• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

भाजपा का मुकाबला करने के लिए जिला स्तर पर ताकतवर संगठन की जरूरत : खूंटिया

September 9, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

भाजपा का मुकाबला करने के लिए जिला स्तर पर ताकतवर संगठन की जरूरत : खूंटिया

by admin
September 9, 2025
in Godda
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। कार्यालय संवाददाता। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में इस वक्त संगठन सृजन अभियान चल रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों का मुकाबला करने के लिए संगठन काफी ताकतवर होना चाहिए। इसके लिए पार्टी देश भर में 2029 तक नीचे से लेकर ऊपर तक मजबूत संगठन बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस जिला में भी जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए। जो संगठन को सक्रिय एवं ताकतवर बना सके। जिलाध्यक्ष किसी नेता के प्रति नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर एक सप्ताह में जिला अध्यक्ष के नाम की अनुशंसा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी। यह बात ओड़िशा से पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षक आरसी खूंटिया ने सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। मौके पर झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी मौजूद थे। श्री खूंटिया ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का एक सूत्री उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय करना है। किसी व्यक्ति विशेष या नेता विशेष पर आधारित संगठन नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति निष्ठावान संगठन की जरूरत है। कांग्रेस का संगठन ऐसा होना चाहिए, जो पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चले। भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए हमारा संगठन ज्यादा ताकतवर और सक्रिय होना चाहिए। कभी-कभी संगठन व्यक्ति आधारित हो जाता है, जिसका परिणाम कभी-कभी अच्छा तो कभी बुरा भी होता है। व्यक्ति आधारित संगठन रहने का दुष्परिणाम यह होता है कि यदि कोई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चला जाता है, तो संगठन में उनके समर्थक पदाधिकारी भी पार्टी छोड़ देते हैं। इसलिए संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन के प्रति वफादार नेताओं को जिम्मेवारी सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष चयन के लिए वे 14 सितंबर तक इस जिला में रहेंगे। बूथ, पंचायत एवं प्रखंड स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। सिविल सोसाइटी के लोगों की भी राय लेंगे। जिला अध्यक्ष की बागडोर वैसे नेता के हाथ में सौंपी जाएगी, जो कम से कम 5 वर्ष से पार्टी में सक्रियता पूर्वक काम कर रहा हो। अपेक्षाकृत युवा वर्ग को तरजीह दी जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेवारी निभा चुकीं झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया से पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय समिति द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक का परिचय कराते हुए कहा कि जिला में सशक्त जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चल रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री खूंटिया एक सप्ताह तक इस जिला में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की आभारी हैं कि उन्हें पहले जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को सक्रिय एवं धारदार संगठन बनाने के बाद उन्हें विधायक का टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पहली बार श्री खूंटिया जैसे इतने सीनियर लीडर को जिला अध्यक्ष चयन के लिए भेजा गया है, जो 10 दिनों तक इस जिले में सक्रिय रहेंगे।
देश के प्रधानमंत्री की तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ आंख से आंख मिलाकर बात करने वाले विपक्ष में एकमात्र नेता राहुल गांधी हैं। जो बदलाव के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी का निचले स्तर से सक्रिय संगठन रहना बहुत जरूरी है । मौके पर कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बिंदु मंडल, राजीव मिश्रा, विनय कुमार ठाकुर, कुंदन ठाकुर, इफ्तेखार रसाल, अभय जायसवाल, ऋषिकेश भारद्वाज, प्रियव्रत झा, सत्यजीत सिंह, ज्योतिंद्र झा, जगद्धात्री झा, रंजना कुमारी, अकबर अली, सुशीला देवी, इकरारुल हसन आलम आदि मौजूद थे।

बाल श्रम विमुक्ति के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
गोड्डा। कार्यालय संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में श्रम विभाग के नेतृत्व में सोमवार को मेला मैदान के समीप स्थित गुदड़ी मार्केट क्षेत्र में बाल श्रम विमुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह के द्वारा गुदड़ी मार्केट में मछली, मुर्गा और मांस बेचने वाले सभी दुकानों का निरीक्षण कर संबंधित दुकानदारों को अपने दुकानों में बाल श्रम नियोजित नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक के साथ एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) की चाइल्ड राइट एसोसिएट तथा चाइल्डलाइन के प्रतिनिधियों सहित कार्यालय कर्मी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जागरूकता दल के द्वारा दुकानदारों को बाल श्रम से होने वाले नुकसान, कानूनी प्रावधानों और समाज पर उसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बच्चों से कार्य न कराएं और ना ही ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दें। इसके साथ ही दुकानों पर लगाने के लिए ‘बाल श्रम निषेध’ संबंधी सूचना का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश देते हुए सूचना पट्ट भी वितरित किया गया। श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि इस तरह के अभियान लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा, ताकि समाज में बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा सके।

