• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक की परीक्षा जारी

February 24, 2024

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक की परीक्षा जारी

by admin
February 24, 2024
in Deoghar
0
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारठ/संवाददाता। सारठ प्रखंड अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों में कदाचार मुक्त वातावरण में संस्कृत विषय की परीक्षा संपन्न हुआ। प्रस्तावित उच्च विद्यालय गोपीबांध सारठ केन्द्र के केन्द्राधीक्षक उपेन्द्र मिश्र व उपकेन्द्राधीक्षक सुदीप्तो मुखर्जी ने बताया कि संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 161 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। इस केन्द्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं बतौर वीक्षक उषा किरण हांसदा, राजीव कुमार, प्रफुल्ल झा, मोहसिन आलम, गोपाल कृष्ण पंडित, औरंगजेब अंसारी, निरंजन कुमार वर्मा, निलांबर मंडल, शर्मीला राव, रीना झा, बाबुमनी झा, मनोज कुमार, अविनाश कुमार महतो, राजेन्द्र मुर्मू, थमस मुर्मू, अमित कुमार का सहयोग रहा। वहीं रामचरण सिंह बालक विद्यालय के केन्द्राधीक्षक अरूण कुमार त्रिपाठी और केन्द्राधीक्षक विमल कुमार पांडेय ने बताया कि इस केन्द्र में कुल 158 परीक्षार्थी का आवंटन है, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा सम्पन्न कराने में वीक्षक शिवा चोधरी, उपेन्द्र कुमार, रितु राज, आशा सिंह, अजय कुमार झा, सुरेश महतो, राजकुमार यादव, अजीत कुमार दास, सर्वेश्वर प्रसाद मंडल, का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं रामचरण सिंह बालिका मध्य विद्यालय के केन्द्राधीक्षक महेश कुमार एवं उपकेन्द्राधीक्षक शिवशंकर झा ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र में कुल सात परीक्षार्थी आवंटित थे और सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में बतौर वीक्षक आदित्य कुमार, चन्द्र शेखर, हृदय नारायण राय, वीणा बसंती मुर्मू, मोहन दास, अमरेन्द्र कुमार सिंह का भी सराहनीय सहयोग रहा। आरबीजेपी सिंह प्लस टू विद्यालय के केन्द्राधीक्षक अंग्रेज कुमार मंडल, उपकेन्द्राधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस केन्द्र में कुल 222 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बतौर वीक्षक विकास बोल, कृष्ण मुरारी, शिवनारायण दूबे, राजेन्द्र कुमार, प्रदुम्म कुमार, नून देवी, मुन्नी कुमारी दास का भी सहयोग रहा। जबकि मनोरमा पब्लिक स्कूल सिमरामोड़ के केन्द्राधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव और उपकेन्द्राधीक्षक मुकेश कुमार ने बतााया कि इस केन्द्र में कुल 225 परीक्षार्थी आवंटित थे। जिसमें 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और स्टेटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनात थे।

सहजकर्ता दल के तीसरे बैच का प्रशिक्षण जारी
सारठ/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सहजकर्ता दल से संबंधित पंचायत कुकराहा, फुलचूवां, बसहाटांड़, जमुआसोल, कैरावांक, एवं कैचुवावांक कुल छह: पंचायतों के सहजकर्ता दल को तीसरे बैच का दूसरे दिन का प्रशिक्षण मास्टर टे्रनर विक्की आनन्द और पालोजोरी के कचुवासोली पंचायत के मुखिया राजीव रंजन द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि पंचायत को विकसित करने के लिए पंचायत की क्या भूमिका होती है, उस पर विशेष प्रकाश डाला गया। वहीं प्रत्येक पंचायत से संबंधित ग्राम पंचायत ग्राम की मुख्य कार्य जैसे स्वच्छता, प्रकाश, सड़कों, औषधालय, कुओं की सफाई और मरम्मत, सार्वजनिक भूमि, बाजार तथा मेलों और चारागाहों की व्यवस्था एवं जन्म-मृत्यु का लेखा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही खेती, उद्योग-धंधों एवं व्यवसाय की उन्नति, बीमारियों का रोकथाम, श्मशान और कब्रिस्तानों की भी देखभाल के अलावे वृक्षारोपण, पशुवंश का विकास, ग्राम सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।भारत की पंचायती राज प्रणाली में ग्राम का विकास गांव स्तर पर ग्राम पंचायत या ग्राम सभा की होती है जो भारत के स्थानीय स्वशासन का प्रमुख माध्यम बताया गया। मौके पर जेएसएस अशोक कुमार यादव, बीपीआरओ लखन सोरेन, बीपीएम डेविड गुड़िया, सहजकर्ता दल के सदस्य निलम कुमारी, राखी देवी, अनुराधा देवी, जागेश्वर महरा, शम्भू प्रसाद महतो, उमेश कुमार भोक्ता, बचनदेव राव, उमेश प्रसाद सिंह, किरण देवी, अहमद अली, गंगाधर मंडल, सावित्री कुमारी, सुमन कुमारी समेत अन्य सहजकर्ता दल के सदस्य मौजूद थे।

