04 मोबाईल, 07 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 पॉकेट डायरी बरामद
बैंकों के क्रेडिट डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर लोगों को झांसा में लेकर करते थे ठगी
जामताड़ा। संवाददाता। पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुअनि हीरालाल महतो, सअनि स्टेनली हेम्ब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम कालाझरिया स्थित सामुकपोखर जाने वाले कच्ची सड़क के किनारे में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी दिनेश कुमार मंडल, उम्र 23 वर्ष, पिता कालेश्वर मंडल, ग्राम डुमरिया, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल, सिम, आधार कार्ड, पॉकेट डायरी के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 51/25, दिनांक 19.07.2025, धारा 111(2)(ु)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस 2023, 66(बी)(सी) (डी) आइटी एक्ट 42 (3)(इ) टेलिकम्यूनिकेशन एक्ट 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने मोबाईल 4 सिम कार्ड 07आधार कार्ड 1 पॉकेट डायरी 1 बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की अपराध शैली एचडीएफसी बैंक एवं अन्य बैंकों के क्रेडिट डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर क्रेडिट डेबिट कार्ड के सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। प्राथमिकी अभियुक्त दिनेश कुमार मंडल करमाटांड़ थाना कांड संख्या 13/16 दिनांक 11.01.2016, धारा 419/420/468 भादवि एवं 66 (डी) आईटी० एक्ट में आरोप पत्रित है। गिरफ्तार अपराधी का कार्यक्षेत्र मूलत: उत्तर प्रदेश बिहार, आन्ध्र प्रदेश, असम के लोगों को अपने झांसे में लेकर अपराध करते थे।
ई-कोर्ट एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
जामताड़ा। संवाददाता। ज्यूडिशल एकेडमी झारखंड रांची के मार्गदर्शन में शनिवार को सिविल कोर्ट जामताड़ा के कॉन्फ्रेंस हॉल में पैनल अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक का ई कोर्ट से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे। प्रशिक्षक अर्जित बोस ने बताया कि ई फाइलिंग का मतलब है कानूनी दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से दायर करना, ई फाइलिंग की सुविधा का इस्तेमाल करके सिविल और आपराधिक दोनों तरह के मामले उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय में दायर किया जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि इससे समय और लागत की बचत होती है। कागज रहित फाइलिंग को बढ़ावा मिलता है। वादों की स्थिति की जानकारी आसानी से मिलती है। बताया कि ई पोर्टल पर जाकर लॉगिंग करना है। उस लोगिंग में जो आपको जानकारी मांगी जाती है, उसे अपलोड करना है। उसके बाद मोबाइल नंबर डालना है। ओटीपी आने के बाद जो जानकारियां वहां मांगी जाती है, उसको अपलोड करते जाना है। इसके साथ ही स्टेप बाय स्टेप उपस्थित अधिवक्ताओं और अधिवक्ता लिपिक को जानकारी दी। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अरविंद सरकार, सुरेश प्रसाद सिंह, समीर नाथ झा, तुषार क्रांति घोष, पारस राय, सेलिना खातून एवं सभी अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे।
मृत अधिवक्ता को बार व बेंच ने दी श्रद्धांजली
जामताड़ा। संवाददाता। जामताड़ा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता मकसूद आलम की गुरुवार को असामयिक निधन हो गई थी जिसे लेकर शनिवार को बार एसोसियेशन और बेंच के बैनर तले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया और उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख एवं दुख की इस घड़ी में ईश्वर से उनके परिवार के लिए साहस बढ़ाने की प्रार्थना की गई। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन ने बताया कि हम सबने अपना विद्वान अधिवक्ता को खो दिया। बताया कि मकसूद बाबू का जन्म 1954 में हुआ था और वकालत के पेशे में 1985 में जुटे थे। वह बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अजय कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम नीतीश निलेश संग, एसडीजेएम अमित अल्डा,जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अरविंद सरकार, उमेश भैया, निमाई राय, सौमित्र सरकार, अभिजीत बॉस, दिलीप गण, संजय बर्मन, सती नाथ मंडल, सुखदेव राणा, भागवत सिंह, समीर नाथ झा, राकेश रंजन,अनवर अंसारी, शमशुल होदा, अनाउल अंसारी, नंदन कुमार सिन्हा, उज्जवल कविराज, सुरेश प्रसाद सिंह, जसीमुद्दीन खान, रेवती पदों सहित सभी बार के प्रतिनिधि मौजूद थे।
अनुदान राशि से करें वेतन भुगतान : शाषी निकाय
