साहिबगंज/संवाददाता। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से अंबेडकर पार्क परिसर में बुधवार की देर शाम संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता ऑल इंडिया एससी-एसटी कर्मचारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने की। मंच संचालन अनिल राय ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कार्यपालक अभियंता रमाकांत पासवान, रेवेन्यू इंस्पेक्टर नप मनीष पासवान सहित अन्य का स्वागत बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाबा साहब की प्रतिमा समीप दीप प्रज्वलित कर व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्काउट गाइड के सदस्यों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन शाखा सचिव अनिल राय, शाखा सचिव एससी-एसटी रेलवे एसोसिएशन प्रेम शंकर पासवान, अभिनंदन कुमार, गौतम दास, अभय चौधरी, अमित मरांडी, राजकुमार राम सहित अन्य थे।
उदारता, साहस व शौर्य के परम प्रतीक थे बाबू वीर कुंवर सिंह
-मनाया गया 169वां विजयोत्सव समारोह
साहिबगंज/संवाददाता। शहर के पोखरिया स्थित टाउन हॉल परिसर में बुधवार को वीर कुंवर सिंह मंच की ओर से बाबू वीर कुंवर सिंह का 169वां विजयोत्सव समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह उदारता, साहस व शौर्य के परम प्रतीक, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा व राष्ट्र की शान थे। स्कूल, कॉलेज के छात्रों ने वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए घायलों के स्वस्थ्य होने व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर राजेश्वर सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुमितज, गणेश तिवारी, चंदेश्वरी प्रसाद सिन्हा, मंच अध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार सिंह, सचिव संतोष सिंह, जय प्रकाश सिन्हा, अनवर अली, नरेश सिंह, जवाहर सिंह, ललन सिंह, बच्चन सिंह, मदन सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, अनूप कुमार सिंह, रंजन सिंह, मुकेश सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, मदन सिंह, बच्चन सिंह, आफताब आलम, मुनीजी पांडेय, प्रवीर सिंह, राजा सिंह, बिट्टू सिंह, अमरनाथ सिंह, सुप्रिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
जंगल से बरामद महिला के शव की हुई शिनाख्त
-16 दिन पूर्व लापता हुई थीं मलाही टोला निवासी ऋतु देवी
तालझारी/साहिबगंज/संवाददाता। तालझारी थाना क्षेत्र के जसकुटी, चमदी पहाड़ की झाड़ियों से मंगलवार की देर संध्या सड़ी-गली अवस्था में बरामद अज्ञात महिला का शव की शिनाख्त हो गई है। उक्त शव राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट के निकट मलाही टोला निवासी ऋतु देवी की है। ऋतु 16 दिनों पूर्व बीते 07 अप्रैल को लापता हुई थीं। उसके पति नित्यानंद कर्मकार ने शव की शिनाख्त की है। नित्यानंद कर्मकार ने बताया कि उसने बीते 08 अप्रैल एवं 14 अप्रैल को दो बार पुलिस से अपनी पत्नी के गुम हो जाने की शिकायत की थी। दूसरी बार दिए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 131/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया था कि पत्नी ऋतु देवी ने उससे कहा था कि राजमहल थाना क्षेत्र के डुमरी, मंगलहाट निवासी गणेश साहा उस पर बुरी नीयत रखता है और अश्लील इशारे करता है। लोक लाज के भय से किसी को नहीं बता सकी, परंतु गणेश साहा मर्यादा की सीमा लांघ रहा है। बीते 07 अप्रैल को पत्नी एसबीआई शाखा लालमाटी जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन संध्या 05 बजे तक घर वापस नहीं लौटी तब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसने गणेश साहा के विरुद्ध शक जताते हुए पुलिस से उसके मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने का आग्रह किया था और पूर्ण विश्वास जताया था कि गणेश साहा ने बुरी नीयत से आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसकी पत्नी का अपहरण किया है। उसने बताया कि केस के अनुसंधानकर्ता ने मामले को हल्के में लिया। जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को खो दिया। उसके दांपत्य जीवन से 10 वर्षीय पुत्र विराट कुमार एवं 07 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी हैं। कहा कि पत्नी के बिना बच्चों का लालन-पालन उसके लिए दुश्वार है। पत्नी के वियोग में नित्यानंद फफक-फफक कर रोने लगा।
हत्यारे के गिरेबां तक पहुंचे पुलिस के हाथ!
