• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026

हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा शिव बस्ती, विराट हिंदू सम्मेलन में एकता का संदेश

April 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

by admin
April 14, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में आब्जर्वर नियुक्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में कुमारग्राम और तूफानगंज विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त किया है। इसके लिए उन्होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड के प्रभारी के राजू, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को धन्यवाद दिया है। कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेवारी दी है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। श्री वर्मा 14 अप्रैल को अलीपुरद्वार एवं कूच बिहार जिले में पड़ने वाले कुमारग्राम और तूफानगंज विधानसभा का कार्य भार संभालेंगे।

पहला बोइशाख बंगालियों के जीवन का त्योहार : विद्रोह
मधुपुर/संवाददाता। पहला बैशाख यानी बंगला नव वर्ष को बंगाली समुदाय मे प्रेम करने वाले और आनंदप्रिय के रूप में जाने जाते हैं। समुदाय के लोग बंगला नववर्ष हर्षोल्लास के साथ उत्सव को मनाते हैं। इनमें बंग्ला नववर्ष एक अपवाद है जिसका स्वाद, सुगंध और आकर्षण अन्य त्योहारों से अलग है। इस सार्वभौमिक त्योहार को वे हृदय से  मनाते हंै। पूजा पाठ से लेकर  सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन और मनोरंजन के साथ नववर्ष को मनाते चले आ रहे हैं। नववर्ष में बीते वर्ष के दुख को मिटाकर जीवन में नए उर्जा का संचार करता
है। चेतना मे एकता का मधुर धुन बजाता है। गांव की जर्जर झोपड़ियों से लेकर आलीशान इमारतों या दूर दराज के महानगरों तक आनंद की धारा हर जगह बहती है। पहला बोइशाख यानी 15 अप्रैल बांग्ला वर्ष का पहला दिन है। विदेशों में रहनेवाले भी प्रत्येक बंगाली इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाते हंै। बंगाल में बैशाख का महीना काफी अनुकूल माना जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यवसाय  जैसे सभी शुभ कार्य इस समय किया जाता है। बंग्ला नववर्ष का मुख्य त्योहार हलखाता है। यह पूरी तरह से आर्थिक उत्सव है। गांव और शहरों में व्यापारी नववर्ष की शुरुआत नए खातें खोलकर करते हैं। यह त्योहार ग्रामीण जीवन के गहराई से जुड़ा हुआ होता है। घरों की सफाई से लेकर पूजा पाठ से दिन की शुरूआत किया जाता है। तरह-तरह के व्यंजन की तैयारियां और नए वस्त्र का परिधान इस त्योहार का  मुख्य आकर्षण है। एक-दूसरे को शुभो नबो वर्षो कहकर शुभकामनाएं देते हैं। प्रात: दिन की शुरूआत रवीन्द्रनाथ टैगोर संगीत से होती है।

सीएससी में आईडीएसपी डाटा इंट्री को ले हुई बैठक
सारठ/संवाददाता। सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में सोमवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. गुड़ाकेश की अघ्यक्षता में आईडीएसपी डाटा इंट्री एवं मासिक बैठक आहूत की गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुड़ाकेश द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा आईडीएसपी जो एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम चलाया गया है एक महतवपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य संक्रामक रोगों के प्रकोप का शीघ्र पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जानी है। यह कार्यक्रम देश भर के जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बीमारियों के डाटा एकत्र, विश्लेषण और मॉनीटर करता है। आईडीएसपी का मुख्य उद्देश्य महामारी संभावित रोगों की प्रारंभिक चेतावनी का पता लगाना और तेजी से कार्रवाई करना है। यह कार्यक्रम तीन प्रकार की निगरानी करता है जो क्रमश: सिंड्रोंमिक यानि लक्षणों के आधार पर , अनुमानित यानि डॉक्टरों द्वारा और पुष्ट यानि प्रयोगशाला परीक्षण द्वारा किया जाता है।इ स प्रकार डेटा संग्रह स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम/आशा एस फॉर्म के माध्यम से, चिकित्सा अधिकारी पी फॉर्म के माध्यम से और प्रयोगशालाएं एल फॉर्म के माध्यम से डेटा प्रदान करते हैं। साथ ही आधुनिक दोर में इसे एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच के साथ एकीकृत किया गया है, जो रीयल टाइम डेटा विश्लेषण में मदद पहुॅचाता है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. गुड़ाकेश ने बाताया कि कोरोना जैसी महामारियों या जूनेटिक रोगों के प्रकोप को समय पर रोकने में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मौके पर जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. मनीष शेखर, ईपीआई अर्चना कुमारी, बीपीएम शंकर शरण पंकज,, बीडीएम संगीता कारेकर, सीएचओ किरण मरांडी, सृष्टि कुमारी, रेजी लेंसी लकड़ा, नील मणि लुगून, एमपीएस अनिकेत तिवारी, लैब तकनीशियन अमर ज्योति, अमित ओझा, डाटा मनेजर विक्रम कुमार चौधरी समेत अन्य कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

