- धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान को लेकर जुटे श्रद्धालु, प्रमुख संत व सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
- संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया एकता का संदेश
देवघर/नगर संवाददाता। देवघर के छत्तीसी तालाब तट स्थित हनुमान मंदिर परिसर राजेंद्र बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान पूरे परिसर में धार्मिक ऊर्जा और एकता का संदेश गूंजता रहा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा एवं उत्थान के लिए जागरूक करना था। आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखने के लिए इस तरह के आयोजनों की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अचिंत्य चैतन्य जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और सही मार्ग दिखाने का माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझें और उन्हें आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य वक्ता मधुसूदन मंडल ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। यदि समाज एकजुट रहेगा तो किसी भी चुनौती का सामना आसानी से किया जा सकता है। संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर बल दिया।
विहिप और अन्य संगठनों की सक्रिय भागीदारी : विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण ने अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्म की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज में जागरूकता लाने और लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में मधुसूदन मंडल, गोपाल प्रसाद राउत, कार्यक्रम संयोजक संजीत बरनवाल, नगर कार्यवाह डॉ आनंद वर्धन, जिला संघ चालक गणेश बरनवाल, सुनील कुमार गुप्ता, विनायक कुमार, रामनरेश सिंह, अशोक कुमार और राजकुमार प्रसाद, संतोष कुमार, त्रिलोकी कुमार राउत, विजय वर्मा, नंदकिशोर कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज की एकता, संस्कार और सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने का संकल्प लिया।
भक्ति और उत्साह से भरा रहा माहौल : हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस सम्मेलन की विशेषता रही। आयोजन स्थल पर अनुशासन और व्यवस्था भी देखने लायक रही, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
समाज को जोड़ने का सशक्त प्रयास : आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर लाना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का भाव बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने धर्म की रक्षा, समाज के उत्थान और राष्ट्रीय एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तब वह हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होता है।
देवघर में भाजपा स्थापना दिवस आज, नागेंद्रनाथ त्रिपाठी होंगे मुख्य अतिथि
- जसीडीह स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे ठाढ़ीदुलमपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (बिहार-झारखंड) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रविवार को देवघर पहुंचे नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया। उनके आगमन पर जसीडीह रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, पूर्व विधायक नारायण दास, संतोष उपाध्याय, अधीर चंद्र भैया, महेश प्रसाद राय, मुकेश पाठक, राकेश नरौने, पंकज सिंह भदौरिया, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय तिवारी, मिथलेश माधव, उचित राय, सुनील यादव, सुनील मंडल, संतोष सिंह सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्थापना दिवस समारोह को लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारी की है। जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया एवं संतोष उपाध्याय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, नगर निकाय प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, स्थापना दिवस के अवसर पर संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी इस दौरान साझा किया जाएगा। भाजपा का यह स्थापना दिवस समारोह संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी की संभावना है।
आरएसएस प्रचारक विगेंद्र कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात
- विकास मुद्दों पर रखे अहम सुझाव
- ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समाज सेवा को मजबूत करने पर दिया विशेष जोर
देवघर/नगर संवाददाता। रांची स्थित लोकभवन में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के देवघर विभाग प्रचारक विगेंद्र कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज, रांची के प्रबंधक निदेशक रवीन्द्र महतो भी मौजूद रहे, लेकिन बैठक का केंद्र विगेंद्र कुमार द्वारा उठाए गए विकास संबंधी मुद्दे रहे। मुलाकात के दौरान विगेंद्र कुमार ने देवघर सहित संथाल परगना क्षेत्र में चल रहे सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की जमीनी चुनौतियों को प्रमुखता से रखते हुए ठोस समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। विगेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता अभी भी अपेक्षाकृत कमजोर है, जिसे सुधारना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि संगठन के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि केवल साक्षरता ही नहीं, बल्कि मूल्य आधारित शिक्षा भी जरूरी है, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सके। राज्यपाल ने उनके विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में सामूहिक प्रयासों से बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर रखा व्यावहारिक पक्ष : बैठक में विगेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिसके कारण लोगों को शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए और अधिक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान रवीन्द्र महतो ने भी नर्सिंग शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया, जिस पर राज्यपाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
समाज सेवा को बताया सतत प्रक्रिया : विगेंद्र कुमार ने कहा कि समाज सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि देवघर क्षेत्र में संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
युवाओं के लिए अवसर और दिशा पर बल : विगेंद्र कुमार ने युवाओं के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलना बेहद जरूरी है। राज्यपाल ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समन्वय से ही संभव है समग्र विकास : मुलाकात के दौरान विगेंद्र कुमार ने प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जब दोनों मिलकर काम करेंगे, तभी विकास योजनाओं का सही लाभ आम जनता तक पहुंचेगा। राज्यपाल ने इस सुझाव का समर्थन करते हुए भविष्य में भी ऐसे संवाद बनाए रखने की बात कही। लोकभवन में हुई यह मुलाकात विगेंद्र कुमार की सक्रिय भूमिका और उनके सामाजिक सरोकारों को उजागर करती है। शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनके सुझाव राज्य के समग्र विकास के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विषपान करने से युवक की मौत