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को कुंडहित स्थित भागवत झा आजाद डिग्री कॉलेज के शाषी निकाय की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बतौर अध्यक्ष झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो ने की। बैठक में निकाय के सचिव सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में आरडीबीएम कॉलेज देवघर की प्राचार्य डॉ सुचिता कुमारी, बीजेए कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश कर उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 23-24 के अनुदान मद की अंतर राशि तथा वित्तीय वर्ष 24-25 के अनुदान राशि को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अनुदान राशि से कॉलेज कर्मियों के वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया। बैठक में बकाया वेतन तथा महाविद्यालय के अन्यान मद में होने वाले खर्चों को लेकर चर्चा की गई। इन खर्चों की पूर्ति कॉलेज के आंतरिक कोष से करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक के दौरान कॉलेज के कंप्यूटर संबंधी कार्यों के लिए दैनिक वेतन के आधार पर कर्मियों की सेवा लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के क्रम में कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा एसीपी, एमएसपी का मुद्दा उठाया गया। जिसे शाषी निकाय के सदस्यों ने वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का समाधान कर दिया गया। बैठक को लेकर शनिवार को महाविद्यालय परिसर में विशेष गहमा गहमी और चहल-पहल बनी रही।
स्पीकर और आईजी ने किया बागडेहरी के नए थाना भवन का उद्घाटन
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो तथा दुमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़ कर करोड़ों की लागत से बने बागडेहरी थाने के नए थाना भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पीकर सह विधायक श्री महतो ने कहा कि स्थापना काल के बाद से ही बागडेहरी थाना भवन के लिए जूझ रहा था। काफी प्रयास के बाद बागडेहरी थाने को नया और आधुनिक भवन मिला है। इससे न सिर्फ थाने के कामकाज में सहूलियत होगी बल्कि पुलिसकर्मियों का आवासन भी आसान होगा। साथ ही, थाना आने वाले फरियादियों को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दुमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि नया भवन मिलने से पुलिस कर्मियों का हौसला और बुलंद हुआ है, हम सभी उम्मीद करते हैं कि थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मी नए भवन में रहकर अपने कर्तव्यों का बेहतर निष्पादन करेंगे। कार्यक्रम को जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता जिला परिषद सदस्य वंदना खां ने भी संबोधित किया और नया भवन मिलने को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर नाला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो कुंडहित के पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद फारूक, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, बागडेहरी के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा, कुंडहित के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के साथ जिला से आए पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी गणो के साथ-साथ बागडेहरी क्षेत्र के स्थानीय गणमान्य लोग एवं झामुमो सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
कुंडहित में आयोजित हुआ खरीफ कार्यशाला
कुंडहित। संवाददाता। शनिवार को कुंडहित में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय के अंचल सभागार में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, प्रमुख रामकिशोर मुर्मू पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसान मित्रों और किसानों को खरीफ की खेती के दौरान की जाने वाली धान की खेती के साथ-साथ वैकल्पिक तौर पर दलहन की खेती करने की सलाह दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने कहा दलहनी फसलों को न सिर्फ बेहतर खाद्य पदार्थ माना जाता है बल्कि इनको बेचने पर हमेशा अच्छा खासा मूल्य भी प्राप्त होता है। दलहनी फसलों की खेती किसानों के लिए न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि आर्थिक तौर पर भी लाभकारी है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल ने उपस्थित लोगों को कृषि विभाग के अधिकारियों के सुझावों को अपनाने की बात कही कहा कि धान के साथ-साथ वैकल्पिक रूप तौर पर दलहनी फसलों को उगाने से किसानों की आर्थिक स्थिति समृद्ध हो सकेगी। कार्यशाला के दौरान किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन करने की सलाह दी गई ताकि उनकी आयवृद्धि हो सके। कार्यशाला के दौरान मुख्य रूप से खरीफ फसलों की रखरखाव, मिलेट मिशन, केसीसी, फसल बीमा, खरीफ मौसम में वैकल्पिक फसलों की जानकारी, मृदा स्वास्थ कार्ड, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा एवं पोषण मिशन, बिसरा फसल विस्तार योजना अंतर्गत प्रखंड के चयनित गांवों में किए गए बीज वितरण की जानकारी दी गई। मौके पर बीसीओ संजय कुमार, प्रभारी बीएओ मनोरंजन मिर्धा एटीएम आमिर के अलावे कृषक मित्र एवं कृषकगण उपस्थित थे।
बच्चों को स्कूल जाना और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बना चुनौती
लोगों की जिंदगी कच्ची और जर्जर सड़कों की वजह से बना नारकीय
