• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

आकाशीय बिजली गिरने से दो की हुई मौत

July 20, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

आकाशीय बिजली गिरने से दो की हुई मौत

by admin
July 20, 2025
in Pakur
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेशपुर। संवाददाता। थाना क्षेत्र में वज्रपात से एक ही परिवार की दो जिंदगियां चली गई। देवीनगर पंचायत के डोमनाबांध गांव में यह दर्दनाक घटना हुई। 45 वर्षीय सोनोती मुर्मू और उनकी बेटी सिलबीना बहियार खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान मूसलाधार बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक रही थी। तभी अचानक वज्रपात हुआ। सोनोती मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई। सिलबीना गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसे गोबर के ढेर में रखा गया। एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। लेकिन कुछ देर बाद सिलबीना ने भी दम तोड़ दिया।
महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों ने इससे मना कर दिया। बाद में ग्रामीणों की लिखित आवेदन पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
क्षेत्र में लगातार बारिश और बिजली चमकने का सिलसिला जारी है। लोगों को आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन धान रोपाई का मौसम होने के कारण किसान खेतों में काम करने मजबूर हैं। प्रशासन लोगों को वज्रपात से बचने की सलाह दे रहा है।

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक
योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आमलोगों तक पहुंचाना हो सबकी प्राथमिकता : सांसद
पाकुड़। निसं। समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में की गई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार सांसद ने समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों की प्रगति, बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता और जन समस्याओं के समाधान पर व्यापक चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आमलोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। पूर्व की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में अनुपालन प्रतिवेदन में उठाए गए बिदुओं पर सांसद द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अन्दर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि पर विशेष फोकस किया गया और चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण, लंबित दाखिल खारीज, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना को लेकर विस्तृत समीक्षा की। योजनाओं को ससमय पूर्ण कराए जाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही, योजनाओं के शिलान्यास एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी उसकी जानकारी दिए जाने को कहा ताकि कार्य गुणवत्तायुक्त हो सके। उपायुक्त मनीष कुमार ने आश्वस्त किया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि पाकुड़ जिला कई मापदंडों में नंबर वन है। 2025 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में पाकुड़ जिला राज्य में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। सांसद ने बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन अगली बैठक से पूर्व शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो।
लाभुकों को स्वीकृति पत्र व परिसंपत्ति का वितरण
दिशा की बैठक के दौरान सांसद विधायक, लिट्टीपाड़ा एवं उपायुक्त, एसपी, डीएफओ, जिला परिषद, अध्यक्ष ने दिशा की बैठक में विभिन्न लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं परिसम्पतियों का किया वितरण दिशा की बैठक में सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक, लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू एवं विधायिका पाकुड़ निशात आलम, उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चन्द्रा, जिला परिषद, अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम ने अबुआ आवास योजना अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड के लाभुक नाजीफा खातून एवं हाफीजा बीबी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड के लाभुक फारुक शेख, अकतारुल हक, पीएम जनमन अंतर्गत पाकुड़ प्रखंड के लाभुक कालीसतीका पहाड़िन, रीता पहाड़िन को गृह प्रवेश की चाभी, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना अंतर्गत दो लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा एक लाभुक के बीच मिनी ट्रैक्टर का वितरण, लाभुक हसीना बीबी को वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुक सुमिता देवी को स्वीकृति पत्र, जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दो सेविका एवं एक सहायिका को नियुक्ति पत्र, जेएसएलपीएस अंतर्गत प्रथम क्रेडिट लिंकेज 42 एसएचजी, संवर्द्धन क्रेडिट लिंकेज 66 दीदियों के बीच कुल 2 करोड़ 70 लाख डमी चेक का वितरण, दो लाभुकों के बीच सामुदायिक वनपट्टा का वितरण, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत दो लाभुकों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया।

हाइवा का खलासी नदी में डूबा
अमड़ापाड़ा। संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र में बासलोई नदी में स्नान करने गया हाइवा का खलासी सुरज सिंह नदी में डुब गया। बताया जा रहा है कि चालक और खलासी एक साथ स्नान करने गए थे। वही चालक दुसरी तरफ थोड़ी दुरी पर स्नान करने लगा और खलासी गहरा पानी में चला गया। खलासी को तैरना नहीं आता था। काफी खोजबीन करने पर भी नहीं पता चला। खलासी सूरज सिंह बिहार के बांका निवासी बताया जा रहा है। खबर लिखने तक कोई पता नहीं था।


