• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

कस्तूरबा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

February 6, 2026

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

April 20, 2026

सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

April 20, 2026

एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

April 19, 2026

शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

April 19, 2026

संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

April 19, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

April 18, 2026

भारी वाहन के धक्के से बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

April 18, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई विनोदा बाबू की जयंती

April 18, 2026

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मजार के खादिमों ने दी जनाजे के नमाज के लिये जमीन

    ईसीएल मुख्य प्रबंधक खनन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित

    क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 16 कर्मी अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    ट्रेन से गिरने से भागलपुर निवासी की मौत

    सेल आईएसपी सीएसआर के अंतर्गत बर्नपुर में मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सपापन

    राज्य स्तरीय टीम ने हिंदुस्तान केबल्स और सेनरेले फैक्ट्री की जमीनों का किया निरीक्षण

    पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया 5.50 लाख रुपए, कार जब्त

    सोनपुर बजारी क्षेत्र में तीन ड्रिल मशीन और 100 टन के क्षमता के डंपर संचालन शुरू

    ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

    ईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का उद्घाटन समारोह आयोजित

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Muzaffarpur

    जमुई जिले के मजोस-भंटा लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए 4325.76 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य : सम्राट चौधरी

    नीतीश ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण

    मैथन में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर मुखिया ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, बांटे टी शर्ट

    सबके सहयोग से चलाया जाएगा नमामि गंगे अभियान : नीतू नवगीत

    सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीबी उन्मूलन का किया जा रहा है कार्य : अमृत लाल मीणा

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा गीतों पर झूमे श्रोता

    डीएम ने वज्रपात सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

    बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाया 98 हजार की राशि

    सेवानिवृत शिक्षक के घर हुए लूटकांड मामले में एसपी ने पीड़ित से ली घटना की जानकारी

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

    माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

    महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जन संगोष्ठी का किया आयोजन

    सेमीफाइनल मुकाबलों में संत जेवियर्स ए और बोरियो सुपर किंग की शानदार जीत

    एआईडब्ल्यूजे झारखंड की नई टीम का एलान, अजय चंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

    शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने देवघर में प्रबुद्धजन गोष्ठी आज, तैयारियां पूरी

    विश्व पृथ्वी दिवस पर रंगभरो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Health

    ओजेएसपी ने लांच किया सुधामुक्ति आयुर्वेदिक दवा

  • Business
  • ePaper
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

कस्तूरबा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

by admin
February 6, 2026
in Deoghar
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सारवां/संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सारवां में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा षष्ठ में 75 छात्राओं का नामांकन किया जाना है। नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्डेन स्वाति सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 में कुल 75 सीटों पर नामांकन लिया जाना है। नामांकन प्रपत्र 2 से 16 फरवरी तक भरा हुआ प्रपत्र निश्चित रूप से विद्यालय में गार्ड के पास जमा करेंगे। नामांकन में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगता है। जिसमें रिक्तियां एसटी 05, एससी 13, ओबीसी 30, अल्पसंख्यक 08 एवं बीपीएल 19 कुल 75 नामांकन में अनाथ/विहीन छात्राओं, दुर्लभ आदिवासी/पहाड़िया समुदाय की छात्राओं तथा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन छात्रा का प्रखंड का निवासी होना अनिवार्य होगा।

