• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

April 14, 2026

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026

जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

April 16, 2026

कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

April 16, 2026

‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

April 16, 2026

जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

April 15, 2026

शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

April 15, 2026

बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

April 15, 2026

अशोक वर्मा बंगाल चुनाव में कांग्रेस का आब्जर्वर नियुक्त

April 14, 2026

महिला सशक्तिकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समग्र विकास की आधारशिला : अमृता सिन्हा

April 14, 2026

हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा शिव बस्ती, विराट हिंदू सम्मेलन में एकता का संदेश

April 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

    नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

    जर्जर छत बना खतरा : गिरजा कांटा घर का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी

    कुशवाहा समाज ने डॉ भीमराव अंबेडकर को किया याद

    ‘कला’ भाषा, धर्म और संस्कृति की सीमाओं को पार कर लोगों को एक साथ लाती है : अमर मैत्री

    जसीडीह के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों मनी बाबा साहेब की जयंती

    शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा : हफीजुल

    बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : बादल

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

देवघर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संप चैंबर ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

by admin
April 14, 2026
in Deoghar
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • मेयर को सम्मानित करने के बाद सौंपा ज्ञापन
    देवघर/वरीय संवाददाता। संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर की ओर से नगर निगम क्षेत्र के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को लेकर महापौर रवि राउत से मुलाकात की एवं पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं शुभकामना पत्र देकर उनका अभिवादन किया गया ।
    शहर के विकास एवं समृद्धि के लिए देवघर नगर निगम के महापौर रवि राउत एवं नगर आयुक्त रोहित सिन्हा को एक विस्तृत सुझाव पत्र सौंपा। जिसमें राज्य की सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र है, तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इसके बावजूद शहर में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी महसूस किया जा रहा है। मीना बाजार क्षेत्र का पुनर्विकास करते हुए वहां मल्टी स्टोरी वेंडिंग मार्केट का निर्माण किया जाए, जिससे फुटपॉथ दुकानदारों एवं विभिन्न विक्रेताओं को एक ही स्थान पर व्यवस्थित किया जा सके तथा अतिक्रमण की समस्या कम हो। पुराने सभी दुकानदारों को उनकी वरीयता अनुसार एवं स्थानीय व्यवसायियों को ही पुन: इन दुकानों का आवंटन हो।
    शहर में कम से कम 10 एकड़ भूमि चिह्नित कर बड़े शहरों की तरह डेडिकेटेड ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाए, जिससे असंगठित परिवहन व्यवस्था में सुधार हो और ट्रैफिक समस्या कम हो।बढ़ती जनसंख्या एवं वाहनों को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर कम्युनिटी पार्किंग एवं मल्टीस्टोरी पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाए। शहर की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करते हुए प्रमुख चौराहों पर सिग्नल लाइट स्थापित की जाए। जर्जर हो चुके पुराने टाउन हॉल के स्थान पर अत्याधुनिक टाउन हॉल का निर्माण किया जाए, जिससे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल सके।शिवलोक परिसर स्थित निगम भूमि पर मल्टीपर्पस कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाए, जिसमें पार्किंग, मार्केट, हॉल एवं होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों।दिल्ली हाट की तर्ज पर ‘बैद्यनाथ हाट’ का निर्माण किया जाए, जहां स्थानीय कला, हस्तशिल्प एवं उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री की समुचित व्यवस्था हो, साथ ही प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र भी विकसित किए जाएं। इसके लिए नवलखा मंदिर के आसपास के बेकार पड़े सरकारी स्थानों का उपयोग किया जाए एवं कल्चरल सेंटर की भी स्थापना हो ।शहर में आधुनिक तकनीक से युक्त यूरिनल एवं सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त संख्या में स्थापना की जाए, जिनका रखरखाव विज्ञापन से होने वाली आय से सुनिश्चित हो।
    बाबा मंदिर के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त एवं विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से विकसित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके। धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर क्षेत्र के आसपास मांस-मछली की खुले में बिक्री एवं बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसके लिए पृथक मार्केट विकसित किया जाए।
    व्यापारियों के लिए टैक्स, लाइसेंस, नक्शा पास, होल्डिंग आदि प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल (सिंगल विंडो सिस्टम) बनाया जाए तथा सभी शुल्क दरों को सार्वजनिक किया जाए। शहर में टोटो परिचालन, स्टॉपेज एवं रूट निर्धारण को सुव्यवस्थित किया जाए। क्लब ग्राउंड एवं केकेएन स्टेडियम के आसपास अवैध रूप से बसे लोगों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास योजना बनाई जाए, जिससे सामाजिक एवं कानून व्यवस्था में सुधार हो सके।
    चैंबर ने विश्वास व्यक्त किया है कि नगर निगम इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा, जिससे देवघर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
    इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, सचिव निरंजन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जीतेश राजपाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद सुलतानियां, आलोक मलिक, पूर्व सचिव संजय मालवीय, रितेश टिबरेवाल, कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिंह, लक्ष्मण पटेल, महेश लाट, स्वर्ण व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, सचिव सहदेव पोद्दार, डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, चैंबर के वरिष्ठ सदस्य बजरंग बथवाल आदि ने भाग लिया एवं विभिन्न विषयों को महापौर व नगर आयुक्त के समक्ष रखा ।

