• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा शिव बस्ती, विराट हिंदू सम्मेलन में एकता का संदेश

April 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

by admin
April 14, 2026
in Deoghar
0
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देवघर/वरीय संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्थानीय एक होटल में भव्य कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में अमृता सिन्हा (पत्नी रवि रंजन, प्रबंध निदेशक भारतीय स्टेट बैंक) की उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। एसबीआई द्वारा इस प्रकार की पहल निश्चित रूप से बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा जोशी (धर्मपत्नी मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी सह प्रेसिडेंट, लेडीज क्लब, पटना) उपस्थित रहीं। श्रीमती जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जिला अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम के कई सदस्यों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने टीम को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा साथ ही इस सी एस आर पहल की भी प्रशंसा की।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में अरुणांजलि जायसवाल (पत्नी विवेक चंद्र जायसवाल, महाप्रबंधक, नेटवर्क, झारखंड), एस. संध्या (पत्नी सत्यनारायण राव, उप महाप्रबंधक, देवघर अंचल) एवं नेहा झा (पत्नी प्रशांत कुमार झा, क्षेत्रीय प्रबंधक, देवघर) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-23 चैम्पियनशिप की विजेता देवघर महिला अंडर-23 टीम को सम्मानित किया गया। टीम की कप्तान अंजलि हेम्ब्रम एवं उप-कप्तान सरिता सोरेन सहित सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
इस अवसर पर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, देवघर के लिए सी एस आर के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की गई, जिसमें शौचालयों का नवीनीकरण, एलईडी लाइट एवं वॉटर प्यूरीफायर की व्यवस्था तथा खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा शामिल रही। उपस्थित सभी अतिथियों एवं बैंक अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज के समग्र विकास एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

एसबीआई ने रेलवे के दिवंगत कर्मचारी के परिजन को एक करोड़ का दिया चेक
देवघर/वरीय संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक रवि रंजन एवं मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी के देवघर आगमन के अवसर पर एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पहल के तहत भारतीय रेल के वेतन पैकेज खाताधारक एक दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आकस्मिक बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक और देवघर क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जहां एमडी एवं सीजीएम स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में इस सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी पहल को साकार किया गया। इस अवसर पर बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक सत्यनारायण राव तथा क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने देवघर रीजन की सक्रियता एवं संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया।
ज्ञात हो कि यह बीमा दावा भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय रेल के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत देय था, जिसके तहत रेलवे कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपये तक का आकस्मिक बीमा कवर प्रदान किया गया है। इस योजना का क्रियान्वयन ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया गया था। दिवंगत कर्मचारी, जो ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत थे, की ड्यूटी के दौरान एक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई थी। बैंक द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं त्वरित रूप से पूर्ण करते हुए पारदर्शिता के साथ बीमा दावा का निपटान किया गया। इस अवसर पर एमडी रवि रंजन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है। इस प्रकार की बीमा योजनाएं संकट की घड़ी में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। देवघर जैसे क्षेत्रों में इस तरह की पहल बैंक की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है। वहीं सीजीएम अनुराग जोशी ने भी कहा कि देवघर रीजन में ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित सेवा हमारी प्राथमिकता है। इस प्रकार के प्रयास बैंक और समाज के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करते हैं।
यह कार्यक्रम न केवल एक सहायता प्रदान करने का माध्यम बना, बल्कि देवघर रीजन में एसबीआई की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

ई रिक्शा के नियमन करने एवं संख्या सीमित करने की मांग
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने देवघर जिला प्रशासन से ई रिक्शा के नियमन एवं ई रिक्शा की संख्या सीमित करने की मांग करते हुए कहा कि ऑटो रिक्शा, टैक्सी एवं कैब के लिए नियम है मगर ई रिक्शा के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है जिसकी वजह से आज परिवहन का यह माध्यम शहर में ट्रैफिक जाम जैसी अराजक स्थिति उत्पन्न कर रहा है। श्री कुमार ने कहा कि ई-रिक्शा के चालकों के लिए नियम बनाए बिना, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई किए बिना, ई-रिक्शा की संख्या सीमित किए बिना तथा साथ ही ई रिक्शा का रूट तय किए बिना शहर को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात नहीं दिलाया जा सकता है।

