• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अदानी कंपनी में नौकरी नहीं मिलने से जमीनदाताओं का भड़का असंतोष

April 4, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

अदानी कंपनी में नौकरी नहीं मिलने से जमीनदाताओं का भड़का असंतोष

by admin
April 4, 2025
in Godda
0
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • रैयतों ने शुरू की भूख हड़ताल
  • विधायक प्रदीप यादव ने रैयतों के समर्थन में व कंपनी के खिलाफ फिर खोला मोर्चा
  • आज मोतिया थाना में होगी विभिन्न पक्षों के बीच संयुक्त वार्ता
    गोड्डा। कार्यालय संवाददाता। सदर प्रखंड के मोतिया एवं आसपास के ग्रामीणों ने काफी अरमानों के साथ अदानी कंपनी को पावर प्लांट लगाने के लिए जमीन दी थी। जमीनदाताओं को विश्वास था कि जमीन के बदले भारी भरकम मुआवजा मिलने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को अदानी जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अच्छी पगार पर नौकरी मिलेगी। अदानी पावर प्लांट की स्थापना के शुरुआती दौर में विधायक प्रदीप यादव ने प्लांट का विभिन्न कारणों से विरोध किया था। इसके कारण उन्हें जमीन दाताओं के साथ ही अदानी कंपनी एवं जिला प्रशासन का भी कोपभाजन बनना पड़ा था। यहां तक कि महीनों तक जेल में रहना पड़ा था। लेकिन कंपनी का पावर प्लांट स्थापित हो जाने के बाद विधायक श्री यादव की भविष्यवाणी सच के करीब पहुंच गई है। वहीं जमीनदाता रैयत अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। जमीन दाताओं का आरोप है कि अदानी कंपनी में नौकरी देने के बदले कंपनी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी में उन्हें नौकरी दी गई है। कभी इस आउटसोर्सिंग कंपनी में, तो कभी दूसरी आउटसोर्सिंग कंपनी में कम वेतन की नौकरी जमीनदाताओं को दी गई है। उनकी स्थिति पेंडुलम की तरह हो गई है। जमीनदाता रैयतों का आरोप है कि कंपनी ने वादाखिलाफी की है।
    इसके कारण एक सप्ताह पूर्व से जमीनदाता रैयतों का आक्रोश अदानी पावर प्लांट के खिलाफ गहराता जा रहा है। कंपनी की नीति एवं नीयत को भापकर जमीनदाताओं ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दिया है।
    रैयतों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के बदले स्थायी नौकरी का वादा करने वाली अडानी कंपनी ने न केवल वादाखिलाफी की, बल्कि उन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी ‘इनोव’ में ठेका पर नौकरी दी। अब हाल ही में इनोव से करीब 178 रैयत कर्मचारियों को अचानक निकालकर चौथी आउटसोर्सिंग कंपनी में शिफ्ट करने की तैयारी ने आग में घी डाल दिया है। गुस्साए रैयतों ने इसके खिलाफ 3 अप्रैल से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
    रैयतों का कहना है कि हमें बार-बार आश्वासन दिया गया था कि कंपनी पूरी तरह चालू होने पर अडानी में सीधी नौकरी मिलेगी। लेकिन अब जब प्लांट शुरू हो गया, तो हमें एक और आउटसोर्सिंग कंपनी में धकेला जा रहा है। विरोध करने पर कंपनी ने इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिससे रैयतों में नाराजगी और बढ़ गई।
    इस मुद्दे को लेकर रैयतों ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से गुहार लगाई। बुधवार को श्री यादव से मुलाकात के दौरान रैयतों ने कहा कि अब आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं। विधायक ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि आपके साथ अन्याय हुआ है, मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।
    गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे प्रदीप यादव धरनास्थल पर पहुंचे और अडानी के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर अडानी ने यह जुल्म बंद नहीं किया, तो एक और आंदोलन के लिए तैयार हो जाए। उनके एक आवाज पर 50 हजार लोग सड़कों पर होंगे। न कोई अंदर जाएगा, न बाहर आएगा। कोयले का एक टुकड़ा भी प्लांट में नहीं जाने देंगे।
    विधायक के तीखे तेवर देख अडानी ने तुरंत अपने प्रतिनिधियों को धरनास्थल पर भेजा और बातचीत की पेशकश की। श्री यादव ने साफ कहा कि ये बच्चे लड़ने नहीं आए, बस अपना हक मांग रहे हैं। जमीन लेते वक्त जो वादा किया था, उसे पूरा करें और इनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लें। अडानी प्रतिनिधियों ने जवाब दिया कि हम कल दोनों पक्षों के साथ बैठकर इस पर विचार करने को तैयार हैं।
    अब शुक्रवार को सुबह मोतिया थाना में जिला प्रशासन, अडानी प्रतिनिधि, कर्मचारी प्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि एक बैठक करेंगे, जिसमें इस विवाद को सुलझाने की कोशिश होगी। रैयतों की भूख हड़ताल और विधायक की चेतावनी ने अडानी को बैकफुट पर ला दिया है लेकिन नतीजा शुक्रवार की वार्ता पर टिका है।

हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
मेहरमा। संवाददाता। नवरात्र प्रारंभ से ही देश भर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जिले में भी चैत्र नवरात्र की धूम है और श्रद्धालु भक्तगण पूजा में लीन हैं। इस दौरान जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सोनाटीकर में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कुल 151 कन्याएं शामिल हुई। करीब पांच किलोमीटर की इस लंबी कलश शोभायात्रा में जगह जगह पेयजल की व्यवस्था की गई थी। उक्त कलश शोभायात्रा सोनाटीकर से चौरा काली मंदिर स्थित तालाब पहुंची, जहां कहलगांव से लाए गए जल को सभी श्रद्धालुगण अपने अपने कलश में भर कर घोरीचक पहुंचे तथा पुन: चौरा होते हुए वापस संकट मोचन मंदिर सोनाटीकर पहुंची। तेज धूप के बावजूद सभी श्रद्धालु भक्ती भाव में विभोर होकर शोभायात्रा कर रहे थे। वहीं कलश शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि मेहरमा दक्षिणी जिला परिषद सदस्या कदमी देवी, पूर्व मुखिया हेमंत मंडल पूर्व पंचायत समिति सदस्य निर्भय सिंह शामिल हुए। वहीं कलश शोभायात्रा की शुरुआत मंत्र उच्चारण के साथ पंडित निर्मल मिश्रा के द्वारा कराया गया। कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से दिलिप कुमार, सोनू, संजय, विक्रम, मुकेश, रोहित, गौरव, प्रवीण, संतोष, सुरेश, पियूष, सिंटू, प्रमोद, जयकृष्ण सिंह के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।

चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मोहा मन
गोड्डा। संवाददाता। जिला मुख्यालय के शिवपुर-गुलजारबाग में चैती दुर्गा नवरात्र पूजा के अवसर पर प्रस्तावित पंच दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का श्रीगणेश बुधवार की शाम स्थानीय गुरुकुल डांस एकेडमी के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। उद्घाटन सत्र का संचालन एवं स्वागत संबोधन आयोजन समिति सचिव अमृत पाण्डेय ने किया। जिला कला एवं संस्कृति संयोजक सुरजीत झा के कुशल संयोजन तथा गुरुकुल डांस एकेडमी की निदेशिका आरती सिंह के सधे हुए निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन डॉल्फिन डांस एकेडमी के निदेशक शशि आनंद ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अभिभावक व अधिवक्ता शशिधर पाण्डेय, अध्यक्ष दिलीप साह, कोषाध्यक्ष अशोक साह, उपाध्यक्ष सुनील यादव, सीताराम राउत, दिनेश बर्णवाल, प्रेम पाठक, कौशिक गुप्ता, शशि भूषण राय, पिकेश यादव, राजेश साह, बिनोद साह, शुभम, प्रीतम एवं अखिल कुमार झा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष दर्शक उपस्थित थे।

