• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिप सदस्य बिमान सिंह की पहल पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर

June 20, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Dumka

जिप सदस्य बिमान सिंह की पहल पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर

by admin
June 20, 2025
in Dumka
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखंड के जिप सदस्य विमान सिंह के पहल पर सिजुआ गांव में गुरुवार को 100 केबी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया हैं। बिमान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर बताया था कि सिजुआ गांव में 63 केबी का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए मैंने तुरंत विभाग से संपर्क कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर व्यवस्था करवाया। एवं संबंधित विभाग में इस बात को रखा की रानेश्वर क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली से आम जनता परेशान है। इसे जल्द से जल्द सुधारने की व्यवस्था किया जाय। ताकि इस उमष भरी गर्मी में जनता को राहत हो। क्षेत्र की जनता बिजली समस्या से जूझ रहा है। अगर इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इस आंदोलन में प्रखंड के हर गांव की जनता भाग लेने को तैयार है।

हूल दिवस को लेकर विधायक आवास में हुई बैठक
मा/निज संवाददाता। प्रखंड के लकड़जोरिया में हुल दिवस के मौके पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट व मेला को लेकर विधायक डॉ लुईस मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार को विधायक आवास फसियाडंगाल में बैठक किया गया। बैठक में हुल दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट व मेला में होने वाले पंचरस, सिद्धो कान्हु प्रतिमा का रंगाई, सजावट, गेट, बाजा, पानी इत्यादि को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फुटबॉल कमिटी व मेला कमिटी का चयन किया गया। मेला समिति में दिनेश हांसदा को अध्यक्ष, मनोज बेसरा, बाबुधन मरांडी, संदीप मुर्मू को उपाध्यक्ष अंशु चौड़े को सचिव प्रदीप मुर्मू, सुभाष चन्द्र सोरेन, अर्जुम मुर्मु को सहसचिव व बाबुजन मरांडी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं फुटबॉल कमिटी में प्रमोद मरांडी, सितेश मरांडी, वीरेन्द्र मुर्मू, दिवीन टुडु, विरेन्द्र हासदा, बेलेन्तु हेम्बरम को संयुक्त रूप से कार्यभार दिया गया। मौके पर जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू, सचिव गौतम दर्वे, सत्तार खान, निर्मल बेसरा, संतोष हासदा, बाबुजन मरांडी, हेमलाल हासदा, सेवाधन मुर्मू, वर्णवास मुर्मू आदि मौजूद थे।

जामा विधायक ने किया पौधा संरक्षण केंद्र का उद्घाटन
जामा/निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को पौधा संरक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही विधायक ने केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक दवाओं, जैविक दवा सहित विभिन्न तरह के पेस्टीसाइड का विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया। एवं प्रखंड के जरूरतमंद किसानों के बीच नियमानुसार छिड़काव शुल्क प्राप्त कर वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को जागरूक करने के लिये प्रत्येक पंचायत में बैठक करने का निर्देश भी पौधा संरक्षण पदाधिकारी को दिया। जिला परिषद उपाध्यक्ष द्वारा अनुदान पर प्राप्त कीटनाशक का वितरण करने एवं वृहद रूप से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। ताकि सरकार की फसल सुरक्षा कार्यकम योजना से अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। मौके पर जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन, विधायक के निजी सहायक मिठू झा, जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर, अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, बीटीएम समरेंद्र सिन्हा, पियुष पाण्डेय, विभीषण मुर्मू, गौतम दरवे सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