पढ़ाई से नाता टूटे नहीं, बच्चों का नामांकन छूटे नहीं

  • 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय मे बच्चों का नामांकन कराएं
    मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के प्रखंड करौं स्थित रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र मे रुआर अभियान 2026 को सफल बनाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद, सदस्य उप प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव ने की।
    बैठक में बताया गया कि नए बच्चे का नामांकन अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रखंड के 137 विद्यालयों में जोर-जोर से चला जाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव ने कहा की सभी शिक्षक इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में जुट जाएं। प्रखंड क्षेत्र में एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहे इसका हरसंभव ख्याल रखें। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ललन सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से आह्वान किया की नए बच्चे का नाम विद्यालय में जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग करें, तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई से नाता टूटे नहीं बच्चों का नामांकन छूट नहीं इस अभियान के तहत सभी शिक्षकों को काम करने की जरूरत है । तभी अभियान को सफलता की ओर ले जा सकते हैं। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप मोदी ने 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले इस अभियान के प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, प्रमुख राजेश कुमार, अंचल अधिकारी ऋषिराज, बारा मुखिया मिंटू शेख, सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार यादव, संकुल साधन सेवी राकेश कुमार राय, उदय कुमार राय, जितेंद्र नाथ शर्मा, बगाना दी मुखिया जमील अंसारी, करौँ मुखिया प्रतिनिधि मंटू मंडल, कसैया मुखिया प्रतिनिधि राजाउल अंसारी, सुदीप चक्रवर्ती, जनाल अंसारी, अमरनाथ चौधरी, एमआएएस कोऑर्डिनेटर इरशाद आलम, लेखपाल मोती रवानी, साजिद अंसारी, दिनेश चौधरी, जर्मन टूरी, रुस्तम अली, पुष्पा देवी बहामुनी टुडू, मनोरमा दास, ओम प्रकाश सिंह सहित 137 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कार्यक्रम में मौजूद थे।

विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिनों किसी न किसी विद्यालय में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बीते रात्रि प्रखंड क्षेत्र के पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गजियाडीह में विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपया का सामान चोरी कर लेने जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में विद्यालय के सचिव तारकेश्वर रावत ने पाथरोल थाना में आवेदन देकर बताया है कि वह विगत शनिवार को विद्यालय छुट्टी होने के बाद अपने घर चले गए। जब दूसरे दिन विद्यालय आए तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ है। चोरों द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने का सामान, दो पंखा, 75 किलो चावल, 5 किलो दाल, 1 किलो सरसों का तेल, एक स्टील ड्रम 45 गिलास, 45 कटोरा, विद्यालय में लगा सीलिंग फैन सहित अन्य सामान चोरों द्वारा चुराकर ले गया।
ज्ञात हो कि बीते एक वर्ष में चोरों द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आसनसोल, रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय प्लस टू सहित अन्य विद्यालयों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। शिकायत मिलने ही पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है।