रंगदारी मांगने वालों का व्यवसायी करें विरोध
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला खुदरा दुकानदार संघ के सदस्यों की एक बैठक स्थानीय मीना बाजार में हुई। बैठक में आए दिन मीना बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानदारों से रंगदारी मांगने एवं धमकी देने को लेकर दुकानदारों से बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। अभी हाल में घटित घटना को लेकर दुकानदारों की एक जुटता एवं हिम्मत ने दो अपराधियों को पड़कर पुलिस के हवाले किया था। सभी दुकानदारों ने एकमत से यह निर्णय लिया कि ऐसे असामाजिक तत्वों से न ही भयभीत होना है और न ही रंगदारी देना है। बल्कि एकजुट होकर इसका जबरदस्त विरोध एवं प्रतिकार करना है। बैठक में काफी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नारायण टिंबडेवाल ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष ममता द्वारी, संजय बरनवाल, राजेश केसरी, दिलीप बरनवाल, पंकज गुप्ता, पप्पू राज, प्रमोद केसरी, अनूप केसरी, संजय केसरी, राजन कुमार, शिवम बरनवाल, प्रदीप गुप्ता, मनोज खोवाला, पिंकू गुप्ता, महादेव अग्रहरि, सुबोध गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जालियांवाला बाग दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति, त्याग एवं बलिदान के लिए जालियांवाला बाग कांड सदा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। आज से लगभग 107 वर्ष पहले जिस तरह से विभिन्न धर्म जाति के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए देश के लिए अपनी कुर्बानी दी थी आज उसी भावना का स्मरण कर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने का समय आ गया है। शहीदों की कुर्बानी एवं उनके सपनों का भारत बनाने के लिए जाति, भाषा, क्षेत्रीयता और राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर रचनात्मक एवं विकास कार्यों में हिस्सा लें ,यही उन शहीदों के प्रति हम सबों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

दो बाइक के बीच टक्कर, महिला सहित चार लोग घायल
देवघर/संवाददाता। जिले के कुुंडा थाना इलाके के भौरा जमुआ के पास सोमवार की अहले सुबह दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक बाइक पर सवार मोहनपुर थाना क्षेत्र हरकट्टा निवासी गोपाल चौधरी उसकी मां सावित्री देवी तथा दूसरे बाइक पर सवार छोटा जानकी निवासी गुड्डू कुमार और अजय कुमार शामिल है। घायल गोपाल चौधरी ने बताया कि वह बाइक से मां के साथ देवघर से घर जा रहा था। उसी दौरान भौरा जमुआ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में उसकी मां सावित्री देवी गंभर रूप से घायल हो गयी। उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये देवघर एम्स रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे बाइक पर सवार के परिजनों ने बताया कि दोनों गांव से बाइक से शौच के लिये नदी जा रहा था। उसी दौरान यह घटना घटी। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।

खाता से 10 हजार की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती के खाता से अवैध रूप से 10 हजार रुपए की निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया आया है। इस संबंध में बलसरा निवासी आकांक्षा कुमारी ने देवघर साइबर थाना में आवेदन देकर शिकातय किया है। बताया जाता है कि उसके ग्रामीण बैंक एकाउंट से 10 हजार रुपए की अवैध रूप से निकासी कर ली गयी। जब उसने बैंक गई तो पाया कि उसके खाता में दूसरे का आधार लिंक है। इसकी शिकायत उसने बैंक व साइबर थाना में भी दिया है। साइबर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

देवघर में रेनो डस्टर कार की लांचिंग

  • समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया लांच
    देवघर/संवाददाता। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सुनील खवाड़े ने सोमवार को रेनॉल्ट कंपनी की रेनो डस्टर कार को देवघर में लांच किया। कंपनी के बाजार समिति रोड स्थित शोरुम में आयोजित लांचिंग समारोह में डॉ खवाड़े ने रेनो डस्टर कार का पर्दा उठाया, जिसके बाद आम लोगों ने इसका दीदार किया। समारोह में खेल संघ से जुड़े ऋषिराज सिंह, कंपनी के ऑनर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. खवाड़े ने कहा कि रेनॉल्ट काफी विश्वसनीय ब्रांड है, जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। शुरूआत से ही डस्टर लोगों की पसंद रही है, लेकिन रिमॉडलिंग कर दोबारा इसे नए फीचर्स और कई आधुनिक सुविधाओं के साथ लॉच किया गया है, जिसे व्हीकल लवर खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाड़ी काफी आरामदायक है और सुरक्षा मानकों का भी इसमें विशेष ध्यान दिया गया है। ऑनर ने बताया कि ओल्ड डस्टर की तुलना इसमें कई नए फीचर्स और सुविधाएं दी गई है। लॉचिंग के मौके पर डॉ. खवाड़े ने केक भी काटा और नए मॉडल के लिए कंपनी के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर समाजसेवी रामेश्वर चक्रवर्ती, खेल संघ के नवीन शर्मा, ऋषि राज सिंह,मुखिया सुशील महथा,रोहित कुमार, बादल सिंह, टिंकू खवाड़े, बबलू बलियासे,कुमार विश्वास,दीपक दुबे,,मनोज पांडे ,किशोर यादव, ब्रह्मदेव, अनिल समेत कंपनी के पदाधिकारी मौजूद थे।