पंचायत दिवस के दिन बंद रहा पंचायत भवन
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में इनदिनों धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए जगह जगह शविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान को लेकर प्रखंड प्रसाशन जागरूकता का कोई विशेष प्रयास नहीं किया है। गांव के ग्रामीण इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को लेकर जागरूक ना के बराबर है। इससे खासकर गुरुवार को पंचायत दिवस भी प्रभावित रहा। जिस पंचायतों में इज5कार्यक्रम आयोजित किया गया पंचायत सचिवालयों में ताले लटके नजर आए। उक्त अभियान बास्कीडीह पंचायत के प्राथमिक विद्यालय घासीमारनी,धोबना हरिनबहाल पंचयात के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा-एक ,मसानजोर पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय गोलबाजार, सुग्गापहाडी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धकड़जोरा में गुरुवार में आयोजित किया गया। जहा संबंधित पंचायत के लोगो के लोग नाके बराबर दिखे इसका कारण बारिश भी रहा। हालांकि इसको लेकर पंचायत कर्मियों से पुछेजाने पर बताया कि शिविर में पंचायत की सभी कर्मियों को लगाया है। जिस कारण पंचायत भवन बंद रहा है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
मसलिया/निज संवाददाता। मसलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन के नेतृत्व में गुरुवार को सभी बीएओ एवं सभी बीएलओ पर्यवेक्षको को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस
186 से 236 तक के 55 बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बाकी शेष को कल बूथ संख्या 237 से 286 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षक द्वारा बीएलओ एवं मतदान पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्र के पोषक क्षेत्र की नजरी नक्शा, जिओ ऑफ फेसिंग पोलिंग स्टेशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में इसके अलावा मतदान पर्ची भरने,मतदान सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा त्रुटि को संशोधन ,मतदान केंद्र एवं सूची को ऑनलाइन टैगिंग करने की जानकारी दी गई। इस दौरान नजरी नक्शा पर विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदान केंद्र के क्षेत्र में घर, नदी, तालाब, विद्यालय, पहाड़, रेलवे लाइन, सड़क,पंचायत भवन, मंदिर ,डाकघर, खेत, मैदान ,अस्पताल आदि को नजरी नक्शा में दर्शाने की जानकारी दी गई। साथ ही हरेक गली मुहल्ले जाने वाले सड़क को नाम के साथ दर्शाने के लिए कहा गया।

27 जून को सरैयाहाट को मिलेगा नया थाना भवन
सरैयाहाट/निज संवाददाता। सरैयाहाट थाना परिसर में नवनिर्मित भवन का 27 जून को उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही सरैयाहाट थाना को नया भवन मिल जाएगा। उद्घाटन समारोह की तैयारी की जा रही है। उद्घाटन समारोह में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, दुमका प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंहा, संताल परगना डीआईजी अंबर लकड़ा, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, एसडीपीओ जरमुंडी अमित कच्छप सहित पुलिस महकमा के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि सरैयाहाट थाना परिसर में करीब एक वर्ष पूर्व नया भवन बनकर तैयार है। लेकिन किसी कारणवश अबतक भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया था। अब नए भवन के उद्घाटन के बाद यहां पदस्थापित पुलिस अधिकारी और कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन में थाना प्रभारी कार्यालय, ओडी कार्यालय, शिरस्ता, महिला पुरुष हाजत, मीटिंग हॉल, आवास का निर्माण कराया गया है।

ओडमो ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम
गोपीकांदर/निज संवाददाता। धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत ओडमो पंचायत भवन परिसर में जागरूकता कैंप सह लाभ वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पंचायत के मुखिया जोगाय गृही और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विशाल कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पेंशन योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, श्रमिक कार्ड, पीएम आवास योजना, जनधन योजना इत्यादि की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण तथा योजनाओं से संबंधित ऑन-स्पॉट आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई।कैंप धरती आबा अभियान के उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं का समावेशी लाभ पहुँचाना है। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थियों को योजना का सीधा लाभ दिया गया। इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी उमेश साह, पंचायत सचिव रोबिन हेम्ब्रम, कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम, स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित उपस्थित रहे।

भाजपा के रानेश्वर मंडल ने किया संकल्प सभा का आयोजन
रानेश्वर/निज संवाददाता। भाजपा पार्टी के रानेश्वर मंडल अध्यक्ष रुद्रनाथ गोराई के नेतृत्व में दिगुली गांव में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता सुमन घोष ने उपस्थित लोगो को मोदी सरकार के कार्यालय में चल रहे है गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला है। मंडल अध्यक्ष रुद्रनाथ गोराई ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने को लेकर शपथ दिलाया है। मोके पर मनोज मंडल, बलाय माल, शुबद्रा मल्लिक, बिश्वनाथ साहा, सुसील माल, बिंदु माल, रथी माल, फाल्गुनी माल, सोनाली माल, टुंपा माल आदि उपस्थित थे।

