सोनारायठाढ़ी। संवाददाता। युवा चिकित्सक डॉ. राजेश रोशन ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की किरण नहीं पहुंच पायी है। चुनाव जीतने के लिए अब तक नेता केवल आश्वासन की राजनीति कर रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होने देंगे।
दरअसल डॉ. रोशन जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क करने के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कटिम्बा, खूटहरी, रायकिनारी एवं नोनीहाट समेत अन्य गांवों का दौरा कर वहां के लोगों से मिलकर समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अब तक नेता केवल वोट के लिए ही गांव आते हैं। चुनाव जीतने के बाद उनका दर्शन ही दुर्लभ हो जाता है। अब अगर वोट चाहिए तो विकास की गारंटी देनी होगी वह भी लिखित में।
उन्होंने कहा कि यहां की जनता का समर्थन मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में वह जरमुंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
सोनारायठाढ़ी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित
देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी सोनारायठाढ़ी मंडल द्वारा प्रखंड कार्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी गांव एवं पंचायत से अमृत वाटिका के लिए मिट्टी इकट्ठा किया गया था। जिसे आज अमृत कलश में डालकर जिला भेजा जाएगा और जिला से यह राजधानी रांची पहुंचेगी और रांची से इसको दिल्ली पहुंचा जाएगा। जहां पर अमृत वाटिका का इसी मिट्टी से निर्माण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनारायठाढ़ी प्रखंड के महामंत्री मनोज मंडल, सोनारायठाढ़ी प्रखंड प्रभारी सुनीता सिंह, मुख्य वक्ता संजीव जजवाड़े, भाजपा के नेता आलमगीर अंसारी, कामेश्वर साह, चतुरानंद यादव, कृष्ण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी, हीरालाल मिस्त्री, परमानंद मिश्रा, संतोष मिश्रा, गुलाब राणा, धनंजय ठाकुर, चंदन मंडल, पूर्व पूर्व सूत्री अध्यक्ष राम नारायण राय, संजय पांडेय, गोपाल शाह, कार्तिक मंडल, मोहन भोक्ता, जय हिंद तिवारी, बालेश्वर टुडू, पप्पू पांडेय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवघर में भी रिलीज हो रही है फिल्म अब तो सब भगवान भरोसे
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर के नोखिल, तेतरिया, पुनासी डैम और पानेश्वर के इलाकों में शूट की गई फिल्म ”अब तो सब भगवान भरोसे” 13 अक्टूबर को भारत के सहित यूके, यूएस, आस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। फिल्म देवघर के आइलेक्स में भी प्रदर्शित होने को तैयार है। संयोग है कि 13 अक्तूबर को देश भर में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस भी मनाया जा रहा है। इस हेतु विशेष रियायत दर पर फिल्म की टिकट उपलब्ध होंगे। फिल्म में मुख्य अभिनेता रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज कलाम, भेजा फ्राय फेम विनय पाठक, मासूमी मखीजा, कपिल शर्मा शो फेम सत्येंद्र सोनी, बाल कलाकार स्पर्श सुमन तो हैं ही, कई कलाकार और सहयोगी झारखंड राज्य से भी हैं। जैसे विक्की माधवन, शरद चंद्रा, आशा कुमारी और राजेश यादव आदि। शिलादित्य बोरा के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है। फिल्म को लंदन, आस्ट्रेलिया सहित कई देशों के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। फिल्म के लेखक सुधाकर नीलमणी एकलव्य बिहार के मुंगेर निवासी हैं। जबकि सहयोगी निर्माता रविराज पटेल लखीसराय से हैं। फिल्म का निर्माण प्लाटून वन फिल्मस के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्देशक श्री बोरा ने बताया कि देवघर को मैं कभी भूल नहीं सकता। वहां के सरकार, प्रशासन और गांव समाज के लोगों ने मेरा बहुत सहयोग किया है। मैं उन सभी के प्रति आभारी हूं। फिल्म दो बाल कलाकारों के माध्यम से अपनी कहानी को कहती है। जिसमें सवाल भी है और उसी में जबाब भी। फिल्म अब तो सब भगवान भरोसे में संस्कृति और विज्ञान का संतुलन है। फ़ल्मि में देवघर का सौंदर्य भी परदे पर बखूूबी देखा जा सकता है।
