• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

June 18, 2025

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Godda

उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

by admin
June 18, 2025
in Godda
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा। संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव नेा ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण किया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी पंकज कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

राजस्व वसूली के लिए लगाएं विशेष कैंप: उपायुक्त

  • राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
    -अंचल अधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
    गोड्डा। संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित बैठक आहूत की गई, जिसमें विद्युत, उत्पाद, निबंधन, खनन, नगर परिषद, वन, लघु सिंचाई, विद्युत, ई-कोर्ट, दाखिल-खारिज,अवैध जमाबंदी, ग्राम प्रधान, सरकारी योजनाओं के लिए भूमि का हस्तांतरण, नीलाम पत्र वाद सहित अन्य विषयों पर बिदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को राजस्व वसूली के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज, रेंट कलेक्शन, परिशोधन पोर्टल, राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, भू-अर्जन एवं जन शिकायत निवारण से जुड़े विषयों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने सभी सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किए जाएं ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। लंबित दाखिल-खारिज मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए जनता को राहत प्रदान करें। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी से कहा कि प्रमाण पत्र तय समय सीमा के भीतर निर्गत किए जाएं। साथ ही, हर अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएं ताकि स्थानीय समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा/महागामा एवं भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपने अदालती कार्रवाई को नियमित चलाएं ताकि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो सके।
    उपायुक्त ने जिले के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता को लेकर बैठक कर स्वास्थ्य उपकेंद्र, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप बनाने, गर्ल्स हॉस्टल निर्माण, अग्निशमन कार्यालय एवं जिला स्पोर्ट्स कंम्पलेक्स के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया।
    मौके पर उप विकास आयुक्त स्मिता टोप्पो, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, नगर प्रशासक सह जिला जन संम्पर्क पदाधिकारी आशीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

नीपनियां एवं सरौनी में सांसद निशिकांत दुबे पीएम मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर डालेंगे प्रकाश

  • नीपनियां एवं सरौनी में कल आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सांसद
    गोड्डा। कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों से आम जनमानस को अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना के तहत चर्चित गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे 19 जून को सदर प्रखंड के नीपनियां एवं सरौनी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे ने दी।
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11वर्ष की उपलब्धियों पर 19 जून के नुनबट्टा मंडल के नीपनियां (पंचायत भवन प्रांगण) में सुबह 8:30 बजे एवं गायछांद मंडल के सरौनी हाट के पास दिन के 10 बजे चौपाल का कार्यक्रम होना सुनिश्चित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे होंगे। श्री चौबे ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बबलू सिंह, मंडल महामंत्री राजेश पाल, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम यादव, ज्योतिष महतो, मणिकांत महतो, प्रताप दत्ता, राजेश कुमार मंडल, कपूरचंद महतो, आकाश मंडल आदि शामिल थे।

नेटबॉल संघ ने फादर्स डे पर लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन
गोड्डा। संवाददाता। जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में नेटबॉल संघ के सीनियर और जूनियर बालक-बालिकाओं के लिए (फादर्स डे) पिता दिवस पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में करीब 40 से 50 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सम्यक रंजन, दूसरे स्थान पर हैप्पी एवं तीसरे स्थान पर चिराग रेंस रहे। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर अभ्युदय आनंद दूसरे स्थान पर श्रेया एवं तीसरे स्थान पर गार्गी रंजन रही। सभी प्रतिभागी को संघ के सदस्यों ने मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, उन्हें सांत्वना पुरस्कार के रूप में कलम इत्यादि प्रदान की गई। इस दौरान निर्णायक के रूप में अमरेन्द्र सिंह बिट्टू उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी की उपस्थिति में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, साकेत सिंह, कृष्णा आनंद, मनीष कुमार, पूनम रंजन, रीमा सेन आदि उपस्थित थे।

एसपी ने बसंतराय थाना का किया निरीक्षण
बसंतराय। संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को बसंतराय थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। थाना प्रभारी को पुलिस गश्ती मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही, कहा कि संवेदनशील मामलों का जल्द निपटारा हो, क्योंकि अगर ऐसे मामलों में देरी होती है, तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराधियों व अवैध शराब अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई किये जाने को कहा। इस दौरान उन्होंने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने के साथ साथ पुलिस की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में मोकलचक गांव में हुई घटना के संबंध में जांच पड़ताल करने मोकलचक गांव भी पहुंचे और घटना को लेकर पूछताछ किया। मौके पर थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव, एसआई प्रेम मोहन झा, एस आई दया शंकर पाण्डेय, थाना के कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