चैती दुर्गापूजा व रामनवमी को लेकर जगह-जगह आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
गोड्डा। संवाददाता। जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के चैती दुर्गा मंदिरों, पूजा पंडालों व पूजाघरों में शुक्रवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ ही नवदुर्गा की स्थापना होगी। इसके साथ ही चैती दुर्गा मंदिरों के कपाट पूजन व दर्शन के लिए खोल दिए जाऐंगे। इसके पूर्व गुरुवार को देवी भगवती दुर्गा के छठे रूप का विधिवत पूजन के उपरांत देवी की स्थापना को लेकर विल्वभरणी को निमंत्रण दिया गया। मंदिर में हो रहे दुर्गा सप्ताशति पाठ, अखंड संकीर्तन सहित विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों से आसपास का वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। मंदिरों में स्थापित होने वाली प्रतिमा को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर भव्य तोरण द्वार के साथ-साथ रौशनी की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
इधर जगह-जगह रामनवमी मनाने को लेकर उत्साह का माहौल है। इसको लेकर हनुमान मंदिर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। यहां पूजन के उपरांत अखंड संकीर्तन होगा और बजरंगी अखाड़ा का भी आयोजन किया जाएगा। देवी भगवती की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही चैती दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगा। दुर्गा पूजा पर प्रतिमा स्थापना सहित मंदिर परिसर को सजाने- संवारने का कार्य जोरों पर है। इसी प्रकार शनिवार को महाष्टमी व रविवार को रामनवमी पूजा होगी। सात अप्रैल सोमवार को 10वीं तिथि है। देवी स्थापना को लेकर बुधवार को विल्वभरणी को निमंत्रण दिया गया। इसी प्रकार सदर प्रखंड के सिकटिया, पोड़ैयाहाट, महागामा, पथरगामा के चिहारो पहाड़, बेलसर, बसंतराय, ठाकुरगंगटी, मेहरमा, बोआरीजोर, सुंदरपहाड़ी आदि प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा से माहौल आध्यात्मिक हो गया है।

सभी नागरिकों को न्याय सुलभ कराना सरकार का दायित्व : डालसा

  • महादेव बथान के संथाली टोला में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
    गोड्डा। संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को महागामा प्रखंड के महादेव बथान पंचायत के संथाली टोला में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम में शामिल अधिकार मित्र जय कृष्ण यादव एवं स्टेंशिला हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं। सभी को न्याय सुलभ कराना सरकार का दायित्व है। कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे, इसी के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों को न्याय सुलभ हो सके। कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे इसी उद्देश्य जगह-जगह समाज के सभी वर्गों को कानून की जानकारी दी जाती है। खासकर के विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, डायन प्रथा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि बाल मजदूरी को निषेध माना गया है। कोई भी संस्थान में अगर कोई बाल मजदूर पकड़ा जाता है तो उस संस्थान को जुर्माना तथा सजा का भी प्रावधान है। इसलिए बच्चों को पढ़ने का अवसर दिया जाए ताकि वह पढ़ लिखकर सफल नागरिक बन सकें। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रखंड क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचीं मंत्री दीपिका

  • लोगों की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का दिया आश्वासन
    ठाकुरगंगटी। संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में गुरुवार को ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुई। इस दौरान रामेश्वर ठाकुर जनजाति महाविद्यालय भतखोरिया में प्रभारी प्राचार्य, सभी शिक्षकों, सभी शिक्षाकर्मियों आदि से महाविद्यालय के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन सहित विभिन्न प्रकार का काम समय पर नियमानुसार करें, प्रतिदिन समय पर सभी शिक्षक और सभी छात्रों का आगमन हो। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो, इसका शत प्रतिशत प्रयास करें। इस महाविद्यालय के छात्र उच्च श्रेणी और अच्छे प्राप्तांक से उत्तीर्ण हो ताकि महाविद्यालय का नाम रोशन हो सके। इस बात का महाविद्यालय परिवार ध्यान रखें, लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
    बुढ़वाचक मदरसा परिसर में आयोजित ईद मिलन समारोह में भी शामिल हुई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ा फूल माला आदि से उनका भव्य स्वागत किया। सबों से बातचीत किया, समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी और सबों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी बारीकी से सुनी समाधान का आश्वासन दिया।
    वहीं उन्होंने कुर्मा, पीपलजोरिया आदि गांव में भी जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिले और ईद को बधाई दी। साथ ही, सबों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कजरेल दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मिलकर भी बातचीत की। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी सदस्यों बुजुर्गों शिक्षाविदों, गणमान्यों, ग्रामीण श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प गुच्छ फूलमाला आदि से उनका स्वागत किया गया। वहां उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली और निदान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, वरिष्ठ गणमान्य, शिक्षाविद के साथ-साथ महागठबंधन दलों के दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ो ग्रामीण किसान मजदूर शामिल रहे।

चैती छठ के पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
हनवारा। संवाददाता। गुरुवार को महागामा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पोखर व तालाबों में चैती छठ महापर्व के पहले दिन श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की शुरुआत की। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत का शुभारंभ हुआ। इसके बाद बुधवार को खरना किया गया, जिसमें व्रतियों ने गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण किया। फिर, पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। पारंपरिक तरीके से बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री सजाई गई। महिलाओं ने नई साड़ी और पुरुषों ने धोती-कुर्ता पहनकर छठी मइया की अराधना की। श्रद्धालु ने भगवान सूर्य से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