तीन लोगों रक्तदान कर बचायी जान
देवघर/नगर संवाददाता। रक्तदान महादान सारवां संगठन की टीम लगातार मानव सेवा में जूटी हुई है। इस संगठन में लगभग डेढ़ सौ सदस्य है जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं। बीते मंगलवार को देवघर शहर में तीन दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्तदान करवा कर दो महिला और एक पुरुष की जिंदगी बचाने में संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें रूपेश कुमार वर्मा ए बी नेगेटिव, साकेत कुमार ए बी नेगेटिव और शत्रुध्न कुमार ए नेगेटिव ने रक्तदान कर मरीज लड्डू लाल केसरी, आरती देवी, बुलबुल रानी को रक्त दिया। संगठन के संस्थापक शंभू यादव ने कहा की हमारी संस्था निस्वार्थ भाव से 2019 से सेवा करते आ रही और संस्था के लोग सेवा के बदले में कभी किसी से कुछ नहीं लेते हैं।
अमृत वाटिका का निर्माण वीर सपूतों की सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक
- प्रखंड कार्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
जसीडीह/संवाददाता। देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों एवं देश वासियों के घरों के आंगन की मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आजादी का अमृत वाटिका का निर्माण शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त बातें देवघर विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास ने गुरुवार को देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर में मेरी माटी मेरा देश के तहत आयोजित मिट्टी संग्रह अमृत कलश समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कही। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश के लिए शहीद होने वाले सपूतों एवं देश को अक्षुण्ण रखने वाले देशवासियों के आंगन की संग्रहित मिट्टी मिट्टी नहीं अमृत है। विधायक ने कहा कि हम भारत माता कहते हैं जो भारत की सभ्यता, शालिनता और संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा जब से देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तो लोगों तक भारत क्या है, भारत का वैभव क्या है, भारत की विशालता क्या है इन चीजों को रेखांकित करने का काम किया है। देश आज -75वां दिवस मना रहा है और हम अमृत महोत्सव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहिणी शहीदों का गांव है उन घरों के शहीद वीर सपूतों के आंगन की भी मिट्टी संग्रह किया गया है। जो मिट्टी संग्रहित किया गया है वह देवघर विधान सभा के देवघर प्रखंड, देवघर नगर एवं जसीडीह नगर आदि भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा के देवघर प्रखंड, देवघर नगर जसीडीह नगर आदि की मिट्टी है। इस कार्यक्रम के पूर्व सत्संग चौक स्थित होटल मनोरमा से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विशाल पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में विधायक नारायण दास ने मेरी माटी मेरा देश का कलश हाथ में लिए एवं साथ ही साथ सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भी अपने हाथ में माटी का कलश एवं राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए गाजे-बाजे के साथ भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देवघर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां सभी अतिथियों का स्वागत भाषण खुशी झा दी। साथ ही साथ रंगारंग कार्यक्रम के दौरान रिया साह ने जिस देश में गंगा बहता है.. रिकार्डिंग धुन पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही विधायक श्री दास ने कहा आज बहुत ही खुशी की बात है हम नटराज की नगरी बैद्यनाथ की नगरी शिव की नगरी देवघर में रहते हैं और यहां की मिट्टी दिल्ली जाएगी और इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण होगा। यह काफी खुशी का विषय है। हम महापुरुषों को नमन करते हैं शहीदों को नमन करते हैं, जिनके परिवार से भी मिट्टी अमृत वाटिका का निर्माण होगा। सभी महापुरुषों को वीर शहीदों को देश के प्रधानमंत्री अमृत वाटिका बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं । आज देश दुनिया में भारत अपनी एक अलग पहचान बनाया है और विश्व गुरु बनकर उभरा है। वहीं कार्यक्रम के प्रभारी राकेश नरोने ने कहा हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हम लोग के गांव की मिट्टी अमृत वाटिका के लिए जा रही है। यह काफी गर्व की बात है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, राकेश नरोने, अधीर चंद्र भैया, पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुल्तानिया दिलीप सिंह, रुपा केशरी, विजया सिंह, निरंजन देव, सौरभ सिंह चंद्रशेखर खवाड़े, संजय राय, राजन सिंह, सुनील यादव, उचित राय, विजय दास, विपिन देव, प्रमोद कुमार राय, मुकेश बरनवाल,अशोक राम, अमर कुमार, बबलू वर्मा, चंदन नोनिया, बनी यादव, विजय वर्मा, किशोर नोनिया, किशोर चौहान, दामोदर यादव, विक्रम पंडित, दिगंबर पांडेय, बीरबल पांडेय, गौरी शंकर शर्मा, दशरथ दास, सागर झा मनोज भार्गव, धनंजय खवाड़े, धनंजय तिवारी, अलका सोनी, संध्या कुमारी, लक्ष्मी देवी, कुसुम सिंह, प्रेमलता बरनवाल, किशोर कुमार, राजू राम, बजरंगी साह, अमनदीप, गोलू, अठा कुमार, ललन दुबे, महेश कुमार, ईश्वर राय, संतोष मिश्रा, विनोद कुमार, संतोष कुमार, अशोक, विपिन, मुन्ना, राजीव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
- आधा दर्जन लोग घायल
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह थानांतर्गत टावाघाट गांव के तुरी टोला में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में महिला सहित आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर जसीडीह थाना में अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। प्रथम पक्ष एवं टावाघाट गांव निवासी दुलारी देवी पति वशिष्ठ तुरी ने कहा कि उसके बगल का गोतिया के साथ रास्ता एवं जमीन का पुराना विवाद था। उसी विवाद को लेकर 10 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे धीरन तुरी, रमानी देवी, राजेश तुरी, गिरधारी तुरी, मुन्नी देवी, चौधरी तुरी, जामून तुरी, रिंकू तुरी, विजय तुरी,आलू तुरी, घुटर तुरी, कौशल्या देवी हरवे-हथियार से लैस होकर उसके घर में जबरन घुस कर गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उक्त सभी लोग जान मारने की नीयत से मारपीट कर उसे एवं पुत्र, पुत्र वधू को जख्मी कर दिया। साथ ही थाना में शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के गिरधारी तुरी ने आवेदन देकर कहा कि 10 अक्टूबर शाम करीब छह बजे उसके गांव के विकास तुरी, अयोध्या तुरी, वशिष्ठ तुरी, नकुल तुरी, ओंकार तुरी, सुभाष तुरी, कारू तुरी, शिव वचन तुरी, अनुज तुरी, दुलारी देवी, सुलोचना देवी, सोनी देवी, शिवम तुरी, लाल बाबू तुरी, सरलू तुरी, शंकुतला देवी, वशिष्ठ तुरी सभी एकमत होकर गाली-गलौज दे रहे थे। जब रात में वे दोनों भाई घर आया तो गाली देने का कारण पूछा। इस पर लोगों ने कहा कि इस रास्ते से आना-जाना नहीं करना है। इसी पर उक्त व्यक्तियों ने रड, लाठी डंडे, पत्थर से मारने लगा। इसके बाद भाग कर घर में घुस गये तो वे लोग घर में घुसकर मारपीट कर उसे, पत्नी एवं पिताजी को घायल कर दिया।
विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया संगोष्ठी का आयोजन