पुलिस ने झाड़ियों में प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव भरा हुआ पाया था। पॉलीथिन के बाहर चूड़ियों वाला एक हाथ बाहर था, जबकि पॉलीथिन के अंदर से शव की पसलियां नजर आ रही थीं। पास ही सिर के बाल भी पड़े थे। उक्त स्थल पर ही पर्स एवं आदर्श मलाही टोला आजीविका समूह से जुड़ा मंगलहाट, एसबीआई का पासबुक व महिला का सैंडिल भी पड़ा था। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कहीं और हुई होगी। इसके बाद हत्यारे ने शव को प्लास्टिक के बोर में डाल जंगल में फेंका होगा। इधर तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला का शव अत्यधिक सड़ा-गला था। जिसके बाद उसके शव को फोरेंसिक व डीएनए टेस्ट के लिए दुमका भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ हत्यारे के गिरेबां तक पहुंच चुके हैं। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होगा।
आरपीएफ ने पांच नाबालिग लड़कों को कराया मुक्त, तस्कर गिरफ्तार
बरहरवा/संवाददाता। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार हांसदा, कांस्टेबल अनिल कुमार साह, मंथन संस्था की आराधना मंडल ने गुप्त सूचना पर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पूछताछ केंद्र के नजदीक दो वयस्क व्यक्तियों को पांच नाबालिग लड़कों के साथ संदेहास्पद स्थिति में खड़ा पाया। पूछताछ करने पर वयस्क व्यक्तियों में अपना नाम हसेम रेजा (23) व असुरुद्दीन मोमिन (42) बताया। हसेम रेजा राधानगर थाना के दक्षिण प्यारपुर का निवासी है। जबकि असुरुद्दीन मोमिन बरहेट संथाली का रहने वाला है। दोनों ने पांचों नाबालिग बच्चों को दूसरे राज्य मजदूरी कराने के लिए ले जाने की बात कबूली। आरपीएफ ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए दोनों तस्करों को जीआरपी को सौंप दिया। वहीं नाबालिग लड़कों को मंथन संस्था के सुपुर्द कर दिया।
शव बरामद मामले में यूडी केस दर्ज
बोरियो/संवाददाता। थाना क्षेत्र के मंजवई फुटबॉल मैदान से अज्ञात विक्षिप्त का शव बरामदगी मामले में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि बीते दिनों मंजवई फुटबॉल मैदान से अज्ञात का विक्षिप्त शव बरामद हुआ था। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस इसकी कोशिश में लगी है।
नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ पाकुड़ का युवक
साहिबगंज/संवाददाता। रेल पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के शिकार एक युवक को अचेत अवस्था में डाउन हावड़ा-जयनगर-बरौनी ट्रेन से बुधवार की सुबह उतार इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ कांस्टेबल राजकुमार साह ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह का शिकार 25 वर्षीय महबूब आलम पाकुड़ का निवासी है। युवक के पास से दरभंगा से पाकुड़ तक का ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है। इधर अस्पताल में चिकित्सक केशव कृष्णा ने युवक का इलाज किया। युवक ने बताया कि दरभंगा से काम करके पाकुड़ लौट रहा था। नशाखुरानी गिरोह ने बिस्किट में डालकर कुछ खिला दिया। युवक के पास से रेल पुलिस ने राजमिस्त्री में काम आने वाला औजार बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
डीबीएल कैंप के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
साहिबगंज/संवादादाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण कर रही कंपनी के शोभनपुर कैंप के निकट से एक अधेड़ वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मंगलवार की देर रात पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर मर्चरी में सुरक्षित रखा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि मामले में चौकीदार विष्णुदेव पासवान के बयान पर यूडी केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपाइयों ने निकाली आक्रोश रैली