तीन वृद्ध महिलाओं के खाते से हजारों की निकासी
जसीडीह/संवाददाता। जसीडीह के हटिया स्थित एसबीआई शाखा में सोमवार को एक युवक ने तीन वृद्ध विधवा महिलाओं को अपने झांसे में लेकर बैंक खाते सहित हजारों रुपए लेकर चंपत होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वृद्ध विधवा महिला लगनी देवी पति स्व राजू पुजहर ग्राम रांगा थाना जसीडीह निवासी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव के बिशनी देवी पति स्व खुदो मांझी एवं बुनिया देवी पति राधे पुजहर के साथ 13 अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जसीडीह में विधवा पेंशन का पैसा निकालने आई थी। तभी बैंक के अंदर एक अज्ञात युवक ने उन लोगों के पास आकर अपने झांसे में लेकर तीनों का बैंक खाता लेकर उन लोगों के नाम से दो-दो हजार रुपए निकासी का पर्ची भर कर एवं टीप निशाना लेकर पैसे निकासी के लिए काउंटर पर भेज दिया। इसके बाद उन लोग को काउंटर से दो-दो हजार रुपए खाते में रखकर दे दिया गया। कांउटर से बैंक खाते एवं उसमें रखा रुपए लेकर जैसे हटे तो उक्त युवक ने तीनों का रुपए रखा बैंक खाते ले लिया और बोला कि खाता पुराना हो गया है इसे ठीक करवा देते हैं। जब खाते में रखा रुपए मांगे तो बोला रुपया कुछ नहीं होगा। इसके बाद तीनों का बैंक खाता और उसमें रखा रुपए लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने लगनी देवी के आवेदन पर कार्रवाई में जुटी है।

तिलक सेवा समिति ने किया उप महापौर का सम्मान
देवघर/वरीय संवाददाता। सोमवार को तिलक सेवा समिति देवघर झारखंड के तत्वावधान में नवनिर्वाचित उप महापौर टीप चटर्जी को भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को विषय प्रवेश कराते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरे कृष्ण राय ने बताया कि समिति एक सामाजिक संस्था है जो बराबर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती रहती है। सालों भर काकार्यक्रम का लेखा जोखा कर वर्ष में एक बार वार्षिक समारोह देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान आयोजित कर जिला राज्य देश भर में अपना नाम रोशन कर पहचान बनाने वाले लोगों को देवघर रत्न सह सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत करती है जो आने वाले पीढ़ियों को उत्प्रेरित करेगी। समिति की एक तिलक सेवा आश्रम सह तिलक बाल विद्यालय देवीपुर में भव्य निर्माण कार्य प्रारंभ है जो भी आने वाले दिनों में एक अलग पहचान बनेगी। कार्यक्रम का प्रारंभ जलेश्वर ठाकुर के स्वागत भाषण और कविता पाठ से किया गया। जिसमें खूब तालियां बटोरी। बचपन प्ले स्कूल के निदेशक रूपा श्री ने भी अपने अंदाज में सारगर्भित विचार रखी। मंच संचालन बिपुल कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि टीप चटर्जी को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

देवघर की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-15 टी-20 में बनीं चैंपियन

  • जमशेदपुर को आठ विकेट से हराकर जीता खिताब, जसीडीह स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत
    देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रक्टि अंडर-15 महिला टी20 टूर्नामेंट में देवघर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में देवघर की बेटियों ने जमशेदपुर को 8 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम ने जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन कर दिया है। फाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। देवघर की गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को दबाव में रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवघर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देवघर जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने टीम की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। खिलाड़ियों की मेहनत, कोचिंग स्टाफ की रणनीति और टीम भावना इस सफलता की मुख्य वजह रही। इसी गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में देवघर की चैंपियन टीम का भव्य स्वागत कल जसीडीह रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। स्वागत समारोह दिन के 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की गई है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि जिले में महिला क्रिकेट को भी नई दिशा और प्रेरणा देगी। देवघर की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंच पर अपना परचम लहरा सकती है।

डीएवी में सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी का आगमन, छात्रों को किया प्रेरित
देवघर/वरीय संवाददाता। भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा के आगमन पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया।
बच्चों ने स्वागत गीत डीएवी के प्रांगण में अभिनंदन करते हैं की सुरीली प्रस्तुति की। सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि आइंस्टीन ने कहा था कि जब हम स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी छोड़ते हैं तब जो हमारे पास होता है वही मूल रूप से शिक्षा है। उन्होंने बच्चों को कॉम्पिटेंसी ,कमिटमेंट और परफॉर्मेंस को विस्तार पूर्वक समझाया और उस पर अमल करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पांच जगहों से हम ज्ञान हासिल करते हैं। पहला परिवार, दूसरा समाज, तीसरा स्कूल, चौथा प्रकृति और पांचवां अनुभव। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अड़खा लीडरों के आंदोलन के आगे झुका ट्रांसपोर्टर

