• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

247 चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र 18 सेविका और 9 सहायिका भी हुईं नियुक्त

September 14, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

247 चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र 18 सेविका और 9 सहायिका भी हुईं नियुक्त

by admin
September 14, 2025
in Pakur
0
499
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़। संवाददाता। रविंद्र भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी और लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चौकीदार के रिक्त 247 पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
साथ ही 18 सेविका और 9 सहायिका को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के युवाओं के सपने को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील किया कि आपको जो नियुक्ति पत्र मिला है उसे घर पहुंच कर सबसे पहले अपने माता-पिता को समर्पित करें।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने चौकीदारों की नियुक्ति को सरकार और जिला प्रशासन की सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर प्रशासन का तंत्र स्थापित करना आवश्यक है।
विधायक लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू ने नव चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था तंत्र सुदृढ़ होगा। साथ ही अपील किया कि सेवा, समर्पण के साथ जनता की सेवा करें, दायित्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। सरकार ग्राउंड स्तर पर प्रशासन को सक्रिय करने का प्रयास कर रही है। महिलाओं, गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। संवेदनशीलता के साथ सरकार राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।कहा कि जिला स्थापना स्तर पर चौकीदारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं, जो आज एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों को नौकरियां देने का काम किया है। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ चयन किया गया, जिसमें किसी प्रकार की सिफारिश या दबाव नहीं था। अब ये सभी चौकीदार सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है, उन्हें समाज और आसपास के गांवों पर नजर रखनी होगी। विधायक ने सुझाव दिया कि नशे में पाए जाने वाले चौकीदारों की नौकरी छीनी जा सकती है। विधायक ने अपील किया कि नशे के सेवन से न सिर्फ एक इंसान को नुकसान पहुंचता है, बल्कि पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। साथ ही इसका दुष्प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है।
महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने नवनियुक्त कर्मियों से समाज के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने का आ”ान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया इसके अलावा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर एक जागरूकता रथ को सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रभारी, सामान्य शाखा पदाधिकारी श्री मोहनलाल मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री बसंती ग्लाडिस बाड़ा, सभी विधायक प्रतिनिधि, प्रमुख व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति रही।

उपायुक्त और एसपी ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित
पाकुड़। संवाददाता। रांची स्थित सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के क्षेत्रीय केंद्र में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 8 से 12 सितंबर तक चले इस कार्यक्रम के अंतिम दिन संस्थान की सहायक निदेशक अभिलाषा मिश्रा ने पहला सत्र संचालित किया। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी। पीरामल फाउंडेशन की मीणा ठाकुर ने किशोरियों के सशक्तिकरण, जीवन कौशल और स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्यास ठाकुर ने समुदाय-आधारित बाल संरक्षण तंत्र के बारे में बताया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर समूह कार्य भी किया। समापन पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की। उन्होंने बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने का आ”ान किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक और सभी प्रतिभागियों को कॉफी मग देकर सम्मानित किया गया।

70000 रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पाकुड़। संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 70000 रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वही इस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सीडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि सपा को गुप्त सूचना मिली थी कि माल गोदान स्थित जर्जर पुलिस श्रमिक अस्पताल में एक व्यक्ति मादक पदार्थ का क्रय विक्रय तथा सेवन कर रहा है। सूचना मिलते ही सपा ने तुरंत सीडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया जिसमें नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के अलावा सिविल एसडीओ के द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक शंभू शरण दत्ता, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप बास्की अभिषेक कुमार आरक्षी कुंदन कुमार अंकित कुमार गंगासागर शामिल थे । सपा के द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट के आधार पर छापेमारी डालने जर्जर बिजली श्रमिक अस्पताल में हमारी किया छापेमारी के क्रम में अस्पताल में मादक पदार्थ का बिक्री कर रहे एक व्यक्ति छापेमारी टीम को देखकर भागने लगा जिसे छापेमारी दल ने खरीद कर पकड़ लिया वहीं पकड़े गए व्यक्ति की जब तलाशी दिया गया तो उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 2.28 ग्राम था पाया गया वहीं ब्राउन शुगर के साथ मौके से एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया पकड़े गए व्यक्ति कीपहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर के रहने वाले मिंटू शेख के रूप में किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने करें और विक्रय की बात स्वीकार की इसके अलावा पूर्व में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 227/25 में जी वह शामिल था. सीडीपीओ के द्वारा बताया गया कि मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 24525 दर्ज किया गया है उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी कीमत में बख्सा नहीं जाएगा पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा कुछ नाम का खुलासा किया गया है जिससे का अनुसंधान किया जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि आप पकड़े गए ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 70000 रुपए हैं। वहीं पुलिस की कार्रवाई से नशा के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी, उपायुक्त ने किया निरीक्षण
पाकुड़। संवाददाता। पाकुड़ जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उपायुक्त मनीष कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को 2 अक्टूबर से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का विश्वास जीतने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार जरूरी है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सदर अस्पताल से बहुत उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया वीर परिवार सहायता योजना का शुभारंभ
पाकुड़। संवाददाता। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने वीर परिवार सहायता योजना 2025 के तहत लीगल सर्विस क्लिनिक डेडीकेटेड सेल और तृतीय राष्ट्र लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान मौजूद रहे। पाकुड़ न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ में स्थापित डेडीकेटेड सेल में पैनल अधिवक्ता संजीत मुखर्जी और पीएलवी राजेश प्रसाद को नियुक्त किया गया है। यह सेल सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों और उनके परिवारों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा। लोक अदालत में 7 बेंच का गठन किया गया। इसमें सुलहनिया अपराधिक, दिवानी, मोटर दुर्घटना, विद्युत, बैंक, पारिवारिक और चेक बाउंस से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। कुल 11,669 मामलों का निपटारा किया गया और 2,66,95,507 रुपये के समझौते हुए। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, अपर सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए चलाया गया विशेष अभियान
महेशपुर। संवाददाता। प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विभिन्न गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। प्रखंड विकास अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने तेलियापोखर, खांपुर, महेशपुर, पथरिया, श्रीरामगाड़िया, मानिकपुर, शहरग्रम, जयनगरा, बिरकिट्टी और शिवरामपुर में ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं। अभियान का मुख्य लक्ष्य जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 1.33 लाख कैडर तैयार किए जा रहे हैं। ये कैडर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम विकास की योजनाओं में सहयोग करेंगे। प्रत्येक चयनित गांव में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र सरकारी सेवाओं के वितरण और जन भागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम बनेंगे। सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी सेवा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम में बीआरओ परशेनजीत मंडल सहित अन्य ग्रामीण और कर्मचारी मौजूद रहे। यह अभियान जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केकेएम कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष का निधन
प्रो. अवस्थी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पाकुड़। संवाददाता। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के पूर्व सीसीडीसी और केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के विज्ञान संकाय के प्राणीशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कृपाशंकर अवस्थी का 12 सितंबर 2025 को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही प्राचार्य डॉ. युगल झा के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी उनके निवास पहुंचे। सभी ने परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। 13 सितंबर को दोपहर 1 बजे केकेएम कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. युगल झा ने कहा कि प्रो. अवस्थी का जीवन शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे एक उत्कृष्ट शिक्षक और अनुशासित व्यक्तित्व के धनी थे। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. इंदरजीत उरांव, डॉ. एस.पी. लोहरा, डॉ. महबूब आलम समेत कई वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। फोटो-3 मौजूद लोग