स्नेह मिलन समारोह आयोजित कर कक्षा द्वादश को दी गई विदाई
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को कक्षा एकादश के भैया बहनों द्वारा कक्षा द्वादश के भैया बहनों को स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।
ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष कक्षा द्वादश के भैया बहनों को उच्च शिक्षा हेतु विद्यालय स्तरीय छात्र जीवन से महाविद्यालय स्तरीय छात्र जीवन की ओर अग्रसर होने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सह संरक्षक शिवकुमार बथवाल, सचिव राजकुमार कोठारी, प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
कक्षा द्वादश के भैया बहनों के लिए उपहार के अतिरिक्त अनुभव कथन, विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिता, वीडियो प्रेजेंटेशन, नाटक, स्वागत गीत ,नृत्य और विदाई गीत जैसे कार्यक्रम सम्मिलित किए गए। अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि शिशु मंदिर योजना में विदाई जैसे शब्द नहीं होते ।हम भैया बहनों को आजीवन अपने विद्यालय से जोड़कर रखते हैं और उनके सफल जीवन की कामना निरंतर करते हैं। हमारे भैया- बहन अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सके, इसके लिए हम सदैव ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रतिभा मोदी, पलक मोदी और प्रज्ञा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में शिवकुमार बथवाल एवं राजकुमार कोठारी ने सभी भैया बहनों को अच्छे अंक लाने हेतु शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संयोजन आचार्य प्रदीप कुमार राय पवन कुमार पांडेय, राजेश पांडे और मनीष कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार तिवारी ने किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जयंती पर याद किए गए कवि जानकी वल्लभ शास्त्री
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय भेडवा स्थित राहुल अध्ययन केन्द्र में प्रसिद्ध कवि जानकीवल्लभ शास्त्री की जयंती मनाई गई। मौके पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मौके पर केन्द्र के संरक्षक धनंजय प्रसाद ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री एक प्रसिद्ध कवि, लेखक के साथ एक पशुपालन व बेहतर स्वाभिमानी इंसान थे। उनकी रचना से उन्हें काफी ख्याति मिली। उनकी गीत को सुनकर प्रसिद्ध सिने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर उनसे मिलने उनके घर तक आ गये। उनकी जीवन से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि आज जो लोग जीवन की मूल्यों के धता बताते हैं। हमारे समाज के नीति निर्देशक बन बैठे हैं, जिनके कार्य देखकर शर्म आती है। वो ही आज आदेश व उपदेश दे रहे हैं। जिनका अंहकार सातवें आसमान पर है वो ही शील और विनय को परिभाषित कर रहे हैं । इन्हीं भावों को व्यक्त करते हुए उन्होंने कविता लिखी है। उन्होंने 2010 में प्राप्त पद्मश्री सम्मान को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि जिन लोगों को मेरे कृतित्व की जानकारी नहीं, उनके पुरुस्कार का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने अस्वीकार लिखकर सरकार को भेज दिये। ऐसे खुद्दार साहित्यकार भर कैसे बिसराया जा सकता है। उन्हें याद करना लाजिमी है। अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का जन्मदिन मना
मधुपुर/संवाददाता। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुरकान अंसारी ने खलासी मोहल्ला स्थित अपने आवास में गुरुवार को अपना जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उनके आवासीय परिसर और राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन में समर्थकों, शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। फुरकान अंसारी का जन्म 5 फरवरी 1948 को हुआ है। वे 14 वीं लोकसभा में गोड्डा से सांसद रहे और जामताड़ा से 5 बार विधायक रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

अध्यक्ष पद के सात व वार्ड पार्षद के 132 उम्मीदवारों का नामांकन स्वीकृत

  • 23 वार्डो में 57 महिला एवं 75 पुरुष उम्मीदवार
  • आज नाम वापसी और कल अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित
    मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर नगर निकाय चुनाव की स्क्रुटनी में सभी अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का नामांकन प्रपत्र स्वीकृत कर लिया गया है। मधुपुर नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए कुल सात महिला उम्मीदवारो ने अध्यक्ष के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। जिसमें सभी अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी स्वीकृत कर ली गई। इधर वार्ड पार्षद के कुल 132 अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्र की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के बाद सभी अभ्यार्थियों का नामांकन स्वीकृत कर लिया गया। जबकि वार्ड नौ की उम्मीदवार जुली कुमारी का नामांकन प्रपत्र रद्द कर दिया गया है।
    बता दें कि वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न 23 वार्डो से कुल 57 महिला और 75 पुरुष चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं। स्क्रूटनी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में उम्मीदवारों की भीड़ जुटी रही। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर अमर प्रसाद, वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ यामुन रविदास, कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार पांडेय, बीडीओ अजय कुमार दास न्यू उम्मीदवारों के समक्ष नामांकन प्रपत्र की जांच की। शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद ही चुनावी मैदान में उम्मीदवारो के स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

