• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में चला स्वच्छता अभियान

September 22, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में चला स्वच्छता अभियान

by admin
September 22, 2023
in Godda
0
505
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। कार्यालय संवाददाता सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय मोतिया, डुमरिया और गुम्मा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से कक्षाओं एवं विद्यालय मैदान में सफाई अभियान चलाया। कार्यशाला में अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। स्कूल में स्वच्छता नहीं होगी तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें स्वच्छता के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मध्य विद्यालय मोतिया के प्रधानाचार्य ने अदाणी फाउंडेशन के इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान से स्कूल का वातावरण स्वच्छ और सुंदर होगा। अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्कूल में कूड़ेदान आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने गंदगी को कूड़ेदान में डालने की शपथ ली। अदाणी फाउंडेशन के इस पहल से छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इससे स्कूल का वातावरण स्वच्छ और सुंदर होगा।

खेलो झारखंड के तहत गोड्डा की झोली में अब तक 10 पदक

  • कुश्ती प्रतियोगिता में रहा गोड्डा का जलवा

गोड्डा। कार्यालय संवाददाता खेलो झारखंड के तहत राज्य की राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोड्डा ने शानदार शुरूआत की है। कुश्ती स्पर्धा में गोड्डा की बालक एवं बालिका टीम ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक समेत 10 पदक जीते हैं। और साथ ही टीम स्पर्धा में ओवर ऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों के नाम पीयूष साह, लक्ष्मण बेसरा, अंकित कुमार हैं। रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में सादिक आलम, साजिद आलम, अमन कुमार शामिल हैं। वहीं कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में नीतू कुमारी, अंकित राज, अंकित टुडू, कृष्णा यादव हैं। कुश्ती टीम की इस सफलता पर जिला कार्यक्रम पधाधिकारी विभाष चंद्र ने खुशी व्यक्त की और इसका श्रेय शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा को दिया।

परिवार नियोजन को बढ़ावा देने वालीं महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

गोड्डा। कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में मासिक परिवार कल्याण दिवस के मौके पर वार्ड नम्बर-18 की महिलाओं को पुरस्कृत करने का कार्य किया गया। गौरतलब है कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं को बच्चों में अन्तराल रखने, पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण एवं अन्य गर्भ निरोधक सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्साह बढ़ाने को लेकर महिलाओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। एएनएम रूपम कुमारी ने बताया कि परिवार कल्याण दिवस के मौके पर नगर के वार्ड 18 में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार नियोजन का पालन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के तहत सही उम्र में होने वाली शादी एवं बच्चों में अंतर रखने वाली महिलाओं को चिन्हित करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने का कार्य किया गया, ताकि वे एक अच्छे परिवार का गठन कर सकें। साथ ही साथ, छोटा परिवार, सुखी परिवार के लक्ष्य को भी वह आगे बढ़ा सके। मौके पर सोनिया परवीन, नसीमा खातून को दो बच्चों में अंतर रखने के लिए पुरस्कृत किया गया। नगमा खातून, सिफना खातून को नए शादी जोडे़ को लेकर पुरस्कृत किया गया तथा अन्य दंपति को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एएनएम अराधना कुमारी, बीटीटी बेबी कुमारी, एलटी प्रभात झा एवं महिला आरोग्य समिति के सदस्य तथा योग्य दंपति उपस्थित थे।

विधायक के गांव में मड़ूआ की खेती देखने पहुंचे कृविकेंके वैज्ञानिक
गोड्डा। कार्यालय संवाददाता नाबार्ड और कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा से प्राप्त मड़ूआ के बीज को हरगौरी कृषक उत्पादक संगठन, गोड्डा ने पोड़ैयाहाट प्रखंड के बोहरा गांव में स्थानीय विधायक प्रदीप यादव समेत नकुल यादव, मास्टर महतो, नवनीत कुमार के खेतों में नई तकनीक के साथ लगवाया है। विधायक के गांव में कुल छह
एकड़ रकवा में मड़ूआ की खेती की गई है। मड़ूआ की खेती देखने के लिए गुरुवार को नाबार्ड के जिला विकास पदाधिकारी नूतन राज, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉक्टर रवि शंकर और वैज्ञानिक अशोक ठाकुर बोहरा गांव गए। साथ में हरगौरी कृषक उत्पादक संगठन के सीईओ अमरेंद्र कुमार अमर भी थे। अमर ने बताया कि विधायक प्रदीप यादव ने सिर्फ गोड्डा जिला के लिए ही नहीं, बल्कि झारखंड में मिलेट मिशन अभियान को एक नई दिशा देने के लिए अपनी बंजर भूमि पर मड़ूआ की खेती करवाया। अब जब लोग इस मोटे अनाज को उगाने छोड़ दिए हैं और गेहूं, चावल की खेती पर ही निर्भर हो गए हैं। जबकि पूरे देश ही नहीं, पूरा विश्व अब मोटे अनाज की खेती की ओर अग्रसर हो रहा है। यह वर्ष मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया भी जा रहा है।
विधायक यादव ने मिलेट्स अभियान को आगे बढ़ाने और किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपने खेतों में मड़ूआ लगवाया है। पूरे इलाके के लोग मड़ूआ के खेत को देखने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने यह संकल्प लिया है कि वे लोग भी अब ऊपरी जमीन पर मोटे अनाज की खेती करेंगे। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि अगले वर्ष हमलोग 50 एकड़ में मड़ूआ की खेती करेंगे, जो कि झारखंड में एक मिसाल होगा।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रवि शंकर के अनुसार, बोहरा में जो मड़ूआ की खेती किया गया है, इसे हम लोग बीज उत्पादन के रूप में यहां का बीज संग्रहित करेंगे और प्रसंस्करण करा कर अच्छे बीज तैयार करेंगे।

असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें : एसपी

  • एसपी ने किया ठाकुरगंगटी थाना का वार्षिक निरीक्षण

गोड्डा। कार्यालय संवाददाता एसपी नाथू सिंह मीणा के द्वारा गुरुवार को ठाकुरगंगटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। मौके पर महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, मेहरमा के पुलिस निरीक्षक, संबंधित थाना के थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी मीणा ने लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। इसके अलावा लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने निरीक्षण से संबंधित सभी पंजियों का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण एवं आवश्यक प्रविष्टि का निर्देश दिया। इसके अलावा आम नागरिकों के द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

स्त्री के प्रति क्रूरता, कानूनन अपराध : डालसा

गोड्डा। विधि संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार पाठक एवं सचिव डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के पोखरिया गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकार एवं घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर एलएडीसी अंजन कुमार घोष, पीएलवी शंकरचंद्र सेन एवं मीनू बेसरा ने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों का संरक्षण करने, महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने एवं उनके अधिकारों की रक्षा करती है। इस अधिनियम में केवल पत्नी ही नहीं, बल्कि मां, बहन, विधवा अथवा परिवार के किसी भी सदस्य को प्रताड़ित करना घरेलू हिंसा अपराध माना गया है। शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना, मारपीट करना, शरीर के अंग को चोट पहुंचाना, गाली-गलौज करना, अपमानित करना, लड़का न पैदा होने पर ताने मारना, दहेज संबंधी मांग करना, परिजनों को धमकाना, बीमार होने पर इलाज न कराना, उनके अधिकारों से वंचित रखना घरेलू हिंसा अपराध माना गया है। हमारे समाज में आए दिन घरेलू हिंसा अपराध की घटनाएं एवं समस्या बनी हुई है। इससे परिवार में तनाव, परिवार टूटने व बिखरने का डर लगा रहता है। समाज में हो रहे अपराध को रोकने के लिए सभी वर्गों को आगे आने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

अधूरी आवास योजना को पूर्ण करने के लिए प्रशासन रेस

  • “चलो आवास करें पूरा” अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित
    गोड्डा। कार्यालय संवाददाता “चलो आवास करें पूरा” अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा “चलो करें आवास पूरा अभियान” कार्यक्रम को लेकर सभी पंचायतों के मुखिया एवं ग्रमीणों के साथ बैठक की गई। “चलो करें आवास पूरा” अभियान से संबंधित बैठक प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी गण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लाभुकों को आवास पूर्ण करने के निमित्त हर आवश्यक सहायता लाभुकों को मुहैया कराई जाए। 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2023 तक यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। पंचायत स्तर के अधिकारी अपूर्ण आवास को पूर्ण कराने में आवश्यक सहयोग करें। अभियान में बेहतर कार्य करने वालों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि मिशन मोड में सभी अपूर्ण आवास को पूर्ण कराया जाए। संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय जन प्रतिनिधियों से कहा कि लाभुकों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किए जाएं। साथ ही साथ आवास निर्माण के बचे किस्तों का भुगतान ससमय किया जाए। ज्ञात हो जिले के विभिन्न प्रखंड भ्रमण के दौरान वरीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को पूर्ण करने के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अब न रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय सभागार में बैठक कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी जनसेवकों, पंचायत सचिव से पंचायत वार लंबित आवास के बारे में जानकारी ली गई। वहीं 10 अक्तूबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में अभियान के तहत मुखिया की अध्यक्षता में जनसेवक, पंचायत समिति सदस्य, विधायक प्रतिनिधि और संबंधित वार्ड सदस्यों की टीम को लंबित आवास पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित करने और जरूरी सहयोग प्रदान कराने का निर्देश दिए गए।
Share202Tweet126Share51
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store