• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026

वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026

पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

November 11, 2026

जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

November 11, 2026

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

November 10, 2026

दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

November 10, 2026

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

November 7, 2026

सोशल ऑडिट की जिला स्तरीय जनसुनवाई में शामिल होंगे करौं के नौ विद्यालय

November 7, 2026

सर्वोदय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 7, 2026

देवघर एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू, ड्रॉप-ऑफ पूरी तरह नि:शुल्क

November 6, 2026

लैब इन ए बॉक्स प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताए गए प्रयोग आधारित शिक्षण के तरीके

November 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, November 20, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

    एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

    वापी में प्रवासी मजदूर तैय्यब अंसारी का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

    जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

    श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

    दीपावली की रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, 13 वर्षीय किशोर की मौत, दो दोस्त घायल

    छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : ऋषभ भारद्वाज

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

by admin
November 20, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय परिसर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 11 यूनिट रक्तदान किया गया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान है। रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कई लोग इस भ्रम में रक्तदान नहीं करते कि इससे शरीर में खून की कमी हो जाएगी या स्वास्थ्य खराब हो जाएगा, जबकि यह धारणा सही नहीं है। रक्तदान के बाद शरीर में रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से हो जाती है। स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप रक्तदान कर सकता है। उपायुक्त ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदाताओं के नि:स्वार्थ सेवा भाव से ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। कहा कि कई बार ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने के साथ मानव सेवा का अवसर भी मिलता है। शिविर में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, मुख्यालय डीएसपी चंद्रशेखर सहित जिला स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

जिले की सभी 194 पंचायतों में किसान गोष्ठियों का आयोजन

  • आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जा रही जानकारी, किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए किया जा रहा प्रेरित
    देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिले की सभी 194 पंचायतों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण), देवघर की ओर से आयोजित इन गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी जा रही है। इस पहल के तहत संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि वैज्ञानिक पंचायत और गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं। गोष्ठियों में किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही उनका तकनीकी समाधान और आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत बीजों के चयन, बीज उपचार, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक के प्रयोग, फसल प्रबंधन तथा कीट एवं रोग नियंत्रण की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। गोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य कृषि विभाग की तकनीकी एवं वैज्ञानिक जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाना और किसानों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। आत्मा की इस पहल से किसानों को अपने पंचायत और गांव में ही कृषि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल रहा है। इससे आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

देवघर में 20 से 22 नवंबर तक सजेगा कला का अनूठा संसार,

  • 36वें ‘उत्सृजि कला उत्सव’ में जुटेंगे 156 कलाकार
    देवघर/नगर संवाददाता। कला, संस्कृति और रचनात्मकता के विविध रंगों से देवघर तीन दिनों तक सराबोर रहेगा। कलाकारों एवं फोटोग्राफरों के समूह ‘उत्सृजि’ की ओर से 20 से 22 नवंबर तक कोल डिपो, सत्संग नगर में 36वें कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कला उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के कुल 156 कलाकार हिस्सा लेंगे। इनमें चित्रकार, मूर्तिकार, फोटोग्राफर और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट शामिल होंगे। तीन दिवसीय आयोजन में कला की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन, कलाकारों के बीच संवाद, कार्यशाला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, कला उत्सव का उद्घाटन 20 नवंबर को संध्या 6:30 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही कला और संस्कृति के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक कला प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इसमें कलाकारों की रचनात्मक प्रतिभा और कला के विविध स्वरूपों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
    कला की बारीकियों से रूबरू होंगे प्रतिभागी : आयोजन का विशेष आकर्षण कलाकारों की कार्यशाला होगी। प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें कलाकार अपनी कला, तकनीक और अनुभवों को साझा करेंगे। इससे कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों और उभरते कलाकारों को नई जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा। वहीं, प्रत्येक संध्या 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को जीवंत बनाया जाएगा। अलग-अलग राज्यों से आने वाले कलाकारों की मौजूदगी इस आयोजन को विविध कला संस्कृतियों के मिलन का मंच प्रदान करेगी।
    22 नवंबर को होगी चित्रांकन प्रतियोगिता : उत्सव के अंतिम दिन 22 नवंबर को दोपहर 11:30 बजे से 1 बजे तक चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकला प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वहीं, समापन समारोह उसी दिन रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगा। ‘उत्सृजि’ परिवार की ओर से कला प्रेमियों, संस्कृतिकर्मियों, विद्यार्थियों और देवघरवासियों से तीनों दिन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न कला विधाओं को एक साझा मंच देना और कलाकारों के बीच रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना है।