फतेहपुर। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बानरनाचा पंचायत अंतर्गत भाटापाड़ा गांव के लोगों की जिंदगी कच्ची और जर्जर सड़कों की वजह से नारकीय बन चुकी है। वर्षों से ग्रामीण पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। गांव में सड़कें इस कदर खराब हो चुकी है कि बरसात में पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। 2 किलोमीटर कीचड़, गड्ढे और दलदल से भरी इन सड़कों से न सिर्फ आवागमन बाधित है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, किसानों की खेती और बीमारों की जिंदगी पर भी असर पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि भाटापाड़ा टोला से लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचने का कोई सुगम रास्ता नहीं है। स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट भी लगती है। बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। वहीं, महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्थानीय किसान बताते हैं कि खेतों तक जाने में उन्हें कई बार गिरकर चोट लग चुकी है। खेतों तक ट्रैक्टर या अन्य कृषि उपकरण नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसान बताते हैं कि बरसात के दिनों में खेतों से लौटना किसी जंग जीतने से कम नहीं लगता। लोगों ने बताया कि जब कोई बीमार होता है तो उसे अस्पताल ले जाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। कई बार बरसात के समय एम्बुलेंस की गाड़ी गांव तक पहुंचने में बहुत ही कठिनाई होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बानरनाचा पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गांव की स्थिति देखकर ऐसा लगता है मानो यह विकास की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुका है। एक महिला ग्रामीण कहती हैं कि सरकार दावा करती है कि गांव-गांव तक सड़कें पहुंचा दी गई है लेकिन हमारे गांव की हालत देखकर लगता है कि हम अभी भी आज़ादी के पहले वाले दौर में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि राशन की दुकान तक पहुंचने के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ती है। बरसात में सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो जाती है और राशन लाने में बड़ी परेशानी होती है। गांव के युवाओं का कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, तब तक किसी भी तरह के विकास की उम्मीद करना बेमानी है। सड़क को विकास की पहली सीढ़ी माना जाता है, लेकिन पंचायत के प्रतिनिधि और संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते गांव के लोग अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस जर्जर और कच्ची सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव में भी विकास की रोशनी पहुंच सके और आम जनजीवन को राहत मिल सके।
विकास की रफ्तार रोकना नामुमकिन है…
मिहिजाम को मॉडल शहर बनाकर ही दम लूंगा: डॉ. इरफान
मिहिजाम बना ऐतिहासिक क्षण का साक्षी, जनसैलाब ने बताया कि विकास ही असली राजनीति है
मिहिजाम। संवाददाता। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को मिहिजाम के विकास की दिशा में एक नया इतिहास रचते हुए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसमूह का उत्साह देखने लायक था झ्र हर चेहरा उम्मीदों से भरा और हर आंख में था विकसित मिहिजाम का सपना।
माननीय मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें
वार्ड संख्या 2 में तालाब के समीप पीसीसी सड़क, आरसीसी कलवर्ट और पेवर ब्लॉक निर्माण, वार्ड संख्या 3 में थाना मोड़ के पास आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 2 में अरविंद कॉलोनी: पीसीसी सड़क, आरसीसी ड्रेन और रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य है।
इस गौरवपूर्ण क्षण पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मिहिजाम को विकसित शहर बनाना मेरा संकल्प है। यहां विकास को जात-पात, मज़हब या राजनीति की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।
डॉ. अंसारी ने यह भी कहा कि जब जनता एक पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधि को नेतृत्व सौंपती है, तो उसका असर हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचता है। बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने जामताड़ा से लेकर पूरे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बुनियादी रूप से बदलने का कार्य किया है और आज वह बदलाव जमीनी स्तर पर दिखाई भी दे रहा है।
साथ ही, मंत्री ने कहा कि मैं विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करता। यह मिहिजाम की खूबसूरती है कि जब भी तरक्की की बात आती है, सभी लोग एकजुट होकर खड़े हो जाते हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महागठबंधन के कार्यकर्ता, सम्मानित बुद्धिजीवी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष शांति देवी, प्रोफेसर कैलाश साव, बंटू आईजैक अरुण दास, मिंटू मंडल, शक्तिपद दत्ता, वर्षा दानिश रहमान, परवेज यासर, नवाज रहमान विनोद छतरी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।