मामले के त्वरित निष्पादन का उपयुक्त मंच है मध्यस्थता : प्रधान जज

  • विशेष मध्यस्थता शिविर में चार मामले का निष्पादन
    गोड्डा। संवाददाता। परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया है। इस अभियान के पहले दिन सोमवार को पारिवारिक विवाद से संबंधित तीन मामले का निष्पादन किया गया, जबकि दूसरे दिन मंगलवार को एक मामला का निपटारा हुआ। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 16 जून से शुरू हुई जो 20 जून तक जारी रहेगा। परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मामले के त्वरित व चिर स्थाई निदान को लेकर मध्यस्थता उपयुक्त मंच है। मध्यस्थता के माध्यम से वर्षों से चल रहा विवाद मिनटों में समाप्त हो जाएगा। जरुरत है दोनों पक्षों को इगो त्यागकर एक मंच पर आने की। मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर मध्यस्थ उग्रेश झा, जितेन्द्र दुबे, नूतन तिवारी, शादिक अहमद, धर्मेन्द्र नारायण, राजकुमार घोष, रीना डे, अजय कुमार साह, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार साह, श्वांति रानी, असलम, गौरी प्रिया, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन, शादिक अहमद आदि मामले का निष्पादन कर रहे हैं।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक घायल की हालत गंभीर
मेहरमा। संवाददाता। मुख्य मार्ग स्थित महादेव बथान एनएच-133 पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रहे थे, जिससे टक्कर के बाद एक युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं इस घटना के बाद उक्त स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस की मेहरमा महिला टीम लीडर घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल घायल युवक को सामुदायिक सहायता से महागामा रेफरल अस्पताल भेजवाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक चिकित्सक के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, जहां मामले की जांच जारी है।

डालसा ने वर्षों से बिछड़े दंपत्ति को मिलाया
गोड्डा। संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर वर्षों से बिछड़े दंपति को मिलाकर विदाई दी गई। जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के हसन करहरिया निवासी कुलसुम खातून और गांव के ही पति अब्दुल बहाव के बीच आपसी विवाद को लेकर पिछले तीन वर्षों दांपत्य जीवन में दरार आ गई थी। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रह रहे थे। विवाहिता कुलसुम खातून ने मध्यस्थता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट आफिस में प्री-लिटिगेशन शिकायत दर्ज किया था। इसके उपरांत दोनों को नोटिस भेजकर बुलाया गया। दोनों के बीच डालसा की टीम में शामिल एलएडीसी चीफ संजय सहाय सहित अधिकार मित्र पूजा रानी, रेशमी कुमारी, रोबिन यादव, धनंजय कुमार आदि ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया। दोनों की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई है। पति उसके साथ मारपीट करता रहता था। इससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। इसके बाद 27 मार्च 25 को फ्रंट आफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां दोनों ने पुराने विवाद को भूलकर एक साथ रहने का संकल्प दोहराया। कहा कि इस समझौता से दोनों पक्ष खुश हैं। यहां नि:शुल्क समझौता किया गया। दोनों को सुखी दाम्त्य जीवन व्यतीत करने की कामना के साथ विदाई दी गई। अगले सप्ताह कार्यालय में उपस्थित होकर खैरियत रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

सूरज मंडल कॉलेज, पोड़ैयाहाट में प्रतिभा सम्मान समारोह कल
पोड़ैयाहाट। संवाददाता। सूरज मंडल कॉलेज, पोड़ैयाहाट प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करेगा। कॉलेज प्रबंधन की ओर से 19 जून को आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है। कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक प्रदीप यादव सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर व्यक्तिगत अभिरुचि ले रहे हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से मंगलवार को शासी निकाय की बैठक अध्यक्ष सह विधायक प्रदीप यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य को प्रखंड के कुल 21 विद्यालय के प्रधानाचार्य को सूचना देने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा के सिविल एसडीओ एवं प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवी अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में कॉलेज के सचिव दीप नारायण भगत, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, प्राचार्य सुबोध झा, राजकिशोर, निर्मल मंडल, महेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सपन कुमार मंडल, राजेंद्र ठाकुर, विशाल भगत मौजूद थे।

विधायक प्रदीप ने अनुदानित दर पर धान बीज केंद्र का किया उद्घाटन
पोड़ैयाहाट। संवाददाता। स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसान खुशहाल बनें। किसानों पर आर्थिक बोझ नहीं हो। यह बात उन्होंने मंगलवार को बांझी रोड स्थित पैक्स में अनुदानित दर पर बीज केंद्र का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अब किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध होगा। सरकार का प्रयास है कि किसान खुशहाल बने और किसानो पर आर्थिक बोझ न पड़े। इसलिए किसानों से अपील है कि किसान सरकार की योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा, किसानों को किसी भी तरह परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है।
बताते चलें कि सरकार की ओर से 100 किवंटल धान बीज का आवंटन पोड़ैयाहाट में किया गया है। इस दौरान अजय शर्मा, अनंत राम भगत आदि मौजूद थे।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store