जामा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चला
जामा/ निज संवाददाता। प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम मुहजोबा एवं बेलकुपी में गुरुवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के साथ ग्रामसभा आयोजित कर भारत सरकार एवम झारखण्ड सरकार के द्वारा आदिम जनजाति पहाड़िया एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही आदिम जनजाति सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान आभा कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी जांच आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया तथा जागरूकता फैलाया गया।

हड़िया त्याग कर निर्मल जल से हुई शादी
रानेश्वर/निज संवाददाता। रानेश्वर प्रखण्ड के सालतोला गांव के शिवाली मुर्मू की बापला (शादी) गांव में ही जादु टुडू से हुआ जिसमे हड़िया को त्यागकर निर्मल जल का इस्तेमाल किया गया है। आदिबासी सेंगेल अभियान के दुमका जोनल हेड बर्नाड हांसदा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बातया की
दुमका जोनल सेंगेल परगना बरियार हेंब्रम की उपस्थिति में शादी का सभी रस्में पूरा करते हुए पारसी जीतकारिया दिशोम गोमके सालखन मुर्मू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे समाज सुधार की दृष्टिकोण से हड़ियां का सेवन को त्यागकर नवा डाहार- बेरेल दा:अ (निर्मल जल) से सिंदूर दान शादी (सागुन बापला) संपन्न हुआ। तत्श्चत जुमिद् बाखेण (एकता प्रार्थना) अदा किया गया। सागुन बापला (शादी) समारोह में आदिवासी सेंगेल अभियान के दुमका जोनल हेड बार्नाड हांसदा, जिला उपाध्यक्ष रमेश टुडू, रूबिन टुडू, गोनाधन मुर्मू, ढेबा हांसदा, अभिलास टुडू जोगमंझी, सुनील हांसदा, सोम मुर्मू, चातुर मुर्मू आदि मौजूद थे।

तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरायी, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
सरैयाहाट/निज संवाददाता। नेशनल हाईवे 133 स्थित सरैयाहाट बस पड़ाव से कुछ ही दूरी पर गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत से एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों बाइक सवार को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें एक बाइक सवार युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति ज्यादा खराब रहने के कारण प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।
मृतक युवक दरबारी हांसदा(25) पांचुबाद गांव का बताया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार स्टीफन मिर्धा(30) रामगढ़ थाना क्षेत्र के गम्हरिया का रहने वाला है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने संबंधी के घर शादी में शरीक होने थाना क्षेत्र के कचुआ गांव जा रहा था। जो अपनी पत्नी को गुरूनाथ पहाड़ी के निकट उतार कर वह बाइक में पेट्रोल भरवाने पंप आया। जहां से पेट्रोल भराकर गुरूनाथ पहाड़ी की ओर जा रहा था। जहां उसकी पत्नी उसके आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन उसके पहले सरैयाहाट बस पड़ाव से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक सवार से आमने-सामने जोर से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। उसके तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक बाइक सवार दरबारी हांसदा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जब दूसरे घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

मांगों पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : विधायक
काठीकुंड/संवाददाता। प्रखंड के चांदनी चौक में में सैकड़ों कोयला लोड गाड़िया आज पांचवें दिन भी खड़ी रही। यहां ग्रामीण अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पांच दिन से आंदोजनरत हैं। गुरुवार को विधायक आलोक सोरेन जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के समर्थन में कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोयला लोड गाड़ियों के परिचालन के लिए अलग रास्ता बनाया जाए और दुर्घटना होने पर 25 लाख रुपए मुआवजा पीड़ित परिवार को मिले। उन्होंने कहा कि आज बारिश एवं ट्रक एसोसिएशन के आग्रह पर कुछ गाड़ियों को छोड़ा गया है लेकिन अब जाम पूरी तरह से रहेगा। किसी भी गाड़ियों को नहंी छोड़ा जाएगा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store