• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अंतरराज्जीय लोहा चोर गैंग का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

August 12, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Sahibganj

अंतरराज्जीय लोहा चोर गैंग का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

by admin
August 12, 2025
in Sahibganj
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

साहिबगंज। संवाददाता। पुलिस ने लोहा चोरी के बड़े अंतरराज्जीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए इसके 16 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बरहेट थाना क्षेत्र के झिमोली गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि झिमोली रोड के बगल में सरकारी जलापूर्ति कार्य के लिए गिराए गए लोहे के पाइप को कुछ अज्ञात व्यक्ति साथ लाए ट्रकों में भर रहे हैं। सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम ने छापामारी कर अंतरराज्जीय चोर गिरोह के 16 सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं 3 वाहन भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरोग के सरगना व अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मामले में 16 सहित दो अज्ञात लोगों पर बरहेट थाना कांड संख्या 120/25 दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि उक्त गैंग ने साहिबगंज में पूर्व में भी चोरी की कई वारदात में शामिल रहा है। इस मामले में अनुसंधान जारी है।
पकड़े गये गैंग के 13 सदस्य धनबाद, दो यूपी व एक बिहार के
एसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के 13 सदस्य धनबाद के जबकि दो यूपी व एक बिहार का है। पकड़े गए चोरों में धनबाद के बलियापुर थाना के बेलगड़िया निवासी दीपक भुइयां(30), तीसरा थाना के लोधना कुम्हार बस्ती निवासी चिरंजीत कुमार(26), पुटकी थाना क्षेत्र के साउथ बलिहारी निवासी अजय कुमार(27), साउथ बलिहारी फाटक निवासी विकास कुमार पासवान(26), बरारी कोंक मांझी गांव निवासी दिनेश मांझी(25), झरिया थाना क्षेत्र के सहाना पहाड़ी निवासी संतोष कुमार भुइयां उर्फ टिकला(24), हर्ष कुमार(21), तीसरा थाना क्षेत्र के घनवाडीह निवासी छोटू कुमार(34), थाना बलियापुर क्षेत्र के बेलगड़िया निवासी राजेश मंडल उर्फ चुनु यादव(40), बलियापुर थाना के डोकरा बेनिया निवासी बेलू रजवार(19), जब्त टाटा मैजिक जेएच 10 सीक्यू 1053 के चालक साह मालिक चावल धोवा निवासी किशोर रजवार(30), झरिया थाना क्षेत्र के सहाना पहाड़ी निवासी जीतन कुमार भुइयां(21), उत्तर प्रदेश के शाहजहां ज़िला के शेरमाउ दक्षिणी थाना क्षेत्र निवासी देवकली निवासी विपिन कुमार(44), छह चक्का ट्रक यूपी 27 सीटी 6196 ले चालक प्रमोद कुमार(32), एवं बिहार के बांका ज़िला अंतर्गत बाराहाट थाना के महुआ निवासी बीआर 51गीए 1642 के मालिक सह चालक उमेश साह(38) व लालू यादव(30) शामिल हैं।
जब्त सामग्री
छापामारी में पुलिस ने छह चक्का ट्रक संख्या बीआर 51 जीए 1642, यूपी 27 सीटी 6196, टाटा मैजिक जेएच 10 सीक्यू 1053, 15 पीस मोबाइल, वाहन में लोड 25 पीस लोहा का पाइप बरामद किया है।
अपराधिक इतिहास
उक्त गैंग पर टंडवा थाना में कांड संख्या 50/25 व बोरियो थाना में कांड संख्या 51/24 दर्ज है।
छापामारी दल में शामिल
छापामारी दल में बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, पुअनि मुटरा पूर्ति, सअनि अशोक कुमार सिंह, रघुवीर राम, पवन कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।

30 वर्षीय महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
बरहरवा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमलतल्ला में रविवार की रात करीब 30 वर्षीय महिला मुक्ता राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति वाहन चालक हराधन राय ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले ही मालदा से लौटे थे। रविवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद टहलने बाहर गए थे। लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इधर सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह एएसआई सिदाम रविदास ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मुक्ता राय व हराधन राय की शादी मात्र छह माह पहले हुई थी। मुक्ता राय मालदा जिले के झलझलिया की रहने वाली थी। दोनों की दूसरी शादी हुई थी। हराधन राय की पहली पत्नी मालदा की रहने वाली है और उनसे दो संतान भी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी सिमलतल्ला पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया था।

अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज। सवांददाता। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को नाबालिक लड़की के अपहरण मामले के आरोपी अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं कांड संख्या 51/25 के आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर मु़फस्सिल थाना पुलिस ने पुराने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि कांड संख्या 27/25 के प्राथमिकी आरोपी छोटी कोदरजनना निवासी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