घर के सामने से बाइक की चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना के नेवर गली कास्टर टाउन इलाके में स्थित एक घर के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंकज भालोटिया ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह अपनी पैशन प्रो बाइक को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।

धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल करने को लेकर मामला दर्ज
देवघर/संवाददाता। नगर थाना में बाइक से धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के मुंगजोरिया निवासी नूनदेव ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि उसके छोटे भाई की पत्नी की तबियत खराब रहने के कारण पिता के साथ वह बाजाला चौक स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने आया था। 11 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके पिता अकलेश्वर यादव अस्पताल से निकलकर सड़क किनारे चाय पी रहा था। उसी क्रम में एक बाइक सवार तेजगति से बाइक चलाते हुए उसके पिता को धक्का मार दिया और बाइक चालक भी वहीं गिर गया। आनन फानन में पिता को इलाज के लिये कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नगर पुलिस मामला दर्ज होने के उपरांत छानबीन में जुट गयी है।

पीएम किसान योजना का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने वाला एक साइबर आरोपित गिरफ्तार

  • एक मोबाइल व दो सिमकार्ड बरामद
    देवघर/संवाददाता। जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारठ पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम राकेश कुमार मंडल है जो सारठ थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किया है। पुलिस की पुछताछ में उसने बताया कि वह पीएम किसान योजना के लाभूकों को फर्जी लिंक भेजकर झांसे में लेकर ठगी का कार्य करता है।
  • डीपीएल के 13वें सीजन में रोमांचक मुकाबले
    ब्लैक रॉयल्स और पिंक पैंथर की दमदार जीत
  • केकेएन स्टेडियम में पहले दिन दिखा क्रिकेट का शानदार प्रदर्शन
  • सचिन सिंह और संजीव झा बने मैन ऑफ द मैच
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर के केकेएन स्टेडियम में होटल एकता इंटरनेशनल डीपीएल (देवघर प्रीमियर लीग) के 13वें सीजन का आगाज रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। पहले दिन खेले गए दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में ब्लैक रॉयल्स और ब्लू रॉकर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर ब्लू रॉकर्स ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम की ओर से उत्कर्ष ने 40, सचिन ने 34 और अनिल झा ने 25 रनों का अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में ब्लू रॉकर्स के अभय और आदित्य माली ने तीन-तीन विकेट, मनीष ने दो और अमरिंदर ने एक विकेट झटका। जवाब में ब्लू रॉकर्स की टीम 19.2 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। मोनू ने 52, राघव शरण ने 47 और सूरज दुबे ने 30 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। ब्लैक रॉयल्स की ओर से सचिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि सुमंत और परवेज शेख ने दो-दो विकेट लिए। सचिन सिंह को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में ऑरेंज लायंस और पिंक पैंथर आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज लायंस ने 158 रन बनाए। टीम की ओर से शालू ने शानदार 62 रनों की पारी खेली, जबकि जुनैद सिद्दीकी ने 28 और शुभम ने 26 रन बनाए। एक समय टीम के 9 विकेट मात्र 93 रन पर गिर गए थे, लेकिन शालू ने अंतिम विकेट के लिए 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
    पिंक पैंथर की ओर से संजीव झा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 5 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि अनिकेत ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिंक पैंथर ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अनिकेत शर्मा ने शानदार 79 रन बनाए, जबकि संजीव झा ने नाबाद 38 और आर्यन चौधरी ने नाबाद 20 रन जोड़े। ऑरेंज लायंस की ओर से रिकी शर्मा, गोपाल और प्रत्युष ने एक-एक विकेट लिया। संजीव झा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर रवि झा, ज्ञानप्रकाश सिंह और विजय झा ने खिलाड़ियों को नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे। पहले मैच में फील्ड अंपायर खुशहाल शेख और सोनू गुप्ता, जबकि दूसरे मैच में खुशहाल शेख और मन्ना सिंह अंपायर रहे। टीवी अंपायर की भूमिका राजेश कुमार ने निभाई और स्कोरर अभिषेक भोक्ता रहे। डीपीएल के इस सीजन की शुरुआत ने आगामी मुकाबलों के लिए दर्शकों में उत्साह और बढ़ा दिया है।

वेतन भुगतान में देरी से सफाई कर्मियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

  • नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक भुगतान की मांग
    देवघर/नगर संवाददाता। देवघर नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में झारखंड लोकल बॉडीज इंजीनियरिंग फेडरेशन ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि दैनिक एवं स्थायी सफाई कर्मियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों को अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ-साथ दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कई बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे कर्मियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हर माह की 10 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने की भी अपील की गई है। फिलहाल इस मामले में नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store