देवउठनी एकादशी आज, चार माह बाद योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

  • शुरू होंगे मांगलिक कार्य, तुलसी विवाह के साथ बजेगी शहनाई
    देवघर/वरीय संवाददाता। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाली देवउठनी एकादशी शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, प्रबोधिनी एवं देवोत्थानी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर को व्रत रखेंगे। व्रत का पारण 21 नवंबर को सुबह 6:49 से 8:56 बजे के बीच किया जाएगा। वैष्णव परंपरा में व्रत की तिथि एवं पारण के नियम अलग हो सकते हैं।
    चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। इस अवधि में विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु के जागने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। यही वजह है कि देवउठनी एकादशी को विवाह के नए मौसम का आरंभ माना जाता है। इस दिन तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व है। धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का तुलसी के साथ प्रतीकात्मक विवाह कराया जाता है। इस वर्ष 21 नवंबर को तुलसी विवाह के आयोजन होंगे। मान्यता है कि तुलसी विवाह संपन्न कराने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
    ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा : एकादशी के दिन श्रद्धालु सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं और भगवान विष्णु के समक्ष व्रत का संकल्प लेते हैं। पूजा में पीले फूल, तुलसी दल, पंचामृत एवं नैवेद्य अर्पित किया जाता है। श्रद्धालु ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हैं। शाम को तुलसी के समीप दीप जलाकर पूजा की जाती है। कई स्थानों पर रात में भजन-कीर्तन और शंख-घंटी बजाकर भगवान को जगाने की परंपरा निभाई जाती है। एकादशी व्रत में अन्न, चावल एवं दाल का सेवन नहीं किया जाता। श्रद्धालु अपनी परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार फलाहार करते हैं तथा द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करते हैं।
    बाजारों और मंदिरों में बढ़ी रौनक : देवउठनी एकादशी के साथ विवाह का मौसम शुरू होने को लेकर शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शादी-ब्याह की तैयारियों को लेकर खरीदारी की जा रही है। वहीं, मंदिरों और घरों में विशेष पूजा तथा तुलसी विवाह की तैयारियां भी चल रही हैं। चार महीने के विराम के बाद मांगलिक आयोजनों की शुरुआत को लेकर लोगों में उत्साह है।

चारपहिया वाहन के धक्के से बाइक चालक घायल, दोनों वाहन जब्त

  • जनकपुर चौक के समीप हुई घटना, पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा
    जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी स्थित जनकपुर चौक के समीप बुधवार देर शाम चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई।
    मिली जानकारी के अनुसार, चारपहिया वाहन संख्या जेएच-01सीएफ-9376 देवीपुर की ओर से रोहिणी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जनकपुर चौक के समीप उसने बिना नंबर की बाइक में धक्का मार दिया। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक घायल हो गया। घायल की पहचान रूपसागर गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ग्रामीण मुहल्लों में बिजली पोल और तार की समस्या जल्द होगी दूर