वृद्ध एवं दिव्यांगों के बीच सहायता व उपकरण वितरण
सहायता एवं उपकरण मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी की झलक
हिरणपुर। संवाददाता। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को वृद्धाओं को नि:शुल्क सहायता एवं उपकरण वितरण की गई। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप एवं सीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से 9 वृद्ध को और एडीआईपी योजना के तहत एक दिव्यांग को नि:शुल्क सहायता एवं उपकरण वितरण किया। सहायता एवं उपकरण मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस बावत बीडीओ ने कहा कि जरूरतमंद वृद्ध एवं एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर, कोमोड, घुटना तथा कमर का बेल्ट, सिलिकॉन गद्दा आदि सहायता एवं उपकरण वितरण किया गया। इससे उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान आने-जाने में सहूलियत होगी। मौके पर बीपीओ ट्विकंल चौधरी एवं प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे।

बीडीओ ने प्रखंड के पंचायतों में चल रही कई योजनाओं का किया निरीक्षण
महेशपुर। संवाददाता। बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड के पंचायतों में चल रही कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीलमपुर व बड़कियारी पंचायतों में संचालित योजना एवं पंचायत भवनों की निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया। साथ ही, सही ढंग से निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ ने प्रखंड के बड़कियारी पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही, पंचायत में संचालित आधार सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आधार सेंटर पर बीडीओ ने आधार से सम्बंधित रजिस्टरों की बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही, सही लोगों को चिन्हित कर डोकेमेन्ट को सही से जांच परख कर आधार का कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी, कनीय अभियंता संजय मुर्मू, पंचायत प्रतिनिधि मुखिया जोगेश्वर हेम्ब्रम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न
पाकुड़। निसं। कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन 2025 के तहत मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने किया। बैठक में पाकुड़ जिला की प्रभारी विधायक निशात आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन सृजन 2025 के तहत चल रहे ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बीएलए के गठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पंचायत की कमेटी के गठन के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही, एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलने वाले निर्देशों के बारे में सभी को जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक निशात आलम ने कहा कि अभी उन्हें आईसीसी के बैठक में बुलाया गया था, जहां से उन्हें निर्देश प्राप्त हुआ है कि वह प्रखंड से लेकर पंचायत की कमेटी को सशक्त बनाने के लिए मेहनत करें। ग्राम पंचायत की कमेटी हम सबको पूरी निष्ठा और तन्मयता से बनाना है। जब तक ग्राम स्तर की कमिटी मजबूत नहीं होती, तबतक संगठन के मजबूत होने की बात करना बेमानी होगी। हमें अगर कांग्रेस को मजबूत करना है तो ग्राम स्तर की कमिटियों को मजबूत करना होगा। ग्राम पंचायत कमेटी बनाने में पार्टी के निर्देशों का पालन जरूर करें। साथ ही, उन्होंने सभी प्रखण्ड एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे जेपीपीसी एप्प में अपना पंजीकरण अवश्य कर लें। विधायक निशात आलम ने कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी बनाने के दौरान अगर क्षेत्र में किसी भी तरह की समस्या हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पाकुड़ प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला सचिव सेलिम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानियां, देबू विश्वास, जिला परिषद सदस्य मंजुला हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष बसीर शेख, रामविलास महतो, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, डॉक्टर जोहारूल इस्लाम, नजरुल शेख, फरमान अली मौजूद थे।

जाली नोट छाप कर उसे खपाने वाले गिरोह का तीन सदस्य गिरफ्तार
जाली नोट के साथ प्रिंटर व कई सामान बरामद
गिरोह की एक सदस्य पूर्व में भी जाली नोट चलते हुए धरी गई थी
पाकुड़। निसं। पुलिस ने जाली नोट का धंधा करने एवं जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वही इस बाबत एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि जाली नोट का धंधा करने और जाली नोट छापने वाले गिरोह जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में सक्रिय है। वहीं गुप्त सूचना को सत्यापित करते हुए एक पुलिस टीम गठित किया गया। पुलिस टीम में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी सुप्रभात, पप्पू कुमार, एम साहा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने मामले को लेकर गहराई से छानबीन किया इसके अलावा गुप्तचर भी तैनात किए गए। वहीं छानबीन के क्रम में मिले आउटपुट के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी किया और छापेमारी के दौरान इस धंधे में शामिल तीन लोग पाकुड़िया थाना अंतर्गत राज पोखर के रहने वाले बादशाह खान, गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के रहने वाले दीपक पंडित और चमकलाल पंडित को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 7100 का जाली नोट, जाली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर, जाली नोट छापने में काम आने वाला सादा पेपर व अन्य उपकरण के साथ दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि बादशाह खान की पत्नी जाली नोट गिरोह की सदस्य थी और बीते 29 जून को जाली नोट खपाने के उद्देश्य से घर रही थी और उसे गिरफ्तार किया गया था। उसकी पत्नी के ऊपर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी ने बताया कि यह लोग जाली नोट हाट और बाजार में घूम-घूम कर खपाने का काम करते थे। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ किया जा रहा है। वही इसको लेकर पाकुड़िया थाना में भी मामला दर्ज किया गया है।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store