देवघर/नगर संवाददाता। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवघर की अध्यक्ष विजया सिंह के अध्यक्षता में विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने विजयाराजे सिंधिया जी का तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित था और साथ ही साथ उन्होंने जो संस्कार परिवार को दिया आज भी दिख रहा है। उनके परिवार के सभी सदस्य सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है। जिससे देश आज प्रगति के रास्ते पर है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह ने कहा कि आज महिलाओं के लिए जो उन्होंने काम करने की प्रेरणा दी है, उससे महिला समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उनका संघर्ष का ही परिणाम है। आज देश के प्रधानमंत्री लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास कर महिलाओं को आगे लाने का संकल्प को पूरा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, देवघर जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष सुमन केसरी, जिला महामंत्री अलका सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, सम्पा घोष, मुन्नी देवी, सुलोचना देवी, रीता राज, प्रेमलता बरनवाल, बबलू राज, प्रदीप वर्मा, उमाशंकर पंडित उपस्थित थे।
उत्पाद विभाग ने की छापेमारी
- 40 लीटर महुआ शराब के साथ पांच गिरफ्तार
देवघर/संवाददाता। जिले के उत्पाद टीम ने नगर थाना के सहयोग से कई स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर महुआ शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया, चंदाजोरी, पटेल चौक, बस स्टैंड चौक, झौंसागढ़ी एवं सिंघवा इलाके में की गई। छापेमारी में एक्साइज विभाग के दरोगा मनोज कुमार सिंह, एएसआई मिथलेश कुमार, अवधेश कुमार एवं नगर थाना के एएसआई हैदर अली सदलबल उपस्थित थे। मौके पर से छापेमारी टीम ने 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया है। वही लगभग 60 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। छापेमारी के दौरान कार्तिक महथा, पैतार महथा, बालकिशोर भंडारी, नुनु लाल पासी एवं मंटू को गिरफ्तार किया है।
बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी
जसीडीह/संवाददाता। झारखंड विधुत वितरण निगम रांची के निर्देश पर विधुत विभाग जसीडीह के सहायक अभियंता डेविड कुमार हांसदा के नेतृत्व में जेई सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंकज पाल (कनीय सारणी पुरुष) एवं मानव दिवस कर्मी राज कुमार ने जसीडीह के रायडीह, रामचन्द्रपुर आदि जगहों पर विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को अवैध रूप से विद्युत उर्जा चोरी करते पकड़ा गया। साथ ही जेई सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर उक्त चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जेई श्री गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से विद्युत उर्जा चोरी करते हुए शंभू राय, चंदन राय, परेश प्रसाद राय एवं रमेश चन्द्र यादव को पकड़ा गया। इन लोगों पर बिजली बिल भी बकाया है।
नोटिस मिलने की सूचना पर चितरा कोलियरी के कॉलोनी पहुंचे विधायक
- समस्याओं से हुए अवगत
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित पुरानी व नई कॉलोनीवासियों को अवैध कब्जे के मामले में प्रबंधन की ओर से दिए गए नोटिस के आलोक में एवं कॉलोनी वासियों के आग्रह पर सारठ विधायक रणधीर सिंह देर शाम को नई व पुरानी कॉलोनी पहुंचे। वहीं कॉलोनी वासियों के समस्या से अवगत होने के बाद कॉलोनी के आसपास साफ-सफाई एवं कॉलोनी के विभिन्न क्वार्टर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उनके साथ कोलियरी के सिविल विभाग के अधिकारी भी साथ में थे। वहीं कॉलोनी वासियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि कोलियरी के नई व पुरानी कॉलोनी के क्वार्टर में कोलियरी के कोयला कर्मचारी, डीएवी शिक्षक, कोलियरी में चलने वाले वाहनों के चालक आदि अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। ऐसे में क्वार्टर खाली करवाने के लिए प्रबंधन द्वारा नोटिस करना उचित नहीं है। कहा कि क्वार्टर की स्थिति काफी भयावह हो गई है। दो वर्षों से क्वार्टर की मरम्मती नहीं हुई है। ग्लोबल टेंडर करके मूल काम नहीं हो रहा है। बारिश के दिनों में क्वार्टर के छत से पानी टपकता है। कहा कि