साहिबगंज पुलिस को भी थी सूर्या की सरगर्मी से तलाश
साहिबगंज। संवाददाता। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामिन भिट्ठा मौजा स्थित जय माता दी स्टोन वर्क के पत्थर खदान में 01 जून की देर रात नाइट गार्ड को बंधक बना कर वहां खड़ी दो हाइवा व दो पोकलेन के आगजनी और गोलीबारी की वारदात में साहिबगंज पुलिस को भी सूर्या हांसदा की सरगर्मी से तलाश थी। इस मामले में मिर्जाचौकी थाना में 2 जून को कांड संख्या 34/25 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। 4 जून को पुलिस ने इस मामले में मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गडरा पंचायत सचिवालय के निकट से गोड्डा ज़िला के ललमटिया थाना क्षेत्र के धनकुंडा निवासी विमल हांसदा(19) व बरहेट थाना क्षेत्र के बड़ा उदाली निवासी बेटका टूडू(21) को एक लोडेड देसी कट्टा, एक ज़िंदा कारतूस, एक बाइक, दो मोबाइल, एक टॉर्च, डिटॉल, रूई, बैंडेज व एक पिट्ठू बैग के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों ने स्वीकारते हुए उक्त कांड में गिरोह के सरगना सूर्या हांसदा व अन्य की संलिप्तता बताई था। वहीं पुलिस को बताया था कि दोनों गिरोह के मुखिया सूर्य नारायण हांसदा से मिलने जा रहे थे। 9 जून 2025 को पुलिस ने सूर्या हांसदा गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उनके घर से 7 देशी राइफल बरामद की थी। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कांड संख्या 34/25 में संलिप्त अपराधी सूर्या हांसदा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के छोटा देवडांड स्थित फागु माल पहाड़िया के पक्के मकान में ठहरा हुआ है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छोटा देवडांड स्थित फागु माल पहाड़िया के पक्का मकान को घेर कर छापामारी की। छापामारी में मकान मालिक फागु माल पहाड़िया व भुरकुंडा निवासी मंगल मरांडी को दबोच लिया गया था। उनकी निशानदेही पर फागु माल पहाड़िया के घर से 7 देशी राइफल बरामद किया गया था। पूछताछ में फागु माल पहाड़िया एवं मंगल मरांडी ने बताया कि मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामिनभिट्ठा स्थित जय माता जी स्टोन माइंस में दो हाइवा व दो पोकलेन को जलाने के पश्चात घटना में प्रयुक्त हथियार सूर्या हांसदा ने उसके घर में लाकर रखा था। बाकी हथियार सूर्य हांसदा व गिरोह के अन्य सदस्य अपने साथ लेकर चले गए।
पहले भी सुर्खियों में रहे सूर्या हांसदा
24 फरवरी 2021 को बोरियो थाना क्षेत्र के मोती पहाड़ी गांव के निकट सूर्या हांसदा को साहिबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन फिर इसके बाद पुलिस टीम पर अचानक भीड़ ने पथराव कर दिया था। जिसका फायदा उठाकर सूर्यनारायण हांसदा पुलिस वैन से फरार हो गया था। पथराव में बरहरवा के तत्कालीन एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा उसके वाहन चालक व अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के सीटीएस कंपनी के पत्थर खदान में 10 फरवरी 2020 को वाहनों में आग लगाने व गोलीबारी को लेकर पुलिस पूछताछ हेतु सूर्यनारायण हांसदा को हिरासत में लेने गई थी। इस मामले में सूर्या पर बोरियो थाना में कांड संख्या 61/2021 दर्ज था। इधर 28 फरवरी 2021 को पुलिस ने इस मामले के मोती पहाड़ी निवासी अनिल पंडित को गिरफ्तार किया था। वहीं इस कांड में पुलिस ने बड़ा बरमसिया से लूटा गया 9 एमएम का 28 जिंदा कारतूस, एक लेदर का पाउच, एक ब्लैकबेरी कंपनी का लेदर का बैग, तत्कालीन बरहरवा एसडीपीओ का एसबीआई का एक एटीएम कार्ड, एक चाकू एवं एक कंपास बरामद किया था। 18 मई 2021 इसी मामले में सूर्य नारायण हांसदा को गोड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना पर ललमटिया थाना अंतर्गत धनकुंडा गांव में एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया था। बाद में उसे साहिबगंज पुलिस को सौंप दिया था।
कौन थे सूर्या नारायण हांसदा
सूर्या हांसदा मौजूदा समय में जेकेएलकेएम पार्टी से जुड़े थे। इसके पूर्व सूर्या हांसदा बोरियो विधानसभा से जेवीएम के टिकट पर दो बार और भाजपा के टिकट पर एक बार चुनाव लड़ चुके थे। जानकारी के अनुसार सूर्या ने झाविमो पार्टी से 2009 में चुनाव लड़ते हुए लगभग 25 हज़ार वोट, जबकि 2014 में लगभग 30 हज़ार वोट प्राप्त किया था। इसके बाद 2019 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने लगभग 60 हजार वोट प्राप्त किया था। वहीं 2024 में भाजपा छोड़ जेएलकेएम पार्टी से चुनाव लड़ते हुए लगभग 3 हजार वोट प्राप्त किया था।

धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या
बरहरवा। संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार एक 36 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय मिथुन दास अपने घर में अकेला सोया हुआ था। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण बताते हैं कि मिथुन मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। इधर वारदात की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष कुमार व एसआई सुदामा सिंह ने सदल बल घटना स्थल पहुंचकर मामले कि जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार में बताया मामले छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store