338 प्रशिक्षुओं को किया गया प्रशिक्षित
जेएसएलपीएस को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
पाकुड़। संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पाकुड़ में मासिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने की। उपायुक्त ने आरसेटी की उपलब्धियों की समीक्षा की। आरसेटी पाकुड़ ने वर्ष 2025-26 में 1150 प्रशिक्षुओं के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 338 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस को शत-प्रतिशत प्रशिक्षण लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सफल प्रशिक्षुओं को ऋण उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जेएसएलपीएस के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक पाकुड़ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री पवन कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अमित कुमार सिंह और आरसेटी पाकुड़ के निदेशक श्री राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे। इसके अलावा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रवीण मिश्रा, वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन, सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रबंधक, संकाय वापी दास और अन्य लोग भी मौजूद रहे। फोटो-4 मौजूद लोग

फुटबॉल और कबड्डी मैच का आयोजन, छात्रों ने दिखाया उत्साह
महेशपुर। संवाददाता। महेशपुर प्रखंड स्थित रामनाथपुर फुटबॉल मैदान में तीन विद्यालयों के बीच दोस्ताना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनाथपुर, सावलापुर और कदमपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में फुटबॉल और कबड्डी मैच खेले गए। छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना था। कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावलापुर के प्रधानाध्यापक शिबू टुडू, पारा शिक्षक परिमल कुमार दास और फाल्गुनी सिंह उपस्थित थे। साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमपुर के प्रभारी मनोज प्रामाणिक और रामनाथपुर विद्यालय के प्रभारी सुभाष मंडल भी मौजूद रहे। फोटो-6 मौजूद खिलाड़ी

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा
पाकुड़। संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा घघरी पंचायत स्थित कलदम गांव में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस सभा की अध्यक्षता वार्ड पार्षद बाबुराम हांसदा ने की। बीडीओ संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा में ग्रामीणों ने विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इसमें सड़क, पानी, बिजली और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। सामूहिक और व्यक्तिगत योजनाओं का चयन भी किया गया। इन सभी चयनित योजनाओं को 2 अक्टूबर 2025 को होने वाली विशेष ग्राम सभा में पारित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और कर्मियों ने मिलकर गांव का विकास नक्शा तैयार किया। साथ ही ग्राम लीडर का चुनाव भी किया गया। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारी, कर्मचारी और जेएसएलपीएस की दीदियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संथाल परगना क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन,
साइकिलिंग में अनिल गुप्ता और डिस्क थ्रो में खुशबू कुमारी ने जीता स्वर्ण
पाकुड़। संवाददाता। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
साइकिलिंग पुरुष वर्ग में पाकुड़ जिला के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। पाकुड़ के आरक्षी शब्बीर आकिब अंसारी ने रजत और देवघर के आरक्षी अरविंद कापरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
डिस्क थ्रो में गोड्डा जिला के आरक्षी अशरफ अली खान ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में गोड्डा की आरक्षी खुशबू कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में साहिबगंज के आरक्षी मनोज सोरेन ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में जामताड़ा की शर्मिला हांसदा विजेता रहीं। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में देवघर के आरक्षी दिनेश चौधरी ने स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में गोड्डा की खुशबू कुमारी ने एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हाई जंप पुरुष वर्ग में गोड्डा के आरक्षी विकास हेंब्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवघर के शेषनाथ पासवान और दुमका के संतोष कुमार यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान साझा किया।

Share200Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store