• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

    कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

by admin
April 20, 2026
in Pakur
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददात।
नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा एक प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण जी उपस्थित रहे। उनके साथ पाकुड़ जिला के जिला संघ चालक श्रवण जी, पाकुड़ नगर के नगर संघ चालक देवकांत जी और साहिबगंज विभाग के विभाग कार्यवाह मृत्युंजय घोष जी भी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि अरुण जी ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज में आ रहे विभिन्न परिवर्तनों और उनके प्रभावों पर प्रकाश डाला। अरुण जी ने कहा कि वर्तमान में समाज एकल परिवार की ओर बढ़ रहा है, जिससे परिवारों का आकार छोटा होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले संयुक्त परिवार में सभी सदस्य एक साथ रहते थे, भोजन करते थे और सुख-दुख बांटते थे। अब स्थिति ऐसी है कि परिवार का एक सदस्य काम से लौटता है तो दूसरा निकल जाता है, जिससे परिवार में अधूरापन, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने साथ मिलकर भोजन करने और समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों को चिंताजनक बताया। अरुण जी ने कहा कि हमें पानी और बिजली का उपयोग आवश्यकतानुसार ही करना चाहिए। साथ ही, अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी आह्वान किया।
स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में निर्मित उत्पादों का ही प्रयोग करना चाहिए। इससे भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सकेगा।
अरुण जी ने सभी नागरिकों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश, धर्म, समाज और परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से ही पूरे भारत का विकास संभव है।

नये पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संभाला पदभार
पाकुड़/संवाददाता।
समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नव पदस्थापित एसपी अनुदीप सिंह ने पदभार ग्रहण किया। वह जिले के 30 वें पुलिस अधीक्षक हैं।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के सहयोग को भी आवश्यक बताया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में, अनुदीप सिंह को निवर्तमान एसपी निधि द्विवेदी के स्थान पर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देश पर यह कार्यभार संभाला।
कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस के कई अधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और जिले में उनका स्वागत किया। नव पदस्थापित एसपी को पदभार ग्रहण करने के अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई
पाकुड/़संवाददाता।
नगर थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर थाना पुलिस ने एक लॉटरी विक्रेता मोहम्मद हलीम हुसैन को 210 अवैध लॉटरी टिकटों के साथ गिरफ्तार किया है।
पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि अवैध लॉटरी की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर मोड़ स्थित एक चाय दुकान पर अवैध रूप से लॉटरी का कारोबार हो रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक अखिलेश राम, आरक्षी गौतम कुमार और मनोज कुमार दास शामिल थे। टीम ने जाल बिछाकर उक्त चाय दुकान पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान चाय दुकान में अवैध रूप से लॉटरी की खरीद-बिक्री करते हुए बड़ी अलीगंज निवासी मोहम्मद हलीम हुसैन को रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके पास से नागालैंड स्टेट के 110 पीस, नागालैंड स्टेट डियर नर्मदा के 50 पीस और सिक्किम स्टेट डियर रिवर के 50 पीस लॉटरी टिकट बरामद किए गए, जिनकी कुल संख्या 210 है।
एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि गिरफ्तार लॉटरी विक्रेता से पूछताछ की जा रही है ताकि लॉटरी के स्रोतों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध लॉटरी की बिक्री के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन, बंदियों को स्वास्थ्य परामर्श
पाकुड़/संवाददाता।
झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का लक्ष्य विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना था। सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया गया कि उनके मुकदमों की पैरवी के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं।
लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल और सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने संयुक्त रूप से मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निष्पादन पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बंदियों के मुकदमों से संबंधित समस्याओं को सुना गया, जिसका उद्देश्य उन्हें त्वरित न्याय दिलाना था।
शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की सचिव रूपा बंदना किरो, डॉक्टर एस के झा, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, सहायक अज़फर हुसैन विश्वास और जेल के प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासभा ने निकाली शोभायात्रा
पाकुड़/संवाददाता।
शहर में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही रानी ज्योतिमोई ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माणाधीन स्थल पर भूमि पूजन और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया।
ब्राह्मण महासभा पाकुड़ के तत्वावधान में यह आयोजन स्वस्तिवाचन के साथ शुरू हुआ। शोभायात्रा नित्य काली मंदिर से प्रारंभ होकर शोसान काली मंदिर, मदपाड़ा और बिरसा चौक होते हुए पुन: नित्य काली मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद रानी ज्योतिमोई ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माणाधीन स्थल पर पूजा-अर्चना की गई।
ब्राह्मण महासभा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने कहा कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मना रहा है। उन्होंने बताया कि यह जन्मोत्सव विश्व के कल्याण और संपूर्ण ब्राह्मण समाज के हित के लिए मनाया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सबका कल्याण, हित और सुख चाहते हैं। उन्होंने धर्म की विजय और अधर्म के नाश की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष भागीरथ तिवारी, सचिव विभाष मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला और कैलाश झा, कोषाध्यक्ष मनीष राज चौबे, डॉली पांडे, प्राची चौधरी, बमभोला उपाध्याय, पूनम देवी, बेला मजूमदार, कमला गांगुली, विनोद झा, कुंदन पंडित, संजीत मुखर्जी, भोला दुबे, ब्रजेश पाठक, अश्वनी झा, नारायण पांडे, अविनाश झा, दुर्गेश चौधरी, विकास मिश्रा, विक्रम मिश्रा और संजय दुबे सहित कई विप्रजन उपस्थित रहे।

डीएवी पब्लिक स्कूल में मनी महात्मा हंसराज की जयंती
पाकुड़/संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को महात्मा हंसराज की जयंती ‘समर्पण दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार हवन और भजन से हुई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रों ने महात्मा हंसराज के जीवन पर आधारित एक चित्र नाटिका भी प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में महात्मा हंसराज के आदर्शों, सेवा, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया। उन्होंने बताया कि महात्मा हंसराज ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दी और डीएवी संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल 1864 को जन्मे हंसराज जी ने 1886 में अविभाजित भारत के लाहौर में मात्र दो कमरों में डीएवी स्कूल की नींव रखी थी। आज यह विश्व की सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था है। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store