रमला स्टार टीम ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
गोड्डा। संवाददाता। गुरुवार को पुरुष अंडर-18 एवं अंडर-15 रग्बी जिला प्रतियोगिता सदर प्रखंड के कन्हवारा फील्ड पर आयोजित किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग में 7 टीम अंडर-18 में 8 टीम एवं अंदर-15 में 3 टीम ने भाग लिया, जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्लस टू हाई स्कूल रमला स्टार दूसरे स्थान पर गोड्डा टाइगर एवं तीसरे स्थान पर बजरंग दल टीम रही। अंडर-18 बॉयज में प्रथम स्थान गोड्डा टाइगर दूसरे स्थान पर प्लस टू हाई स्कूल रमला तीसरे स्थान पर हरिपुर टीम रही एवं अंडर-15 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्लस टू हाई स्कूल रमला दूसरे स्थान पर बजरंग दल एवं तीसरे स्थान पर सेवन स्टार टीम रही। इस प्रकार प्रतियोगिता से चयनित बच्चों सातवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो की 12 एवं 13 अप्रैल को रांची खेल गांव में होगी। इसकी जानकारी जिला रग्बी संगठन के सचिव करण कुमार कश्यप ने दी। मौके पर शारीरिक शिक्षक नीरज सिंह, अजय राय, अनंत यादव, डॉ महानंद यादव उपस्थित थे।

हाइवा की चपेट में आने से कार चालक की मौत
पोड़ैयाहाट। प्रखंड मुख्यालय के सटे कारुडीह गांव के पास बीती रात एक हाईवा की चपेट में आने से खेमन कुमार नामक कार चालक की मौत होने का समाचार मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय कार चालक अपने निजी वाहन से किसी संबंधी को छोड़ने जामताड़ा गया था, जहां से लौटने के दौरान कारूडीह गांव के पास एक हाईवा से टकरा गया, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत मौके पर हो गई। बताया गया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़याहाट लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आज सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया।

तालाब के किनारे लगा गंदगी का अंबार, बिशुआ मेले पर लगा ग्रहण
बसंतराय। संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब किनारे प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को राज्यस्तरीय विशुआ मेले के मौके पर तालाब की साफ सफाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। तालाब किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। तालाब में फैले हुए कचरे और पानी में जलकुंभी के कारण आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी हो कि आगामी 14 अप्रैल को ऐतिहासिक तालाब किनारे राज्यस्तरीय विशुआ मेले का आयोजन होता है जहां लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। मालूम हो कि इस मौके पर विशेषकर आदिवासी समुदाय के साफा होड़ के अनुयाई बिशुआ मेले के अवसर पर स्नान करने के लिए कई प्रदेशों के लोग जमा होते हैं और दीक्षा प्राप्त कर तीन दिनों तक तालाब किनारे नेम निष्ठा के साथ पूजा अर्चना करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदगी का मुख्य कारण तालाब किनारे अतिक्रमण कर बसे छोटे छोटे दुकानदार हैं जिनके द्वारा रोजाना तालाब में कचरा फैलाया जाता है। लेकिन इस बदहाली को रोकने के लिए ना तो जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं नाही स्थानीय लोगों द्वारा कोशिश की जा रही है। ज्ञात हो कि हालिया समय में अंचल कार्यालय से तालाब किनारे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए 104 अतिक्रमणकारियों पर नोटिस भी निकाला गया था। फिलहाल गंदगी के कारण तालाब अपना अस्तित्व और पौराणिक महत्व खोता जा रहा है। फिलवक्त सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर कई जगहों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। मगर झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिला अंतर्गत बसंतराय में स्वच्छता संदेश को पूरी तरह आत्मसात करते लोग नजर नहीं आ रहे है। जबकि मेला बंदोबस्ती से सरकार को लाखों का राजस्व प्राप्त होता है। बीते वर्ष भी 24 लाख से अधिक की राजस्व की प्राप्ति हुई थी। अगर सुविधा की बात करें तो आमजनों को शुद्ध पेयजल एवं शौचालय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। तालाब के चारों ओर सिर्फ 2 चापाकल ही लगे है जबकि चारों तरफ एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। वही तालाब से सड़ांध भरी बदबू भी आती है।

Share199Tweet124Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store