भू अर्जन के मामलों का कैंप लगकर करें भुगतन : हफीजुल

  • मंत्री हफीजुल हसन ने अधिकारियों संग की विकास कार्यों की समीक्षा
  • टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली को गंभीरता से लिया, शुल्क बोर्ड लगाने का दिया निर्देश
  • डीप बोरिंग एवं जलमीनार मरम्मती में तेजी लाने का दिया निर्देश
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर गडिया स्थित प्रखंड सभागार में सोमवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा मौजूद थे।
    मौके पर मंत्री ने 20 चिह्नित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन से संबंधित मुआवजा भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समाधान हेतु ‘पंचायतवार कैंप’ लगाने का आदेश दिया, ताकि रैयतों को उनके हक की राशि पारदर्शी तरीके से जल्द प्राप्त हो सके। आगे नगर परिषद क्षेत्र में टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टोल नाके पर वाहन श्रेणी एवं निर्धारित शुल्क का बोर्ड प्रमुखता से लगाया जाए। साथ ही निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
    समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पेयजलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही पेयजल संकट से निपटने हेतु डीप बोरिंग एवं जल मीनार मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु जर्जर तारों को बदलने और पोल शिफ्टिंग के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके अलावा मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उप-स्वास्थ्य केंद्र ससमय व शत-प्रतिशत खुले, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें। आगे उन्होंने नए वित्त वर्ष की राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने योजनाओं की स्वीकृति के लिए एनओसी की प्रक्रिया को तेज करने और ‘ग्रीन गोला’ की सरकारी भूमि को सुरक्षित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
    मौके उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर निकली जागरुकता रैली
मोहनपुर/संवाददता। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर समाजसेवी निर्मला भारती के नेतृत्व में मोहनपुर प्रखंड के खूंटा बांध से एक विशाल शोभायात्रा निकली गए। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर समाज सेवी निर्मला भारती ने बताया कि बाबा साहब मूल मंत्र शिक्षित हो और संगठित हो इसको लेकर समाज में आज एक जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब नहीं होते तो आज दलित, आदिवासी को उनको अपने अधिकार से वंचित कर दिया जाता लेकिन दलितों की मसीहा बाबा साहब ने सभी वर्गों को अधिकार देने का कार्य किया। कहा कि मंगलवार को बाबा साहब के जयंती के अवसर पर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके उपरांत स्थानीय देवघर अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

रूआर कार्यक्रम की सफलता को लेकर मुखिया ने की बैठक
देवघर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड के नयाचितकाठ पंचायत भवन में मंगलवार को रूआर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मुखिया अनिल कुमार साह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया कि एक भी बच्चे ड्रॉप आउट नहीं हो उसके लिए दो दिनों के अंदर ड्रॉप आउट बच्चों की सुची मांगी गई। मुखिया ने बताया कि इसको लेकर गांव स्तर पर टीम गठित होगी जिसमें संबंधित वार्ड सदस्य, शिक्षक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व विद्यालय के दो एक्टिव बच्चे रहेंगे। गठित टीम द्वारा चिह्नित बच्चों के घर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे और शुन्य ड्राफ आउट कैसे हो उसपर काम करेंगे। मुखिया ने बताया कि सभी विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों विशेष माताओं के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत उपस्थिति कराया जायेगा। वही सीटी बजाओ कार्यक्रम में भी पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। 17 अप्रैल को पुन: बैठक किया जायेगा। इस अवसर पर शिक्षक धीरेन्द्र भारती, दिलीप सिंह, संतोष झा, रमेश रमानी, महाबीर ठाकुर, भगत राय, चंदन यादव, पूनम झा, वेणु भटनागर व राजेश पंडित ने भाग लिया।