  • पार्षदों ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात, पुराने आवेदनों पर तत्काल पोल लगाने का निर्देश
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण मुहल्लों में बिजली के खंभों और तारों की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को नगर निगम के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर विभिन्न वार्डों में नए बिजली पोल लगाने और तार खींचने की मांग रखी।
    पार्षदों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में अब भी बिजली पोल और तारों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मुहल्लों में नए पोल लगाने और तारों का विस्तार करने की आवश्यकता है। कुछ वार्डों की ओर से इस संबंध में पहले ही लिखित आवेदन दिया जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने पूर्व में प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल बिजली पोल लगाने का निर्देश दिया। वहीं, जिन वार्डों के पार्षदों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है, उन्हें जल्द से जल्द मांग और संबंधित स्थानों का विवरण विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर पोल और तार लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
    पार्षदों की पहल से जगी समाधान की उम्मीद : पार्षदों ने कहा कि ग्रामीण मुहल्लों में बिजली की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कई जगह आबादी बढ़ने के बावजूद बिजली पोल और तारों का विस्तार नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में वार्ड पार्षद प्रदीप चौधरी, अमरेश चौधरी, मोहम्मद शमशेर आलम, दिलखुश सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

  • प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बूथ कमेटियों के सत्यापन और शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने का दिया निर्देश
    देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी बालमुकुंद सहाय उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, मंडल कार्यसमिति के विस्तार, शक्ति केंद्र कमेटियों के गठन और बूथ कमेटियों के सत्यापन सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
    बैठक को संबोधित करते हुए बालमुकुंद सहाय ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। मंडल स्तर पर पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ सफल बनाना चाहिए। उन्होंने मंडल कार्यसमिति का विस्तार करने, शक्ति केंद्र कमेटियों को सक्रिय बनाने और बूथ कमेटियों के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। साथ ही राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ समय-समय पर आंदोलन करने तथा भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के सामने उठाने की बात कही।
    संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता : सचिन रवानी
    जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के सभी स्तरों पर सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती को पार्टी की प्राथमिकता बताया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनीता सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अभयानंद झा ने किया। मौके पर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक, गंगा नारायण सिंह, संजय सौरय, सुनील मिश्रा, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, संजय यादव, अधीर चंद्र भैया, पंकज भदौरिया, मुकेश पाठक, तूफान महथा, सुलोचना देवी, मनोज मिश्रा, संतोष मुर्मू, अलका सोनी, जयकांत मंडल, विश्वनाथ रामानी, गौरी शंकर शर्मा, नवल राय, ममता गुप्ता, विपिन देव, अशोक प्रहलाद, ललन दुबे, यादव श्याम देव चौधरी, धनंजय कुमार, अमृत मिश्रा, गोलू सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी उपस्थित थे।

देवसंघ कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
देवघर/नगर संवाददाता। देवसंघ इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड एजुकेशनल रिसर्च (डीआईपीएसईआर), देवघर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं स्पोर्ट्स कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के असेंबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बीएड सत्र 2026-28 के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में युवाओं की भूमिका और उनके दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए समाज में प्रेम, सहयोग, समरसता और भाईचारे की भावना जरूरी है। युवाओं को जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देनी चाहिए।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रजनीश पांडेय एवं उप-प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) बबीता कुमारी के मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस एवं स्पोर्ट्स कमेटी के समन्वयकों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मामूली विवाद में घर में घुसकर मारपीट, कई लोग घायल
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी गांव में मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में घायल विजय पासवान (48) ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर गांव के छह लोगों के खिलाफ शिकायत की है।
आवेदन के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमरजीत पासवान, रामदास पासवान, रंजीत पासवान, निशा देवी, ज्योति देवी और प्रेरणा कुमारी कथित तौर पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि सभी ने उनकी पत्नी, मां और बेटी के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर जब विजय पासवान घर पहुंचे, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनके छोटे पुत्र आयुष पासवान के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने विजय पासवान के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर नामजद आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