झारखंड के हज यात्रियों को दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा : मंत्री
मधुपुर/संवाददाता। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि झारखंड राज्य से हज उड़ान को पुन: प्रारंभ कराने के संबंध में मेरे द्वारा किए गए अनुरोध पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने सकारात्मक संज्ञान लिया है। इस विषय में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लिखित जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि हज संचालन से संबंधित नोडल मंत्रालय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार है। झारखंड से हज एम्बार्केशन प्वाइंट के पुन: सक्रिय किए जाने के अनुरोध को आगे की आवश्यक कार्यवाही और विचारार्थ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को अग्रसारित कर दिया गया है। यह झारखंड के हज यात्रियों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य के हजारों हज यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा । जिससे उन्हें दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे और झारखंड के हज यात्रियों के हित में हरसंभव कदम उठाएंगे।

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को पूर्व पार्षद सनउवर यासमीन ने पहुंचाया अस्पताल
मधुपुर/संवाददाता। सडक दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पूर्व पार्षद दंपति सनउवर यासमीन और उनके पति डॉ. अजमत सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाकर गरीब की जान बचाई। पूर्व पार्षद ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर तत्काल दर्द से कराह रहे बुजुर्ग को बड़ी राहत पहुंचायी है। यह मानव सेवा का बेमिसाल उदाहरण पेश किया है।
घटना के बाबत बताया जाता है कि प्रखंड के गोनैया पंचायत के पोकरियातरी गांव निवासी 51 वर्षीय भीम दास गुरुवार की दोपहर साइकिल द्वारा बाजार दवा खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान डालमिया कूप के पास एक ट्रक के चपेट में आ गए। जिससे उनका बाया पैर जख्मी हो गया। इसी बीच पूर्व पार्षद सनउवर यासमीन अपने पति डॉ अजमत के साथ घर जा रही थी। तभी सड़क किनारे बेसुध घायल अवस्था में पडें भीम पर उनकी पड़ी। उन्होंने तत्काल धायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल भीम ईट भट्टा मे मजदूरी का काम करता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने ट्रक संख्या जेए एच 15 ए सी 2547 जब्त कर लिया है।

25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का मानदेय एवं वेतन स्थगित
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं प्रखंड अंतर्गत विभाग के कार्यों का पालन नहीं करने पर 25 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का एक दिन का मानदेय एवं वेतन स्थगित करने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने दिया। जबकि विभाग द्वारा बच्चों की उपस्थिति का एसएमएस रोजाना ई विद्या वाहिनी पर करने का निर्देश प्राप्त है। विभाग के कार्यों को अनदेखा करना शिथिलता बरतना को लेकर इस प्रकार की कार्यवाही की गई है। एसएमएस नहीं करने वाले विद्यालयों में रानी मंदा उच्च विद्यालय करौं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसकुपी, मध्य विद्यालय पथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुकुर्शीला, राजकृति उच्च विद्यालय पथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर, प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल, एनपीएस नागदेरी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिरसिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केलीबाद, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय अम्बटीला, मध्य विद्यालय मांझीडीह, प्राथमिक विद्यालय पथरोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डहुवा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करेहिया मुस्लिम टोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केराकोल, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भीतिया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डहुआ, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पत्थरजोर, सहित अन्य विद्यालय शामिल है। इस बाबत विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गयी है। बता दें कि प्रत्येक मासिक बैठक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को निर्देश दिया जाता रहा है कि रोजाना छात्रों का एसएमएस ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर करें। बावजूद कुछ विद्यालय द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाता है।

करंट लगने से गाय की मौत
सारवां/संवाददाता। थाना क्षेत्र के केंदुआटांड़ गांव में करंट की चपेट में आने से किसान गोविंद महतो की गाय की मौत हो गयी। बात दें कि गांव के लोग बिना कवर वाले तार से कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग करते हैं। जिसकी चपेट में गाय आ गयी।

