देवघर/नगर संवाददाता। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन धनबाद के टाउन हॉल में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांतीय सदस्य सह जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में देवघर से 32 कार्यकर्ता समेत पूरे झारखंड से दो हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से स्वामी रामदेव जी के प्रतिनिधि सह भारत स्वाभिमान के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश भैया एवं स्वामी दिव्य देव जी महाराज मुख्य रूप शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग, आयुर्वेद, जैविक खेती एवं स्वदेशी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा इसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पतंजलि योगपीठ परिवार कृत संकल्पित है। इसके लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी किया जाएगा। स्वामी रामदेव जी एलसीडी के माध्यम से स्वामी रामदेव जी ने कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया।
इधर उत्कृष्ट कार्य के लिए देवघर टीम को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य योग शिक्षक शंभू कुमार बरनवाल, अचल सिंहा, मनोज कुमार, बबलू सिंह, मुकेश चौधरी, शिव नारायण, प्रमोद, छेदी, गोरी शंकर, आनंदी, सुमित सौरव, गौतम, चंद्रभूषण, नरेश, नीतीश, त्रिपुरारी रोहित कुंदन जितेंद्र सुनील संजय उमाशंकर शिव शंकर शुभम विक्रम जयप्रकाश कुंदन बबलू गुड्डू आदि शामिल थे सभी को योग कक्षा विस्तार करने एवं अधिक से अधिक योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्देश दिया।
अपर आयुक्त ने किया मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन को लेकर निरीक्षण
जसीडीह/संवाददाता। देवघर विधान सभा के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अपर आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव के साथ शनिवार को देवघर प्रखंड अंतर्गत कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवघर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 67, 68, 70, 60 एवं 61 में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन का औचक निरीक्षण किया। साथ ही कई दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर शशांक शेखर ,गिरधर गोपाल तिवारी एवं बीएलओ नीलू कुमारी ,सरस्वती कुमारी ,मरियम आदि बीएलओ उपस्थित थे। अपर आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा । जिसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने ,नाम हटाने, खराब फोटो को रंगीन फोटो में बदलने, आधार नंबर, एड्रेस , मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने एवं सुधार करने के लिए मतदाता आपत्ति बीएलओ द्वारा प्राप्त किया जाएगा। जबकि 28 एवं 29 अक्टूबर एवं 4 एवं 5 नवंबर 2023 को विशेष कैंप का आयोजन सभी बूथों पर किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
जसीडीह/संवाददाता। उच्च विद्यालय जसीडीह बूथ के समीप कजरिया कॉलोनी स्थित देवेंद्र मिश्रा के मकान परिसर में रविवार को भाजपा जसीडीह नगर कमेटी अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के -106वीं मन की बातों को टीवी पर देख एवं सुनकर लाभान्वित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के बातों पर अमल कर खादी वस्त्र पर और दीपावली में मिट्टी के बर्तन की दिया का उपयोग करने आदि प्रेरणा को आत्मसात किया। इस अवसर पर भाजपा जसीडीह नगर नगर अध्यक्ष संजय राय, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश बरनवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार राय, प्रभाकर मिश्रा ललन दुबे, मुन्ना दुबे आदि और बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अमृत कलश को ले विधायक के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए भाजपाई
देवघर/नगर संवाददाता। देश की आजादी के 75 साल होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत देश के हर गांव से मिट्टी को इकट्ठा किया गया। इसी सिलसिले में देवघर जिला में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों के घर से एवं धार्मिक स्थानों से मिट्टी को एकत्र किया गया। जिस मिट्टी को अमृत कलश में रांची ले जाया गया और कार्यक्रम में देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में झारखंड से एकत्र किया गया मिट्टी को झारखंड प्रदेश की मिट्टी को लेकर स्पेशल ट्रेन से सभी मंडल के कार्यकर्ता दो-दो कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया एवं प्रदेश के नेताओं के द्वारा स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस मिट्टी के द्वारा दिल्ली में कर्तव्य पथ पर एक अमृत वाटिका के निर्माण लगाया जाएगा। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा कि आज देश आजादी का 75 सालगिरह मना रहा है।
