• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर लोजपा ने कसा कमर

May 28, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Pakur

एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर लोजपा ने कसा कमर

by admin
May 28, 2024
in Pakur
0
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़/संवाददाता। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। धनुष पूजा के पास लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक राजमहल लोकसभा चुनाव प्रभारी सह जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (स्टार-प्रचारक)की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोगों के लिए गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को देखते हुए इस लोकसभा चुनाव में उन्हें पूर्ण बहुमत दिलाने में कोई भी कोर कसर लोजपा के कार्यकर्ता छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से जीत दिला कर उन्हें दिल्ली भेजना है। सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते हुए ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करें। वहीं बैठक में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर कई योजना बनाई गई।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री की मनायी गयी पुण्यतिथि
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर किया माल्यार्पण

पाकुड़/संवाददाता। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर स्थित कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वहीं मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ पंडित नेहरू ने अहम भूमिका निभाई। 1947 में देश आजाद हुआ और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा। देश विदेश में आज भी पंडित नेहरू को याद किया जाता है। मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता मुख्तार, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, मनीरामपुर मुखिया मोजिबुर रहमान, डॉ. ऐनुल हक, नफीजुल शेख, प्रशांत राजवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मृतक के परिवार वालों को दी जाएगी हर संभव मदद : बीडीओ

हिरणपुर/संवाददाता। पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क स्थित हाथकाठी के निकट बीते रविवार शाम को पिकअप वैन से कुचले जाने से सोनाजोरी निवासी सोनू अंसारी के चार वर्षीय पुत्र फैसल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रखा। वहीं प्रशासन के परिजन सहित ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता के बाद जाम को हटाया गया। वहीं पुलिस ने मृत बच्चे को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। शव को लेकर ग्रामीणों ने सुभाष चौक में सड़क जाम कर दिया। जिस कारण पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, पतना, कोटालपोखर की ओर आवाजाही पूरी तरह ठप्प रही। इस दौरान राजमहल लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम भी जाम में घंटों फंस गया। इसे लेकर बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी नवीन कुमार देर तक आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रांगण में ग्रामीणों के साथ प्रशासन की देर तक वार्ता चली जहां लोबिन हेम्ब्रम भी उपस्थित थे। बीडीओ ने वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि मृतक के परिवार वालों को हर संभव मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन के साथ-साथ अबुआ आवास का भी लाभ दिया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी ने भी अपने स्तर से आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद देर शाम करीब नौ बजे जाम को हटा दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पिकअप वैन ने रेलवे फाटक को किया क्षतिग्रस्त

पाकुड़/संवाददाता। बूंदाबांदी बारिश के बीच सदर प्रखंड के इशाकपुर स्थित रेलवे फाटक को पिकअप वैन ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण कई ट्रेन विलंब से चली। रेलवे फाटक के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच कर रेलवे फाटक को दुरुस्त करने में जुट गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केकेएम कॉलेज की ओर से एक तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने रेलवे फाटक को तोड़ दिया और इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे ट्रैक में आ रही कई ट्रेन को रोकी गयी। मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और रेलवे ट्रैक को क्लीयर किया। घटना के कारण कई ट्रेन विलंब से चली।