  • आज से फिर पटरी पर लौटेगा ट्रांसपोर्टिंग कार्य
    चितरा/संवाददाता। एस पी माइंस चितरा कोलियरी के 10 नंबर कोल डंप में स्थानीय हितों की अनदेखी के खिलाफ छेड़ा गया अड़खा लीडरों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया। करीब पांच दिनों तक चले जोरदार विरोध-प्रदर्शन के बाद ट्रांसपोर्टर को झुकते हुए अड़खा लीडरों की मांगें माननी पड़ीं। अब मंगलवार से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य दोबारा शुरू होने जा रहा है।
    मामला नए ट्रांसपोर्टर मां जगदम्बा माइनिंग से जुड़ा है, जिस पर अड़खा लीडरों ने स्थानीय युवकों को रोजगार से वंचित करने और अड़खा की सफाई मशीनों से नहीं कराने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में जेएलकेएम सह विस्थापित नेता अरूण महतो के नेतृत्व में 8 अप्रैल से कोयला क्रशिंग कार्य पूरी तरह ठप कर दिया गया था। आंदोलनकारियों का कहना था कि कोल डंप में हाइवा और पेलोडर के जरिए अड़खा की सफाई नहीं होने से लोडिंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी, जिससे मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया था। लगातार बढ़ते दबाव और ठप पड़े कार्य के कारण अंतत: ट्रांसपोर्टर प्रबंधन को वार्ता के लिए आगे आना पड़ा। वार्ता के बाद यह सहमति बनी कि अड़खा से स्लैग उठाव का कार्य स्थानीय स्तर पर कराया जाएगा और स्थानीय युवकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही कोयला ढुलाई कार्य भी पुन: शुरू करने पर मुहर लगी।
    इस संबंध में जेएलकेएम नेता अरूण महतो ने कहा कि अड़खा लीडरों की एकजुटता और मीडिया के सहयोग से ही यह लड़ाई जीती जा सकी है। यह स्थानीय हक और अधिकार की जीत है। मौके पर परिमल मुर्मू, दिलीप दास, निताय महतो, संतोष महतो, माणिक महतो, कृष्णा महतो, विकास चौधरी, लखीकांत, प्रदीप, पलटन, बलराम, अर्जुन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ सिकंदर सिंह सम्मानित

  • जिला यक्षा कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान, अधिकारियों ने जनभागीदारी पर दिया जोर
    देवघर/नगर संवाददाता। टीबी मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने के लिए सोमवार को जिला यक्ष्मा कार्यालय में डॉ सिकंदर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संयुक्त जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय यादव एवं वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ सिकंदर सिंह के समर्पण और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कई टीबी मरीजों को समय पर इलाज और उचित देखभाल मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि डॉ सिकंदर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।
    इस अवसर पर डॉ संचयन ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से मरीजों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं डॉ अभय यादव ने कहा कि अभी भी कई ऐसे मरीज हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे ऐसे मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। डॉ शरद कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से जागरूक होकर इस अभियान से जुड़ने का आ”ान किया। सम्मानित होने के बाद डॉ. सिकंदर सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर नीरज राव (पीपीएम), छत्तीश्वर दास (डीपीसी), संतोष कुमार सिंह (एसटीएलएस), श्वेता कुमारी (डीपीएस), विपिन कुमार (एलटी) सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

खबर का असर : डीएवी प्रबंधन आया हरकत में, जारी किया नामांकन का सूचना पत्र
चितरा संवाददाता। ‘चितरा डीएवी में नए शैक्षणिक सत्र में री-एडमिशन व नामांकन अब तक नहीं हुआ शुरू, अभिभावकों में नाराजगी’ शीर्षक से अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का त्वरित असर देखने को मिला। खबर छपते ही चितरा कोलियरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया और बीते रविवार को ही आनन-फानन में अभिभावकों के लिए नामांकन से संबंधित सूचना पत्र जारी कर दिया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार आगामी 15 अप्रैल (बुधवार) से नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, साथ ही पुराने विद्यार्थियों का री-एडमिशन भी इसी तिथि से प्रारंभ होगा। गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अभिभावकों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी, जिसे मीडिया ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद प्रबंधन को तत्काल निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा। अभिभावकों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

अग्निकांड के पीड़ितों से मिले मंत्री
मधुपुर/संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ई चौक के समीप गत दिनों हुई भीषण अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों से मंत्री हफीजुल हसन सोमवार को मिले। ग्रामीणों ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में प्रदीप यादव, राहुल साह, अजय साह , पप्पू कुमार यादव, उत्तम रवानी, तेजनारायण यादव और जानकी यादव की दुकानें पूर्णत: जलकर नष्ट हो गयी है। मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों और उनके परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुआवजा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द संबल मिल सके।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

April 17, 2026

बगडबरा पंचायत में डीएलसी कार्यक्रम का आयोजन

April 17, 2026

नगर निगम के 44 गांवों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग तेज

April 17, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store