करौं कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती

  • कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, देश के विकास में उनके योगदान को किया याद
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती सादे समारोह में मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रदेव दास ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में नारे लगाए। मौके पर कांग्रेस महामंत्री संजीव चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं। देश के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति को बढ़ावा, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद बांग्लादेश के निर्माण में भारत की भूमिका तथा 1974 में पोखरण परमाणु परीक्षण जैसी ऐतिहासिक घटनाएं हमेशा याद की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के राजनीतिक नेतृत्व और देश के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोर रवानी, रानीडीह पंचायत अध्यक्ष राहुल सिंह, अजीत पंडित, सागर दास, भीम तुरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यक्ष्मा मरीजों के बीच पांचवीं बार किया गया पोषण पोटली का वितरण
पालोजोरी/संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को 70 यक्षमा मरीजों के बीच पांचवीं बार पोषण पोटली का वितरण किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत सहित अन्य कर्मियों की मौजूदगी में पोषण पोटली का वितरण किया गया,. जिसमें पोषक तत्व से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल थे। डॉ संचयन ने बताया कि ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, चितरा के सहयोग से यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया जा पा रहा है। इससे पहले भी चार दफे उनके बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया है। यह सेवा यक्षमा मरीजों के लिए लगातार 6 महीने के लिए उपलब्ध है। पोषण पोटली के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य जांच और फॉलो चेकअप भी किए जाते हैं। डॉक्टर संचयन नें यह भी बताया कि लगातार 6 महीने तक टीवी की दवा खाने और पोषक तत्व लेने से टीबी बिल्कुल ठीक हो सकता है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नित्यानंद चौधरी, नीरज कुमार राव, प्रमोद कुमार, आशुतोष कुमार, गिरीश कुमार यादव, प्रगति कुमारी, पवन सिंहा, रोहित कुमार, अजीत कुमार यादव,.रोशन कुमार साह,.सेवाधन मुर्मू आदि मौजूद थे।

रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर घुसे चोर
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय काली मंडा रोड़ निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी सरोज कुमार मिश्रा के घर बुधवार की रात करीब तीन बजे पीछे का दीवार तड़पकर किचन का दरवाजा तोड़कर चोर घुस गया। हो हल्ला पर आसपास के लोग जमा हो गए। हल्ला सुनकर चोर भाग गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि पूर्व बैंक अधिकारी सरोज मिश्रा बाहर गए हैं। घर में एक गार्ड रहता है। जब रात में घर के अंदर से आवाज आई तो गार्ड चिल्लाने लगा। हल्ला पर चोर भाग निकले। चोर घर के अंदर चार ताला तोड़ चुके थे। घर से चोरी हुई या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इनका आवास एसडीपीओ आवास और थाना के पास है। इस घटना से आसपास के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बता दें हाल में ही सीताराम डालमिया रोड अवस्थित राजेंद्र प्रसाद के बंद पड़े घर में भी लाखों के जेवरात और नगदी की चोरी हो चुकी है।

बांका से निकली किशोरी मधुपुर में मिली, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
मधुपुर/संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल मधुपुर ने ‘नन्हें फरिश्ते’ अभियान के तहत ट्रेन में अकेले सफर कर रही एक किशोरी को सुरक्षित बरामद किया। आरपीएफ ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में किशोरी अकेली सफर कर रही थी। ट्रेन के टीटीई ने उसे अकेला देख संदेह होने पर पूछताछ किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर टीटीई उसे मधुपुर स्टेशन पर उतार कर आरपीएफ के हवाले कर दिया महिला सिपाही के द्वारा पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि पढ़ाई को लेकर मां ने डांटा जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई और ट्रेन में बैठ गई। पूछताछ के बाद उसके पास आधार कार्ड मिला । जिससे पता चला कि वह बिहार के बांका जिले की रहने वाली है। आरपीएफ ने उसके परिजन को बरामदगी की सूचना दे दी है। इसके बाद चाइल्डलाइन हेल्पलाइन के अधिकारी को बुलाकर सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सत्यापन के बाद उसे सकुशल सौंप दिया।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

April 20, 2024

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

0

बड़े की हत्या करने वाला छोटा भाई गोवर्धन गिरफ्तार

0

जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

0

रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने के समान : उपायुक्त

November 20, 2026

एक वर्ष से खराब पड़ी जलमीनार, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण

November 20, 2026

पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान : उपायुक्त

November 20, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store