पुरानी कॉलोनी में ब्लॉक नंबर 1 से 12 तक सभी क्वार्टर जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। उधर कोलियरी प्रबंधन कॉलोनी को नये जगह पर शिफ्ट के लिए वर्षों से केवल प्रपोजल ही बनाते आ रही है। जबकि ईसीएल के पास पर्याप्त जमीन भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सभी जर्जर क्वार्टर कभी भी जमींदोज हो सकती है, जिससे बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। विधायक सिंह ने कहा कि खासकर एनएचएस क्वार्टर की हालत खस्ता हो चुकी है। नालियों से बदबू आती है। हमारे कर्मियों को सुविधा नहीं मिल रही है। कहा कि पानी सप्लाई करने वाले ठीक से पानी नहीं चलाते हैं। कभी कभी दो तीन दिनों तक पानी सप्लाई नहीं किया जाता है। गंदा पानी सप्लाई होता है। जिसमे कीड़ा-मकोड़ा रहता है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का नियमित सफाई नहीं होता है, जिससे यह स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तत्काल दो चापानल लगाने का निर्देश कोलियरी प्रबंधन को दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां के जन प्रतिनिधि होने के नाते यहां के समस्या का समाधान करना मेरा दायित्व बनता है। मौके पर सहायक अभियंता लोकेश परिहार, इसीएल जेई अंजन कुमार, शशि भूषण, यूनियन प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, राम प्रवेश यादव, अनिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।
सफल प्रतिभागियों को प्रबंधन किया पुरस्कृत
- कोलियरी में राजभाषा माह के तहत निबंध लेखन व कार्यालयीन पत्र लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चितरा/संवाददाता। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में पिछले दिनों राजभाषा माह 2023 के तहत कोलियरी अधिकारी व कर्मियों के बीच 28 अगस्त को दो दिवसीय निबंध लेखन व कार्यालयीन पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। गुरुवार को सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर उप प्रबंधक खनन संदीप बरनवाल व तृतीय स्थान पर माइनिंग सरदार अभिषेक कुमार कुशवाहा रहे। कार्यालयीन पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम वरिष्ठ निजी सहायक अनवर हुसैन रहे एवं द्वितीय स्थान फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार व लिपिक कृष्ण कुमार पांडेय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले कोलियरी अधिकारी व कर्मचारी एस एन शुक्ला, जयकांत चौधरी, मनीष कुमार, हेमंत कुमार, विजयानंद झा, सोनाली शरण भारती, रफाकत अंसारी, प्रीति कुमारी, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार झा, प्रवीण कुमार, अवनीश सिंह, रोहित गौतम शामिल थे। इस अवसर पर कोलियरी अधिकारियों शम्स रहमान, टी के मिश्रा, सुशील ठाकुर, डॉ एल एन गगराई आदि द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
निशा मामले की हो उच्चस्तरीय जांच : प्रदीप
मधुपुर/संवाददाता। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव गुरुवार को मृतक नर्स निशा के परिजनों से मिलकर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
कहा कि जिस प्रकार से अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरती है वह माफी के लायक नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मामले को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से बातकर निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। विधानसभा में भी मामले को उठाया जाएगा। 12 दिन गुजर जाने के बाद भी आज तक जांच रिपोर्ट नहीं आया है। विधायक श्री यादव ने कहा कि अस्पताल मंे किसी मरीज की स्थिति खराब होती है तो उसका सारी जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होती है। यहां से केस रेफर किया गया है। निशा अस्पताल की नर्श थी उसे बडे़ अस्पताल में भर्ती किया गया उसका खर्च अस्पताल प्रबंधन को उठाना चाहिए था।