साहिबगंज/तालझारी/संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों का धर्म पूछ कर किये गए कायराना आतंकी हमले को लेकर भाजपाइयों ने काला बिल्ला लगाकर आक्रोश रैली निकाली। टाउन हॉल से निकल कर रैली शहर के मुख्य मार्ग होते हुए समाहरणालय के समीप पहुंची। जहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं एक शिष्ट मंडल ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीसी हेमंत सती को सौंपा। मौके पर रामानंद साह, गणेश तिवारी, गौतम यादव, कुष्माकर तिवारी, अनुराग राहुल, गरिमा साह सहित सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर तालझारी, मंगलहाट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व नगरमंत्री बीरू कुमार ने किया। मौके पर नगर अध्यक्ष गौरव कुमार सुमन, सौरभ गुप्ता, आशीष साह, विश्वजीत प्रामाणिक, गोपी साहा, सोनू, सूरज, आलोक ठाकुर, कुंदन यादव, निर्मल कुमार, रोहित, प्रीतम, नीरज, गौतम, आनंद, समीर साहा, विमल कुमार साहा व अन्य थे।
पोषण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन
साहिबगंज/संवाददाता। सदर प्रखंड सभागार में मंगलवार को पोषण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने की। प्रशिक्षक कमल किशोर ने उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को एनीमिया और कुपोषण के निवारण की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर पर्यवेक्षिका सुहागिन मुर्मू, लुईस मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडेय, आंगनबाड़ी सेविका शबनम आरा, मुनीम इस्लाम, सायरा खातून, सरस्वती देवी, सुमन कुमारी यादव, समसा बेगम, सोनी खातून, रीमा कुमारी, शबाना तबस्सुम, शबाना खातून, ललिता देवी, अंजली देवी, अल्पना मंडल, रेखा कुमारी, रेखा देवी, संगीता शर्मा, सुशीला देवी, रूबी देवी, नीलम ठाकुर, नीलम मोदी, सीता देवी सहित अन्य थीं।
रेलवे के ब्लॉक से यात्री रहे हलकान, स्टेशन पर हो-हल्ला
साहिबगंज/संवाददाता। मालदा मंडल अंतर्गत तीनपहाड़-कल्याणचक स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 48 तथा कल्याणचक-तालझारी स्टेशन बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के बदले सबवे निर्माण को लेकर सोमवार को बरहरवा-साहिबगंज सेक्शन में रेलवे के छह घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक से यात्री हलकान रहे। इसके चलते लूप खंड में कई एक्सप्रेस व पेसेंजर ट्रेन काफी विलंब से चलीं। डाउन वनांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से रात 11:37 बजे साहिबगंज पहुंची। इस दौरान यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर जम कर हो-हल्ला किया। वहीं अप फरक्का एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटा व डाउन आनंद विहार लगभग साढ़े चार घंटा लेट चली। आरपीएफ व जीआरपी ने यात्रियों को समझा-बुझा कर मामला को शांत कराया।
बोरियो में दो दिवसीय जलसा का समापन
बोरियो/संवाददाता। मदरसा नूरुल होदा मैदान में कुल्लिया फातिमातुज जहरा लिल बनात की ओर से दो दिवसीय जलसा मंगलवार की देर रात संपन्न हो गया। मुख्य वक्ता सऊदी अरब से मेराज रब्बानी, मुंबई से सनाउल्लाह मदनी एवं मौलाना मुस्तफा अजमल मदनी व पैगाम उमरी ने लोगों को कुरान व हदीस के बताए हुए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर नुनूदेव राय, थाना प्रभारी पंकज वर्मा, सासंद प्रतिनिधि संजीव श्यामू हेंब्रम, प्रो. नजरूल इस्लाम ने भी जलसा को संबोधित किया। मौके पर जलसा कमेटी के सचिव रिजवान अंसारी, अध्यक्ष मौलवी इम्तियाज अहमद इस्लाही, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, गफ्फार अंसारी, मौलाना खुर्शीद आलम अल असरी, कुर्बान अंसारी, मुख्तार अली, जहांगीर, एजाज अंसारी, जावेद अख्तर, अकबर अली, शरीफ अंसारी, मंजूर आलम, अजीजुर्रहमान, मुजाहिद अंसारी, आलम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन
तालझारी/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दूधकोल गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक साधवी पूजा ब्रज किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया। मौके पर आयोजक पप्पू पंडित सहित सहयोगी व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
झारखंड मजदूर प्रजातांत्रिक पंचायत कमेटी का गठन