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
-पांच बाइक किया गया बरामद

महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र में हो रही लगातार बाइक चोरी की घटना में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के पांच बाइक बरामद किया है। एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को पुराना थाना भवन में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। उन्होंने जानकारी बताया कि बाइक चोरी की घटना को लेकर एसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। टीम में थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, एसआई रवि शर्मा व अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि बीते 14 मई की रात्रि पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामनाथपुर गांव निवासी साइमन टुडू को बाइक चोरी के आरोप में निरबांध गांव से एक चोर साइमन टुडू को गिरफ्तार किया था। साइमन टुडू के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की तो इस दौरान पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी के पत्थरघट्टा गांव में अंदर एक कमरे में जोसिम शेख ने एक बाइक को छुपा कर रखा था जो पुलिस ने बरामद कर जोशिम शेख को हिरासत में ले लिया गया। एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि बाइक से संबंधित दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी ने कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। बाइक की जांच करने पर पता चला कि उक्त वाहन महेशपुर थाना क्षेत्र से चोरी किया हुआ है। कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान जोसिम शेख ने बताया कि वह हुडिंग टुडू एवं असादुल शेख के सहयोग से महेशपुर एवं अगल-बगल के विभिन्न हटिया, दुकान के सामने बाइक चोरी कर बंगाल के विभिन्न इलाकों में खपाने का काम करता है। बताया कि कुछ बाइक को पश्चिम बंगाल के नलहटी थाना क्षेत्र के कबाड़ी वाला रोहीदुल इस्लाम को बेच दिया। रोहीदुल इस्लाम के घर पर छापेमारी किया तो उसके पास से चोरी के दो बाइक को बरामद किया गया। रोहीदुल इस्लाम ने पुलिस को बताया कि वह जोसिम शेख, असादुल शेख, नजीर शेख एवं अन्य का एक गिरोह है। इस गिरोह के असादुल शेख, नाजीर शेख एवं जोसिम शेख तीनों बाइक चोरी करता है। और वह बाइक का हुलिया बदल कर एवं पार्ट्स, पुर्जा खोल कर बेचा करता है। रोहीदुल इस्लाम ने पुलिस को बताया कि एक बाइक को वह चोरी करके महेशपुर से ला रहा था। इसी दौरान पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण सोनारपाड़ा चेक पोस्ट स्थित एक झाड़ी में छुपा कर रख दिया था। पुलिस ने उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से पांच बाइक जब्त किया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसका सहयोगी नजीर शेख को बंगाल पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ भी पकड़ लिया है। उक्त बाइक भी महेशपुर थाना क्षेत्र का था। पुलिस ने इस घटना में शामिल छह आरोपित जोसिम शेख, रोहीदुल इस्लाम, आसादुल शेख, हुडिंग टुडू, नजीर शेख एवं अन्य अज्ञातों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को बाइक चोरी में शामिल दो आरोपित जोसिम शेख एवं रोहीदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य परीक्षण करा कर पाकुड़ जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस नामजद फरार अन्य आरोपितों को भी जल्द ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लेगी।

बूथ जीतो, चुनाव जीतो अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

पाकुड़/संवाददाता। बूथ जीतो, चुनाव जीतो अभियान के तहत सोमवार को बारिश में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। उन्होंने राजमहल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार ताला मरांडी को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत के नेतृत्व में पाकुड़ विधानसभा के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली।… एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के साथ विभिन्न नारा लगाते हुए शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रतन भगत ने कहा कि अब की बार 400 पार के नारे को साकार करने के लिए शहरी क्षेत्र के वोटरों ने कमर कस लिया है। इस बार युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को बताने का काम कर रही है। भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री दुलाल सिंह, सूरज भगत, अमित जायसवाल, गणेश पंडित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

10 वर्षों से राजमहल लोकसभा क्षेत्र विकास से वंचित : आलमगीर

महेशपुर/संवाददाता। लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष विजय सोरेन के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम भी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विगत 10 वर्षों से राजमहल लोकसभा क्षेत्र विकास से वंचित है। सांसद वोट मांगने के लिए पांच साल में एक बार आते हैं और जीतने के बाद लापता हो जाते हैं। इसलिए राजमहल की जनता इस बार बदलाव चाहती है। जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि इस बार आजसू पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें और प्रचंड मतों से जीता कर लोकसभा भेजने का काम करें। मौके पर जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमतुल्लाह, जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्लाह, प्रखंड सचिव हरेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गयी बाइक रैली पाकुड़/संवाददाता। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। महेशपुर, पाकुड़िया और अमड़ापाड़ा की आम जनता को आगामी 01 जून को मतदान करने के लिए जागरूक और सजग किया गया। रैली में छात्रों के अलावा संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र के साथ सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए पाकुड़ पॉलिटेक्निक के निदेशक अभिजीत कुमार ने पहले मतदान, फिर जलपान का नारा दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज सदैव अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन इसी प्रकार करता रहेगा।