मृतक प्रवासी मजदूर के परिजनों से मिलीं जिप सदस्य

  • सरकारी मदद की रखी मांग
    मोहनपुर/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया निवासी नागेश्वर पुजहर का आकस्मिक निधन कश्मीर में 10 अप्रैल को हो गया है। बावजूद आज तक उनका पार्थिव शरीर नहीं पहुंचा है। संभवत: आज रात उनका शव पहुंचने की संभावना है। जैसा प्रखंड प्रशासन का कहना है। इधर सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य गीता मंडल मृतक के परिजनों से मिलकर स्थानीय प्रशासन एवं सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
    बता दें कि मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। निधन से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन हो गया है। उनकी पत्नी और पांच बच्चे बेसहारा हो गए। तीन दिन से उनके घर में चूल्हा नहीं जला है। नागेश्वर की मां करीब 75 वर्ष की है और दिव्यांग भी है। झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूर के लिए जो नियम बनाया है उसके तहत सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित करें विद्यालय में करायें नामांकन : बीडीओ

  • बैक टू स्कूल अभियान कार्यक्रम का आयोजन
    सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू विद्यालय परिसर में सोमवार को सरकार के निर्देश पर स्कूल रूआर 2026 के तहत बैक टू स्कूल कैंपिंग अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव बीपीओ मनोज मंडल के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। एप के माध्यम से सर्वे कर ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर उनका विद्यालय में नामांकन करों ताकि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए डोर टू डोर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क करें और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। मौके पर बीआरपी जय कुमार सीआरपी पंकज कुमार, श्यामल किशोर ओझा, अमरेंद्र नाथ तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

बैक टू स्कूल अभियान पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

  • प्रमुख और बीइइओ ने किया उद्घाटन
  • 25 में सिर्फ एक मुखिया हुए शामिल
    पालोजोरी/संवाददाता। बैक टू स्कूल अभियान को लेकर सोमवार अनारकली प्लस टू हाईस्कूल में प्रखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रमुख उषाकिरण मरांडी, प्रभारी बीईईओ अमिताभ झा, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। हालांकि कार्यशाला में पालोजोरी के कुल 25 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ एक ही मुखिया शामिल हुए।कार्यशाला में पहुंचे स्कूलों के संयोजकों से बीईईओ ने बैक टू स्कूल अभियान के बारे में विस्तार से बताया और समाज के प्रबुद्ध वर्ग का सहयोग लेकर बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन और ठहराव को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। मुखिया ने कहा कि शिक्षकों को कुछ कहना सूरज को रोशनी दिखाने के समान है। सभी की भागीदारी से अभियान को सफल बनाना है। प्रमुख ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में जो भी संभव होगा, किया जाएगा। जानकारी हो कि अभियान की शुरुआत स्कूल स्तर पर 15 अप्रैल से होने जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के जरिए स्कूल के पोषक क्षेत्र के स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ना है और उनके ठहराव पर फोकस होकर काम करना है। कार्यशाला में मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक परेश राय कर रहे थे। मौके पर बीपीओ नारायण मंडल, अंचल निरीक्षक तरूण कुमार, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, रुचि गुप्ता, स्नेहकिशोर, बासुकी सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज चौधरी ने संगठन मजबूती को लेकर की बैठक

  • कहा, 2029 में प्रदेश स्तर पर भाजपा की सरकार बनेगी
    चितरा/संवाददाता। क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को तेज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को चितरा स्थित अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दुमका लोकसभा क्षेत्र एवं सारठ विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
    बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनसंपर्क अभियान के बल पर वर्ष 2029 में प्रदेश स्तर पर भाजपा की सरकार बनना तय है।
    उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनता की समस्याओं को सुनें और उसके समाधान के लिए पहल करें। बैठक में उपस्थित भाजपा नेता संतोष तिवारी, गणेश मंडल, विशालदेव यादव, जय प्रकाश सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए। मौके पर सुभाष पंडित, मेनेजर राय, नित्यानंद गोराई, कामदेव यादव, श्रीकांत चक्रवर्ती, राजेश सोरेन, अजीत महतो, सुधीर गोस्वामी, महेश्वर भंडारी, सुनील राय आदि मौजूद थे।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store