मादक पदार्थों को लेकर जन-जागरूकता पर दें विशेष जोर : अंजली
गोड्डा। कार्यालय संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के रोकथाम के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाली हानियों को दर्शाते हुए इससे बचाव एवं दूर रहने व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाएं। जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं के सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों में प्रति माह एक दिन निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले को ड्रग फ्री बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही उपायुक्त ने विद्यालयों के 100 मीटर परिधि के भीतर गुटका, तंबाकू बेचे जाने वाले दुकानों की दी गई सूची के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा एवं महागामा को दुकानों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जानकारी दी कि निषिद्ध मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग के रोकथाम तथा सहायता, सूचना से संबंधित जानकारी के लिए कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया था, जिसे 24/7 घंटे सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ड्रग्स, नशीली दवाओं के तस्करी, क्रय-विक्रय, अफीम की अवैध खेती जैसे गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना देने तथा इन हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी केंद्रीकृत स्थान या प्रमुख क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर कोप्टा एक्ट के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
गोड्डा। संवाददाता। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया। समापन समारोह में उपायुक्त अंजली यादव, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास एवं परिवर्तन के उद्देश्य से जिलास्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रखंड स्तर पर चयनित सेविका, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सेविका, बीआरपी, सीआरपी और पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण देंगे। जिले के 9 प्रखंडों में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले 244 ग्रामों में निवासरत समुदायों को अपनी आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विकास की दिशा में स्थायी मार्ग निर्धारित करने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित प्रतिभागी आगे समुदाय को जागरूक कर योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से सैच्यूरेट करना है ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित ना रहे। समापन कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर के द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर केंद्रित है। कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि किस प्रकार विभागों के आपसी समन्वय और सहभागिता से अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि यह पहल जनजातीय समुदायों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल जनजातीय समुदाय के जीवनशैली में सुधार होगा बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। उक्त अभियान के सफल संचालन के लिए कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच शपथ दिलाई गई कि इस अभियान का हम सब हिस्सा बनें और अपने जिले और समाज में आज तक विकास यात्रा में पिछड़ रहे अपने जनजातीय समुदाय के भाइयों के लिए दिल से इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका अदा करें।

घाघरजानी संकुल संघ की वार्षिक बैठक
हिरणपुर। संवाददाता। सोमवार को सुंदरपुर पंचायत भवन में घाघरजानी संकुल संघ की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने सखी मंडल की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। भारतीय स्टेट बैंक हिरणपुर के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बैठक में हिस्सा लिया। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक तोड़ाई के शाखा प्रबंधक ने सखी मंडल की सदस्यों को बैंकिंग से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम में संकुल संघ की अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर कॉर्डिनेटर राजेश कुमार, संचय दीक्षित, पीआरपी ललिता कुमारी, कार्यकर्ता रेखा शर्मा, टीना देवी, पवित्रा देवी, मंजू देवी और नीलम देवी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

एकलव्य मॉडल विद्यालय में खेल प्रतियोगिता शुरू
बरहेट। संवाददाता। सोमवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भोगनाडीह में तीन दिवसीय खेल कुद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बीडीओ अंशु कुमार पांडे, सेवा दुमका के सेक्रेटरी सुदीप्तो मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार यादव, मौसम दास, अमित कुमार, रंजीत कुमार मिश्रा, प्रीतम, सोनू कुमार गुप्ता, मुकेश साह, अब्दुल अली, शेखर रजक, सहित अन्य टीचर मौजूद थे।

