गोड्डा। संवाददाता। गुरुवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पीएम-जनमन, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अबुआ आवास योजना में लाभुको के द्वारा किस्त की राशि प्राप्त कर आवास निर्माण कार्य में रुचि नहीं ले रहे लाभुको को चिन्हित कर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया। उनके द्वारा मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने, मनरेगा संचालित योजनाओं का नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य के साथ ही उसमें तेजी लाने एवं जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मनरेगा में पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा कूप संवर्धन, पोषण वाटिका, मानव दिवस, वर्क कंपलीशन, बिरसा हरित ग्राम योजना, आंगनबाड़ी निर्माण केंद्र, वीर शहीद फोटो हो खेल विकास, सोशल ऑडिट, आधार बेस पेमेंट सिस्टम, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, एरिया ऑफिसर एप, भौतिक/वित्तीय प्रगति पर विशेष चर्चा करते हुए समय पर सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति में लक्ष्य के विरुद्ध कम प्रदर्शन करने वाले प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पर अप्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कम प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्य की प्रगति में सुधार करने और क्रियान्वित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा बैद्यनाथ उरांव, जिला योजना पदाधिकारी, गोड्डा फैजान सरवर, समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, बीपीओ, जेई, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व ग्रामीण विकास विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे।
सूर्या हांसदा एनकाउंटर को ले भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली
पथरगामा। संवाददाता। सूर्या हांसदा एनकाउंटर के मामले में गुरुवार को भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पथरगामा में एक आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाली गई। यह आक्रोश रैली घाट पथरगामा शिव मंदिर से निकलकर प्रखंड परिसर पथरगामा तक गया बाद प्रदर्शन रैली के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा यह फर्जी इनकाउंटर दिखा कर हत्या की गई। राज्य पुलिस अपराधी बता रही है लेकिन वो विभिन्न दलों से चुनाव भी लड़ चुके थे। वो आदिवासी गरीब बच्चों को पढ़ाते थे। साथ ही वो क्षेत्र मे अवैध उत्खनन का विरोध करते थे। पूर्व विधायक ने फर्जी इन काउंटर का सी बी आई जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम बी डी ओ को ज्ञापन सौंपा मौके पर जिला महामंत्री राजेश टेकरी,वाल, दिलीप सिंह, मुनी लाल भगत, नर्सिंग भगत, संजय झा, चुन्ना भगत, सुबोध भगत, सहित दर्जनों महिलाये भी नहीं मौजूद थी।
संगठन सृजन का कार्य पूरी तरह पारदर्शी: घुटिया
गोड्डा। संवाददाता। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत तीसरे दिन गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पहली बैठक गोड्डा ग्रामीण एवं सुंदरपहाड़ी प्रखंड के सिंहवाहिनी स्थान विवाह भवन, जमनी गोड्डा में कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष एवं गोड्डा प्रखंड एवं सुंदरपहाड़ी प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई। जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में आयोजित की गई। संगठन सभा के रूप में हुई। इस सभा में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रामचंद्र घुटिया, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी श्यामल किशोर सिंह, स्थानीय विधायक प्रदीप यादव, तथा जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी, बूथ कमेटी के सदस्यों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शामिल हुए। रामचंद्र घुटिया ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन का कार्य पूरी तरह पारदर्शी और स्पष्ट है। प्रत्येक व्यक्ति से उनकी राय ली जा रही है। और यह रायशुमारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी। जिसके आधार पर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। श्री घुटिया ने बताया कि देर शाम कल एक बूथ का भी निरीक्षण किया गया था जिसमे जिलाध्यक्ष के लिए अच्छे प्रस्ताव ओर जमीनी हकीकत की भी बात खुलकर सामने आए जिसे रिपोर्ट बनाकर एआइसीसी तक भेज दिया जाएगा ताकि समय सब कुछ किया जा सके। इस अवसर पर इफ्तेखार अंसारी, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन, गोड्डा, भी उपस्थित थे।
झारोटेफ की गोड्डा प्रखंड इकाई का पुनर्गठन 13 को
गोड्डा। संवाददाता। झारोटेफ (झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन)जिला इकाई द्वारा गोड्डा प्रखंड कार्यकारिणी के पुर्नगठन हेतु 13 सितंबर को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका में बैठक आयोजित की गई है। गोड्डा प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन के लिए गोड्डा जिला में कार्यरत 20 संघों के अध्यक्ष एवं सचिवों को चुनाव संबंधी अधिसूचना प्रेषित कर दी गई है।सभी संघों के अधिकारियों ने चुनाव में शामिल होने की बात कही है। गोड्डा प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन में चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में जिला संयुक्त सचिव प्रीति प्रिया, जिला संयुक्त सचिव चंदन कुमार तथा जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद को नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि झारोटेफ के बैनर तले राज्यकर्मियों की सेवा 62 साल करने शिक्षकों को राज्यकर्मियों की तरह ही एम ए सी पी का लाभ देने और केंद्र की तर्ज पर राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता देने की मांगों को लगातार राज्य सरकार के समक्ष रखा जा रहा है।
आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
गोड्डा। संवाददाता। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर स्थानीय महिला महाविद्यालय गोड्डा के प्रांगण में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जय शंकर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक ने इस वर्ष की थीम, ‘दृष्टिकोण बदलना’ विषय पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आत्महत्या से जुड़े हानिकारक मिथकों को चुनौती देती है। सहानुभूतिपूर्ण संवाद को बढ़ावा देती है और सार्वजनिक नीति में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर देती है। यह साक्ष्य-आधारित रोकथाम, समय पर देखभाल, और ऐसे वातावरण के निर्माण का महत्व रेखांकित करती है, जहां लोग मदद मांगने में सुरक्षित महसूस करें। वैश्विक स्तर पर, आत्महत्या 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं में प्रमुख मृत्यु कारण बनी हुई है। कार्यक्रम में किस राजा नर्सिंग स्कूल के प्रशिक्षु ए एन एम, महिला अरोग्य समिति के सदस्य, यूसीएफ बेबी कुमारी, प्रहलाद कुमार, सहिया साथी ललित सोरेन, सहिया पूनम कुमारी, नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, सुजाता कुमारी, प्रेमलता झा, आदि लोग उपस्थित रहे
दो सड़क दुर्घटना में तीन घायल
पथरगामा। संवाददाता। गुरुवार को गोड्डा-पथरगामा मुख्य सड़क फोर लेन बारकोप मोड़ के आगे साइकिल सावर और बाईक में टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार और साईिकल सवार दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों पथरगामा निवासी प्रेम कुमार और छात्र सचिन कुमार को स्थानीय की मदद से सी एच सी पथरगामा लाया गया जहां चिकित्सक डा प्रभाकर कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। बाईक सवार को सर, हाथ, पैर में गम्भीर चोट है वहीं साईिकल सवार छात्र को भी पैर में चोट है। जनकारी के अनुसार बाईक सवार गांधीग्राम से पथरगामा की ओर आ रहा था जैसे ही बाईक एक लाइन होटल के पास पहुंचा कि साईिकल सवार छात्र का मुड़ने के क्रम में दोनों टाकरा गया। जिससे यह दुर्घटना हो गई। बाईक चालक प्रेम कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। इधर एक दुसरी दुर्घटना में बोआरीजोर निवासी बबलू किस्कू फोर लेन कुसियातरी के पास बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थानीय की मदद से सी एच सी पथरगामा लाया गया जहां चिकित्सक डॉ प्रभाकर कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। दुर्घटना में पैर चोटिल हो गया।