार सिंह, डीएफओ सौरभ चंद्रा, रेंजर आरसी पासवन शामिल थे। टीम के सदस्यों ने स्थल पर जाकर फॉसिल्स की जांच की और नमूना लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि कार्बन-14 पद्धति से फॉसिल्स की जांच की जाएगी। बताते चलें कि जिले में करोड़ों वर्ष पुरानी फॉसिल्स की खोज की गयी है। यहां पर एक पेट्रोफाइड जीवाश्म की खोज की गई और यह जीवाश्म 10 से 15 करोड़ वर्ष पुरानी बताई जा रही है। भू-विज्ञानी डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में और भी अनुसंधान की आवश्यकता है ताकि जीवाश्म की सटीक आयु और उसके पर्यावरणीय संदर्भ को समझा जा सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस क्षेत्र को संरक्षित किया जाना चाहिए। रेंजर रामचंद्र पासवान ने स्थानीय समुदाय से अपील की है कि वे इस क्षेत्र की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि से बचें जो इस महत्वपूर्ण स्थल को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस खोज से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। इस खोज के बाद भू-वैज्ञानिक व प्रकृति पर्यावरण के शोधार्थी व अन्य इस क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण अध्ययन करने की योजना बनाई ताकि और भी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जा सकें और क्षेत्र की भू वैज्ञानिक हलचल, घटना, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता सहित भू वैज्ञानिक इतिहास को संरक्षित किया जा सके। जिससे आने वाली पीढ़ी पढ़ व जान सके। डॉ. रणजीत कुमार सिंह का मानना है कि जिला पेट्रोफाइड फॉसिल का धनी है। बताया कि दशकों से स्थानीय ग्रामीण यह सोचकर जीवाश्म लकड़ी की पूजा करते हैं कि यह आसपास की चट्टानों से अलग है। इस क्षेत्र के विज्ञान और वैज्ञानिक समझ में रुचि रखने वाले आमलोगों के लिए संरक्षित करने की सख्त जरूरत है। इसे लेकर वनाधिकारी मनीष तिवारी के साथ भू-विरासत विकास योजना का प्रस्ताव रखा जा रहा है। बताया कि स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासकों, वन विभाग, इको टूरिज्म के साथ बातचीत की। इस क्षेत्र में एक अलग जियोपार्क कैसे विकसित किया जा सकता है इस पर चर्चा की जा रही है। इस क्षेत्र में पैलियोबॉटेनिकल अनुसंधान की अपार संभावनाओं को देखते हुए भू-स्थलों के व्यवस्थित विकास के लिए अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया। ऐसे जीवाश्म वनों का विरासत मूल्य अद्वितीय है और उन्हें उनकी प्राकृतिक स्थितियों में संरक्षित करने की आवश्यकता है।

झारखंड प्रदेश महासचिव ने जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

पाकुड़/संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विभिन्न पंचायतों से आए आमजनों की समस्याओं से रू ब रू हुए। ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर पंचायत से आए पुरुष एवं महिलाओं ने जमीन संबंधी, मंईयां सम्मान योजना संबंधी, पेंशन संबंधित, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि न मिलने की शिकायत, ग्रीन कार्ड न बनने की शिकायत, जाति, आय, निवास से संबंधित शिकायत झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव से की। तनवीर आलम ने संबंधित अधिकारी से बातचीत की और कुछ समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया। उक्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट, पियारुल इस्लाम, मिरजाहां विश्वास, रामविलास महतो, कृष्ण यादव, वंशराज गोप, मिथुन मरांडी, बिलाल शेख, सेलिम हुसैन, आतीउर रहमान, सज्जाद मियां, जैकी, नसीम आलम, अंसारुल हक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साइबर अपराधी की जालसाजी मंसा को साइबर सेल ने किया विफल
पाकुड़/संवाददाता। जिला के मालपहाड़ी थाना अंतर्गत सीतापहाड़ी के रहने वाले नूर नेहार के बैंक अकाउंट से साइबर अपराध के जरिए 03 लाख रुपए का लोन अप्रूवल साइबर अपराधी ने करवा लिया। इसके साथ-साथ उनके बैंक अकाउंट से 37,411 की निकासी भी कर लिया। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने इसको लेकर मालपहाड़ी थाना में लिखित शिकायत किया है। शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना 23 दिसंबर की बताई जा रही है वहीं पीड़ित व्यक्ति जिला के महेशपुर के सीएचओ में कार्यरत है। साइबर अपराधी ने सबसे पहले केसीसी करने के बहाने उन्हें झांसे में लेकर उनके बैंक अकाउंट में एक ओटीपी भेज और फिर फोन कर उसके खाते में 03 लाख गलती से जाने की बात कही और उसे तुरंत भेज देने की धमकी देते हुए कहा कि यदि गया हुआ रुपया वापस नहीं किया तो आप पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। साइबर अपराधी अपने आप को रांची के एक्सिस बैंक का कर्मी बता रहा था। वहीं उसके बताए हुए बातों पर विश्वास करते हुए पुलिस व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उसे 03 लाख लौटा दिया। वहीं इसके बाद उसके खाता में जमा 37,411 रुपए भी गायब हो गए। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने ऑनलाइन साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाया तभी उनका खाता हॉल्ड हुआ। रुपए गायब होने से व्यक्ति परेशान था।

Share202Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store