मंडप प्रांगण में लगाया गया दो पीपल का पौधा

पाकुड़/संवाददाता। छोटी अलीगंज स्थित चैती दुर्गा मंडप प्रांगण में सोमवार को दो पीपल का पौधा लगाया गया। पेड़ लगाने का कार्य निरंतर जगह चिह्नित कर लगाया जा रहा है। समाजसेवी सुधीर कुमार साह ने आमजन से कहा कि इस नेक काम में शामिल हों और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर समाजसेवी श्रवण कुमार, सुधीर कुमार साह, नीरज कुमार राउत ने भी सहयोग दिया।

डीसी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

पाकुड़/संवाददाता। लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने सोमवार को डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने चुनाव संबंधित सामग्री, ईवीएम, वज्रगृह, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग, अग्निशमन यंत्र, बूथवार माकिंर्ग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, पाकिंर्ग, सीटिंग अरेंजमेंट व साफ-सफाई की जानकारी ली। साथ ही पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के बैठने सहित मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का अवलोकन किया। डीसी ने डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। मौके पर एसपी प्रभात कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, एसी जेम्स सुरीन, डीसीएलआर अजय सिंह बड़ाईक, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे।

शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ मजबूती को लेकर विशेष रूप से हुई चर्चा

महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत अंबेडकर चौक स्थित लक्ष्मी मार्केट में सोमवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने मतदान के दिन कार्यकर्ताओं को क्या करना है, इस बाबत सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। बताया कि सभी कार्यकर्ता जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए संबंधित बूथ मजबूत करें। हर एक बूथ को जीतें, बूथ जीतना मतलब राजमहल लोकसभा में कमल खिलाना है। अब चुनाव महज गिनती के दिन रह गए हैं। इसलिए सभी लोग बूथ पर लग जाएं। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे के साथ काम करना है। कहा कि झारखंड के सभी 14 सीटों में भाजपा अपना कमल खिला रही है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पार्टी को भ्रष्टाचारियों का संगठन पार्टी कहते हुए कहा कि जितने भी भ्रष्ट पार्टी है सभी ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। यह सभी लोग अपने पाप को छुपाने के लिए इस पार्टी को तैयार किया है। इन लोगों को न देश और न देश के लोगों की चिंता है। इन लोगों का काम सिर्फ चोरी कर अपना तिजोरी भरना है। बैठक में विधानसभा प्रभारी पांचू सिंह, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, मिस्त्री सोरेन सहित भाजपा के सैकड़ों शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजमहल लोकसभा की जनता नया इतिहास लिखने के लिए तैयार : प्रो.निर्मल
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। नेतृत्व प्रो. निर्मल मुर्मू, इकरामुल अंसारी एवं सोम बेसरा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं रैली की शुरूआत रोडगो कॉलोनी से लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हटिया होते हुए चितलोफॉर्म, जितलपुर, बड़ा सरसा, बीचामहल, झेनागाड़िया, बादल चौक, रांगा, नवाडीह, जोबोडीह होते हुए गोहण्डा फुटबॉल मैदान पहुंचा। प्रो. निर्मल मुर्मू ने कहा कि इस बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता नया इतिहास लिखने के लिए तैयार है। क्योंकि पिछले 77 सालों से जेएमएम और भाजपा के लोगों ने आदिवासी और मूलवासियों को हाशिए पर धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनमुद्दों पर बोलने वाले एक ही नेता है लोबिन हेम्ब्रम। वहीं इकरामुल अंसारी ने जेएमएम और इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग हमेशा से मुसलमानों को बेवकूफ बनाते हुए आये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी का डर दिखाकर वोट लिया है, लेकिन अब चलने वाला नहीं है। वहीं सोम बेसरा ने कहा कि इस बार भारी बहुमत से जीतकर लोबिन हेम्ब्रम संसद भवन में दहाड़ लगायेंगे। युवाओं का लोबिन हेम्ब्रम के प्रति अपार जनसमर्थन और प्यार देखकर वर्तमान सांसद विजय हांसदा घबरा गए हैं। आरोप लगाया कि विजय हांसदा माफिया, ठेकेदार और लुटेरों का सांसद हैंै। मौके पर मोटरसाइकिल रैली में कोर्नेलियस मरांडी, मंगल हांसदा, राजू मुर्मू, हुसैन अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share201Tweet126Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store