सांगठनिक मजबूती को लेकर प्रजापति समाज ने की बैठक
- सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के साथ संगठित होने पर दिया गया बल
देवघर/नगर संवाददाता। प्रजापति भवन में प्रजापति समाज की एक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष रामाशंकर पंडित की अध्यक्षता में हुई। महामृत्युंजय पंडित के नेतृत्व में आहूत बैठक में बतौर मुख्यअतिथि दिल्ली में कार्यरत इनकम टैक्स इंस्पेक्टर गणपत पंडित मौजूद थे।
बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत समाजसेवी स्व. पलटन पंडित की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। जिला अध्यक्ष श्री पंडित ने कहा कि पलटन बाबू के कार्यों को समाज कभी भुला नहीं सकता है।
बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों के अलावा प्रजापति समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं पर जिक्र करते हुए कई अहम निर्णय लिये गये। महामृत्युंजय पंडित ने कहा कि एकता में ही समाज की ताकत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर ही हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई जगहों पर समाज के लोगों के साथ अप्रिय घटना हुई है और संज्ञान उन्हें है। इसे रोकने के लिए हमसबों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हित के लिए है इसलिए समाज के लोगों का भी यह दायित्व बनता है कि वे संगठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि समाज के एक युवक राम प्रजापति की तबीयत खराब होने की सूचना पर प्रजापति समाज ने एकजुटता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक अच्छी रकम जमा कर बीमार युवक के खाते में भिजवाया। आज वह युवक बिल्कुल ठीक है।
बैठक में निरंजन कुमार पंडित, सुबोध कुमार पंडित, विनय कुमार, मनोज आर्मी, आशीष पंडित, नीरज पंडित, रंजीत पंडित, उमाशंकर पंडित, जिमेन्द्र पंडित, धीरेन्द्र भारती, सुमन पंडित, छोटेलाल पंडित, तेजनारायण पंडित, अनिल कुमार पंडित, प्रमोद कुमार पंडित, मधुसुदन पंडित समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
काली पूजा की तैयारी को लेकर बैठक
मधुपुर/संवाददाता। शहर के मीना बाजार मोहल्ला स्थित इंदिरा गांधी मैदान में रविवार को काली पूजा की तैयारी को लेकर समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण रवानी ने की। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय के साथ-साथ पूजा की समीक्षा भी की गई। बैठक में इस बार भी भव्य व आकर्षक ढंग से पूजा को मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार पथरोल मंदिर की तर्ज पर पंडाल व आकर्षण विद्युत सज्जा करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही भोग के रूप में प्रसाद वितरण करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में झूमा मुखर्जी, सुनील कुमार गुप्ता, उपेन घोष, कुंज बिहारी मिश्र, राजू, डब्ल्यू, बिनोद गोंड़, दीपक रजक, अभिषेक कुमार, अनीश आंनद, आशीष राज, बंटी कुमार, सूरज कुमार, अनूप मिश्रा, मृत्युंजय भारती, राहुल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
बकरी मूल्य संवर्धन परियोजना के तहत हुई बैठक
सारवां/संवाददाता। आईसीआईसीआई फाउंडेशन फोर इंक्लूसिव ग्रोथ के बकरी मूल्य संवर्धन परियोजना के तहत देवघर जिला के गोट क्लिनिक मानिकपुर एंव सारवां प्रखंड के हाई स्कूल कैम्पस भवन में गांव स्तर पर कार्य करने वाली पशु सखी के साथ मासिक समीझा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें फांउडेशन के डिस्टिक ऑफिसर राजेश, प्रिया एवं फैलोसिव नूर उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश ने सभी पशुसखी को परियोजना से जुडे गांव स्तर पर सभी कार्य को अचछे से करने की बात कही और कहा कि आपको किसी भी तरह के काम से जुड़ी मदद करने के लिए कलस्टर लेवल पर सीएलएम, सीएफ है जो समय-समय आपको हर तरह से मदद करेंगे। गांव में सभी बकरी पालक किसानो को जागरुक करते हुए सभी बकरियों का कृमि करण, वैक्सीनेशन करवाएं ताकि कोई भी संक्रामक बीमारी बकरियों को नहीं हो पाए। मेडिकल उपचार करने हेतु किट मिला उससे प्राथमिक उपचार अवश्य करें। मौके पर संस्था के सभी टीम सदस्य, पशु सखी एवं सीएलएम आदि उपस्थित थे।