पीएम श्री उउवि में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

  • बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
    सारवां/संवाददाता। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहारिया में खेलकूद प्रतियोगिता 2026 खेल महोत्सव का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिवंश पोद्दार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत की मुखिया विमला देवी, पंचायत समिति सदस्य सत्यवती देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, दुर्गा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाता है। इस दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, फ्रॉग रेस, म्यूजिकल चेयर एवं कबड्डी आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हाई जंप में अभिनव, अनंत, राहुल आशीष प्रथम, दूसरे स्थान पर प्रिंस, पवन, प्रिंस, बासुकी, लॉन्ग जंप में अभिनव, अंकित, अनंत, आशीष प्रथम, बालिका वर्ग में अंजली, वर्षा, सेंचुरी प्रथम, दूसरे स्थान पर माही, अनन्या, अंकित रही। ाफ्रॉग रेस में रितेश, प्रीतम, अनुरोध प्रथम रहे। बालिका वर्ग में खुशी, प्रिया, गुंजा, कक्षा 1 और 2 में अनु, सुहानी, मनीषा, बालक वर्ग में विश्वजीत, मयंक, विवेक ने परचम लहराया। 200 मीटर दौड़ में अनंत, अंकित, राहुल, कक्षा 6 में अंजली, माही, पल्लवी. कक्षा 7 में रिया, काजल, प्रिया, कक्षा 8 में अदिति, प्रिया और नव्या अव्वल रही। मौके पर नीड्स के प्रदीप कुमार, अमित सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व मुखिया परशुराम वर्मा, समाज सेवी श्रीकांत सिंह, विकास राउत, आनंद मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।
  • ईसीएल का फैसला
    नवनियुक्त कर्मी तीन साल तक अवकाश व ओवरटाइम ड्यूटी से जुड़े लाभ से रहेंगे वंचित
    चितरा/संवाददाता। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में नवनियुक्त कर्मियों को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है, जिसके तहत भूमि हानि श्रेणी (एलएलएस) एवं राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता (एनसीडब्ल्यूए) के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को तीन वर्षों तक रविवार, अवकाश के दिन तथा ओवरटाइम ड्यूटी से जुड़े लाभ से वंचित रहना होगा।
    ईसीएल की कार्यकारी निदेशक समिति (ईसीएफडी) की 22 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रबंधन का तर्क है कि मानव संसाधन की तर्कसंगत तैनाती सुनिश्चित करने और रविवार/अवकाश एवं ओवरटाइम ड्यूटी पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त कर्मियों को उनके नियमितीकरण की तिथि से तीन वर्ष पूर्ण होने तक अथवा किसी भी पद पर सामान्य सहायक के रूप में चयन/तैनाती होने तक (जो भी पहले हो) इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस निर्णय का तत्काल प्रभाव से कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी क्षेत्रों को जारी कर दिए गए हैं।
    इस फैसले के बाद नवनियुक्त कर्मियों में असंतोष की स्थिति देखी जा रही है। कर्मियों का कहना है कि रविवार, अवकाश और ओवरटाइम ड्यूटी से मिलने वाला अतिरिक्त पारिश्रमिक उनकी आय का अहम हिस्सा होता है, जिससे वंचित रहना आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकता है। वहीं प्रबंधन पक्ष इसे वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में उठाया गया आवश्यक कदम बता रहा है।

आश्रय ने निकाला बाल विवाह मुक्त भारत मुक्ति जागरुकता रथ
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के पटबाबाद व गडिया पंचायत के विभिन्न गांवों धमना, फतेपुर, सपहा, सलाया, सबैजोर, गड़िया, पहाड़पुर आदि गांवों में स्वयंसेवी संस्था आश्रय व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सौजन्य से बाल विवाह मुक्त झारखंड के लिए मुक्ति रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्था आश्रय के सचिव दीपा कुमारी ने बाल विवाह होने से बिमारियों तथा दुष्परिणाम के बारे में बिसतार पूर्वक जानकारी दिया। कहा गया कि बाल विवाह एक कानून अपराध है इस कानून के तहत पकड़े जाने पर दो साल कि सजा व एक लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
इस कानून के तहत शादी में शामिल पंडित, मौलवी, पादरी, टेंट बाला, मिठाई बाला, कपड़ा दुकानदार, खाना बनाने बाला और इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी दोषी है। इस कार्यक्रम में आश्रय से मीना प्रवीण, प्रफुल्ल कुमार मंडल, आदर्श कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव उपस्थित थे।