हनवारा में थाना भवन निर्माण की मांग को ले ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हनवारा। संवाददाता। अंतर प्रांतीय सीमा क्षेत्र में स्थित हनवारा में थाना भवन निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हनवारा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रस्तावित थाना भवन को लेकर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से हनवारा में थाना भवन निर्माण की मांग लंबित पड़ी है। इसी को लेकर ग्रामीण जनता ने बीते वर्ष 22 दिसंबर 2024 को हनवारा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया था, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। उस समय मौके पर पहुंचे महागामा अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द ही सरकारी स्तर पर हनवारा में जमीन चिन्हित कर थाना भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने महीनों बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। समाजसेवी शाहीन आलम ने घोषणा की है कि 10 सितंबर 2025 को अपराह्न दो बजे से मिल्की चौक पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उनका दावा है कि इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। ग्रामवासी साकीर आलम ने कहा कि हनवारा में थाना भवन का निर्माण हमारी पहली मांग है। यहां की आबादी और अपराध की स्थिति को देखते हुए थाना भवन का होना बेहद जरूरी है। सरकार हमें बार-बार सिर्फ आश्वासन दे रही है। लेकिन अब हम आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और गांव की शांति व्यवस्था के लिए थाना भवन जरूरी है। अगर प्रशासन ने हमारी मांग नहीं मानी तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन आलम ने कहा कि हमारी मांग जायज है। पहले महागामा अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया था, लेकिन जब तक लिखित आदेश और जमीन चिन्हित नहीं होती, तब तक हम अनशन व धरना जारी रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस बार भी उनकी मांग को नजरअंदाज किया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

20 किसानों के बीच 8.50 लाख ऋण वितरित
गोड्डा। संवाददाता। झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक की गोड्डा शाखा में वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत केसीसी वितरण किया गया। ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित बैंक के अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक उपेन्द्र कुमार यादव, सहकारिता बैंक के निदेशक अर्चना झा एवं बैंक के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार के द्वारा घाट पहाड़पुर पैक्स, सरौनी पैक्स एवं जमनी पहाड़पुर पैक्स के 20 किसानों के बीच कुल 8 लाख 50 हजार का ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुमार यादव, सहायक निबंधक, सहयोग समितियां गोड्डा ने कहा कि वर्ष में एक बार सभी राशि जमा करने पर 0 प्रतिशत ब्याज दर किसानों को देय होगा। बैंक की निदेशक अर्चना झा ने कहा कि बैंक किसानों के सहयोग के लिए तैयार है तथा आप भी समय पर ऋण चुकता करें, ताकि आपको राशि बढ़ाकर केसीसी दिया जा सके। इस अवसर पर जमनी पहाड़पुर पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश डे, सरौनी पैक्स अध्यक्ष विभूति चंद्र, घाट पहाड़पुर पैक्स अध्यक्ष विकास मंडल, बीरेंद्र पंजियारा, मणिकांत मंडल, प्रशांत मंडल, नीलम देवी, मनु देवी, चायना देवी, लाजिना बीबी, अकाल डे सहित अन्य उपस्थित थे।

महागामा में मां मानसा की तांत्रिक पूजा संपन्न
महागामा। संवाददाता। प्राचीन परंपरा के अनुसार महागामा मंडल टोला स्थित बीच बाजार में मां मानसा की पूजा तांत्रिक विधि से बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह पूजा वर्षों से निरंतर होती आ रही है और क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। मान्यता है कि मां मानसा के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के कारण पूजा स्थल पर दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु अपनी खुशी और आभार व्यक्त करने डलिया चढ़ाते हैं, मन्नत मांगते हैं तथा बच्चों का मुंडन संस्कार भी यहीं संपन्न कराते हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षाग बलि देकर विशेष तांत्रिक विधि से पूजा कराई जाती है। पूजा के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल छा जाता है। वहीं ढोल-नगाड़े और जयकारों से पूरा मंडल टोला गुंजायमान हो उठता है। पूजा विधि-विधान के अनुसार मुख्य पुजारी कृष्ण मोहन मंडल, शंभू मंडल तथा अरविंद पंडित द्वारा परंपरा का निर्वाह करते हुए किया गया। श्रद्धालुओं ने मां मानसा के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। स्थानीय जीतू मंडल, अभिषेक मंडल, सुमन मंडल, ललन जायसवाल, शशि मंडल, सुमित मंडल का कहना है कि यह पूजा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को भी जीवंत रखती है। हर वर्ष सावन-भादो के अवसर पर आयोजित इस पूजा में क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी इलाकों से भी हजारों लोग शामिल होते हैं।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store