पालोजोरी और खागा में नए थाना प्रभारी ने किया योगदान
पालोजोरी/संवाददाता। एसपी के निर्देश पर पालोजोरी और खागा थाना में नए थाना प्रभारी ने अपना योगदान दे दिया है। शशि कपूर ने पालोजोरी थाना में, जबकि मणिलाल सिंह ने खागा थाना में नए थाना प्रभारी ने योगदान किया है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखना प्राथमिकता में शामिल किया जायेगा। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल हो, इसका प्रयास किया जायेगा।

कृषि मंत्री की ओर से प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

  • टूर्नामेंट में भाग ले रही है सारवां प्रखंड के 14 पंचायतों की टीम
  • उद्घाटन मैच में बंदाजोरी ने जियाखाड़ा को आठ विकेट से हराया
  • बेहतर प्रदर्शन के लिए भावेश को दिया गया मैन ऑफ द मैच पुरस्कार
    देवघर/सारवां/संवाददाता। सूबे के कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख की ओर से सारवां स्टेडियम में आयोजित प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन मैच जियाखाड़ा व बंदाजोरी पंचायत के बीच खेला गया। जिसमें बंदाजोरी ने जियाखाड़ा को आठ विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन टीम बादल के वरिष्ठ सदस्य विक्रम पत्रलेख, जिप प्रतिनिधि संजय राय, समाजसेवी राजेश सिंह, सारवां प्रखंड प्रमुख फुकनी देवी, बैजुकुरा पंचायत की मुखिया सुलेखा देवी, सारवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामकिशोर सिंह, सारवां प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई की। बता दें कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में सारवां के सभी 14 पंचायत स्तर की क्रिकेट टीम भाग ले रही है। आज टूर्नामेंट का पहला मैच जियाखड़ा पंचायत बनाम बंदाजोरी पंचायत के बीच खेला गया। जियाखड़ा पंचायत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाया। जिसमें विकाश ने 18 गेंद में 3 चौका की मदद से 24 रन, संजीव ने 13 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 21 रन, शेखर ने 23 गेंद में 2 चौका व 2 छक्का की मदद से 27 रनों का योगदान टीम के लिए दिया। जबकि बंदाजोरी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिवाकर 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट, रोहित ने 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट, अंकित ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट तथा कप्तान भावेश उर्फ एमएस धोनी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलते हुए बंदाजोरी पंचायत की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 134 रन बनाकर 8 विकेट जीत हासिल कर लिया। जिसमें समरेश ने 32 गेंद में 7 चौका व 2 छक्का की मदद से 55 रन, सुकेश ने 18 गेंद में 2 चौका व 1 छक्का की मदद से 21 रन तथा कप्तान भवेश ने कप्तानी पारी खेलते हुए 11 गेंद में 2 चौका व 4 छक्का की मदद से 35 रन का योगदान टीम के लिए दिया। जियाखाड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजीव ने 2 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट तथा साजन ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। इसके अलावा टीम के कोई गेंदबाज विकेट प्राप्त करने में सफल नहीं रहे। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए भावेश को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मौके पर खेल विकास संघ के भोला यादव, गुरुदेव सिंह, प्यारे लाल, सोनू सिंह, राजीव सिंह, छोटू सिंह, महेंद्र सिंह, माही सिंह, दीपक झा, बबलू सिंह, रॉनी, नंदन, आशीष, कानू, मिट्ठू आदि सदस्या मौजुद थे।

सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी ने लिया योगदान
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। देवघर पुलिस कप्तान अजीत पीटर डुंगडंुग के निर्देश पर सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी ललित खलखो ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य स्थापित करने के साथ क्राइम कंट्रोल किया जाएगा। पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी हरसंभव सहयोग की अपील की है।

निवर्तमान थाना प्रभारी को दी गई विदाई, नये ने किया योगदान
चितरा/संवाददाता। चितरा थाना के निवर्तमान थाना प्रभारी राजीव कुमार के तबादले पर चितरा कोलियरी के इंडोर स्टेडियम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए के आनंद, अभियंता सुशील साहिल, पालोजोरी सर्किल इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल, मजदूर नेता महेंद्र प्रसाद राणा, राजेश राय, योगेश राय, निर्मल मरांडी, मुखिया मदन कोल, युगल किशोर राय, सुजीत रजक, चितरा थाना के एसआई साहेब राम किस्कू, एएसआई सचिदानंद सिंह, पप्पू भोक्ता आदि लोगों द्वारा निवर्तमान थाना प्रभारी राजीव कुमार को अंग वस्त्र देकर एवं पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी गई। वहीं पदभार किए नये थाना प्रभारी दीपक कुमार साह का भी शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मौके पर स्थानीय कलाकार राजेश राय, कृष्णा महतो, वजीर अंसारी आदि द्वारा विदाई गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अन्य गजल, गीत आदि प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर विक्की भोक्ता, रविंद्र भोक्ता, वैद्यनाथ पाल, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों उपस्थित थे। इस अवसर जीएम सहित अन्य द्वारा अपने अपने संबोधन में निवर्तमान थाना प्रभारी राजीव कुमार की कार्यकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