राजमहल/संवाददाता। झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को नागेश्वर बाग शिव मंदिर परिसर संघ के प्रखंड अध्यक्ष यमुना राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान बुनियादी पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष वासुदेव साहा, उपाध्यक्ष कैलाश कुमार, गौतम कुमार साहा, संयुक्त मंत्री सूरज कौनकर, सहायक मंत्री जितेंद्र सिंह, पिंटू मंडल संगठन मंत्री, गोपाल राय कार्यालय मंत्री, राजन साहा को कोषाध्यक्ष व सदस्य के रूप में संतोष कुमार, रामप्रवेश कुमार नारायण, दुर्योधन साह, सुदामा सिंह, संत देव राय व अन्य का चयन किया गया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, केंद्रीय सदस्य रवि घोष एवं जिला सहायक मंत्री सह प्रखंड संगठन प्रभारी मिथुन राजवंशी उपस्थित थे।
डीसी ने की कई विभागों की योजनाओं की समीक्षा
साहिबगंज/संवाददाता। डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लघु सिंचाई व गंगा पंप नहर प्रमंडल की योजनाओं की समीक्षा की। डीसी ने पीएचईडी को राजमहल, बरहेट एवं साहिबगंज मेगा रूरल वाटर सप्लाई स्कीम के तीनों भागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। वहीं बोरियो व मंडरो प्रखंड की संपूर्ण आच्छादन ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बरहेट बाजार एवं सन्निकट ग्राम ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से जिले में निर्माणाधीन 06 चेक डेम और दो तालाबों जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं गंगा पंप नहर प्रमंडल की बोरियो प्रखंड के चानन गांव में एसटीपी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में तथा डब्ल्यूटीपी के सामने गंगा नदी के दाहिने किनारे पर चल रहे कटाव रोधी कार्यों की समीक्षा कर समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस का प्रशिक्षण
साहिबगंज/संवाददाता। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर तालझरी थाना परिसर में मंगलवार को एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस का प्रशिक्षण व मामले से संबंधित आंकड़ों के सत्यापन की समीक्षा की गई। प्रशिक्षक आईआरएडी प्रबंधक मनोज कुमार ने संबंधित थाना प्रभारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। मौके पर थाना प्रभारी, केस के आईओ उपस्थित थे।
डीसी ने गोबर गैस प्लांट का किया निरीक्षण
साहिबगंज/संवाददाता। डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गोवर्धन योजना के तहत जिले के मठिया गांव में निर्मित गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, लाभार्थियों की प्रतिक्रिया और संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। बताया गया कि गोबर गैस प्लांट गांव को आठ परिवारों को जोड़कर संचालित किया जा रहा है। इस दौरान ने कई आवश्यक निर्देश दिया।
सीनियर सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय की ली गई परीक्षा
साहिबगंज/संवाददाता। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय में चल रही है। मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी के अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। एनआईओएस के ओएसडी प्रो. कमल कुमार महावर ने परीक्षा का निरीक्षण कर रिपोर्ट रीजनल सेंटर को प्रेषित किया। प्रो. महावर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा के सहयोग से परीक्षा सुचारू व विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराई जा रही है।
एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन ने मनायी बाबा साहेब की जयंती
साहिबगंज/संवाददाता। ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से अंबेडकर पार्क परिसर में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता ऑल इंडिया एससी-एसटी कर्मचारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने की। मंच संचालन अनिल राय ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कार्यपालक अभियंता रमाकांत पासवान, रेवेन्यू इंस्पेक्टर नप मनीष पासवान सहित अन्य का स्वागत बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाबा साहब की प्रतिमा समीप दीप प्रज्वलित कर व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्काउट गाइड के सदस्यों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा सचिव अनिल राय, शाखा सचिव एससी-एसटी रेलवे एसोसिएशन प्रेम शंकर पासवान, अभिनंदन कुमार, गौतम दास, अभय चौधरी, अमित मरांडी, राजकुमार राम सहित अन्य थे।