देवघर/संवाददाता। एक युवक की विषपान के कारण मौत हो गयी है। मृतक 25 वर्षीय अमित दास जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के चांदवारी मोहल्ले का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया गया कि घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पहले मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। स्वजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। उसके बाद कागजी खानापूर्ति करने के बाद वे शव को लेकर अस्पताल से चले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दो वाहनों में जबरदस्त भिडं़त, एक की मौत व पांच घायल
- पुलिस ने दो क्षतिग्रस्त वाहनों को किया जब्त
देवघर/संवाददाता। देवघर-जमुई मुख्यमार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के पास एक अनियंत्रित एक्सयूवी वाहन के चालक ने तेजगति से गाड़ी चलाते हुए सामने से आ रही एक आर्टिका वाहन में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में आर्टिका वाहन पर सवार एक 65 वर्षीय महिला श्रद्धालु वीणा शर्मा की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में नचिकेता, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, दिलखुश और मोना शामिल है। सभी बिहार के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकसलेम मोहल्ला के रहने वाले हैं।
जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एक श्रद्धालु के वाहन से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद वीणा शर्मा को मृत घोषित कर दिया। धक्का मारने के वाले वाहन को जसीडीह पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना की बावत मृतक के परिजनों ने बताया कि वे लोग आर्टिका वाहन से पूजा करने शनिवार को देवघर आये थे। रविवार को बासुकीनाथ से पूजा अर्चना कर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ी के पास सामने से तेजगति से आ रही एक्सयूवी वाहन संख्या जेएच 15 एडी 7182 ने उनकी कार में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गये जबकि एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। इधर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाधामओपी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
सड़क हादसे में दो सगे भाई सहित पांच घायल
देवघर/संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में सगे भाई सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। एक हादसे में कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर बाजार के पास अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आकर सगे भाई सचिन रजक व रंजीत रजक घायल हो गए हैं। ये दोनों जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों रविवार की सुबह बाइक से देवघर सब्जी बेचने के लिए आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया। हादसे के बाद सूचना देने के आधा घंटा बाद तक एंबुलेंस वहां नहीं पहुंचा। बाद में कुंडा थाना के एएसआइ अभिमन्यू सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस के वाहन से दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं ट्रैक्टर व उसके चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव निवासी प्रभाकर कुमार, दूसरी घटना में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार और तीसरी घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर गांव निवासी बालो यादव घायल हो गया हैं। ये सभी बाइक दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो सवार दो महिला समेत चार लोग घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के खोनीपान्न गांव के पास ट्रैक्टर व ऑटो के बीच हुए टक्कर में ऑटो सवार दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में घायल दमोह तुरी के स्वजन कृष्णा तुरी ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहे थ। इस दौरान खोनीपानन के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टोटो पलट गया और चार लोग घायल हो गए। घायलों में दमोह तुरी, नागेश तुरी, चांदनी देवी व लता देवी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आर्म्स एक्ट व मारपीट का फरार तीन आरोपित गिरफ्तार, गये जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित मारपीट छिनतई के फरार चल रहे अलग-अलग कांड के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपियों में थाना कांड संख्या 277/25 के मारपीट छिनतई के आरोपी चांद कोठी कास्टर टाउन निवासी आशीफ समर। कांड संख्या 24/26 के आर्म्स एक्ट का आरोपी शिवगंगा लेन निवासी सौरभ पलिवार उर्फ पांडेय बॉस और कांड संख्या 106/26 आर्म्स एक्ट के आरापी हरिहरबाड़ी निवासी अंकुश वात्सयान का नाम शामिल है। तीनों को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में नगर थाना के एसआई मुकेश कुमार तिवारी, एसआई घनश्याम गंझू, एसआई सुमंत प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
जेसी राज फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
देवघर/संवाददाता। देवघर में जेसी राज फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के संरक्षक डॉक्टर जेसी राज के जन्मदिन के अवसर पर संत माइकल एंग्लो विद्यालय, बिलासी में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शहर के बिलासी स्थित संत माइकल एंग्लो विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गोल शॉट बॉल एसोसिएशन के महासचिव राजेश रंजन एवं एसोसिएशन के खिलाड़ी विजय कृष्ण भारद्वाज,आयुष संतोषी रोशन कुमार, रोहित कुमार,यश राज प्रशांत कुमार दिलखुश कुमार के सदस्य रोशन कुमार, रोहित कुमार, यशराज, प्रशांत कुमार, दिलखुश कुमार अभिनव कुमार एवं फाउंडेशन के सचिव राजीव कुमार राधे समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था हर वर्ष अपने संरक्षक के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। मौके पर संरक्षक डॉक्टर जेसी राज ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है। उन्होंने बताया कि देवघर जैसे शहर में कभी-कभी रक्त की कमी हो जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरत के समय किसी को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्था जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पहल के तहत संत माइकल एंग्लो विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह घोषणा की गई कि जो भी अभिभावक इस रक्तदान शिविर में भाग ले रहे हैं, उनके बच्चों को विद्यालय में निशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दो साइबर आरोपित गिरफ्तार, गये जेल
- तीन मोेबाइल व चार सिमकार्ड बरामद
देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर करौं थाना इलाके से दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सिराराम रवानी और राजेश रवानी के नाम शामिल है। दोनों करौं थाना क्षेत्र के जांत गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और चार सिमकार्ड बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ के बताया कि पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर झांसे में लेकर ठगी करते थे। छापेमारी दल में साइबर थाना के एसआई संतोष कुमार मंडल सहित करौं एवं पथरौल थाना की पुलिस शामिल थी।