  • डीपीएल सीजन 11 का शुभारंभ
    येलो टाइगर ने ऑरेंज लाइंस को व ब्लैक रॉयल ने ब्लू रॉकर्स को हराया
    देवघर/नगर संवाददाता। शुक्रवार को स्थानीय केकेएन स्टेडियम में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डीपीएल सीजन 11 का शुभारंभ किया गया। आज चार टीमों के दो मुकाबला खेला गया। पहले मुकाबले में येलो टाइगर ने ऑरेंज लाइंस को 7 विकेट से तथा दूसरे मुकाबले में ब्लैक रॉयल ने ब्लू रॉकर्स को 7 विकेट से हरा दिया। डीपीएल सीजन 11 का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएल 11 के चेयरमैन सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुव सिंह, समाजसेवी रवि राउत, डॉ जेसी राज, प्रेम केसरी, डॉ अनूप कुमार, इम्तियाज शेख ने संयुक्तरूप से किया। उद्घाटन मौके पर चेयरमैन डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में खिलाड़ी के प्रतिभा का प्रदर्शन करने का प्लेटफार्म डीपीएल है। हार जीत निराश या अति उत्साह के बजाए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने में ध्यान देने की जरूरत है। आज का पहला मैच येलो टाइगर बनाम ऑरेंज लाइंस के बीच खेला गया। जिसमें येलो टाइगर ने ऑरेंज लाइंस को 7 विकेट से हरा दिया। ऑरेंज लाइंस के कप्तान स्वागत कुमार झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऑरेंज लाइंस की पूरी टीम 15 ओवर में 9 विकेट होकर 105 रन ही बन सकी। ऑरेंज लाइंस के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रिकी शर्मा ने 22 गेंद में दो छक्के एक चौके की मदद से 26 रन, रमीज राजा ने 23 गेंद में एक छक्के एक चौके की मदद से 18 रन बनाएं। येलो टाइगर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित कुमार ने तीन विकेट, बिट्टू कुमार ने दो विकेट और आनंद व रूपेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। येलो टाइगर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए चंद कुमार ने 30 गेंद में एक छक्के दो चौकों की मदद से 32 रन, पुनीत ने 24 गेंद खेलकर एक छक्के तीन चौके के मदद से 29 रन , अमित कुमार ने 17 गेंद में दो छक्के एक चौके की मदद से 27 रन बनाएं। ऑरेंज लाइंस के तरफ से रिकी शर्मा ने दो विकेट लिया। आज के मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता थे। वहीं इस स्कोर की भूमिका में अविनाश कुमार थे। डीपीएल का दूसरा मुकाबला ब्लू रॉकर्स बनाम ब्लैक रॉयल्स के बीच खेला गया। ब्लैक रॉयल ने ब्लू रॉकर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ब्लू रॉकर्स के कप्तान अमरेंद्र कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लू रोकर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सिद्धांत सिंह ने 44 गेंद में तीन छक्के पांच चौकों की मदद से 62 रन, एमडी जुनैद ने 23 गेंद में एक छक्के छह चौका की मदद से 34 रन बनाएं। ब्लैक रॉयल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम त्यागी और मनीष यादव ने दो-दो विकेट तथा राहुल रमुका और अमर कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक रॉयल्स की टीम ने 18 ओवर 5 गेंद में तीन विकेट खोकर 178 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। ब्लैक रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सुमन भारद्वाज ने 52 गेंद में दो छक्के 12 चौकों की मदद से 87 रन, शिवम त्यागी ने 22 गेंद में दो सिक्स और चार चौका की मदद से 37 रन बनाएं। ब्लू रॉकर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल चौधरी ने दो और अमरेंद्र कुमार ने एक विकेट लिया। दूसरे मुकाबले में ब्लैक रॉयल के सुमन भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका में इफ्तिखार शेख और सोनू गुप्ता थे। जबकि स्कोरर की भूमिका में अविनाश कुमार। दोनों टीम के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरुस्कार सत्संग आश्रम के प्रतिनिधि बाबू दा और झंटू दा के द्वारा दिया गया। देवघर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा,वीरेंद्र सिंह, संजय मालवीय, अरविंद किस्कू, हिमांशु सिंह, अभय गुप्ता, राजेश कुमार, राजेश श्रृंगारी, आलोक राजहंस, अनिल झा, नवीन शर्मा, ज्ञान सिंह, अतिकुल रहमान, इफ्तिखार शेख़, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह, नीरज सिन्हा मौजूद थे। उक्त जानकारी संघ के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश पांडेय ने दी।

शिविर में 523 लोगों ने दिया आवेदन, ऑन द स्पॉट मिली स्वीकृति
मधुपुर/संवाददाता। मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजन के अंतर्गत मधुपुर नगर परिषद में लगाये गये तीन दिवसीय शिविर में कुल 523 लोगों का आवेदन प्राप्त हुआ है। झारखंड सरकार द्वारा सभी वर्ग की महिलाओं को वृद्धापेंशन के लिए तय की गई न्यूनतम उम्र सीमा 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दिया गया है।वहीं एसी और एसटी जाति के पुरूषों को भी 50 वर्ष में वृद्धा पेंशन मिलेगा। इस योजना से लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शिविर के पहले दिन मात्र 33 लोगों के आवेदन प्राप्त हुआ, दूसरे दिन 185 और अंतिम दिन 305 लोगों ने वृद्धापेंशन के लिए आवेदन दिया। हालांकि यह योजना अभी जारी रहेगी। अंचल कार्यालय में पहुंचकर भी आवेदन दिया जा सकता है। अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उन सभी लोगों को देना है, जो अर्हता पूरी करते हैं। सभी वर्ग की महिलायें, चाहे वह, सामान्य वर्ग से भी हो, अगर उम्र 50 वर्ष हो चुका है, तो उन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।शिविर को सफल बनाने में नगर परिषद कार्यालय कर्मी समेत अंचल कार्यालय के सीआइ कर्मचारी महेन्द्र वर्मा, राजेद्र यादव आदि मौजूद थे।

Share199Tweet125Share50
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store