फिजा बाजार प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
मारगोमुंडा/संवाददाता। लहरजोरी पिपरा मुख्य सड़क पर ओलदाहा टांड़पर में फिजा बाजार प्रतिष्ठान का शुभारंभ संचालक की मां नूरजहां बीबी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित हुए। लोगों ने बताया कि प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को समय बचत के साथ अपनी मनपसंद के सामानों की खरीदारी करने में सहूलियत होगी। मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक इमाम अंसारी ने बताया कि इस फिजा बाजार रेडिमेट प्रतिष्ठान में हिजाब, लेडीज, जेंट्स बच्चे आदि के लिए मुनासिब दामों पर सभी प्रकार के कपड़े उपलब्ध है। मौके पर मकबूल फिदा कमरुद्दीन अंसारी, जियाउल अंसारी, अनाउल अंसारी, हलीम अंसारी, तस्लीम अंसारी, सब्बीर अंसारी, समीद अंसारी, अब्दुल सकुर, शादाब अंसारी, सयुफ अंसारी, सुल्तान अंसारी, आजाद अंसारी, नौशाद अंसारी, बकरीद अंसारी, शरीफ अंसारी अफताब अंसारी, मौलाना कमरुद्दीन, जफिर अंसारी, गुलजार अंसारी, जितेन्द्र तिवारी, पप्पू अंसारी, सोहराब अंसारी, गुलाम अंसारी, रिजवान अंसारी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बाजार में गुरुवार को 53 वर्षीय वीरेंन्द्र कुमार मंडल उर्फ बीरू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के पुत्र सौरभ कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे थे। पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों के कारण वे काफी चिंतित रहते थे। सौरभ के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति लंबे समय से कमजोर थी, जिससे घर में तनाव का माहौल बना रहता था। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनके बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था। बड़े पुत्र की मौत के बाद घर की जिम्मेदारियां और बढ़ गई थीं। वहीं कुछ समय बाद उनकी भाभी भी घर छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाह कर चली गई, जिससे वीरेंद्र कुमार मंडल मानसिक रूप से और अधिक टूट गए थे। परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद मृतक अक्सर चुपचाप रहने लगे थे और कई बार अपनी परेशानी को लेकर चिंता जाहिर करते थे। पति-पत्नी के बीच भी घरेलू तनाव बना रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं पारिवारिक और मानसिक दबावों के चलते वीरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी फैलते ही बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी और साक्ष्य जुटाए। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का नहीं प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने 35 हजार उड़ाए
मधुपुर/संवाददाता। शहर के काली मंडा रोड में गुरुवार को दिनदहाड़े उचक्के ने सीएसपी संचालक के भाई के बाइक की डिक्की तोड़कर 35 हजार 500 रुपया नगद समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिया। घटना के संबंध में पाथरौल थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह गांव निवासी सीएसपी संचालक अनूप कुमार यादव ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत करते हुए कहा है कि गुरुवार को उसका भाई कालीमंडा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 35 हजार 500 सौ नगद निकासी कर अपने बाइक से गांव आ रहा था। इसी क्रम में बैंक के पास ही एक मोबाइल दुकान में बाइक खड़ी कर जरूरी काम से गया। लौट कर आया तो देखा उसकी बाइक की डिक्की खुली हुई है उसमें रखा नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला हालांकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक उचक्के को बाइक की डिक्की तोड़कर नगदी भरा बैग लेकर भागते देखा गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने किया पूजा पंडाल का निरीक्षण

October 15, 2023

ईसीएल के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कर्मी सम्मानित

November 11, 2023

राजभाषा पखवाड़ा 2023 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

October 19, 2023

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

0

महिलाओं को संपत्ति में अधिकार व किसान का दर्जा मिले : डॉ. सुमनलता

0

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर के साथ एक चालक धराया

0

बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर ने किया ग्लोकोज का वितरण

April 21, 2026

माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : मीनू लाडली

April 21, 2026

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जनता को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

April 21, 2026
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
  • ePaper

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store